Wednesday, April 22, 2015

पृथ्वी दिवस (PRITHVI DIVAS)




आज है 22 April मतलब पृथ्वी दिवस, क्या हम लोग पृथ्वी दिवस मना रहे है लगता तो नही है, क्योकि आज हम धरती पर कुछ न कुछ गंदगी फैला रहे है, कही हम global warming, तो कही हम नदियों में गंदे पानी डाल रहे है और कही शहरीकरण के नाम पर पेड़ो की अंधाधुंध कटाई कर है क्या है हमारा ये पृथ्वी दिवस
 
आज की तारीख में वैश्विक तापमान यानी global warming  विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इससे न केवल मनुष्य, बल्कि धरती पर रहने वाला प्रत्येक प्राणी परेशान है। लेकिन समस्या कम होने के बजाय साल-दर-साल बढ़ती ही जा रही है। चूंकि यह एक शुरुआत भर है, इसलिए अगर हम अभी से नहीं संभलें तो भविष्य और भी भयावह हो सकता है।
 
global warming के साथ हमारे life में और ऐसी भी प्रदुषण है जिसकी जिसको हमारे समाज में बिमारी की तरह फ़ैल रही है वह है जल प्रदुषण, जबकि ये बात सभी लोग जानते है कि जल हमारे life में एक जरूरी अनिवार्य अंग है जब भी हम इसको गंदा किये जा रहे है है आज हमारे देश की अधिकांश नदिया जल प्रदुषण की शिकार हो रही है चाहे वो गंगा नही या यमुना नदी आज ये नदिया गंदगी का शिकार हो चुकी है हमारे घरो की या factory की गंदगी नालियों के माध्यम से या सीवर के माध्यम से नदियों में गंदगी डाली जा रही है। जिससे लोग आज बिमारी की चपेट में आ रहे है।

और life का दूसरा सबसे प्रदुषण है वायु प्रदुषण, चाहे वो हमारे daily use करने वाले electronic सामानों से या factory से निकलने वाले गंदे धुएं से। आज हम प्रमाद और बनावटी life के लिए आज electronic वस्तुओं का अंधाधुंध उपयोग करते जा रहे है इससे निकलने वाली रेडिएशन हमारे वायुमंडल को दूषित कर रहा है, आज शहरीकरण के नाम पर होने वाले पेड़ो की अंधाधुंध कटाई वायुप्रदुषण का एक मुख्य कारण भी है, जिससे हमारे बीच oxygen की होने वाली कमी।

तो क्या हम आज इस तरह से मनायेगे पृथ्वी दिवस, पृथ्वी को गंदा करके अगर हमको 
इस तरह नही मनाना है तो आज सकंल्प लेते है कि हम पृथ्वी को गंदा नही करेगे। इसके बदले में हम पृथ्वी को स्वच्छ रखने में अपना कुछ योगदान देगे जैसी कि हम गन्दा पानी नदियों में न बहाए, electronic वस्तुओ जो रेडिएशन को फैलाने में योगदान देती है कम से कम use करे, अगर हमे पेड़ की काटना पड़े तो एक पेड़ के बदले हम दो पेड़ लगाने में योगदान दे, अगर दो
नही लग पा रहा है तो उसके बदले हम कम से कम एक पेड़ तो जरुर लगाए, तो इस तरह से हम पृथ्वी को स्वच्छ बना सकते है और पृथ्वी दिवस को मना सकते है।

                                                           Amit Gupta

-    मेरे लिए प्रकृति ही ईश्वर का दूसरा रूप है।

                                  फैंक लायाद राइड, अमेरिकी आर्किटेक्ट  


-    जब आखिरी पेड़ कट जाएगा, तभी इंसान को एहसास होगा कि पैसे नही खा सकता

                               एलेनिस ओवमसाविन, कनाडाई फिल्म निदेशक

प्यास के लिए एक बूंद पानी एक बोरी सोने से ज्यादा कीमती है।

                               एमिली वेली, आयरलैंड के ब्लॉगर 

प्रकृति के लिहाज से हम सब एक है, हमारे साझा हित है। हमे बाधने वाली इस एकमात्र डोर की रक्षा करे। 

                               लेडी बर्ड जोनसन, अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला

पृथ्वी हमे विरासत में नही मिली है, बल्कि हमने इसे अपने बच्चो से उधार लिया है।

                               जॉन जेम्स आदबन, पक्षी विज्ञानी

विज्ञानं का सही इस्तेमाल प्रकृति पर वर्चस्व हासिल करना नही, बल्कि उसके साए में रहना है।

                               बैरी कामनर, अमेरिकी जीव विज्ञानी

घर बसाने का सपना देखने की क्या जरूरत है, जब आपके पास उसका बोझ उठाने में सक्षम धरती ही नही बचेगी

                              हेनरी डेविड थोरे, अमेरिकी पर्यावरणविद

विज्ञानं की मदद से तैयार विकल्प प्राकृतिक उत्पादों की जगह नही ले सकते।

                            थॉमस एल्वा एडिसन, बल्ब के अविष्कारक 

हर देश की अर्थव्यवस्था उसके आवोहवा, पानी, मिट्टी, जंगलो और जैविक सम्पदा के अस्तित्व पर टिकी हुई है।

                         गेलार्ड नेल्सन, पूर्व अमेरिकी सीनेचर

एक भला मानुष हर सजीव वस्तु का दोस्त होता है।
                        
                                                     
                        महात्मा गांधी, भारत के राष्ट्रपिता

ईको- फ्रेंडली कारे बहुत जल्द विकल्प नही, जररूत बन जायेगी।

                             फूजियो चो, अध्यक्ष, टोयोटा मोटर्स

इस नीले चमकते ग्रह पर बीताया हर एक पल कीमती है इसलिए इसे सावधानी से प्रयोग करो।

                      संतोष कलवार

पानी और हवा , दो महत्त्वपूर्ण द्रव्य जिस पर हर प्रकार का जीवन निर्भर  करता  है , वैश्विक कचरे के डिब्बे बन गए हैं।

                     जैक्स -एवस कौस्टो



                    

No comments:

Post a Comment