Tuesday, March 14, 2017

Current GK April 2017 Part- 1


1 March

1-  पद्मश्री से सम्मानित लेखक तारक मेहता का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया

2-  भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने delhi में निशानेबाजी विश्वकप में 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 230.1 के विश्व record स्कोर के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया।

3-  रत्ना पाठक शाह और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को ग्लास्गो फिल्मोत्सव में ऑडियन्स award मिला है।

4-  केंद्र सरकार ने जिमनास्ट दीपा करमाकर, आर्चर बोंबायला देवी और हॉकी team की कप्तान पी सुशीला चानु समेत नार्थ ईस्ट के 7 ओलम्पियंस को सम्मानित किया है।

5-  भारत की 15 वर्षीय निशानेबाज अवनी लेखरा ने UAE में हुए शूर्टिंग पैरा विश्व कप में 244.4 के जूनियर विश्व record स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

2 March

1-  आज ही के दिन 2 मार्च, 2008 को भारतीय क्रिकेट team ने विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता था

2-  33 वर्षीय कैरेबियाई बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने international cricket के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है।

3-  आज ही के दिन 2 मार्च, 2011 को आयरलैण्ड के केविन ओब्रायन ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया था।

4-  न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 180 की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक (तीन) बार 180+ का score बनाने वाले बल्लेबाज बन गये है।

3 March

1-  जवाहरलालनेहरु विश्वविद्यालय ने देश में ‘सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’ का वार्षिक विजिटर्स award जीता है

2-  20 December 2013 को संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को world wild day के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

3-  3 मार्च, 1939 को डर्बन में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुआ match test cricket इतिहास का सबसे लम्बा match था।

4 March

1-  आज ही के दिन 4 मार्च, 1992 को विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को पहली बार हराया था

2-  मैला आंचल नामक उपन्यास के लेखक और हिंदी के प्रसिद्द साहित्यकार फनीश्वरनाथ ‘रेणु’ का 4 मार्च, 1921 को बिहार के तत्कालीन पूर्णिया जिले में हुआ था।

3-  भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत अधिकारी और पूर्व सांसद सैयद शहबुद्धीन का लम्बी बीमारी के बाद 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
4-   
5 March

1-  अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसका वजन 65 किलोग्राम है और इसकी लम्बाई 120 फीट व् चौड़ाई 80 फीट है

2-  भारतीय ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने 2016/17 के सीजन में 3,701 गेंद फेककर test cricket के एक सीजन में सर्वाधिक गेंद फेंकने का विश्व record अपने नाम कर लिया।

3-  5 मार्च, 1931 को महात्मा गाँधी और तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन के बीच ‘गाँधी-इरविन पैक्ट’ पर हस्ताक्षर हुए थे।

6 March

1-  भारतीय महिला हॉकी team ने बेलारूस को तीसरे match में 3-1 से हराकर पांच match में 3-0 के अजेय बढ़त बना ली

2-  दुनिया का सबसे पुराना विमानवाहक पॉट होने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ अपने नाम कर चुका ‘INS Virat’ रिटायर हो गया।

7 March

1-  रविचंद्रन अश्विन ने बेंगलूर test के चौथे दिन नैथन लायन का विकेट लेकर test cricket में सबसे कम match और पारियों में 25 बार 5 विकेट लेने का record बनाया है

2-  रेसलर गोल्डबर्ग ने 14 साल बाद WWE की टाइटल फाइट में वापसी करते हुए केविन ओवेन्स को हरा दिया है और WWE universal championship का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

3-  7 मार्च, 1876 को एलेक्जेंडर ग्राहम बेल द्वारा विकसित टेलिफोन का पेटेंट अमेरिका में स्वीकृत हुआ था।

8 March

1-  टेनिस खिलाड़ी बनने वाली पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐशले बार्टी ने अपने पेशेवर टेनिस career का पहला WTA (विमेंस टेनिस एसोसिएशनa) ख़िताब जीत लिया

2-  महिलाओं के अधिकारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।

3-  ICC ने पूर्व भारतीय cricketer सचिन तेंदुलकर को 2017 महिला विश्व कप का ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है।

4-  भारतीय क्रिकेट team के कप्तान विराट कोहली को BCCI ने बेंगलूर में आयोजित अपनी सालाना award सेरेमनी में पॉली उम्रीगर award से सम्मानित किया।
5 
9 March

1-  भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने एशियन championship tournament में फिलीपींस को 4-3 से हराकर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय match में जीत दर्ज की

2-  टेक company IBM के researcher ने एक परमाणु का उपयोग कर दुनिया का सबसे छोटा मैगनेट बनाया है और उसमे डेटा स्टोर करने में कामयाब रहे है।

10 March

1-  10 मार्च, 1971 को भारत ने 25वें प्रयास में वेस्टइंडीज को पहली बार test में हराया था

2-  अफगानिस्तान ने आयरलैण्ड को हराकर अंतर्राष्ट्रीय T-20 के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा match जीतने का record बना लिया।


  
                                          Current GK March 2017 Part-3
   




3

No comments:

Post a Comment