Friday, April 26, 2019

Fine Arts में मिलेंगे Career के कई रंग

career in Fine Arts


अगर आप डॉक्टरी, engineering, या banking जैसे प्रचलित क्षेत्रों में अपना career नही बनाना चाहते है और आपका मन कलात्मक कार्यो जैसे painting, मूर्तिकला, फोटोग्राफी में रमता है तो आप Fine Arts में career बना कर खुद के सफलता के चरम तक पहुंचा सकते है। इसका कारण यह है कि वर्तमान समय में internet के प्रसार से Fine Arts से जुड़े बाज़ार में तेजी आई है। आज भारतीय Fine Arts का market में तेजी आई है। आज भारतीय Fine Arts का market सात हजार करोड़ रूपये का है। जब आपकी रूचि आपका आपका काम बनती है, तो आप उसमें बेहतर प्रदर्शन कर पाते है। अगर यह कहा जाएँ कि आज के दौर में यह career के लिहाज से एक प्रचलित विषय बन गया है, तो गलत न होगा। वर्तमान में इसमें अख़बार के दफ्तर तक में designers की जरूरत होती है।

क्या हैं Fine Art

Fine Art विषय के अंतर्गत छात्रो को अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से किसी भी खूबसूरत दृश्य को canvas पर उभार देने, कच्ची मिटटी को खूबसूरत आकार दे देने, किसी खूबसूरत चीज को और ज्यादा खूबसूरत बना देने की कला में विस्तार करना सिखाया जाता है। यहाँ skill और रचनात्मकता का अदभुत सम्मिश्रण होता है। चूकिं Fine Arts में visual और performing, दोनों आयाम शामिल है। इसलिए इसके पाठ्यक्रम में student को painting, स्कल्पटिंग (मूर्ति कला), applied arts, graphic designing, interior designing, drama, music और पॉटरी जैसे कई सृजनात्मक विषयों की जानकारी दी जाती है।

कैसे बढ़ाएं कदम

इस क्षेत्र में पढाई करके अपने skill और रचनात्मकता को बढ़ा सकते है। Fine Art में graduate, PG और diploma course होते है। बारहवीं class करने के बाद आप BFA (bachelor इन fine arts) course कर सकते है। इसके बाद आप इसी में MFA, एमफिल और पीएचडी भी कर सकते है। BFA course के दौरान विशेषज्ञता प्राप्त करने के option दिए जाते है, जिनमे शामिल है-

Applied Arts

यह किसी भी subject और product की visual presentation है। इसमें आकार, रंगो, चित्रों, फॉण्ट और सही space के माध्यम से खूबसूरत चीजों को और ज्यादा सुन्दर बनाने की कला को निखारा जाता है। इसमें रोजगार की असीमित संभावनाएं है। Applied Arts करने के बाद आप ब्राशर, visiting card, पत्र पत्रिकाओं में designing आदि का कार्य करके अच्छी salary पा सकते है। Painting के मुकाबले applied arts में ज्यादा संभावनाएं है, क्योंकि applied पूरी तरह से commercial होता है। इस course को करने के बाद आप किसी advertising industry में काम करके अच्छा पैसा कमा सकते है।

Painting

इस course में student को painting के मौलिक सिद्धांतों से अवगत कराके उसकी कलात्मक क्षमता को निखारने का काम किया जाता है, जिससे कि वह अपनी कल्पना के रंग canvas पर बिखेर कर खूबसूरत painting बनाकर अच्छी कमाई कर सके। इस course में student को painting के सभी प्रकारों को सिखाया जाता है। यह course करने के बाद आप किसी art gallery से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ कमाई भी कर सकते है। चाहें तो अपनी paintings बना कर उसकी प्रदर्शनी भी लगा सकते है।

स्कल्पटिंग

इसमे जुड़े course में student को ‘studio approach’ सिखाने के साथ साथ थ्री डीतकनीक भी सिखाई जाती है, ताकि student पेशेवर स्कल्पटर’ (मूर्तिकार) बन कर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से बेहतर कमाई कर सकें।

जरुरी है व्यक्तिगत कौशल

Fine Arts की पढ़ाई किसी भी दूसरे परम्परागत विषयों की पढाई से पूरी तरह से अलग है। यह course करने के लिए आपके अन्दर सृजनात्मक क्षमता और कौशल का होना जरूरी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि Fine Art के क्षेत्र applied art, graphic design, painting और स्कल्पटिंग के इर्द-गिर्द ही होता है। अगर आपको painting के बजाय आधुनिक designing पर काम करना है, तो इसके लिए आपको अपनी सोच खुली रखने के साथ-साथ बदलते समय के अनुसार products की designing का अवलोकन करते हुए इस क्षेत्र में काम करना होगा।

कहां कर सकते है काम

digital दौर में fine arts के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ी है। Fine Arts के graduate के लिए विभिन्न क्षेत्रो मसलन software company, design firms, textiles उद्योग, विज्ञापन ऐजेंसीज, digital media, प्रकाशन संस्थाओं और art studio में रोजगार के नए क्षितिज बने है। अगर आपने BFA किया है, तो आप विज्ञापन विभाग, अख़बार व् पत्र पत्रिकाओं में इलस्ट्रेटर, कार्टूनिस्ट, एनिमेटर आदि के तौर पर कार्य कर सकते है।

ऐसे लोगों के लिए electronic media, टेलीविज़न, film, थियेटर प्रोडक्शन, उत्पाद design, animation studio आदि क्षेत्रों में रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध है। इन संस्थाओं में आप visual artist, एनिमेटर या graphic designer जैसे पदों पर अपनी सेवाएँ दे सकते है। इन सबके अलावा आप किसी भी शैक्षिक संस्थान में शिक्षक के पद पर कार्य कर सकते है। इस क्षेत्र की खास बात यह भी है कि अगर आप किसी भी संस्थान में job नही करना चाहते है, तो आप विभिन्न संस्थाओं के लिए फ्रीलांसर के तौर पर भी कार्य कर सकते है। अगर आप अपनी सृजनात्मक क्षमता का इस्तेमाल designing में करना चाहते है, तो product designing, automobile designing जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करके नाम और पैसा कमा सकते है।

अवसरों की है भरमार

साल 2008 के बाद से fine art से सम्बंधित market बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह internet का फैलता दायरा है।  अब आप internet के माध्यम से न केवल अपनी कला को निखार सकते है, वरन अपनी कलात्मक चीजों के लिए market भी तलाश सकते है। television channels, animation studio और फिल्मों में special effects के इस्तेमाल के लिए artists की मांग बढ़ी है। हालाँकि जिस अनुपात पर job पैदा हुई है, उसके मुकाबले इस ओर युवाओं का रुख थोड़ा कम रहा है। वर्तमान में भारतीय बाज़ार में fine arts विषय से graduates के लिए काफी संभावनाएं है। भारत में fine arts के क्षेत्र को एक वैश्विक बाज़ार भी मिला है। अब fine arts के जानकार युवा के लिए न केवल भारत में, बल्कि विदेश में भी काम के अवसर बने है।



                                                       Banking में Career







Tuesday, April 23, 2019

Current GK May 2018 Part-2



11 April

1-      दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला और अभिनेत्री ज्योति आमगे (25) ने नागपुर (महाराष्ट्र) में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

2-      सिक्किम की उम्रदराज मतदाता 107 वर्षीय सुमित्रा राय ने साउथ सिक्किम में विधानसभा व् लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया।

12 April

1-      हवाई university के प्रोफेसर लैरी किमुरा ने M-87 आकाशगंगा में स्थित ब्लैकहोल का नाम पोवेहीरखा है।

2-      रूस ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान आर्डर ऑफ़ सेंट एंड्रयु द एपोस्टलसे सम्मानित करने की घोषणा की है।

3-      फोटोग्राफर जॉन मूर द्वारा अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर ली गई रोती हुई बच्ची की तस्वीर को ‘world press photo’ पुरस्कार मिला है।

4-      शिक्षाविद प्रोफ़ेसर नजमा अख्तर को दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त किया गया है और विश्वविद्यालय के करीब 100 साल के इतिहास में यह पद पाने वाली वह पहली महिला है।

13 April

1-      दुनिया के सबसे बड़े और करीब 2.26 लाख किलोग्राम वजनी विमान ने केलिफोर्निया (अमेरिका) में पहली उड़ान भरी।

2-      जलियांवाला बाग़ हत्याकांड की 100वीं बरसी पर उप-राष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने अमृतसर (पंजाब) के जलियांवाला बाग़ स्मारक पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। वही, उप-राष्ट्रपति नायडू ने इस मौके पर 100 रूपये का स्मारिका सिक्का और स्मारिका डाक टिकट जारी किया।

3-      आईपीएल-12 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े stadium (mumbai) में उतरने के साथ mumbai indians टी-20 cricket में 200 match खेलने वाली पहली team बन गई है।

14 April

1-      किंग्स XI पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल नाबाद 99 रनों पर पारी खत्म करने वाले IPL इतिहास में दूसरे बल्लेबाज बन गये है।

15 April

1-      फ़्रांस की राजधानी पेरिस में करीब 850 वर्ष पुराने नोट्रे डेम कैथेड्रलमें भीषण आग लग गई, जिसके कारण इसकी उपरी हिस्सा नष्ट हो गया।

2-      दुनिया में दुर्लभ माने जाने वाली यांग्त्से जायंट सॉफ्टशेलप्रजाति के एक मादा कछुवे की चीन के चिड़ियाघर में मौत हो गई जिसकी उम्र करीब 90 वर्ष थी।

3-      अमेरिकी अंतरिक्ष ऐजेंसी नासा के वार्षिक ‘human exploration rover challenge’ में तीन भारतीय टीमों ने भी पुरस्कार जीता है जिसमें करीब 100 टीमों ने भाग लिया था।

4-      भारत ने ओड़िसा तट से स्वदेश निर्मित सब-सोनिक क्रूज मिसाइल निर्भयका सफल परीक्षण किया।

16 April

1-      उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दिवगंत मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर (39) को दिल्ली मी निधन हो गया।

2-      न्यूयार्क टाइम्सऔर वाल स्ट्रीट जर्नलको अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुडी खबरों के लिए पुलित्जर पुरस्कारमिला है।

3-      म्यांमार की जेल में 490 दिनों से बंद रॉयटर्स के पत्रकारों वा लों और क्याव सोए ओ को पुलित्जर पुरस्कार मिला है।

17 April

1-      time magazine द्वारा जारी 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगोंकी सूचि में Facebook के CEO मार्क जकरबर्ग शामिल है।

2-      सिंगापूर के चांगी airport पर बने दुनिया के सबसे ऊँचे इंडोर वॉटरफॉल (131 फीट ऊँचा) को आम जनता के लिए खोल दिया गया है।

18 April

1-      दिल्ली में पहली बार मेट्रो की वायलट लाइन पर जवाहर लाल नेहरु stadium से केन्द्रीय सचिवालय के बीच सौर उर्जा से संचालित मेट्रो ट्रेन चली।

19 April

1-      प्रोफ़ेसर गगनदीप कांग यूनाइटेड किंगडम की प्रतिष्ठित fellowship ‘fellow of the royal society’ (FRS) के 358 वर्ष के इतिहास ने चुनी गई पहली भारतीय महिला वैज्ञानिक बन गई है।




  



Friday, April 19, 2019

Current GK May 2019 Part-1



1 April

1-      इसरो ने PSLV C-45 से DRDO के ‘EMISAT’ व् 28 विदेशी नैनी satellite को सफलतापूर्वक launch किया और पहली बार तीन अलग-अलग कक्षाओं में satellite launch किये है।

2-      सार्वजानिक क्षेत्र के bank of baroda (BOB) में विजया bank और देना bank के विलय के बाद BOB देश का तीसरा सबसे बड़ा bank बन गया है।

2 April

1-      पाकिस्तान में इंटेलीजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) इजाज अहमद शाह ने संसदीय मामलों के मंत्री पद की शपथ ली।

2-      सेना ने लेह (जम्मू-कश्मीर) में record 40 दिन में सिंधु नदी पर सबसे लम्बा सस्पेंशन ब्रिज बनाया है। इसे मैत्री ब्रिजनाम दिया गया है जो इलाके में सेना और नागरिकों के बीच संबंधो का प्रतीक है।

3 April

1-      कार्लोस ब्रेथवेट ने अंतिम ओवर में england के all-rounder बेन स्टोक्स की शुरूआती 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़कर विंडीज को 3 अप्रैल, 2016 को टी-20 विश्व cup जिताया था।

2-      गृह मंत्रालय ने कश्मीरी गेट पुलिस station को साल 2018 का दिल्ली का सबसे अच्छा station घोषित किया है।

3-      अल्जीरियाई राष्ट्रपति अब्देलअजीज बुतुफुलिका (82) ने 20 वर्षो के शासन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4 April

1-      अबु धाबी (UAE) के क्राउन प्रिंस एचएच मोहम्मद बिन जायद अल-नाह्यान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान जायद मेडलसे नवाजा जायेगा।

2-      घर से निकलते हीगाने और बदल’ (2000) जैसी फिल्मों में नजर आई पूर्व अभिनेत्री मयूरी कांगो को google इंडिया का industry head (ऐजेंसी बिज़नेस) नियुक्त किया गया है।

3-      शाहरुख़ खान को लन्दन की university of law ने परोपकारी कार्यो के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी।

6 April

1-      world bank के 25 सदस्यीय कार्यकारी board ने सर्वसम्मति से डेविड मालपास (63) को अगला president नियुक्त करने का फैसला किया है।

7 April

1-      इराक में जन्मे इजरायली गोलकीपर इसाक हायिक ने पेशेवर football match खेलने का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का गिनीज world record बना लिया है।

8 April

1-      IPL-12 में राजस्थान रॉयल्स के पेसर धवल कुलकर्णी द्वारा 128 किलो/घंटा की रफ्तार से फेंकी गई स्टंप्स पर जा लगी लेकिन गिल्लियां नही गिरने के कारण kolkata नाईट राइडर्स के ओपनर क्रिस लिन out होने से बच गये।

2-      स्वदेश निर्मित 155/45 कैलिबर गन प्रणाली धनुषको आधिकारिक रूप से भारतीय सेना में शामिल हो गई।

3-      होमलैंड सिक्यूरिटी विभाग के प्रमुख कीर्सटन नीलसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

4-      अमेरिका ने ईरानी सेना रिवोल्यूशनरी गार्ड्सको आतंकी संगठनघोषित कर दिया है और ईरान ने भी जैसे-को-तैसा नीति के तहत अमेरिका की सेंट्रल कमांडको आतंकी संगठन घोषित कर दिया।

5-      hockey india ने आस्ट्रेलिया के ग्राहम रीड को भारतीय पुरुष hockey team का मुख्य coach नियुक्त किया।

9 April

1-      दक्षिण कोरियाई पॉप बैंड ब्लैकपिंकके गाने ‘kill this love’ ने you tube पर सबसे तेजी से 10 करोड़ views तक पहुंचने का record (2 दिन व् 14 घंटे) बनाया है।

10 April

1-      चेन्नई सुपर किंग्स के पेसर दीपक चाहर एक IPL match में सर्वाधिक डॉट बॉल (जिसमें कोई रन नही बने) फेकने वाले गेंदबाज बन गये है।