Sunday, January 15, 2017

Current GK January 2017 Part-3


21-December

1-  कैबिनेट बैठक में पेमेंट ऑफ़ वेज एक्ट, 1936 में संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी मिल गई, जिसके बाद company कर्मचारियों को bank खाते में या चेक के जरिये वेतन दे सकेंगी

2-  ICC की गेंदबाजी की रेंकिंग में शीर्ष दो स्थान पर भारतीय खिलाड़ी- पहले स्थान पर रविचंद्रन अश्विन और दूसरे स्थान पर रविन्द्र जडेजा।

3-  भारत के 84 वर्षो के test cricket के इतिहास में 2016 उसका सबसे सफल वर्ष रहा।

4-  RBI ने फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) नियमों के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर 5 विदेशी bank पर जुर्माना लगाया। bank of america, स्टैण्डर्ड चार्टर्ड bank, रॉयल बैंक ऑफ़ स्कॉटलैंड, बैंक ऑफ़ टोक्यो मित्सुबिशी और डॉयचे बैंक शामिल है।

5-  सर्वाधिक 28 ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ी माइकल फेल्प्स ने ओलम्पिक से सन्यास ले लिया है

22 December

1-  दिल्ली के उप-राज्यपाल नजीब जंग ने अपना इस्तीफा केंद्र सरकार को सौप दिया

2-  शीर्ष test team भारत के आल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन इस साल के ICC test team में शामिल एकमात्र भारतीय है।

3-  actress प्रियंका चोपड़ा हेयर केयर ब्रैंड ‘पैंटीन’ की ग्लोबल एंबेसडर बनने वाली पहली भारतीय बन गई है।

4-  टाटा स्टील के शेयर धारकों ने ईजीएम (असाधारण आम बैठक) में स्वंतत्र निदेशक नुस्ली वाडिया को company के निदेशक मंडल से हटा दिया है।

5-  भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अन्तर्राष्ट्रीय cricket परिषद (ICC) की इस साल की वनडे टीम के कप्तान चुने गये है।

6-  अन्तर्राष्ट्रीय cricket परिषद (ICC) awards में भारतीय आल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इस साल का ICC ‘cricketer of the year’ award और ‘test cricketer of the year’ award अपने नाम कर लिया है।

23 December

1-  फ़ोर्ब्स इंडिया मैगज़ीन की 100 हस्तियों की 2016 की list में सलमान खान 270.33 करोड़ रूपये की कमाई के साथ पहले नंबर है

2-  फ़्रांस के नोरमंडी गांव में 30,000 वर्ग फुट सोलर पैनल से बना दुनिया का पहला सोलर रोड खोल दिया गया है।

3-  google ने उधगमंडलम (उटी) रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा शुरू की है, यह ऐसा 100वां भारतीय रेलवे स्टेशन है जहां यह सुविधा दी गई है।

4-  भारत के शीर्ष फुटबाल क्लबों बागान और चेन्नइयन एफसी के लिए खेलने वाले फॉरवर्ड खिलाड़ी जेजे लालपेख्लुआ को अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIAFF) ने इस साल का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुना है।

5-  अन्तरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ(आइबा) ने अपनी 70वीं वर्षगांठ के मौके पर एक समारोह में पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता मैरी कॉम को आइबा लेजेंड्स award से नवाजा है।

24 December

1-  अंडर-19 Asia cup के final में भारत ने मेजबान श्रीलंका को 34 रन से हराकर लगातार तीसरी बार ख़िताब अपने नाम किया

2-  पांच बार शीतकालीन ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके भारत के शिवा केशवन ने जापान को एशियन ल्यूज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

3-  अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अर्थशास्त्री और ‘डेथ बाय चाइना’ किताब के लेखक पीटर नवारो को white house के लिए नवगठित national tread counseling के अध्यक्ष पद के लिए चुना है।

4-  जीक्यू मैगज़ीन ने पूर्व नंबर-1 और 17 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता रॉजर फेडरर को 2016 का ‘सबसे stylish पुरुष’ चुना है।

25 December

1-  कोलम्बो(श्रीलंका) में दुनिया का सबसे ऊँचा (73 मीटर) कृत्रिम क्रिसमस ट्री बनाया गया है

2-  imperial college of London की team ने world के सबसे अधिक ऊष्मा प्रतिरोधी तत्व ‘हाफनियम कार्बाइड’ का पता लगाया है जो कि 3958 degree Celsius तक के तापमान को झेल सकता है।

26 December

1-  अभिनेता मिथुन चक्रवती ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

2-  भारत ने सबसे लम्बी रेंज वाली अंतरमहाद्धीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। जिसकी मारक क्षमता 5000km है।

27 December

1-  27 December, 1911 को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में गाया गया था

2-  आज से 219 वर्ष पहले 27 December 1797 को आगरा में मशहूर शायर मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ था।

3-  कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले के आरोपी सुरेश कलमाड़ी को भारतीय ओलम्पिक संघ( IOA) का आजीवन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

4-  आस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड ‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया’ ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को इस साल बोर्ड की ‘वनडे टीम ऑफ़ द ईयर’ का कप्तान चुना है।

5-  गुजरात के समित गोहिल रणजी ट्राफी के quarter फाइनल में ओडिशा के खिलाफ नाबाद 359 रन बनाकर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ‘बैट कैरी’ करते हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले ओपनर बन गये है।

28 December

1-  एक रिटायर्ड अंग्रेज अफसर ए.ओ.ह्युम (एलन ऑक्टेवियन ह्युम) ने 28 December 1885 को 72 members के साथ मिलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की थी और व्योमेश चन्द्र बनर्जी कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष बने थे

29 December

1-  आस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ‘क्रिकेट आस्ट्रेलिया’ ने भारत के विराट कोहली को ‘टी-20 team of the year’ कप्तान बनाया है

2-  पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख कमांडर एयर मार्शल एस.बी. देव को भारतीय वायु सेना का उप-प्रमुख बनाया गया है।

3-  चीन में विश्व का सबसे ऊँचा पुल (1,854 फीट) वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। 

30 December

1-  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित ‘digital मेला’ में सरकार का digital payment app ‘BHIM’ (भारत इंटरफ़ेस फॉर मनी) लांच किया, जिसका नाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर रखा गया है

2-  समाजवादी पार्टी की स्थापना 25 वर्ष पहले 4 October, 1992 को Lucknow में हुई थी। सपा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की ‘समाजवादी जनता पार्टी’ से टूट कर बनी थी।

3-  हवाई की कोरल रीफ मछली ऐसा 9वां जीव बन गई है जिसका नाम अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर रखा गया है। इस जीव का नाम टूसोंनॉइड ओबामा रखा गया है।

31 December

1-  लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत ने थल सेना प्रमुख और एयर मार्शल बी.एस. धनोआ ने वायु सेना चीफ का पदभार संभाल लिया

2-  भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रोफेसर शंकर बालसुब्रमण्यम को ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ (द्धितीय) ने विज्ञान और चिकित्सा क्षेत्र में कार्य के लिए नाइटहुड  की उपाधि से सम्मानित किया है। 

3-  अनिल बैजल दिल्ली के 21वें उप-राज्यपाल बन गये। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस जी.रोहिणी ने शपथ दिलाई।



   

  



No comments:

Post a Comment