Sunday, June 25, 2017

Current GK July 2017 Part-2


11 June

1-  काकोरी कांड में शामिल क्रन्तिकारी राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म 11 june 1897 को शाहजहांपुर (उ.प्र.) में हुआ था

2-  भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने 16 पारियों में 1 हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के 18 परियों में 1000 रन बनाने के record को तोड़ दिया।

3-  मर्सीडीज के ड्राईवर लुईस हैमिल्टन ने मांट्रियल ( कनाडा) में अपने फार्मूला-1 career में छठी बार कनाडियन ग्रां.प्री. का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

12 June

1-  लाल बजरी बादशाह माने जाने वाले स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 10वीं फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीतकर ATP की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने है

2-  ISSF निशानेबाजी विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट्स में भारत के जीतू राय और हिना सिद्धू ने रूस को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

13 June

1-  आमिर खान ‘दंगल’ कमाई के लिहाज से 1,933 करोड़ ($300 मिलियन) के साथ दुनिया भर में पांचवी सबसे बड़ी गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है

2-  international cricket control (ICC) द्वारा  वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को शीर्ष स्थान मिला है।

3-  अमेरिका के कैलीफोर्निया में 6333 फीट का पिज्जा बनाया गया है जिसका नाम दुनिया के सबसे लम्बे पिज्जा के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है

4-  राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित third generation anti tank guided missile ‘नाग’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

14 June

1-  क्यूबा की क्रांति के नेता चे ग्वेरा का जन्म 14 june 1928 को अर्जेन्टीना में हुआ था

2-  ‘ब्रैंडज 2017’ की शीर्ष 100 मूल्यवान ग्लोबल ब्रैंडज की सूची में 15,742 अरब के ब्रैंड मूल्य के साथ google शीर्ष पर है।

15 June

1-  भारतीय football team के कप्तान सुनील छेत्री AFC Asian cup qualifier में किर्गिस्तान के खिलाफ match में अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल कर टॉप-4 active अंतर्राष्ट्रीय गोल स्कोरेर्स में शामिल हो गये है

2-  15 june 1954 को यूरोप के football संघों के संगठन ‘यूएफा’ का गठन हुआ था।

3-  एप्पल में लगभग 8 साल तक चिप development पर काम करने वाले micro-अर्किटेक्ट मनु गुलाटी को google ने नियुक्त किया है।

4-  चैंपियन ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए शिखर धवन tournament में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। धवन ने 9 परियों में 680 रन बनाकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का यह record तोड़ दिया।

5-  देश में जनहित याचिका की शुरुआत करने वाले पूर्व मुख्य न्यायधीश पी.एन. भगवती 12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक देश के मुख्य न्यायधीश रहे।

16 June
1-  संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्था ‘economic and social council (ECOSOC) में भारत लगातार दूसरी बार तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुआ है

2-  सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूचिच ने एना ब्रनबिच को नया prime-minister चुना है, जो देश की पहली समलैंगिक और महिला prime-minister होगी।

3-  54 वर्ष पहले 16 june 1963 को रुसी महिला वैलेंटीना तेरेशकोवा अन्तरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला बनी थी।  

4-  जर्मनी के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

17 June

1-  17 june 1950 को अमेरिकी शहर शिकागो में doctor रिचर्ड लॉलर की team ने पहली बार किडनी का सफल transplant किया था

2-  अमेरिकी शहर वाशिंगटन में राज कुमार गुजर ‘इमर्जिंग यंग लीडर अवार्ड’ जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बन गये है

18 June

1-  हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल के अपने तीसरे match में भारतीय टीम ने लन्दन में पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया

2-  चैंपियन ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़कर हार्दिक पांड्या ICC वनडे tournament के फाइनल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।

3-  भारतीय शटलर श्रीकांत किदांबी इंडोनेशिया सुपर सीरिज प्रीमियर बैंडमिन्टन tournament में पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

4-  18 june 1946 को डॉ. राम मनोहर लोहिया ने गोवा जाकर स्थानीय निवासियों को पुर्तगालियों के खिलाफ आन्दोलन करने के लिए प्रेरित किया था। इसलिए क्रांति दिवस कहा गया।

5-  चैंपियन ट्राफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ ख़िताब से नवाजे गये।

19 June

1-  Mumbai में 1903 में बनकर तैयार हुआ ताज महल होटल ट्रेडमार्क वाली देश की पहली इमारत बन गई है

2-  भारतीय क्रिकेट टीम के टेल-एंडर जसप्रीत बुमराह ने 40 international cricket match के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियन ट्राफी के फाइनल match में पहला रन बनाया।

3-  कनाडा के पूर्व UFC फाइटर टिम हेग की बॉक्सिंग फाइट नॉकआउट के बाद मौत हो गई।

4-  भारतीय वुशु टीम ने चीन में आयोजित ब्रिक्स 2017 खेलों में 2 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक जीते है।

20 June

1-  ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ के मौके पर यूनिसेफ ने पहली बार अपने गुडविल एंबेसडर के तौर पर मुजून अलमेल्लेहन (19) नामक एक शरणार्थी को नियुक्त किया है

2-  कपड़ा मंत्री ईरानी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शनी के सबसे बड़े कुशन का उद्धाटन किया।

3-  20 june 1991 को एकीकृत जर्मनी की राजधानी को बॉन से बर्लिन ले जाने का फैसला हुआ था और इसे लागू होने में 8 वर्ष लग गये थे

4-  जुलाई से लागू होने वाली GST व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन को इसका ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है।


5-  भारत में पहली बार इंदौर (मध्यप्रदेश) ने ट्रैफिक control के लिए 14 फुट लम्बा रोबोट नियुक्त किया है। 






No comments:

Post a Comment