Friday, July 24, 2015

मानसून में है ये Health के दोस्त





कभी बारिश की फुहार तो कभी उमस की मार। बदलता मौसम सेहत से जुडी कई problem लेकर आता है। जरूरी नही कि हर परेशानी के लिए आप doctor के पास ही जाए। इस मौसम में सेहत से जुडी कुछ जानकारी

Tulsi

इन दिनों वायरल fever लोगो को तेजी से अपने चपेट में ले रहा है। बीमार पड़ने या antibiotic medicine खाने से बेहतर है कि सतर्क हो जाये। अपनी diet में हर रोज tulsi की तीन-चार पत्तियों को शामिल करे। tulsi में दमदार एन्टी-वायरल agent होता है। यह anti-oxidant से भी भरपूर है। research के अनुसार रोज tulsi की पत्तियों खाने से वायरल fever, cough व् जुकाम से लड़ने की body की क्षमता बढती है। सांस की नली में होने वाले infection को भी यह दूर रखती है। सलाद में tulsi की तीन-चार पत्तियों काट कर डाले या फिर tulsi की पत्ती को धोकर चीनी या गुड के साथ खाए।

सूखे मेवे

सूखे मेवे jink और vitamin-E के बेहतरीन स्रोत है। ये पोषक तत्व body की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने में अहम भूमिका निभाते है। अपनी diet में हर रोज किसी भी रूप में एक मुट्ठी मेवो को शामिल करे। body भीतर से strong होगा और बदलता मौसम body पर असर नही डालेगा। 

लहसुन

मानसून में गर्मागर्म सूप पीने का मजा ही कुछ ओर है। तो क्यों न इस सूप व् अन्य vegetable में लहसून की कुछ कलियाँ डाला जाये। body की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने और toxin को body से बाहर का रास्ता दिखाने में लहसून का महारत हासिल है। आप लहसून को सूखा भुन कर खा सकते है, vegetable में डाल सकते है या मसालों के साथ पीस सकते है।

कड़वे व् खट्टे खाघ पदार्थ 

करेला व् मेथी आदि test में भले ही कड़वे हो, पर मानसून में सेहत के लिए फायदेमंद है। इस मौसम में आसानी से उपलब्ध ये चीजे body की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इसी तरह इस मौसम में खट्टे खाघ पदार्थो को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपनी diet का हिस्सा बनाये। vitamin-c बीमारियों को आप से दूर रखेगा और body की रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाएगा। नीबू और मौसमी को नियमित रूप से अपनी diet का हिस्सा बनाये।

Mango

मौसम कोई भी हो, मौसमी fruit body को सेहतमंद रखने में हमेशा मदद करते है, इसलिए मानसून के दौरान अपनी diet में mango को भरपूर मात्रा में शामिल करे। यह anti-oxidant से भरपूर होता है रोगों से लड़ने में मदद करता है। mango skin सम्बन्धी problem को दूर करने में भी असरकारी है। साथ ही भोजन के साथ नियमित mango का सेवन पाचन प्रकिया को भी दुरूस्त रखता है।



Tag:   Vegetable     Protein

No comments:

Post a Comment