Sunday, February 24, 2019

Current GK March 2019 Part-2



11 February

1-      केन्द्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 1 February को पेश किया गया वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट लोकसभा से पारित हो गया।

12 February

1-      वियतनाम युद्ध (1972) की त्रासदी दर्शाने वाली फोटो में दिखी नग्न लड़की किम फुक को उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिए ड्रेस्डेन पीस प्राइज मिला है।

2-      देश की सबसे बड़ी दूरसंचार company वोडाफोन idea के निदेशक मंडल ने सुरेश वासवानी को तीन साल के लिए स्वतंत्र निदेशक बनाया है।

3-      केंद्र सरकार के कार्मिक मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मनिमेखलई ए. को सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा bank का कार्यकारी निदेशक बनाया गया है।

4-      एप्पल ने 30 साल से company से जुड़े अधिकारी फ्रैंक कैसेनोवा को अपने ऑग्मेंटेड रियलिटी (AR) मार्केटिंग का पहला प्रमुख बनाया है।

13 February

1-      सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कांस्टेबल कुलजीत के बेटे अविनाश कम्बोज को देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थान institute of rural management, आणन्द (IRMA) के इतिहास में सर्वाधिक 50 लाख का पैकेज मिला है।

2-      राजस्थान सरकार ने नौकरी और शैक्षणिक संस्थाओं में गुर्जरों और 4 अन्य समुदायों को 5% आरक्षण देने वाला विधेयक विधानसभा में पारित करा लिया।

3-      सरकार ने रेलवे सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अश्विनी लोहानी को दोबारा सार्वजनिक विमानन एयर इंडिया का chairman व् MD (CMD) नियुक्त किया है।

4-      तीन युवाओं ने 8 देशों की 11 team को हराकर जापान में आयोजित international स्नो स्कल्पटिंग कॉम्पिटीशन जापान कप 2019 जीत लिया है।

14 February

1-      दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली आर्काइव (अभिलेखाकार) की website launch की है, जिसके जरिये लोग वर्ष 1803 से सभी तरह के record देख सकेंगे।

2-      सरकार ने केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर board (CBDT) के chairman सुशील चंद्रा (61) को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है।

3-      अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ़ रिप्रजेंटेटिव्जने यमन युद्ध में सऊदी अरब को मिलने वाली अमेरिकी सैन्य मदद खत्म करने का बिल पास कर दिया गया है।

15 February

1-      चंडीगढ़ निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल भारतीय वायुसेना की पहली महिला फ्लाइट engineer बन गई है।

2-      सरकार द्वारा केन्द्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड (CBDT) का chairman नियुक्त किये जाने के एक दिन बाद प्रमोद चंद्रा मोदी ने पदभार ग्रहण कर लिया।

3-      दक्षिण अफ़्रीकी पेसर डेल स्टेन ने test cricket में सर्वाधिक wicket के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (434 wicket) का record तोड़ दिया है।

4-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की सबसे तेज वंदे भारतएक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से खाना किया।

16 February

1-      आंध्र प्रदेश के हनुमा विहारी ईरानी cup की लगातार तीन परियों में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गये है।

2-      विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो दिवसीय दौरे पर बाल्कन देश बुल्गारिया पहुंच गई और यह किसी भी भारतीय विदेश मंत्री की पहली बुल्गारिया यात्रा है।

3-      विश्व नंबर 9 साइना नेहवाल विश्व नंबर 6 शटलर पी.वी.सिंधु को senior national championship के final में हराकर लगातार दूसरी व् कुल चौथी बार national champion बन गई।

17 February

1-      अंतरिम बजट में असंगठित क्षेत्र के 60 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों को 3000/माह पेंशन देने वाली प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धनयोजना शुरू हो गई है।

2-      भारतीय football team के कप्तान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले सुनील छेत्री को फुटबॉल दिल्लीने पहले football रत्न सम्मान से नवाजा है।

18 February

1-      अर्जेन्टीना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के लिए रुपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 72वां देश बन गया।

2-      आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस test गेंदबाजी रैंकिंग में विश्व नंबर 1 बनने वाले 13 वर्षो में पहले आस्ट्रेलियाई बन गये है।

19 February

1-      जलवायु परिवर्तन की शुरूआती चेतावनियाँ देने व् ‘global warming’ शब्द को प्रचलित बनाने वाले वैज्ञानिक वालेस स्मिथ ब्रेकर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है।

1-      गृह मंत्री ने पूरे देश के लिए एकीकृत आपातकालीन नंबर 112’ launch किया है जिसके जरिये पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य जैसी सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए मदद मांगी जा सकेगी।

2-      हिंदी जगत के प्रख्यात साहित्यकार और आलोचक नामवर सिंह का 92 वर्ष की उम्र में देर रात निधन हो गया।

3-      झारखंड आधारित NGO ‘युवा ने प्रतिष्ठित लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड’ award जीता है।


20 February

4-      विंडीज ने england के खिलाफ वनडे में 23 छक्के जड़कर किसी भी team द्वारा एक वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व record बनाया।

5-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 32.5 करोड़ की लागत से बने super-computer ‘परम शिवायका उद्धाटन IIT-bhu में किया।

6-      केरल पुलिस ने पुलिस मुख्यालय में आगुन्तकों की मदद के लिए रोबोट की नियुक्ति की है जिसके साथ ही वह ऐसा करने वाली देश की पहली पुलिस force बन गई है।

7-      सऊदी अरब अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) के लिए रुपरेखा समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला 73वां और 7वां ओपेक (तेल निर्यातक देशों का संगठन) देश बन गया।




Monday, February 18, 2019

Current GK March 2019 Part-1



1 February

1-      न्यूजीलैंड महिला team के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में उतरने के साथ भारतीय कप्तान मिताली राज 200 international वनडे match खेलने वाली पहली महिला cricketer बन गई।

2-      येस बैंक ने गैर-कार्यकारी निदेशक अजय कुमार को अंतरिम MD और CEO नियुक्त किया है।

3-      भारतीय-अमेरिकी सांसद आमी बेरा को कांग्रेस की उस उपसमिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिसे अमेरिकी विदेश नीतियों की निगरानी का अधिकार होगा।

4-      नेपाल के बल्लेबाज संदीप जोरा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 cricket में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा cricketer बन गये है।

2 February

1-      केंदीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश करने वाले पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बन गये।

3 February

1-      जम्मू-कश्मीर के एक-दिवसीय दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख क्षेत्र की पहली university का उद्धाटन किया।

2-      नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में मणिपुरी फ़िल्मकार अरिबम श्याम शर्मा ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है।

3-      3 February, 2018 को भारत सर्वाधिक 4 बार अंडर-19 विश्व cup ख़िताब जीतने वाली team बनी थी।

4-      विंडीज के डैरेन बावो 142 साल के test cricket इतिहास में तीसरा सबसे धीमा (समय के अनुसार) अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये है।

4 February

1-      मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर में मतदान केन्द्रों में 88% गिनती होने तक राजधानी के मेयर रहे नाईब बुकले (37) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

2-      श्रीलंकाई नॉनडेस्क्रिप्ट्स cricket club के कप्तान एंजेलो परेरा एक first-class match में 2 दोहरे शतक जड़ने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गये है।

3-      1983 batch के मध्य प्रदेश cadre के IPS officer और मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने नये CBI निदेशक के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया।

5 February

1-      उत्तर प्रदेश के मेरठ में 5 February, 1990 को जन्मे पेसर भुवनेश्वर कुमार first-class cricket में पूर्व दिग्गज cricketer सचिन तेंदुलकर को 0पर out करने वाले इकलौते गेंदबाज है।

2-      आस्का (ओड़िसा) के BJD सांसद लडू किशोर स्वाइ (71) का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

3-      देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुम्बई महानगरपालिका’ (BMC) के आयुक्त अजोय मेहता ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30,692.59 करोड़ का बजट पेश किया।

6 February

1-      केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन company एयर इंडिया के chairman व्  MD (CMD) प्रदीप सिंह खरोला को नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया है।

2-      यूरोपीय स्पेसपोर्ट फ्रेंच गुयाना से launch हुआ भारतीय स्पेस ऐजेंसी इसरो का 40वां संचार उपग्रह GSAT-31 पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है।

7 February

1-      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (4.79 लाख करोड़) पेश किया गया।

2-      हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के फ्रांसीसी मूल के पादरी फ्रानोइस लाबोदें (92) को विकलांग) बच्चों के लिए काम करने के लिए फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ़ ऑनरसे सम्मानित किया गया है।

3-      कांग्रेस सांसद शशि शरूर ने केरल में 2018 में आई बाढ़ के दौरान साहस के साथ सेवा व् बलिदान करने वाले राज्य के मछुआरों को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए nominate किया है।

4-      एशिया की सबसे उम्रदराज (कैप्टिव) हथिनी गजा मुत्तासीका बढती उम्र सम्बन्धी दिक्कतों के कारण 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।

8 February

1-      न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय team की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और कुल तीसरे खिलाड़ी बन गये।

9 February

1-      राजस्थान की 72 वर्षीय जैन साध्वी ने 7 दिन तक सल्लेखना समाधि का पालन करने के बाद प्राण त्याग दिए है।

2-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) से तेजु स्थित airport का उद्धाटन किया और होलोंगी के airport का शिलान्यास किया।

3-      जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लद्दाख जम्मू व् कश्मीर मंडल के बाद राज्य का तीसरा प्रशासनिक/राजस्व मंडल बनाने को मंजूरी दे दी है।

4-      पश्चिम अफ़्रीकी देश सियरा लेओन में पिछले साल यौन शोषण के मामले दोगुने होने के बाद राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने रेप और यौन उत्पीड़न को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। 

10 February

1-      संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में न्यायालय में इस्तेमाल के लिए अंग्रेजी और अरबी के अलावा हिंदी तीसरी आधिकारिक भाषा बन गई है।













Sunday, February 10, 2019

अपना जादुई संसार रचने के 7 मंत्र

7 Mantras to Build Your Magical World


                   1-  दुनिया की Problems से अपना ध्यान हटा लें



हम हमेशा सूचनाओं से जुड़े रहना चाहते है। हम जानना चाहते हैं कि हमारे आसपास क्या और कितना बुरा घटित हो रहा है। न जाने क्यों हम इस तरह के ज्ञान से आनन्द प्राप्त होता है। हम अपनी problem पर ज्यादा बात करते है और अपनी खुशियों पर कम चर्चा करते है। अगर हमारे पास चर्चा के लिए कोई problem नही होती तो हम खुद उन्हें तैयार कर लेते है, ताकि हम भी भीड़ में शामिल हो सकें और busy हो सकें।

दुनिया की problem से जुड़कर उसे दूर करने में मदद करना एक बात है और problem से सिर्फ इसलिए जुड़ना कि आप बोर हो रहें है या इसके अलावा आपके पास कोई और काम नही है, अलग बात है। ऐसा करने से न केवल आप अपनी, बल्कि अपने आसपास के लोगों की परेशानी भी बढ़ा रहें है। ऐसे में दुनिया की problem से ध्यान हटायें और अपने लिए बेहतर करने की बात सोचें।

2-      भीड़ से अलग हों

   भीड़ का साथ छोड़ दे। हर समय खुद के साथ सच्चे रहने का वादा करें। खुद को वचन दें कि आप कभी अपने आसपास की आवाजों को, खुद को, अपने चुने हुए रास्ते से भटकाने की इजाजत नही देंगे और अपने अंदर की आवाज़, निर्देश और संकेतों को सुनेंगे। अपने विचारों पर विचार करना सीखें, अपने idea तैयार करें और अपने नियम खुद बनाएं। हमेशा याद रखें कि आप अगर भीड़ के पीछे चलेंगे तो भीड़ से आगे निकल नही पायेंगे। आप भीड़ से अलग होना चाहते है तो वह काम करें, जो भीड़ करने से डरती है।

3-      अपनी कल्पना का बेहतर इस्तेमाल करें

जॉर्ज कोलराइजर ने अपनी book ‘होस्टेज ऑफ़ टेबलमें कल्पना की ताकत को बेहतर तरीके से बताया है- कल्पना की ताकत अतुलनीय है। कई बार हम देखतें है कि धावक अकल्पनीय प्रदर्शन कर लेता है। वह ऐसा कैसे कर पाता है? वह अपने future का रचयिता खुद बनता है। नतीजे पाने से पहले वे उसकी कल्पना मन में जगातें है व् लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करतें है।

अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल करें। जो चाहते हैं, उस पर ध्यान केन्द्रित करें, उस दिशा में काम करें। उसे पाने को लेकर उत्साह जगाएं, आनन्द के साथ कर्म करें।

4-      अपने Future के सपने को Present मर जियें

यदि आप अपने लिए कोई नया सच बनाना चाहतें है तो आप जो हैं, उस पर यकीन रखें। अपनी जागरूकता बढ़ाएं। आपको वह सारे गुण अपने अन्दर लाने होंगे, जो आप बनने के बारे में सोच रहें है। तब आप future के सपने को वर्तमान में ला सकेंगे। आप यह मान कर चलें कि आपकी इच्छा पूरी हो चुकी है। उस पर सोचें, उसे जियें। कल्पना करें कि आप वह इंसान बन चुके है। जब तक आप वह लक्ष्य हासिल नही कर लेते, तब तक इस सोच को बुलंद तरीके से बरक़रार रखें।

5-      अपने अन्दर की आवाज सुनें

मेरा मानना है कि हम सब आत्मा है और हमारा body इनका वाहक है। इसके जरिये हमारी आत्मा दुनिया से संपर्क करती है। हमारी आत्मा के पास हमारा संसार रचने की ताकत है और उसके पास जादू है। यदि हम इस परम शक्तिशाली रचयिता के साथ अपना तालमेल बना सकें और खुद को इसके रास्ते से हटाकर उसे रास्ता तय करने दें तो हमारे लिए इस संसार में कुछ भी असम्भव नही होगा।

6-      लक्ष्य प्राप्ति की भावना को महसूस करें

जितना समय आप सोचते, कल्पना करते तथा महसूस करते हुए बिताते हैं कि आपने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है, उतनी जल्दी आपका सपना साकार होने लगता है और जो आप रचना चाहते है, वह काम करना और भी आसान होता जाता है। जब मैंने अपनी पहली book लिखी मेरे पास कोई idea नही था कैसे उसे प्रकाशित करूंगी, ना ही पता था कि कौन उसे प्रकाशित करेगा।

मैंने मन की आँखों से देखा। मैंने अपने मन में महसूस किया और मुझे पता चल गया कि दुनिया से मेरी book को रूबरू कराने वाले सारे काम खुद-ब-खुद हो जायेंगे। वास्तव में मैंने अपनी diary में लिखा था कि मैं अपनी book दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक से प्रकाशित करवाउंगी। मैंने book लिखनी शुरू की तो मेरे पास दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक का mail आया कि क्या मैं अपनी book उनसे प्रकाशित करवाना चाहूंगी? मुझे लगा मेरे पास जादू करने की ताकत है और मैंने वह कर दिखाया। यह जादू सभी लोगों के पास है।

7-      कैसे होगाकी चिंता न करें

मैंने यह जाना कि जब आप यह जान लेते है कि आप वास्तव में कौन है और एक बार जब अपने दिमाग का दिल से और body का आत्मा से तारतम्य बना लेतें है तो life आपकी सही रास्तें पर चलने लगती है। आपके life में सही लोग, सही books, सही परिस्थतियाँ आने लगती है। आप पहले यह कैसे होगा की फ्रिक में घुले जा रहे थे तो आप उस कैसे को भूलकर क्या और क्यों पर अपना ध्यान केन्द्रित नही कर पायेंगे। मैंने बता दूँ life आसान है। बेहद आसान। लेकिन भूतकाल, हमारे भय और हमारी सीमाएं इसे कठिन बना देते है।

कैसेकी चिंता न करें। अपने life की कमान अपने हाथ में लें। आप क्याचाहते है और क्योंचाहतें है, इस पर focus करें। यदि आपकी नीयत अच्छी होगी तो आपके सपने साकार होगें और लोगों का फायदा होगा। यह कैसे होगा, life इसकी चिंता खुद कर लेगी।





इस article के writer ल्युमिनिटा डी. सेवियुक है, जो कला, मनोविज्ञान व् अध्यात्म में रूचि रखती है। 15 things you should give up to be happy’ नामक चर्चित book की लेखिका है।