Monday, March 6, 2017

Current GK March 2017 Part-2


11 February

1-  क्रेंद सरकार ने देश में 10 IIM के director पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए प्रोफेसर जी.रघुराम को IIM बेंगलूर का निदेशक नियुक्त किया है

2-  जर्मनी के पूर्व विदेश मंत्री फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर को सांसद के निर्वाचन मंडल ने देश का राष्ट्रपति चुन लिया है।

12 February

1-  भारत ने पाकिस्तान को ब्लाइंड T-20 विश्व कप के final में हराकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।

2-  स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हैदराबाद में बांग्लादेश के कप्तान मुशिफकुर रहीम का wicket झटककर test में सबसे तेजी से 250 wicket लेने वाले गेंदबाज बन गये।

3-  भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता देव पटेल की लॉस एंजिलिस (america) में आयोजित ‘बाफ्टा award 2017’ में फिल्म ‘लायन’ के लिए best सपोर्टिंग actor का award मिला।

4-  पाकिस्तान ने तहमीना जंजुआ को देश का 29वां विदेश सचिव नियुक्त किया है जो इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला राजनयिक होगी।

13 February

1-  भारतीय नौसेना का सर्वेक्षण पोत ‘INS सर्वेक्षक’ सौर उर्जा प्रणाली लगने वाला पहला युद्धपोत बन गया है।

2-  भारतीय तबला वादक संदीप दास ने ग्रैमी award 2017 में album ‘सिंग मी होम’ के लिए best world music album award जीता है।

3-  america के 27 वर्षीय महिला कैसेंद्रा डे पेकॉल ने सबसे कम समय में सभी 196 संप्रभु देशों की यात्रा कर world record बनाया है।

4-  13 फरवरी, 1911 को अविभाजित हिंदुस्तान के शहर सियालकोट ( अब पाकिस्तान) में मशहूर शायर फैज अहमद का जन्म हुआ था। 
  
14 February

1-  एशिया का सबसे बड़ा विमान मेला (एयरो इंडिया- 2017’ बेंगलूर में शुरू हो गया। एयरो india show के पांच दिनों के इस program में कुल 549 company हिस्सा ले रही है।

2-  14 February 2005 को YouTube की स्थापना हुई थी जिसके संस्थापक पेपाल के तीन पूर्व कर्मचारी चाद हर्ले, स्टीव चेन और जावेद करीम थे।

15 February

1-  आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेण्टर से भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने PSLV-C37 के जरिये एक अभियान में कुल 104 उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर विश्व record बनाया

2-  रियो ओलपिंक में 10 एथलीट के साथ भाग लेने वाले रिफ्यूजी team को खेल की प्रेरणा के लिए ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स’ दिया गया है।

3-  सबसे बड़े खेल award माने जाने वाले ‘लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड’ में विश्व के सबसे तेज धावक और रियो ओलम्पिक में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाले उसैन बोल्ट को वर्ष 2017 का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया है।

4-  भारतीय महिला cricket team की कप्तान मिताली राज वनडे क्रिकेट में 5,500 रन बनाने वाली दूसरी महिला बन गई है।

5-  मेहसाणा (गुजरात) के खिमजी प्रजापति नामक एक भिखारी को गरीब बच्चियों को शिक्षा का प्रोत्साहन देने के लिए 1 लाख की पुरस्कार राशि वाले ‘लिट्रेसी हीरो अवार्ड’ के लिए चुना गया है।

16 February

1-  तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विधासागर राव से सरकार बनाने का आमन्त्रण मिलने के बाद AIADMK विधायक दल के नेता और पार्टी महासचिव शशिकला के करीबी ई.के. पलनीसामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली

2-  भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन (ISRO) ने 1999 से अपने प्रक्षेपण यान द्वारा कुल 180 विदेशी उपग्रह launch किये है।

3-  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप की कनाडा में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

4-  इंडियन लीग फूटबाल में स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने भारतीय फूटबाल team के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के सबसे ज्यादा गोल दागने का record तोड़ दिया है।

17 February

1-  नीदरलैंड के नीलन क्लार्क आज के ही दिन 17 फरवरी, 1996 को वनडे क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे

2-  मशहूर उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का 62 वर्ष की उम्र में रात को निधन हो गया। उन्होंने 176 उपन्यास लिख चुके थे।

18 February

1-  भारतीय महिला team ने वियतनाम के लाओस में आयोजित एशियन रग्बी सेवांस ट्राफी में सिल्वर मेडल जीत लिया

19 February

1-  पाकिस्तानी आलराउंडर और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (36) ने t-20 क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की

2-  IPL 2017 के लिए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को हराकर आस्ट्रेलियाई test कप्तान स्मिथ को राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स team का कप्तान बनाया गया है।

3-  श्रीलंका ने दूसरे t-20 match में आस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर t-20 match के सीरीज अपने नाम कर ली।

4-  गायिका लता मंगेशकर को ‘द ब्रैंड लॉरेट’ के तरफ से इस साल के ‘लेजेंडरी awards’ से सम्मानित किया गया है।

5-  राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘न्यूटन’ की बर्लिन फिल्म महोत्सव 2017 में forum सेगमेंट में आर्ट एंड सिनेमा award मिला है।

6-  football club मोहन बागान के पूर्व गोलकीपर शिवाजी बनर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

20 February

1-  IPL-10 की नीलामी में रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलूर ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज टायमल मिल्स को 12 करोड़ में खरीद लिया। इसके साथ ही वह IPL इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले गेंदबाज बन गये है।

2-  T.R. जेलियांग के नागालैण्ड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नागा पीपल्स फ्रंट (NPF) के अध्यक्ष थुरहोजेली लीजियात्सू (81) को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया।

3-  20 फरवरी, 1987 को मिज़ोरम को भारत के 23 वें और अरुणाचल प्रदेश को 24 वें राज्य का दर्जा मिला था। 



                                                                             




No comments:

Post a Comment