Sunday, June 25, 2017

Current GK July 2017 Part-2


11 June

1-  काकोरी कांड में शामिल क्रन्तिकारी राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म 11 june 1897 को शाहजहांपुर (उ.प्र.) में हुआ था

2-  भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने 16 पारियों में 1 हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के 18 परियों में 1000 रन बनाने के record को तोड़ दिया।

3-  मर्सीडीज के ड्राईवर लुईस हैमिल्टन ने मांट्रियल ( कनाडा) में अपने फार्मूला-1 career में छठी बार कनाडियन ग्रां.प्री. का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

12 June

1-  लाल बजरी बादशाह माने जाने वाले स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 10वीं फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीतकर ATP की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने है

2-  ISSF निशानेबाजी विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट्स में भारत के जीतू राय और हिना सिद्धू ने रूस को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

13 June

1-  आमिर खान ‘दंगल’ कमाई के लिहाज से 1,933 करोड़ ($300 मिलियन) के साथ दुनिया भर में पांचवी सबसे बड़ी गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है

2-  international cricket control (ICC) द्वारा  वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को शीर्ष स्थान मिला है।

3-  अमेरिका के कैलीफोर्निया में 6333 फीट का पिज्जा बनाया गया है जिसका नाम दुनिया के सबसे लम्बे पिज्जा के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है

4-  राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित third generation anti tank guided missile ‘नाग’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

14 June

1-  क्यूबा की क्रांति के नेता चे ग्वेरा का जन्म 14 june 1928 को अर्जेन्टीना में हुआ था

2-  ‘ब्रैंडज 2017’ की शीर्ष 100 मूल्यवान ग्लोबल ब्रैंडज की सूची में 15,742 अरब के ब्रैंड मूल्य के साथ google शीर्ष पर है।

15 June

1-  भारतीय football team के कप्तान सुनील छेत्री AFC Asian cup qualifier में किर्गिस्तान के खिलाफ match में अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल कर टॉप-4 active अंतर्राष्ट्रीय गोल स्कोरेर्स में शामिल हो गये है

2-  15 june 1954 को यूरोप के football संघों के संगठन ‘यूएफा’ का गठन हुआ था।

3-  एप्पल में लगभग 8 साल तक चिप development पर काम करने वाले micro-अर्किटेक्ट मनु गुलाटी को google ने नियुक्त किया है।

4-  चैंपियन ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए शिखर धवन tournament में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। धवन ने 9 परियों में 680 रन बनाकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का यह record तोड़ दिया।

5-  देश में जनहित याचिका की शुरुआत करने वाले पूर्व मुख्य न्यायधीश पी.एन. भगवती 12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक देश के मुख्य न्यायधीश रहे।

16 June
1-  संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्था ‘economic and social council (ECOSOC) में भारत लगातार दूसरी बार तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुआ है

2-  सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूचिच ने एना ब्रनबिच को नया prime-minister चुना है, जो देश की पहली समलैंगिक और महिला prime-minister होगी।

3-  54 वर्ष पहले 16 june 1963 को रुसी महिला वैलेंटीना तेरेशकोवा अन्तरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला बनी थी।  

4-  जर्मनी के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

17 June

1-  17 june 1950 को अमेरिकी शहर शिकागो में doctor रिचर्ड लॉलर की team ने पहली बार किडनी का सफल transplant किया था

2-  अमेरिकी शहर वाशिंगटन में राज कुमार गुजर ‘इमर्जिंग यंग लीडर अवार्ड’ जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बन गये है

18 June

1-  हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल के अपने तीसरे match में भारतीय टीम ने लन्दन में पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया

2-  चैंपियन ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़कर हार्दिक पांड्या ICC वनडे tournament के फाइनल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।

3-  भारतीय शटलर श्रीकांत किदांबी इंडोनेशिया सुपर सीरिज प्रीमियर बैंडमिन्टन tournament में पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

4-  18 june 1946 को डॉ. राम मनोहर लोहिया ने गोवा जाकर स्थानीय निवासियों को पुर्तगालियों के खिलाफ आन्दोलन करने के लिए प्रेरित किया था। इसलिए क्रांति दिवस कहा गया।

5-  चैंपियन ट्राफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ ख़िताब से नवाजे गये।

19 June

1-  Mumbai में 1903 में बनकर तैयार हुआ ताज महल होटल ट्रेडमार्क वाली देश की पहली इमारत बन गई है

2-  भारतीय क्रिकेट टीम के टेल-एंडर जसप्रीत बुमराह ने 40 international cricket match के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियन ट्राफी के फाइनल match में पहला रन बनाया।

3-  कनाडा के पूर्व UFC फाइटर टिम हेग की बॉक्सिंग फाइट नॉकआउट के बाद मौत हो गई।

4-  भारतीय वुशु टीम ने चीन में आयोजित ब्रिक्स 2017 खेलों में 2 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक जीते है।

20 June

1-  ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ के मौके पर यूनिसेफ ने पहली बार अपने गुडविल एंबेसडर के तौर पर मुजून अलमेल्लेहन (19) नामक एक शरणार्थी को नियुक्त किया है

2-  कपड़ा मंत्री ईरानी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शनी के सबसे बड़े कुशन का उद्धाटन किया।

3-  20 june 1991 को एकीकृत जर्मनी की राजधानी को बॉन से बर्लिन ले जाने का फैसला हुआ था और इसे लागू होने में 8 वर्ष लग गये थे

4-  जुलाई से लागू होने वाली GST व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन को इसका ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है।


5-  भारत में पहली बार इंदौर (मध्यप्रदेश) ने ट्रैफिक control के लिए 14 फुट लम्बा रोबोट नियुक्त किया है। 






Monday, June 12, 2017

Current GK July 2017 Part-1


1    
    1   June

1-  ग्लोबल पीस इंडेक्स के मुताबिक, यूरोपीय देश आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है जबकि भारत 163 देशों की इस सूची में 137वें स्थान पर है।

2 June

1-  2 June 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था।

2-  2 June 1966 को पहला अमेरिकी अन्तरिक्ष यान सर्येयर 1चाँद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था।

3 June

1-  3 June 1947 को ब्रिटिश भारत के आखिरी वायसराय लार्ड माउंटबैटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था जिसको 3 June प्लानया माउंटेबैटन प्लान कहा जाता है।

2-  अमेरिका में भारतीय मूल की 12वर्षीय छात्रा अनन्या विनय ने कठिन स्पेलिंग बताने की प्रतियोगिता स्लेलिंग बीजीत ली है। अनन्या यह प्रतियोगिता जीतने वाली लगातार 13वीं भारतीय मूल की शख्स बन गई है।

3-  भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलेंड के पहले समलैंगिकऔर सबसे युवा (38) prime-minister होंगे।

4-  3 June 1984 को prime-minister इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली सरकार के आदेश के बाद ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ था।

5-  online media company नीति digital के पूर्व प्रमुख शशि शेखर वेम्पति को प्रसार भारती का CEO नियुक्त किया गया है।

4 June

1-  भारत ने चांदीपुर (ओड़िसा) से देश में विकसित सतह से हवा में मार करने वाली quick reaction missile का पहली बार सफलतापुर्वक परीक्षण किया।

5 June

1-  भारत ने सबसे भारी स्वदेशी rocket ‘GSLV MK-III को सफल परीक्षण किया।

2-  दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय मोंटेनेग्रो आधिकारिक तौर पर नाटो का 29वां सदस्य बन गया है।

3-  5 June को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर वर्ष दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

6 June

1-  वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 6 June, 1994 को वॉरविकशायर की तरफ से खेलते हुए अपनी record 501 रनों की पारी में 308 रन सिर्फ बाउंड्री (62 चौके और 10 छक्के) से बनाये थे।
2-  वरिष्ठ नेपाली नेता शेर बहादुर देउबा चौथी बार नेपाल के prime-minister निर्वाचित हुए है।

7 June

1-  medicine company lupin और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को पीछे छोड़ते हुए cadila healthcare 54,795.82 करोड़ के बाज़ार पूंजीकरण के साथ भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान दवा कंपनी बन गई है।

8 June

1-  शिखर धवन ने चैंपियन ट्राफी में तीसरा शतक लगाकर ICC चैंपियन ट्राफी में सौरभ गांगुली,क्रिस गेल और हर्शल गिब्स के सर्वाधिक 3 शतक लगाने के record की बराबरी कर ली।

2-  नासा ने अपने अन्तरिक्ष मिशन के लिए भारतीय मूल के तीसरे शख्स राजा चारी को चुना है, जो अमेरिकी वायु सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है।

9 June

1-      E-Commerce company अलीबाबा के संस्थापक जैक मा (52) की नेटवर्थ एक दिन में 18,013 करोड़ ($2.8 अरब) बढ़ गई, जिसके बाद वह एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गये है।

2-      UK में आम चुनाव के आये नतीजों में प्रीत कौर गिल देश की पहली महिला सिंख सांसद चुनी गई है।

3-      9 June 1964 को लालबहादुर शास्त्री देश के दूसरे prime-minister बने थे।

4-      फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स का फाइनल जीतने के साथ ही रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय बन गये है।

5-      1960 की बैटमैन टीवी सीरिज के अभिनेता एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में निधन हो गया।

6-      प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन national socialist council of nagaland (NSCN-K) के नेता एस.एस. खापलांग की म्यांमार के तागा में मौत हो गई।

7-      भारत को शांघाई co-operation organisation (SCO) के पूर्ण सदस्य का दर्जा हासिल हो गया।

10 June

1-  जमैका के 8 बार ओलंपिक स्वर्ण विजेता और विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने घरेलु ट्रैक पर अपनी आखिरी रेस में जीत हासिल की।

2-  10 June 1986 को कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार लॉर्ड्स (लन्दन) में टेस्ट match में जीत दर्ज की थी।

3-  स्टेंन वावरिंका विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर 44 वर्षो बाद फ्रेंच ओपन सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये है।



   Tags:   Current GK June 2017 Part-1              Current GK June 2017 Part-2  

                           Current GK June 2017 Part- 3






4


Saturday, June 10, 2017

इंतजार करना छोड़ें

motivational article


जैसे ही आप किसी चीज का इंतजार करना छोड़ देते है, कोई काम कैसे होगा, उसके बारे में सोचना बंद कर देते है, तब जिन्दगी आपके लिए कई नए दरवाजे खोल देती है। कई बेहतरीन अवसर आपके लिए बांहे फैला कर खड़े हो जाते है और life जीवंत हो जाता है।

जैसे ही मैंने खुद से, अपनी जिन्दगी से और दूसरों से किसी चीज की अपेक्षा करना छोड़ दिया, तबसे मैं जिन्दगी को महसूस करने लगी और... बस जिन्दगी जीने लगी। बदले में मेरी जिन्दगी ने अद्धुत रास्तों और अवसरों के द्वार खोल दिए, जिनसे मैं पूरी तरह बेखबर थी। कारण, तब मैं और चीज के इंतजार में थी।

मैंने किसी भी चीज का इंतजार करना छोड़ दिया। और यही क्षण था, जब मेरी आत्मा बिलकुल हल्का और मुक्त महसूस करने लगी। यह ऐसा था, जैसे मैंने life जीना शुरू कर दिया और इस बारे में बिलकुल सोचना छोड़ दिया कि कैसे जीना चाहिए।

मैंने दूसरों से किसी चीज-सम्मान, दयालुता, जिम्मेदारी या प्रशंसा- की अपेक्षा करना छोड़ दिया है। मैंने अपने partner से भी किसी चीज के लिए उम्मीद करना छोड़ दिया है। मैंने life से अपने लिए कुछ भी माँगना छोड़ दिया है। साथ ही मैंने कल का इंतजार करना भी बंद कर दिया है कि यह आने वाला दिन बहुत अच्छा होगा और मेरी सारी problems को दूर कर देगा।

अगर आप सोचते है कि मेरे पास कोई योजना नही है तो आप गलत है। मेरे पास योजनायें है, लेकिन वे उन अवसरों की तुलना में बहुत तुच्छ जान पड़ती है,  जो जिन्दगी ने मेरे लिए अपने दामन में छुपा रखें है। बस शर्त इतनी है कि प्रत्येक चीज को काबू करने और हर चीज कैसे होनी चाहिए, इस पर मैं अपने विचार थोपना छोड़ दूँ।

मेरे दिमाग में हमेशा यह विचार रहता था कि ‘हर चीज कैसे होनी चाहिए’। मेरा दिमाग उस विचार को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम करता था। मैं हमेशा सारे ‘कैसें’ के सटीक उत्तर चाहती थी- इसे कैसे करें, इसके बारें में कैसे बताएं, अनजान लोगों से कैसे पूछें, कैसे बेहतर लिखें, कैसे ज्यादा पैसे अर्जित करें, कोई चीज कैसे होने जा रही है, कैसे वहां जाएँ.. आदि आदि। मुझे इसकी जरूरत इसलिए होती थी, ताकि मैं सब कुछ पर control पा संकू। गलती होने के जोखिम को खत्म कर दूँ। ‘कैसे’, यह प्रश्न मेरी परछाई बन गया। सबसे मजेदार बात यह है कि जब भी आवश्यकता होती थी, मुझे जवाब नही मिल पाते थे। मुझे उत्तर तब मिले, जब मैनें ‘कैसें’ के बारे में सोचना छोड़ दिया। problem यह थी कि मैं हर चीज का जवाब अग्रिम जान लेना चाहती था। कोई चीज इस तरह फलीभूत नही होता।

सब कुछ सर्वश्रेष्ठ कर लेने की मनोग्रंथि से थक जाने के बाद मैंने क्रांति को घटित होने दिया:

1-  इसे होने दो, जैसे यह होने वाला है।

2-  बस शुरू कर दो और आप पता चल जायेगा कि आपको क्या और कैसे करना चाहिए।

3-  जब आपको जवाब की जरूरत होगी, वह मिल जायेगा।

4-  जब कोई चीज वैसे ही होगी, जैसे उसे होना चाहिए। उसे अपने लिए सर्वश्रेष्ठ तरीके से होने दीजिये।

5-  हर चीज को आदर्श तरीके से करने के चक्कर में न पड़ें।

क्या होता है जब इंतजार करना बंद कर देते है

सबसे पहले मैं अब अपने भीतर की आवाज सुनती हूँ। मैं पहले भी ऐसा करती थी, लेकिन तब उसे ‘कैसे’ किया जाए, इसकी पूरी योजना बनाये बगैर मैं खुद को उसे अमलीजामा पहनानें नही देती थी। अब मैं अपने विचारों को क्रियान्वित करने की प्रक्रिया में उनका हल पा लेती हूँ।

दूसरा, पहले मैं योजना बनाने और तैयारी करने में ज्यादा समय देती थी। यह हैरान करने वाला है, पर अब मैं ज्यादा काम करती हूँ। ज्यादा बेहतर ढंग से करती हूँ।

तीसरा, अब मैं उसी चीज का उत्तर खोजती हूँ, जो उस पल के लिए आवश्यक होता है। मैं ना कहना सीख गयी हूँ, बगैर इस परवाह के कि लोग क्या कहेगे।

चौथा, अब मेरी जिन्दगी में कई रोमांचक चीजें है। अब मैं सब कुछ के चक्कर में पड़ने के दौर से बाहर निकल गयी हूँ और यब सब मेरी तरफ से बिना कोई अधिक प्रयास किये हो जाता है। पहले मैं किसी चीज के होने का इंतजार करती थी। अब मैं मौका देखती हूँ और कुछ करती हूँ। मैं केवल अब प्रतिक्रिया नही देती।

पांचवां, अब मैं कई मजेदार लोगों से मिलती हूँ। मैंने इस बारे में सोचना बंद कर दिया है कि उनसे कैसे मिला जाए और कहां मिला जाएँ। अब मैं लोगो से हर जगह परिचय करती हूँ। लोगो पर विश्वास करना सीख गयी हूँ।

अब चीजें मेरी जिन्दगी में आनी शुरू हो गई है। यहाँ तक कि वो चीजें भी, जो मेरे मजबूत इरादों के बावजूद फलीभूत नही होती थी। यह सब कुछ बहुत सरल है। अब मैं जीवन के प्रवाह, इसकी धारा और विविधता को महसूस कर पाती हूँ।





# इस article के writer ‘लेसली वो’ स्वतंत्र blogger, private educator, और content writer है।



                                           www.motivationgrid.com