Tuesday, January 24, 2017

अपनी ख़ुशी को समझें


Understand Your Happy

हर बार नये साल पर हम खुद को बदलने की ठानते है। बीता साल जिन बातों के लिए खुद को कोसते हुए गुजरा है, उनसे दूर रहने की सोचते हैं। पर जैसे-जैसे दिन गुजरते है, ना आदतें बदलती हैं और ना हम। इस बार अपनी ख़ुशी को समझें और उसे ही ढूंढें...

संत आमतौर पर अच्छी बातें ही करते है। एक जैन संत है, उनके यहाँ जाने पर वह दो बातें हमेशा कहते है, दया का भाव रखना और खुश रहना। अभी कुछ समय पहले मैंने पूछा, ‘संत समभाव रखने के लिए कहते है, आप खुश रहना क्यों कहते है?’ इस पर वह बोले- हर हालात में खुश रहना आसान नही होता। और जो ऐसा करते है, उनमें समभाव आ ही जाता है।

अनुकूल हालात होने पर हम खुश होते ही हैं। दिक्कत तब होती है, जब हम खुद को वैसा नही पाते, जैसा होना चाहते है। यही वजह है कि जब तब खुद को बदलने की इच्छाएं जोर मारती रहती है। इस बीच कभी हम खुद से नाखुश होते है तो कभी दूसरों से। कितनी ही बार हमारे लक्ष्य केवल खुद को साबित करने की प्रतिक्रिया भर होते है। और यही हम मार खा जाते है। सब ठीक होने के बावजूद खुश नही हो पाते। खुद को बदल नही पाते।

नजर हो ख़ुशी पर

बेहतरी के लिए बदलाव करना ही चाहिए। नये सपनों और इच्छाओं को life में जगह मिलती रहनी चाहिए। और यह नये साल पर भी हो सकता है या फिर किसी भी अन्य दिन। पर यह पूछना भी जरूरी है कि आप क्यों बदलना चाहते है? कनाडा की bestseller writer डेनियल लापोर्ट कहती है, ‘इरादे और लक्ष्य हमारे विस्तार और आजादी का जरिया होते है। लेकिन जैसे ही हम हथौड़ा लेकर लक्ष्यों को पूरा करने के पीछे पड़ जाते है तो कुछ हासिल नही होता। और फिर हम अपने आत्मसम्मान, सम्बन्ध और रचनात्मकता को चोट पहुँचाने लगते है।‘

प्रश्न हो सकता है कि कुछ तय किये बिना कहां कुछ हासिल होता है? बदलाव के लिए बेचैनी होगी ही? पर मनोविज्ञान कहता है कि जब तक लक्ष्य हमारे मूल्यों से नही जुड़ते, तब तक बदलाव नही आ पाता।

‘सेवन हेबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपुल’ के writer स्टीफन कोवे, बदलाव के लिए लक्ष्यों को जीवन मूल्यों से जोड़ने पर जोर देते है। वह कहते है, ‘किसी जगह जाना आपका लक्ष्य हो सकता है, पर घूमना जीवन मूल्य है। घूमने की जगहें यानी लक्ष्य बदलते रहते है, पर value नही।‘

वजन कम करना लक्ष्य हो सकता है, पर अच्छी health आपका जीवन मूल्य है। इसी तरह दया, ईमानदारी, करुणा, उदारता, न्याय, ज्ञान, नेतृत्व, समृद्धि, रचनात्मकता, मेहनत आदि 418 तरह के जीवन मूल्य बताये गये है। खुद को बदलते समय हमें इन्ही मूल्यों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। मनोवैज्ञानिक स्टीफन हेज इसे ‘एक्सेपटेंस एंड कमिटमेंट थेरेपी’ के रूप में पेश करते है। उनके अनुसार, ‘अगर आप अपनी ‘core values’ के अनुसार नही जी रहे है तो खुश हो ही नही सकते।‘
यूँ भी ख़ुशी कोई मानसिक स्थिति नही है, यह निरंतर मिलने वाला अनुभव है। हमारे व्यक्तिगत प्रयोग है। अपने life को हर गलती, हर अभाव से समझने की सोच है। 

बातें, जो देंगी ख़ुशी

1-  रोजमर्रा के छोटे-छोटे कामों में negative होना छोड़ें। क्या कहा, क्यों कहा, क्या किया। हर बात पर संदेह करना छोड़े। दिमांग शांत रहेगा, दूसरों पर विश्वास बढेगा।

2-  खुद से पूछें कि क्या आप वाकई ऐसा चाहते है? अगर हां, तो उसे पाने का हर प्रयास करें।

3-  खुद को मनुष्य के तौर पर स्वीकारें। आपको भी खुश रहने का अधिकार है। खुद को गलतियां करने की छूट दें। दूसरों की तारीफ करें।








Sunday, January 22, 2017

General Science सामान्य विज्ञान

Solar System (सौर मंडल)

1-  सूर्य मुख्य रूप से hydrogen gas से बना है

2-  सौर मंडल में सूर्य और वह खगोलीय पिंड सम्मलित हैं, जो सौर मंडल में एक दूसरे से गुरुत्वाकर्षण बल द्वारा बंधे है।

3-  पृथ्वी के निकटतम तारा है: प्रॉक्सिमा सेंटॉरी (4.22 प्रकाश वर्ष)

4-  सूर्य अपने केंद्र पर एक चक्कर लगाने में 25 करोड़ साल लग जाते है। इस अवधि को cosmic वर्ष कहा जाता है।

5-  सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचाने में लगभग 8.3 minute का समय लगता है।

6-  प्रकाश वर्ष दूरी को मापने की एक इकाई है।

7-  सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिंडो को गृह कहते है।

8-  international खगोलीय संघ के अनुसार हमारे सौर मंडल में 8 गृह हैं- बुध,शुक्र,पृथ्वी,मंगल,बृहस्पति,शनि,युरेनस और नेप्चून।

9-  8 ग्रहों के अतिरिक्त तीन बौने ग्रह भी है- सीरीज, प्लूटो और एरीस।

10-बुध सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह है।

11-शुक्र पृथ्वी के सबसे नजदीक है।

12-शुक्र गर्म ग्रह है।

13-मंगल ग्रह को “लाल ग्रह” भी कहा जाता है।

14-बृहस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।

15-टाइटन शनि ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है।

16-चन्द्रमा को अपनी धुरी पर घूमने में 27 दिन, 7 घंटे और 11 minute लगते है।

17-पृथ्वी का निकटतम तारा अल्फ़ा सेंचुरी है।

18-क्षुद्रग्रह वे ग्रहों के टुकड़े है जो मंगल और बृहस्पति की कक्षा के बीच में स्थित है।

पोषण (Nutrition)

1-  पोषण (nutrition) वह विशिष्ट रचनात्मक उपचयी क्रिया जिसके अंतर्गत पादपों में संश्लेषण तथा स्वांगीकरण और विषमपोषी जंतुओं में भोज्य अवयव के अंत:ग्रहण पाचन, अवशोषण स्वांगीकरण द्वारा प्राप्त energy से शारीरिक वृद्धि, मरम्मत, उतकों का नवीनीकरण और जीवन क्रियाओं का संचालन होता है, सामूहिक रूप में पोषण कहलाती है

2-  न्यून पोषण (under-nutrition) अवस्था के अंदर अल्पाहार से पोषण का स्तर उपयुक्त नही रहता।

3-  कुपोषण (malnutrition) की अवस्था में एक या अनेक पोषक तत्व प्रतिदिन भोजन में रहते ही नही। इसलिए body में कुपोषण के चिह्न दिखाई पड़ते है। “न्यून पोषण” वाले व्यक्ति दुर्बल और कम weight वाले होते है एवं यह बच्चों के विकास में एक गम्भीर problem है।

4-  जीवों को उनके energy ग्रहण करने के अनुसार स्वपोषक और परपोषी में बांटा जाता है।

5-  स्वपोषी (autographs) वे सजीव है जो साधारण अकार्बनिक अणुओं से जटिल कार्बनिक यौगिको का निर्माण कर सकते है। इस कार्य के लिए आवश्यक energy के लिए वे प्रकाश या रासायनिक उर्जा का उपयोग करते है। स्वपोषी सजीवों को खाद्य श्रृंखला में उत्पादक कहा जाता है। हरे पेड़-पौधे प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अपना भोजन स्वंय बनाते है तथा स्वपोषी कहलाते है।

6-  परपोषी (heterotroph) वे जीव है जो स्वंय कार्बन स्थिरीकरण नही कर सकते और वृद्धि के लिए जैविक कार्बन पर निर्भर करते है। परपोषी कार्बनिक यौगिकों को पचाने से पोषण प्राप्त वे जीव है। पशु, कवक भोजन के रूप में उपयोग करने के लिए कार्बनिक यौगिकों संश्लेषण (synthesize) करने में असमर्थ है। पशु मुख्य रूप से परपोषी है।

प्रकाश संश्लेषण(Photosynthesis)

1-  सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय energy को रासायनिक energy में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते है।

2-  प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगो जैसे पत्ती, द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से CO2 तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थो जैसे कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करते है तथा oxygen बाहर निकालते है।

3-   प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में पौधों की हरी पत्तियों की कोशिकाओं के अंदर CO2 और पानी के संयोग से पहले साधारण कार्बोहाइड्रेट और बाद में जटिल कार्बोहाइड्रेट का निर्माण होता है।

4-  इस प्रक्रिया में O2 एवं energy से भरपूर कार्बोहाइड्रेट (सुक्रोज, स्टार्च(मंड) आदि का निर्माण होता है तथा O2 gas बाहर निकलती है। जल, CO2 सूर्य का प्रकाश तथा क्लोरोफिल (हरितलवक) को प्रकाश संश्लेषण का अवयव कहते है। इसमें से जल तथा CO2 को प्रकाश संश्लेषण का कच्चा माल कहा जाता है।

5-  प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया सबसे important जैवरासायनिक अभिक्रियाओं में से एक है। सीधे या परोक्ष रूप से दुनिया के सभी सजीव इस पर आश्रित है। प्रकाश संश्लेषण करने वाले सजीवों को स्वपोषी कहते है।

6-   रासायनिक समीकरण
6CO2+12H20+प्रकाश+क्लोरोफिल= C6H12O6+6O2+6H2O+क्लोरोफिल

कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)

1-  कार्बोहाइड्रेट, कार्बनिक पदार्थ हैं जिससे कार्बन, hydrogen व् oxygen होते है। कुछ कार्बोहाइड्रेट सजीवों के body के रचनात्मक तत्वों का निर्माण करते है जैसे कि सेल्युलोज, हेमीसेल्युलोज, काइटिन तथा पेक्टिन। जबकि कुछ कार्बोहाइड्रेट energy प्रदान करते है, जैसे कि मंड, शर्करा, glucose, गलाइकोजेन। कार्बोहाइड्रेट test में मीठा होते है।

2-  कार्बोहाइड्रेट body में power उत्पन्न करने का प्रमुख स्रोत है। body को power और गर्मी प्रदान करने के लिए चर्बी की भांति यह कार्य करता है। कार्बोहाइड्रेट fat की अपेक्षा body में जल्दी पच जाते है।

3-  body को कार्बोहाइड्रेट दो प्रकार से प्राप्त होते है, पहला माड़ी अर्थात स्टार्च तथा दूसरा चीनी अर्थात शुगर। गेंहू, ज्वार, मक्का, बाजरा, मोटे अनाज तथा चावल और दाल तथा जड़ो वाली vegetables में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट को माड़ी कहा जाता है।

केला, अमरुद, गन्ना, चुकन्दर, खजूर, छूआरा, मुनक्का, अंजीर, शक्कर, शहद, मीठी सब्जिया, सभी मीठी खाद्य से प्राप्त होने वाले कार्बोहाइड्रेट अत्यधिक शक्तिशाली और health के लिए लाभदायक होते है।

4-  कार्बोहाइड्रेट की अधिकता अनेक खतरनाक जानलेवा रोगों को भी जन्म देती है जिसमे प्रमुख रूप से अजीर्ण, मधुमेह, अतिसार रोग होते है। इसमे अत्यधिक weight बढ़ जाने से भी life को खतरा उत्पन्न हो जाता है।

वसा (Fat)

1-  वसा body को active बनाये रखने में सहयोग करती है। वसा body के लिए उपयोगी है, किन्तु इसकी अधिकता हानिकारक भी हो सकते है। यह मांस तथा वनस्पति समूह दोनों प्रकार से प्राप्त होती है। इससे body को दैनिक कार्यो के लिए शक्ति प्राप्त होती है।

2-  वसा को शक्तिदायक ईधन भी कहा जाता है। एक healthy व्यक्ति के लिए 100 gram चिकनाई का प्रयोग करना आवश्यक है। इसको पचाने में body को काफी समय लगता है। यह body में protein की आवश्यकता को कम करने के लिए आवश्यक होती है।

3-  वसा का body में अत्यधिक मात्रा में बढ़ जाना उचित नही होता। यह संतुलित आहार द्वारा आवश्यक मात्रा में ही body को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अधिक मात्रा जानलेवा भी हो सकती है।

4-  खाद्य पदार्थो दो प्रकार की वसा होती है: संतृप्त (Saturated), असंतृप्त (Unsaturated) वसा। संतृप्त वसा नुकसानदेह cholesterol बढ़ाती है, इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। मक्खन, शुद्ध घी, वनस्पति घी, नारियल और ताड़ का तेल संतृप्त वसा के प्रमुख स्रोत है। असंतृप्त वसा सीमित मात्रा में ठीक कही जा सकती है। असंतृप्त वसा के प्रमुख स्रोत मूंगफली, सरसों, सूरजमुखी, सोयाबीन तेल है। 




   
    


Saturday, January 21, 2017

Current GK February 2017 part-2

                       
11 January

1-  कराची के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली ने तीन दिन के under-19 tournament में 9 खिलाडियों को बोल्ड कर और 1 को LBW out कर 10 wicket हॉल अपने नाम किया है

2-  वर्ष 2013 से 2015 के बीच 13 बार विश्व championship का ख़िताब अपने नाम करने वाली रुसी रिदमिक जिमनास्ट याना कुद्रीआत्सिवा ने 19 वर्ष की उम्र में सन्यास ले लिया है।

12 January

1-  टाटा संस ने एन. चंद्रशेखरन को समूह का नया chairmen नियुक्त किया है। जो अंतरिम chairmen रतन टाटा की जगह लेंगे।

2-  भारतीय स्पिनर बापू नाडकणी ने 12 जनवरी 1964 को 6 ball-over test cricket में बिना एक भी रन दिए लगातार 131 गेंद (21.5 over) फेंकने का विश्व record बनाया है

3-  भारती एयरटेल ने देश भर में अपना payment bank launch किया, जो देश का पहला payment bank है।

4-  जर्मन लग्जरी वाहन निर्माता BMW ने हार्ले-डेविडसन india के पूर्व managing director(MD) विक्रम पाहवा को अपने भारतीय परिचालन का प्रमुख नियक्त किया है।

5-  स्पेन में वियतनाम के एक शख्स ने अपने भाई को सिर पर बैलेंस कर 90 सीढ़ी चढ़कर ‘सिर पर एक शख्स को बैलेंस कर सबसे ज्यादा सीढियां चढ़ने’ का गिनीज वर्ल्ड record बनाया है।

6-  कोच्चि(केरल) की वेम्बनाड झील में भारत की पहली सौर उर्जा से संचालित नाव ‘आदित्य’ शुरू की गई।

7-  IT क्षेत्र की दिग्गज company टाटा consultancy services (TCS) को company के चीफ financial officer और उपाध्यक्ष राजेश गोपीनाथ को अपना नया CEO नियुक्त कर दिया।

8-  दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला को श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 125(221) रन बनाकर अपने 100वें test में शतक जड़ने वाले 8वें cricketer बन गये।

13 January

1-  अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उप-राष्ट्रपति ‘जो बाइडेन’ को देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ़ फ्रीडम’ से सम्मानित किया है

2-  13 जनवरी 1949 को पंजाब में भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का जन्म हुआ था।

14 January

1-  पंजाब के मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला को लम्बी बीमारी के बाद राजधानी चंडीगढ़ के PGI hospital में 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-  एलन मस्क के नेतृत्व वाले स्टार्टअप ‘SpaceX’ ने कैलिफोर्निया तट पर स्थित वांडेनबर्ग एयर फ़ोर्स अड्डे से फॉल्कन-9 राकेट का सफल परीक्षण किया।
3-   
15 January

1-  62वें फिल्मफेयर awards में आमिर खान ने ‘दंगल’ के लिए best actor और आलिया भट्ट ने ‘उड़ता पंजाब’ के लिए best actress का awards जीता है

2-  15 जनवरी 1949 को लेफ्टिनेंट जनरल के.एम.करियप्पा द्वारा भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालने के उपलक्ष्य में सेना दिवस मनाया जाता है।

3-  आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को 62वें फिल्मफेयर awards में best फिल्म का awards दिया गया है।

4-  पुणे में हुए पहले वनडे match में भारत ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हरा दिया।

5-  भारतीय वनडे team के full-time कप्तान के तौर पर अपने पहले match में छक्का लगाकर विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपना 17वां शतक जड़कर अधिकतम शतक के सचिन तेंदुलकर के record की बराबरी कर ली।

16 January

1-  अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने वार्षिक परम्परा को बरकरार रखते हुए 16 जनवरी को ‘धार्मिक स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया है

2-  अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चाँद पर जाने वाले आखिरी व्यक्ति यूजिन सरनेन (82) का निधन हो गया

3-  केंद्र ने digital program के तहत मणिपुर में करंग को देश का पहला cashless द्धीप घोषित किया है

17 January

1-  दिल्ली में प्रो रेसलिंग लीग के एक match में पहलवान संदीप तोमर ने रियो ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले रूस के व्लादिमीर खिनचेगशविली को हरा दिया

2-  भारत अधिकारिक रूप से European origination for nuclear research (CERN) का associate member बन गया है। यह संस्था world की सबसे बड़ी nuclear and particle physics प्रयोगशाला समझी जाती है।

3-  संयुक्त अरब अमीरात के दुबई फेस्टिवल में world के सबसे बड़े वाटर screen projection का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था।

4-  टाटा मोटर्स ने नटराजन चंद्रशेखरन को तत्काल प्रभाव से बोर्ड का अतिरिक्त निदेशक और chairmen नियुक्त कर दिया। 

18 January 
                            
1-  दक्षिण अफ्रीका की वनडे team के कप्तान एबी डिविलियर्स ने आज ही के दिन 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंदों में सबसे तेज वनडे शतक जड़ा था

2-  रियल्टी कंसल्टसी फर्म जोंस लासॉल की report के अनुसार बेंगलूर विश्व का सबसे dynamic शहर है।

3-  भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी चेक गणराज्य की जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा ने अपने ब्रिटिश प्रतिद्धंदी जोकलेन राय और एना स्मिथ को 6-3, 6-1 से हराकर आस्ट्रेलियन ओपन में जीत के साथ आगाज किया है। 

19 January

1-  भारत ने England के खिलाफ कटक में दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 381 रन बनाकर 50 over फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 23 बार 350+ score बनाने का record अपने नाम कर लिया।

2-  CBI निदेशक की नियुक्ति करने वाले कॉलेजियम ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा को सीबीआई का नया निदेशक नियुक्त किया।

3-  भारतीय मूल की कनाडाई यूट्यूबर लिली सिंह को लॉस एंजिलिस में आयोजित हुए पीपल्स चॉइस अवार्ड्स 2017 में पंसदीदा यूट्यूब स्टार का award दिया गया है।

4-  कटक में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे में क्रिस वोक्स ने पहले पांच over के अंदर भारत के तीन wicket लेकर एक नया record बनाया। ये 12 साल बाद ऐसा हुआ।

5-  Actress प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टीवी सीरिज ‘क्वांटिको’ के लिए दूसरी बार पीपल्स चॉइस अवार्ड जीता है।

6-  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने धर्मशाला को शिमला के बाद राज्य की दूसरी राजधानी घोषित किया।

7-  इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड’ 2015-16 सीजन में record Rs 4300 करोड़ की कमाई के साथ विश्व का सबसे अमीर फ़ुटबाल क्लब बन गया है।

20 January

1-  डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

2-  अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की जैसी hairstyle के कारण कीड़े की एक प्रजाति का नाम नियोपालपा डोनाल्ड ट्रम्प रखा गया है। यह प्रजाति दक्षिणी कैलिफोर्निया और बाजा कैलिफोर्निया के मैक्सिकन क्षेत्र में पाई गई है।

3-  अमेरिका में चार कोनों वाला स्मारक एक ऐसी जगह है जहां अमेरिका के 4 राज्य (एरिजोना, उटा, कोलोराडो और न्यू मैक्सिको) एक केंद्र बिंदु पर मिलते है। 1912 में स्थापित यह स्मारक अमेरिका के नवाजो नेशन के रेगिस्तान में स्थित है।

4-  गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स के मुताबिक, राजस्थान के राम सिंह चौहान की 14 फीट की मूंछ विश्व में सर्वाधिक लम्बी मूंछ है। उन्होंने यह record मार्च 2010 में अपने नाम किया था।

5-  क्रेंदीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ‘सर्व शिक्षा अभियान’ की लगातार निगरानी के लिए एक web portal ‘ShaGun’ launch किया है जिसे विश्व बैंक के सहयोग से तैयार किया गया है।