Tuesday, October 18, 2016

सरकारी बांड में निवेश

government bond

Government Bond Investment

government bond में निवेश सबसे अधिक सुरक्षित होता है। इसमे पहले ऊँची आय वाले घरेलू और विदेशी निवेशको को ही अनुमति थी। लेकिन सरकार और reserve bank ने छोटे निवेशको को आकर्षित करने के लिए निवेश प्रक्रिया बेहद आसान कर  दी है। आम निवेशक महज 10,000 रूपये bond खरीद सकते है। ब्याज दरें घटने की स्थिति में bond का निवेश और ज्यादा आकर्षक हो जाता है।

क्या है Government Bond 


सरकार पूंजी जुटाने के लिए जो ऋण पत्र(प्रतिभूति) जारी करती है उसे bond कहते है। इसे सरकारी प्रतिभूति(जी-सेक) के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कई श्रेणियां होती है। इसमें तय ब्याज को कूपन रेट कहा जाता है। इसकी अवधि 14 दिन से लेकर 30 साल तक होती है।

कितना मिलेगा ब्याज

bond पर ब्याज दर reserve bank के रेपो दर के आधार पर तय होता है। मौजूदा समय में रेपो रेट 6.50% है। ऐसे में सरकारी bond पर 6.50 से 7% के बीच ब्याज मिल रहा है। bond की ब्याज दर और रेपो रेट में विपरीत सम्बन्ध होता है। जब ब्याज दरें घटती है तो bond पर यील्ड(return) बढ़ जाता है जिससे वह ज्यादा आकर्षक हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि जब ब्याज दरें घटती है तो पुराने bond की मांग बढ़ जाती है क्योंकि उसपर नये के मुकाबले ज्यादा ब्याज की पेशकश की गई होती है। इससे मांग के मुकाबले आपूर्ति कम रहती है जिसका फायदा निवेशक उठाते है। अगले कुछ महीनों में reserve bank की ओर से दरों में कटौती की उम्मीद है। ऐसी स्थिति में वर्तमान में bond में किया गया निवेश उस समय ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

Online खरीदने की सुविधा

government क्षेत्र का IDBI bank अपने online platform के जरिये छोटे निवेशकों को सीधे सरकारी bond खरीदने की सुविधा पहले से दे रहा है। वहीं निजी क्षेत्र का axis bank भी इसी तरह की सुविधा दे रहा। लेकिन reserve bank ने हाल में ही demat खाताधारको को सीधे सीधे online platform से bond खरीदने की सुविधा देने के लिए bank से कहा जा रहा है। share की खरीद के लिए demat खाता जरूरी होता है। आपके पास यदि demat खाता है और आपका bank clearing corporation of india limited (CCIL) से इस सुविधा के लिए जुड़ा हुआ है तो bank से bond खरीद-बिक्री सुविधा ले सकते है। IDBI और axis bank के अलावा इसके पहले CCIL के जरिये सब्सिडीयरी जेनरल लेजर (SJL) खाते के माध्यम से phone से order कर bond की खरीद होती थी। इसके लिए bank खाता का CCIL से link जरूरी था। यह प्रक्रिया आम निवेशकों के लिए बेहद पेचीदा थी।

किफायती निवेश

online आसान खरीददारी की सुविधा से bond में निवेश छोटे निवेशकों के लिए किफायती है। इसमें किसी प्रकार का उन्हें कमीशन नही देना पड़ता है और केवल demat खाता का सालाना रखरखाव शुल्क चुकाना पड़ता है। सीधे खरीददारी की बजाय निर्धारित डीलर के माध्यम से bond की खरीद पर आधा फीसदी तक शुल्क चुकाना पड़ता था जिसका सीधा असर bond के return पर पड़ता है। यदि bond पर 6.50% ब्याज निर्धारित है तो आधा फीसदी शुल्क चुकाने के बाद अंतिम तौर पर return 6% ही मिलेगा। एक demat खाता में आप share, share से जुड़े mutual fund, gold bond और अन्य सरकारी bond का विवरण रख सकते है। इससे भी अलग-अलग account खोलने के लिए होने वाले खर्च की बचत होती है।

कभी भी बेचने की सुविधा

bond भले ही 30 साल तक की अवधि के लिए जारी किये जाते है। लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर share market में किसी भी कारोबारी दिन बेच सकते है। लम्बी अवधि का निवेश होने की वजह से share market में मांग कम होती है। लेकिन ब्याज दरें घटने पर इसमे मुनाफा कमाकर बेचने की संभावना हमेशा रहती है। आपने 6.50% ब्याज वाला bond 10 या 20 साल की अवधि के लिए खरीदा और छह माह बाद ही रेपो दर घटकर 6% हो जाती है। ऐसे में share market में आपके bond को 6.40% पर खरीदने वाले लोगो की मांग बढ़ सकती है। इससे आप महज छह माह में इतना मुनाफा कमाकर bond बेच सकते है। जबकि इसके लिए आपको 10 या 20 साल तक इंतजार करना पड़ता।

Gold Bond पर विकल्प

gold bond भी सरकारी प्रतिभूति के तहत आता है। सरकार वर्तमान में इस पर 2.75% ब्याज दे रही है। आप एक ग्राम सोने के मूल्य का bond भी खरीद सकते है।

कुछ बातें

1-  10,000 रूपये न्यूनतम निवेश की सीमा है bond में छोटे निवेशको के लिए

2-  6.50% से 7% return पर कारोबार कर रहे सरकारी bond बाज़ार में

3-  7.50% के करीब ब्याज मिल रहा है लम्बी अवधि की FD पर

4-  2% तक शुल्क काट लेते है bank समय से पहले FD बंद करने पर


  

Equity SIP के जरिये Share में निवेश पर मोटा Return 

 Equity SIP के जरिये Share में निवेश पर मोटा Return




  

No comments:

Post a Comment