Saturday, April 29, 2017

Mutual Fund की Direct Plan एक बेहतर Option

direct plan of mutual fund

आम निवेशकों के लिए mutual fund एक बेहतर option है। इसमें share में सीधे निवेश के मुकाबले कम जोखिम और तय अवधि के निवेश विकल्पों से अधिक return मिलने संभावना रहती है। वर्ष 2013 से लेकर इस साल जनवरी तक बड़े निवेशकों ने mutual fund में 65% निवेश direct plan पर भरोसा किया है। आप भी direct plan में निवेश कर सामान्य scheme के मुकाबले ज्यादा लाभ कमा सकते है।

क्या है Direct Plan

mutual fund company दो तरह के plan पेश करती है। पहला, direct plan और दूसरा सामान्य प्लान। direct plan में निवेशक खुद सम्बंधित scheme का चुनाव करके उसमें निवेश कर सकता है। company fund में निवेश पर रख-रखाव, प्रबंधन और ब्रोकरेज शुक्ल वसूलती है जिसे जिसे एक्सपेंस रेशियो कहा जाता है। direct plan में एक्सपेंस रेशियो कम होता है क्योंकि उसमें ब्रोकरेज शुल्क नही लगता है। एक्सपेंस रेशियो को छोड़कर direct plan में सामान्य plan की सभी खूबियां रहती है।

Direct Plan देना अनिवार्य

बाज़ार नियामक सेबी ने वर्ष 2013 में mutual fund company को अपने सभी ओपन एडेड फण्ड में direct plan का option निवेशकों की सुविधा के लिए दिया गया है। ओपन एडेड फण्ड में निवेशक सीधे निवेश कर सकते है और जरूरत पड़ने पर बीच में कभी भी अपनी रकम निकाल सकते है। वही, close and fund में निवेश करने और राशि निकालने का समय पहले से तय होता है।

कितना मिलेगा Return

mutual fund company date fund और equity fund में direct plan में निवेश option देती है। date fund में पांच साल में 11.9% तक return मिला है। जबकि तीन साल में date fund ने 13.4% और एक साल में 15,6% तक return दिया है। वही, equity fund में पांच साल में 27% और तीन साल में 28.9% return मिला है। जबकि एक साल की अवधि में equity fund में 42.2% return मिला है। वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि कम अवधि में ऊँचे return के बावजूद लम्बी अवधि में निवेश को तरजीह देनी चाहिए। इससे जोखिम कम होता है और fund का आकलन करने में भी मदद मिलती है।

High Return का गणित

direct plan और सामान्य scheme के expense ratio में करीब 1.50% तक का अंतर है। direct plan में expense ratio 0.75% से 1.50% तक है। वही, सामान्य plan में यह 2.50% तक है। आपने यदि direct plan में निवेश किया जिसमें expense ratio 1% और return 12% है तो अंतिम return 11% हुआ। जबकि 2.50% expense ratio वाली सामान्य scheme में आपको 12% return मिलता है तो अंतिम return घटकर 9.50% हो जायेगा। इस तरह कम खर्चीला होने की वजह से direct plan में आपको 1.50% कमाई होगी।

Return के छोटे अंतर से बड़ी कमाई

आपको direct plan में 1.50 के करीब ज्यादा return सीधे तौर पर आपको भले ही बहुत ज्यादा आकर्षक नही लग रहा हो। लेकिन लम्बी अवधि में यह छोटा अंतर भी करीब एक लाख रूपये ज्यादा लाभ दिला सकता है। आप direct plan में 50 हजार रूपये 11% के अनुमानित अंतिम return के आधार पर 10 साल के लिए लगाते है तो आपको करीब 1.42 लाख रूपये मिलेगे। वही, 20 साल में आपको 4.03 लाख रूपये मिलेगें। जबकि सामान्य scheme ने 9.50% के अनुमानित अंतिम return के आधार पर आपको 10 साल में 1.24 लाख रूपये मिलेंगे जो direct plan से 18 हजार रूपये कम है। वहीं 20 साल में सामान्य plan में 3.07 लाख रूपये मिलेंगे जो direct plan से करीब 96 हजार रूपये कम होंगे।

Online भी निवेश की सुविधा

direct plan में आप घर बैठे online निवेश कर सकते हैं। आप यदि online लेन-देन करने में सहज नही है तो mutual fund company के office में जाकर दस्तावेज़ के आधार पर भी direct plan में निवेश कर सकते है। आप पहली बार mutual fund में निवेश कर रहे है तो online निवेश करने के बावजूद अपने customer को KYC प्रक्रिया के लिए एक बार mutual fund company के office में जाना पड़ेगा।

प्रदर्शन देखकर करें चुनाव

mutual fund के direct plan में भी scheme के पिछले प्रदर्शन का हर तरीके से आकलन करने के बाद ही निवेश का फैसला करना चाहिए। वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि direct plan में निवेश करना चाहते है तो पहले कुछ समय तक उसके बारे online पड़ताल कर कुछ scheme का चुनाव करें। इसके बाद उस scheme पर कुछ समय तक उसके प्रदर्शन पर नजर रखें और जब उसके बारे में पूरा भरोसा हो जाए तब निवेश का फैसला करें।






Tuesday, April 25, 2017

General Science सामान्य विज्ञान-3


कोशिका (Cell) 

1-  cell सजीवों के body की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थो का वह छोटे-से –छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएं होती है जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें है।

2-  cell की खोज रोबर्ट हूक ने 1665 ई. में किया। रोबर्ट हूक ने 1665 में बोतल की कार्क की एक पतली परत के study के आधार पर मधुमक्खी के छत्ते जैसे कोष्ठ देखे और इन्हें कोशा नाम दिया। यह तथ्य उनकी पुस्तक माइक्रोग्राफिया में छपा।

3-  कोशिकाओं का विधिवत study कोशिका विज्ञान (Cytology) या ‘कोशिका जैविकी’ (Cell Biology) कहलाता है।

4-  कोशिकाएं दो प्रकार की होती है: प्रोकैरियोटिक कोशिका ( prokaryotic cells) तथा यूकैरियोटिक कोशिका (eukaryotic cell)। प्रोकैरियोटिक कोशिकाएं प्राय: स्वतंत्र होती है जबकि यूकैरियोटिक कोशिकाएं, बहुकोशिकीय प्राणियों में पायी जाती है।

5-  प्रोकैरियोटिक कोशिका में कोई स्पष्ट केन्द्रक नही होता है। केन्द्रीय पदार्थ कोशिका द्रव में बिखरे होते है। इस प्रकार की कोशिका जीवाणु तथा नीली हरी शैवाल में पायी जाती है। सभी उच्च श्रेणी के पौधों और जन्तुओ में यूकैरियोटिक प्रकार की कोशिका पाई जाती है। सभी यूकैरियोटिक कोशिकाओं में संगठित केन्द्रक पाया जाता है जो एक आवरण से ढका होता है।

6-  कोशिकाएं सजीव होती है वे सभी कार्य करती है, जिन्हें सजीव प्राणी करते है। कोशिका के भीतर निम्नलिखित संरचनाएं पाई जाती है: केन्द्रक एवं केंद्रिका, जीवद्रव्य, गोल्गी सम्मिश्र या गोल्गी यंत्र, कणाभ सूत्र, अंतर्प्रद्रव्य डालिका, गुणसूत्र (पितृसूत्र) एवं जीन, राइबोसोम तथा सेंट्रोसोम और लवक

7-  केन्द्रक (nucleus): एक कोशिका में सामान्यत: एक ही केन्द्रक होता है, किन्तु कभी-कभी एक से अधिक केंद्रक भी पाए जाते है। कोशिका के समस्त कार्यो का यह संचालन केंद्र होता है। जब कोशिका विभाजित होती है तो इसका भी विभाजन हो जाता है। केन्द्रक कोशिका के भीतर एक तरल पदार्थ कोशिकाद्रव्य (cytoplasm) में प्राय: तैरता रहता है।

8-  केंद्रिका(Nucleolus): प्रत्येक केन्द्रक में एक या अधिक केन्द्रिकाएं पाई जाती है। कोशिका विभाजन की कुछ विशेष अवस्था में केंद्रिका लुप्त हो जाती, किन्तु बाद में पुन: प्रकट हो जाती है। केंद्रिका के भीतर रिबोन्युक्लीइक अम्ल (ritioncleric acid or RNA) तथा कुछ विशेष प्रकार के enzymes अधिक मात्रा में पाए जाते है। केंद्रिका सूत्रण(mitosis) या सूत्री विभाजन में important भूमिका अदा करते है।

9-  जीवद्रव्य (protoplasm): यह एक गाढ़ा तरल पदार्थ होता है जो स्थानविशेष पर विशेष नामों द्वारा जाना जाता है, जैसे द्रव्यकला (plasma membrane) के भीतर पाए जाने वाले जीवद्रव्य को कोशिकाद्रव्य (cyt plasm) और केन्द्रक झिल्ली (nuclear membrane) के भीतर पाए जाने वाले जीवद्रव्य को केन्द्रक द्रव्य (nucleoplasm) कहते है। जीवद्रव्य का निर्माण कार्बन, हाइड्रोजन, oxygen, तथा अनेक organic तथा inorganic पादर्थो द्वारा हुआ होता है। इसमें जल की मात्रा लगभग 80%, protein 15%, fats 3%, तथा carbohydrate 1%, और inorganic लवण की मात्रा 1 होती है।

10- गोल्गी सम्मिश्र (Golgi complex): इस अंग का यह नाम इसके खोजकर्ता कैमिलो गोल्गी, के नाम पर पड़ा है, जिन्होंने 1898 में सर्वप्रथम इसकी खोज की। यह एक प्रकार के जाल (network) जैसा दिखलाई देता है। इनका मुख्य कार्य कोशिकीय स्रवन (cellular secretion) और प्रोटीनों, वसाओं तथा कतिपय किण्वों (enzymes) का भडारण करना है।

11-कणाभसूत्र (Mitochondria): ये कणिकाओं (granules) या शलाकाओं (rods) की आकृतिवाले होते है। ये अंगक (organelle) कोशिकद्रव्य (cytoplasm) में स्थित होते है। इनकी संख्या विभिन्न जन्तुओं में पांच लाख से लेकर 2 माइक्रोन के बीच होता है।

12- अंतर्प्रद्रव्य जालिका (fndoplasmic reticulam): यह जालिका कोशिकाद्रव्य में आशयों (vesicles) और नलिकाओं (tubules) के रूप में फैली रहती है। इसकी स्थिति सामान्यत: केन्द्रीय झिल्ली (nuclear membrane) के बीच होती है, किन्तु यह अकसर सम्पूर्ण कोशिका में फैली रहती है।

13- गुणसूत्र (chromosomes): गुणसूत्र केन्द्रको के भीतर जोड़ों में पाए जाते है और कोशिका विभाजन के साथ केन्द्रक सहित बट जाया करते है। इनमें स्थित जीवों की पूर्वजों के पैत्रिक गुणों का वाहक कहा जाता है। पितृसूत्र के कुछ विशेष प्रकार भी पाए जाते है, जिन्हें लैंपब्रश पितृसूत्र (lampbrush chromosomes) और पोलोटीनं क्रोमोसोम (polytene chromosomes) की संज्ञा दी गई है। इन्हें W,X,Y,Z आदि नामों से संबोधित किया जाता है।

14-जीन (Gene): जीनों को पैत्रिक गुणों का वाहक माना जाता है। क्रोमोसोम या पितृसूत्रों का निर्माण हिस्टोन protein तथा DNA तथा RNA  से मिलकर हुआ होता है। जीन का निर्माण इन्हीं में से एक, DNA द्वारा होता है। सन् 1970 के June में america स्थित भारतीय वैज्ञानिक श्री हरगोबिन्द खुराना को कृत्रिम जीन उत्पन्न करने में अभूतपूर्व सफलता मिली थी। इन्हें सन् 1978 में नोबेल पुरस्कार मिला था।

15-रिबोसोम (Ribosomes): सूक्ष्म गुलिकाओं के रूप में प्राप्त इन संरचनाओं को केवल electron microscope के द्वारा ही देखा जा सकता है। इनकी रचना 50% protein तथा 50% RNA द्वारा हुई होती है।

16- सेंट्रोसोम (Centrosomes): ये केन्द्रक के समीप पाए जाते है। इनके एक विशेष भाग को सेंट्रोस्फीयर (centrosphere) कहते है, जिसके भीतर सेंट्रीओलों (centrioles) का एक जोड़ा पाया जाता है।

17-लवक (plastids): लवक अधिकतर पौधों में ही पाए जाते है। ये एक प्रकार के रंजक कण (pigment granules) है, जो जीवद्रव्य में यत्र तत्र बिखरे रहते है। क्लोरोफिल (chlorophyll) धारक वर्ण के लवक को हरित लवक (chloroplas) कहा जाता है। इसी के कारण वृक्षों में हरापन दिखलाई देता है।

हड्डियां और पेशियाँ (Bones & Muscles)

1-  हड्डियां (Bones) रीढधारी जीवों का वह कठोर अंग है जो अंत: कंकाल का निर्माण करती है।

2-  bones body को चलाने (स्थानांतरित करने), सहारा देने और body के विभिन्न अंगो की रक्षा करने में सहायता करती है साथ ही यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने और खनिज लवणों का भंडारण का कार्य भी करती है।

3-  अस्थियां विभिन्न आकार और आकृति की होने के साथ weight में हल्की पर मजबूत होती है। इनकी आंतरिक और बाहरी संरचना जटिल होती है।

4-  अस्थि निर्माण का कार्य करने वाले प्रमुख उत्तको में से एक उतक को खानिजीय अस्थि उत्तक, या सिर्फ अस्थि उत्तक भी कहते है और यह अस्थि को कठोरता और मधुकोशीय त्रिआयामी आंतरिक संरचना प्रदान करते है। अन्य प्रकार के अस्थि उत्तकों में मज्जा, अंतर्स्थिकला और पेरिओस्टियम, तंत्रिकाएं, रक्त वाहिकाएं और उपास्थि शामिल है।

5-  व्यस्क मनुष्य के body में 206 bones होती है वहीं एक शिशु का body 270 अस्थियों से मिलकर बनता है।

6-  पेशियाँ (Muscle) प्राणियों का आंकुचित होने वाला उत्तक है। इनमें आंकुचित होने वाले सूत्र होते है जो कोशिका का आकार बदल देते है। पेशी कोशिकाओं द्वारा निर्मित उस उत्तक कहा जाता है जो समस्त अंगो में गति उत्पन्न करता है।

7-  body में तीन प्रकार की पेशियाँ पाई जाती है: रेंखाकित (skeletal), अरेखांकित (smooth) और हार्दिकी (cardiac)

8-  मनुष्य के body में 40% भाग पेशियों का होता है।

9-  पेशीतंत्र में केवल ऐच्छिक पेशियों की गणना की जाती है, जो अस्थियों पर लगी हुई है तथा जिनके संकुचन से अंगो की गति होती है और body हिल-डुल तथा चल सकता है।

10-सामान्य मानव में लगभग 640 कंकाल पेशियाँ है। लगभग प्रत्येक पेशी की जोड़ीदार पेशी भी होती है- इस प्रकार लगभग 320 पेशियों के जोड़े मानव body में है।

11-दांत मुख की श्लेशिमक कला के रूपांतरित अंकुर या उभार है, जो चूने के लवण से संस्कित होते है। दांत का काम पकड़ना,काटना, फाड़ना और चबाना। कुछ जानवरों में ये कुतरने (चूहें), खोदने (शूकर), सवारने (लीमर) और लड़ने (कुत्ते) के काम में भी आते है।

12-दांत की दो पंक्तियाँ होती है: मैक्सिलरी (maxillar), उपर के जबड़े में, मैन्डिब्युलर (mandibular), निचले जबड़े में।


13-बच्चे में 20, जबकि वयस्क में 32 दांत होते है।  


    

   Tags:  General Science सामान्य विज्ञान    General Science सामान्य विज्ञान-2


   





Saturday, April 22, 2017

Current GK May 2017 Part-2


11 April

1-  11 April, 1827 को पुणे, (महाराष्ट्र) में दलितों के उत्थान के लिए काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता ज्योतिबा फुले (ज्योतिराव गोविंदराव) का जन्म हुआ था

2-  बेंगलरु के 10 वर्षीय रूहान अल्वा ने लोनाटो (इटली) में आयोजित इजिकार्ट championship (गो-कार्टिंग टूर्नामेंट) round-2 का खिताब अपने नाम कर लिया।

12 April

1-  दैनिक भास्कर समाचार पत्र समूह के chairman रमेशचन्द्र अग्रवाल (73) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया

2-  वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज cricketer ब्रायन लारा ने 12 April, 2004 को एक पारी में record 400 run बनाये थे।

3-  12 April, 1961 को पहली बार मानव ने अन्तरिक्ष की सफल उड़ान भरी थी। तत्कालीन सोवियत संघ के पायलट युरी गागरिन अन्तरिक्ष में जाने वाले पहले इंसान थे।

4-  अभिनेता दिलीप कुमार को पंजाब association ने ‘लिविंग लेजेंड लाइफटाइम अवार्ड’ से सम्मानित किया है।

5-  कांग्रेस नेता और भारतीय बैंडमिन्टन संघ के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दास गुप्ता का दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।

13 April

1-  राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने जिमनास्ट दीपा करमाकर और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया

2-  13 April, 1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जा करने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन मेघदूत’ शुरू किया था।

3-  13 April, 1984 को भारत ने पाकिस्तान को 54 रनों से हराकर पहले Asia cup पर कब्ज़ा जमाया था।

4-  98 वर्ष पहले 13 April, 1919 को पंजाब के अमृतसर में ‘जलियांवाला बाग़ हत्याकांड हुआ था।

5-  राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 44 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया, जिसमें गायक कैलाश खेर और शेफ संजीव कपूर को पद्मश्री से सम्मानित किया। वही, फिल्म पत्रकार और समीक्षक भावना सोमाया को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया गया।

6-  नोबेल पुरस्कार विजेता युसुफजई (19) को कनाड़ा की मानद नागरिकता से सम्मानित किया गया है।

14 April

1-  ओलपिंक champion कैरोलिना मारिन ने विश्व की नंबर-5 शटलर भारत की पी.वी.सिंधु को सिंगापुर ओपन सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में 21-11, 21-15 से मात दी

2-  भारतीय संविधान के जनक माने जाने वाले और ‘बाबासाहब’ के नाम से मशहूर डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 April, 1891 को हुआ था।

3-  राजकोट में पुणे के खिलाफ match में गुजरात की तरफ से खेल रहे ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयु टाई ने आखिरी over में हेट्रिक ली। यह IPL में 10 साल में पहली बार जब एक दिन में दो गेंदबाज हेट्रिक ली हो।

15 April

1-  दुबई में एक गुरुद्धारे ने 101 देशों के 600 नागरिकों को नाश्ता कराकर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया है

2-  15 April, 1948 को हिमाचल प्रदेश की स्थापना हुई थी, जिसमें तत्कालीन 30 रियासतें शामिल हुई थी। इसे ‘हिमाचल दिवस’ के रूप में मनाती है।

3-  16 बार के विश्व champion क्यूइस्ट पंकज आडवाणी ने सौरभ कोठारी को हराकर 7वीं बार एशियाई बिलियर्ड्स championship का ख़िताब जीत लिया है।

16 April

1-  Mumbai Indians के खिलाड़ी हरभजन सिंह IPL में 1 हजार डॉट बॉल (जिसमें कोई रन नही बनें) फेंकने वाले पहले स्पिनर और दुसरे गेंदबाज बन गये

2-  164 वर्ष पहले 16 April, 1853 को भारत में पहली train Mumbai से ठाणे के बीच चली थी।

3-  amazon संस्थापक जेफ़ बेज़ोस को पछाडकर स्पैनिश क्लोदिंग ब्रैंड जारा के सह-संस्थापक अमानसियो ओर्टेगा $76.7 बिलियन नेटवर्थ के साथ दुनिया के दुसरे सबसे अमीर शख्स बन गये है।

4-  साइलेंट फिल्मों के माध्यम से दुनिया का मनोरंजन करने वाले कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्म 16 April वर्ष 1889 को लन्दन में हुआ था।

5-  गिनीज बुक ऑफ़ रिकार्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे उम्रदराज शख्सियत घोषित एमा मोरानो का 117 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

17 April

1-  भारत के पूर्व दिग्गज बैंडमिन्टन खिलाड़ी पुलेला गोपीचन्द्र की बेटी गायत्री गोपीचन्द्र ने जकार्ता में international junior ग्रैंड प्रीक्स अंडर-15 tournament का महिला singles और doubles का खिताब अपने नाम कर लिया है

2-  मार्च 2017 में चीन द्वारा कच्चे तेल का आयात सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और वह अमेरिका को पछाडकर कच्चे तेल का सबसे बड़ा आयातक देश बन गया है।

18 April

1-  लास वेगस में हुई US  open कराटे championship में भारतीयों ने 3 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 6 कांस्य पदक जीते है

2-  वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल T-20 cricket में 10,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये है।

3-  अमेरिका स्थित जेराटोलॉजी रिसर्च ग्रुप के मुताबिक, इटली में रहने वाली एमा मोरानो की मौत के बाद 117 वर्षीय वॉयलेट ब्राउन दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्सियत बन गई है।

4-  18 April, 2008 को IPL tournament का आगाज हुआ था। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाईटराइडर्स के बीच खेला गया था।

5-  चार बार के सर्वश्रेष्ठ footballer और रियल मैड्रिड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो champions लीग में बायर्न म्यूनिख के खिलाफ match में हेट्रिक कर champions लीग 100 गोल दागने वाले पहले खिलाड़ी बन गये

19 April

1-  मंगोलिया ने अपना पहला सैटेलाइट ‘मंगोल Sat-1 launch कर दिया

2-  मलेशिया एयरलाइन्स दुनिया की पहली ऐसी विमानन company होगी जो 2018 तक satellite के जरिये अपने विमानों की tracking करना शुरू करेगी।

20 April

1-  बीजिंग ओलंपिक्स 2008 में ऊँची कूद में रजत पदक जीतने वाले ब्रिटिश एथलीट जर्मेन मेसन की जमैका में motorcycle accident में मौत हो गई है

2-  time magazine की 2017 की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में भारत से prime minister नरेंद्र मोदी और paytm के CEO विजयशेखर शर्मा शामिल है।