Saturday, January 14, 2017

Current GK January 2017 Part-2


11 December

1-  इंग्लैंड के खिलाफ test match में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साल का अपना तीसरा दोहरा शतक लगाया, जिसके बाद वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गये

2-  इंग्लैंड के खिलाफ test match में शतक लगाने के बाद जयंत यादव पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये, जिसने 9वें नंबर पर खेलते हुए शतक लगाया।
3 
12 December

1-  मुंबई test में इंग्लैंड को हराने के साथ ही भारत ने test इतिहास में सबसे लम्बे समय तक अपराजित रहने के 17 test के अपने record की बराबरी कर ली


2-  international union for the conservation of nature(IUCN) के मुताबिक, 1985 से अब तक जिराफ की जनसंख्या में 40% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

3-  वेनेजुएला की सरकार ने देश में सबसे अधिक मूल्य के bank नोटों (100 बॉलीवर) को बंद करने का फैसला किया है।

4-  12 December, 1911 को ‘दिल्ली दरबार’ में ब्रिटेन के महाराजा जॉर्ज पंचम ने भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली ले जाने का ऐलान किया था।

5-  पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अचानक से ख़ुफ़िया एजेंसी ISI लेफ्टिनेंट जनरल रिजवान अख्तर को हटाकर लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख़्तार को नया ISI प्रमुख नियुक्त किया है।

6-  मध्यप्रदेश का जबलपुर रेलवे स्टेशन राज्य का ऐसा पहला रेलवे स्टेशन बन गया है जहां कैशलेस लेनदेन किया जा सकता है।

7-  न्यूजीलैंड के पूर्व prime-minister जॉन की के अचानक इस्तीफा देने की घोषणा के बाद बिल इंग्लिश न्यूजीलैंड के नये prime-minister बन गये है।

8-  पुर्तगाल के पूर्व prime-minister एंटोनियो गुटेरेश ने संयुक्त राष्ट्र के 9वें महासचिव के तौर पर पदभार संभाल लिया

9-  जूनियर हॉकी विश्व cup में दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर भारत quarter फाइनल में पहुंच गया।

13 December

1-  पुर्तगाल फुटबाल team के कप्तान और रियल मड्रिड के फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने वर्ष 2016 का बैलन डी ऑर award जीत लिया है जो साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाता है

2-  अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के 70वें वर्षगांठ समारोह में चाइल्ड राइट्स के promotion के लिए यूनिसेफ global गुडविल एंबेसडर बनाया गया है।

3-  अमेरिका के 40 साल से कम उम्र के सबसे धनी उधमियों की फोबर्स पत्रिका की सूची में इस साल Facebook के सह-संस्थापक मार्क जकरबर्ग 3.3 लाख करोड़ की सम्पत्ति के साथ शीर्ष पर है।

4-  दिग्गज social media company Facebook ने भारत में e-commerce, खुदरा, पर्यटन और वित्तीय सेवा क्षेत्रो की अगुवाई के लिए पुलकित त्रिवेदी को अपना पहला उधोग निदेशक (india) नियुक्त किया है।

5-  भारत के शीर्ष क्यूइस्ट पंकज आडवानी ने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर record 11वीं विश्व बिलियर्डस चैम्पियनशिप जीत ली है।

6-  टाटा समूह की software company consultancy services (TCS) हुई ईजीएम में शेयरधारकों ने साइरस मिस्री को निदेशक पद से हटा दिया।

7-  भारत digital भुगतान पर छूट देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

14 December

1-  राज्यसभा में निशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक पारित हो गया जो विकलांग व्यक्ति अधिनियम, 1995 की जगह लेगा

2-  वानखेड़े test में record 235 run बनाने वाले भारतीय test कप्तान विराट कोहली ICC test ranking में अपने career की सर्वश्रेष्ठ ranking number-2 पर पहुंच गये है।

3-  फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया की सबसे शक्तिशाली शख्सियतों की सूची में prime-minister नरेन्द्र मोदी ने टॉप-10 में जगह बनाते हुए 9वां स्थान हासिल किया है।

4-  केन्द्रीय कैबिनेट की नियुक्ति मामलों की समिति ने वी.के. शर्मा को भारतीय जीवन बीमा निगम का chairmen नियुक्त किया।

5-  भारतीय महिला cricket team की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंदाना को international cricket board की पहली ‘women team of the year’ में जगह मिली है।

15 December

1-  अभिनेता शहीद कपूर और actress सोनम कपूर को जानवरों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने ‘हॉटेस्ट वेजिटेरियन ऑफ़ 2016’ का ख़िताब दिया है

2-  बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधु को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड प्लेयर ऑफ़ द ईयर’ award दिया है।

3-  इस साल ‘रियो ओलम्पिक’ google पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा बार search किया गया कार्यक्रम रहा।

4-  इस साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी और रियल मड्रिड के फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने क्लब फुटबाल में अपने 500  गोल पूरे कर लिए।

5-  कारोबारी मैगज़ीन फ़ोर्ब्स ने google की प्रवर्तक company अल्फाबेट के CEO लैरी पेज को विश्व के सबसे शक्तिशाली CEO का ख़िताब दिया है।

16 December

1-  तीन माता-पिता (दो महिला-एक पुरुष) से जन्मे बच्चे को मंजूरी देने वाला यूनाईटेड किंगडम (UK) दुनिया का पहला देश बन गया है

2-  अमेरिका में पहली बार भारतीय मूल की अमेरिकी महिला सविता वैधनाथन अमेरिकी राज्य कैलीफोर्निया के क्यूपरटीनो शहर की मेयर बनी है

3-  16 December, 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश एक आजाद देश बना था।

4-  लोकसभा में निशक्त व्यक्ति अधिकार विधेयक पारित हो गया जो विकलांग व्यक्ति अधिनियम, 1995 की जगह लेगा।

17 December

1-  राजीव जैन IB के नये प्रमुख होंगे जो दिनेश्वर शर्मा की जगह लेगे। वही, अनिल कुमार धस्माना रॉ के नये प्रमुख बनेगे जो राजिंदर खन्ना की जगह लेगे।

2-  पाकिस्तान का 8 महीने का बच्चा रयान अपनी बड़ी बहन को बोन मैरो दान करके भारत में सबसे कम उम्र का बोन मैरो doner बन गया है।

3-  17 December, 1903 को राइट बंधुओं (ऑरविल और विल्बर) के ‘द फ्लायर’ नामक स्वचालित विमान ने पहली सफल उड़ान भरी थी।

4-  जूनियर हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट के जरिये 4-2 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।

5-  भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह(31) दिल्ली में आयोजित टाइटल फाइट में तंज़ानिया के फ्रांसिस चेका को हराकर अपना WBO सुपर मिडलवेट एशिया पैसिफिक का ख़िताब बरकरार रखा है।

18 December

1-  भारतीय जूनियर हॉकी team ने लखनऊ में विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में बेल्जियम को 2-1 से हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया

2-  हिमाचल प्रदेश शत-प्रतिशत आधार पंजीकरण हासिल करने वाला देश का छठा राज्य बन गया है।

3-  ब्रिटिश ताइक्वांडो expert लीसा डेनिस ने 1 minute में 923 टाइल्स तोडकर 1 minute में महिला द्वारा सबसे ज्यादा टाइल्स तोड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

4-  लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को थल सेना का प्रमुख बनाया गया है जो जनरल दलबीर सिंह की जगह लेंगे। वही, एयर मार्शल बी. एस. धनोआ को वायु सेना का प्रमुख नियुक्त किया गया है जो एयर चीफ मार्शल अरूप राहा की जगह लेंगे।

19 December

1-  इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में नाबाद 303 रन बनाकर 25 वर्षीय बल्लेबाज करुण नायर तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे और सबसे युवा भारतीय बन गये

2-  इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में पांचवे टेस्ट में भारतीय team ने 759/7 का स्कोर बनाया जो test cricket में उसका सबसे बड़ा स्कोर है।

3-  इंग्लिश प्रीमियर लीग में वेस्ट हैम यूनाइटेड और हल सिटी के फुटबाल मैच के दौरान पोल में फैन्स के वोट के आधार पर गोलपोस्ट को ‘मैन ऑफ़ द मैच’ चुना गया।

4-  1996 में इंदिरा गाँधी पर्यावरण पुरस्कार से नवाजे गये पर्यावरणविद और गाँधीवादी अनुपम मिश्र का दिल्ली के एम्स में 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

5-  मिस वर्ल्ड 2016 का ख़िताब पुएर्तो रिको की 19 वर्षीय स्टेफनी डेल वेले ने अपने नाम किया है।

20 December

1-  इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में आखिरी test जीतने के साथ ही भारत ने 18 test मैच में अपराजित रहने का नया record बना लिया

2-  भारतीय स्पिनर रविन्द्र जडेजा test cricket में 50 रन, 10-विकेट हॉल और 4 कैच लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गये

3-  actress प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने दो साल के लिए tourism का बैंड एम्बेसडर चुना है।

4-  नार्वे(यूरोप) में नये होम्सट्रेंड स्टेशन के शुभारम्भ पर 370.75 मीटर की ‘दुनिया की सबसे लम्बी जिंजरब्रेड ट्रेन’ बनाई गई








No comments:

Post a Comment