Saturday, June 15, 2019

ELSS: TAX बचत के साथ कमाई का मौका सुरक्षित निवेश की पसंदीदा योजना

ELSS FUND


ELSS EQUITY mutual fund है, जिसके fund का ज्यादातर हिस्सा equity में निवेशित होता है। इसे tax fund भी कहा जाता है। ELSS fund का return equity market पर depend होता है। ये fund निवेश पर अच्छे return के साथ ही आपको tax बचाने की सुविधा भी देते है, जिसके चलते यह निवेश का काफी लोकप्रिय जरिया माना जाता है। अगर आप tax बचाने के लिए निवेश करना चाहते है तो ELSS सबसे बेहतर चुनाव हो सकता है। इसके अलावा यहाँ पैसे लगाना share market के मुकाबले कम जोखिम भरा रहता है। इसमे पूरी रकम equity में निवेश नही की जाती है जिससे जोखिम घटता है, जबकि पारम्परिक बचत योजनाओं के मुकाबले बेहतर return भी मिलता है।

कम लॉक इन पीरियड का फायदा

ELSS में लॉक इन period महज तीन साल का होता है। यानी आप ELSS में SIP भी शुरू कर सकते है। निवेशक चाहें तो तीन साल के बाद भी इसे जारी रख सकते है या फिर पैसा निकाल सकते है। निवेशक चाहे तो तीन साल के बाद भी इसे जारी रख सकते है या फिर पैसा निकाल सकते है। इसके उलट पारम्परिक निवेश के option जैसे PPF और NSP में लॉक इन period काफी लम्बा होता है। इसका मतलब यह है कि इनमें एक बार निवेश करने के बाद आप जल्द अपना पैसा नही निकाल सकते है। इनके मुकाबले ELSS ज्यादा लचीली स्क्रीम है। वैसे PPF में पांच साल के बाद आंशिक निकासी की सुविधा है, लेकिन इसका maturity period 15 साल होता है।

दोहरे कर बचत का लाभ

ELSS में निवेश पर दोहरे कर बचत का भी लाभ मिलता है। एक तो निवेश की गई राशि आयकर की धारा 80c के तहत करमुक्त होती है। हालाँकि इसके तहत एक साल में महज 1.5 लाख रूपये के निवेश पर ही tax छूट का लाभ उठाया जा सकता है। ज्यादातर निवेशक tax बचाने के लिए ELSS में पैसे लगाते है और बाद में अन्य mutual fund में निवेश करने लगते है, इसलिए इस योजना को MF की पहली स्क्रीम भी कहा जाता है। ELSS की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमे निवेशित रकम के return पर भी tax छुट मिलती है, जैसा कि FD, PPF और NSC जैसी योजनाओं में होता है। ELSS में अगर निवेशित राशि पर सालाना ब्याज की रकम एक लाख रूपये से कम होगी तो इस पर किसी तरह का कर नही देना पड़ेगा। वही, 1 लाख रूपये से ज्यादा ब्याज की आय पर 10% की लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन tax देना होगा। इस लिहाज से 95% से ज्यादा छोटे और मझोले निवेशक कर देने के इस दायरे से बाहर रहते है।

Market में निवेश के कई रास्ते

वित्तीय सलाहकार company BNP fincap के निदेशक अमित निगम के अनुसार, ज्यादातर लोग tax के लिए बचत करते है और market में उतार-चढ़ाव है। लिहाजा आप चार माह में ELSS वीकली STP या SIP के जरिये निवेश कर सकते है। इसमे एकमुश्त राशि की बजाय एक निश्चित समयावधि मी निवेश होता है, जिसमे fund की स्थिति देखकर बदलाव किया जा सकता है। दूसरा option आर्बिटेज fund का भी है, जिसमे एकमुश्त पैसा लगा सकते है। इसमें भी सुरक्षित return मिलता है और पैसा डूबने का जोखिम भी कम रहता है। तीसरे option के तहत लम्बी अवधि का निवेश आता है। अगर आप लम्बी अवधि का निवेश करना चाहते है तो mid-cap या small-cap के mutual fund की scream में निवेश कर सकते है।

इसमे आप SIP, STP के जरिये पैसे लगा सकते है। अभी भी ये fund आपको कम वैल्यूएशन पर मिल रहे है। इस तरह आप इस योजना में अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना या एकमुश्त निवेश कर सकते है। अगर आपके पास demat खाता है और EKYC की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो आप fund company की website के जरिये ELSS में सीधे निवेश कर सकते है। दूसरा तरीका यह है कि आप किसी mutual fund agent की मदद लें।

शानदार Return भी मिलेगा

ELSS में अन्य पारम्परिक निवेश option के मुकाबले करीब दोगुना return मिल सकता है। NPS और FD व् PPF में जहां आपका सालाना return 8 से 10% के बीच होता है, वहीँ ELSS आपको 18% का शानदार return दे सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह fund आपकी रकम का कम से कम 65% हिस्सा equity में निवेश करता है। कई ELSS के fund में तो 90% से अधिक का निवेश equity में किया गया है।

ऐसे चुनें बेहतर ELSS

market में दर्जनों ELSS योजनायें है। ऐसे में अपने फायदे के लिए किस ELSS का चयन किया जाये जिस पर बेहतर return मिलें। इसके लिए fund को कुछ मानदंडो के नजरिये से देखना चाहिए, जो fund की निवेश शैली, निवेश का पोर्टफोलियो, fund के खर्च, बाज़ार के उतार चढ़ाव के दौरान प्रदर्शन, जोखिम-लाभ अनुपात और योजना के मुल्यांकन आदि चीजों पर निर्भर करते हो। इसके अलावा fund house की market में स्थिति भी देखनी चाहिए। market के उतार-चढ़ाव में भी जिस fund ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हो, उसी का चुनाव करें।

ये जानकारी जरुरी

1-  यहा निवेश 500 रूपये के मल्टीप्ल में ही होगा यानी 1000, 1500, 2000 आदि।

2-  इसमे सिप के माध्यम से दी गई हर क़िस्त को अलग निवेश मन जायेगा और उसी अवधि से lock in period तय होगा।

3-  इसमे unit का transfer केवल तीन साल के बाद ही किया जा सकता है।






  









Thursday, June 13, 2019

Current GK July 2019 Part-1




1 June

1-      LJP प्रमुख रामविलास पासवान छठी बार केन्द्रीय cabinate मंत्री बने है और नरेंद मोदी छठे प्रधानमंत्री है जिनके अंतगर्त वह काम कर रहे है।

2-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और उनके मंत्रिमंडल के हुए शपथग्रहण समारोह में प्लास्टिक कचरे का इस्तेमाल कर बनाये गये 7000 हस्तनिर्मित पेपर बैग बांटे गये।

3-      दिग्गज उधोगपति और विलियमसन मेगर group के प्रमुख बी.एम.खेतान का 92 साल की उम्र में kolkata स्थित उनके निवास पर निधन हो गया।

4-      भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल को मेक्सिको ने विदेशियों को दिए जाने वाले अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डन मेक्सिकाना डेल एग्वेला ऐज्टेका’ (आर्डर ऑफ़ ऐज्टेका इगल) से सम्मानित किया है।

2 June

1-      दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2019 विश्व cup के अपने match में बांग्लादेश ने वनडे इतिहास का अपना सर्वाधिक स्कोर 330/6 बनाया।

2-      पंजाब एवं हरियाणा highcourt ने हरियाणा के सभी जानवरों को क़ानूनी रूप से व्यक्ति का दर्जा देते हुए उन्हें जीवित व्यक्ति को मिलने वाले अधिकार और जिम्मेदारियां दी है।

3-      वित्त मंत्रालय ने बताया है कि इस साल मई में GST संग्रह 6.67% बढ़कर 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 94,016 करोड़ था।

4-      विश्व cup में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के all-rounder शाकिब अल हसन वनडे इतिहास में 250 wicket और 5000 रन के आंकड़े पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले cricketer बन गये है।

5-      बांग्लादेश ने दक्षिण अफ्रीका को 21 रनों से हराकर 2019 विश्व cup में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

3 June

1-      राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने 5 साल के लिए बढ़ा दिया। इसके अलावा केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में डोभाल के योगदान के लिए उन्हें cabinate मंत्री का दर्जा भी दिया है।

2-      फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, paytm व् अलीबाबा जैसे e-commerce startup में अधिकारी रह चुके संजय रामकृष्णन, रवीना शास्त्री और भूषण पाटिल ने 5 करोड़ dollar का startup fund ‘Multiply Ventures’ launch किया है।

5 June

1-      बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड के के ट्रेंट बोल्ट वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 wicket लेने वाले तेज गेंदबाज बन गये।

2-      न्यूजीलैंड ने हुए match में बांग्लादेश को 2 wicket से हराकर 2019 विश्व cup में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

3-      मेघालय में पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘वन सिटीजन, वन ट्री’ कैपन के तहत 15 लाख पौधे लगाये गये।

4-      अमेरिका में अपना इलाज करा रहे उतराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पन्त का निधन हो गया।

5-      भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6 wicket से हराकर 2019 विश्व cup में जीत के साथ आगाज किया है।

6 June

1-      IIT बॉम्बे के छात्रों की मदद से मध्य प्रदेश के बंचा गाँव के सभी 74 घरों में सौर उर्जा से खाना पकाने के लिए इंडक्शन प्लेटें लगाई गई है।

2-      आंध्र प्रदेश के नये मुख्यमंत्री वाई.एस.जगमोहन रेड्डी ने ‘रायतू भरोसा’ योजना की घोषणा की है जिसके तहत प्रदेश के किसानों को हर साल 12,500 मिलेंगे।

3-      bank of baroda ने दिघी पोर्ट के CMD विजय क्लांत्री और उनके बेटे विशाल क्लांत्री को ‘विलफुल डिफाल्टर’ (जानबूझकर कर्ज नही चुकाने वाले) घोषित किया है।

4-      विश्व cup 2019 में जीत के साथ आगाज करते हुए विराट कोहली ने बतौर भारतीय कप्तान जीत का अर्धशतक बना लिया। केवल 69 match में यह record अपने नाम करने वाले कोहली पूरे उपमहाद्वीप के सबसे तेज कप्तान है।

5-      आस्ट्रेलियाई पेसर मिचल स्टार्क को वेस्टइंडीज के खिलाफ match में वनडे इतिहास में सबसे तेज 150 wicket लेने वाले गेंदबाज (match के लिहाज से) बन गये।

6-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीति आयोग के पुनगर्ठन को मंजूरी दे दी है। इसमें राजीव कुमार को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पदेन सदस्य बनाया गया है।

7-      आस्ट्रेलिया के नैथन कुल्टर-नाइल ने विश्व cup इतिहास में 8वें नंबर के बल्लेबाज के तौर पर सर्वाधिक score बनाया है।

7 July

1-      एस. जयशंकर भारत के विदेश मंत्री के तौर पर अपने पहले विदेश दौरे पर भूटान पहुंचे।

2-      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या शोध संस्थान में भगवान राम की शीशम के एक बड़े टुकड़े से बनी सात फुट ऊँची मूर्ति का अनावरण किया।

3-      यूनाइटेड kingdom की प्रधानमंत्री टेरीसा में ने आधिकारिक रूप से कजर्वेटिव party के नेता पद से इस्तीफा दे दिया।

8 June

1-      ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों के निर्माता और 55 साल से अधिक समय तक अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी रहे शीतल जैन का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

2-      मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की national peoples party (NPP) को चुनाव आयोग से राष्ट्रीय दर्जा मिल गया है और वह पूर्वोत्तर से पहली राष्ट्रीय party बन गई है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को मालदीव ने विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान ‘निशान इज्जुद्धीन’ से सम्मानित किया है।

4-      विश्व cup में बांग्लादेश के खिलाफ england वनडे इतिहास में लगातार सात 300+ score बनाने वाली पहली team बन गई है।

5-      england ने बांग्लादेश को 106 रनों से हराकर उसके खिलाफ 2007 के बाद पहली बार विश्व cup में जीत हासिल की।

9 June

1-      चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली party JDU को अरुणाचल प्रदेश में राज्यस्तरीय party का दर्जा मिल गया है।

2-      पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली के बाद भारतीय team के ओपनर शिखर विश्व cup में कम से कम 3 शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गये है।

3-      केंद्र ने cabinate सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ाया है, जिसके साथ वह पिछले सात दशक में सबसे अधिक समय तक इस पद पर रहने वाले नौकरशाह बन गये है।

10 June

1-      DMK नेता और may 1996 से march 2000 तक पुछुचेरी के मुख्यमंत्री रहे आर.वी.जानकीरमन का 79 साल की उम्र मी निधन हो गया।

2-      भारत द्वारा जीते गये 2011 विश्व cup में man of the tournament रहे युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय cricket से सन्यास ले लिया है।

3-      अभिनेता, फ़िल्मकार औए लेखक गिरीश कर्नाड का लम्बी बीमारी के बाद 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।





                                     Current GK June 2019 Part-3




  
                                       
                          



Tuesday, June 4, 2019

Current GK June 2019 Part-3



21 May

1-      संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गोल्डन कार्ड परमानेंट रेजीडेंसी प्रोग्राम के तहत कुल 1,880 अर्ब निवेश करने वाले 6,800 विदेशियों को स्थायी नागरिकता दी है।

2-      दूरदर्शन पर मशहूर हुए ‘एक चिड़िया, अनेक चिड़िया’ animation video की निर्माता और प्रसिद्द इतिहासकार विजया मुले का 98 साल की आयु में निधन हो गया है।

22 May

1-      चुनाव आयोग ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव में 67.10% (अंतरिम) मतदान हुआ है, जो लोकसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक है।

2-      इसरो ने PSLV-C46 के जरिये RISAT-2B राडार satellite का सफल प्रक्षेपण किया है, जो दिन, रात, घने बादल और बारिश में भी निगरानी रख सकता है।

23 May

1-      आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपा दिया।

2-      बीजेपी के सबसे युवा प्रत्याशी 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या ने 3,31,192 लाख वोटों के अंतर से बेंगलूर (दक्षिण) से जीत दर्ज की है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने हुई मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 4.79 लाख वोटों से हराकर वाराणसी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।

4-      भोजपुरी अभिनेता व् बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने 3,01,664 वोटों के मार्जिन से गोरखपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।

5-      वाशिंगटन अमेरिका का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने मानव शव से खाद बनाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है।

6-      national congress प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट का चौथी बार चुनाव जीत लिया है।

24 May

1-      सिक्किम विधानसभा चुनाव में हार के साथ सबसे लम्बे समय तक किसी राज्य के लगातार मुख्यमंत्री रहने वाले पवन कुमार चामलिंग का 24 साल 5 महीने लम्बा कार्यकाल समाप्त हो गया।

2-      केन्द्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 3 बार के स्थानीय सांसद और congress अध्यक्ष राहुल गाँधी को 55,120 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

3-      इंदिरा गाँधी की congress के बाद बीजेपी अपने बल पर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाली पहली पार्टी बन गई है।

4-      DRDO ने भारत निर्मित 500 किलोग्राम के इनर्शली गाइडेड बम का पोखरण में सफल परीक्षण किया।

5-      केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग सीट से 67.42% वोट हासिल कर congress के गोपाल साहू को 4.79 लाख मतों से हराकर दोबारा जीत दर्ज की।

6-      सीजेआई रंजन गोगोई ने supreme court के 4 न्यायाधीश, जस्टिस बी.आर.गवई, सूर्य कांत, जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस ए.एस.बोपन्ना को पद की शपथ दिलाई जिसके साथ ही supreme court में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई।

25 May

1-      एथलेटिक्स विश्व championship के track event में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय धावक हिमा दास ने असम board की 12वीं की परीक्षा first division से पास कर ली है।

2-      संसद भवन में हुई NDA संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया।

26 May

1-      क्योंझर (ओड़िसा) सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अनंत नायक को हराकर BJD प्रत्याशी चंद्राणी मुर्मू लोकसभा इतिहास में सबसे युवा सांसद बनी है, जिनकी आयु 25 साल 11 महीने है।

2-      पश्चिम बंगाल सरकार ने ADJ व् IG (operations) अनुज शर्मा को kolkata का पुलिस कमिश्नर दोबारा नियुक्त कर दिया है।

27 May

1-      अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से mumbai में निधन हो गया।

2-      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जापान के नये सम्राट नारुहितो से मिलने वाले पहले विदेशी नेता बन गये है।

3-      सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

4-      म्यूनिख में जारी ISSF विश्व कप में भारतीय महिला निशानेबाज राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया।

5-      अमेरिकी पर्वतारोही क्रिस्टोफर जॉन कुलिश (62) की माउंट एवरेस्ट फतह करने के कुछ देर बाद मौत हो गई।

28 May

1-      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर division में 177 डिब्बों वाली 2 किलोमीटर लम्बी ‘एनाकोंडा’ नामक मालगाड़ी चलाकर national record बनाया है।

2-      सिकिम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शपथ लेने के बाद ऐलान किया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन छुट्टी मिलेगी।

3-      इतिहास में पहली बार भारतीय वायुसेना के all women क्रू ने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया। क्रू में फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्धाज (कैप्टेन), फ्लाइंग officer कमल निधि (co-pilot) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जायसवाल (flight engineer) शामिल थे।

6-      मलेशिया के आखिरी नर सुमात्रा गैंडे ‘टैम’ की 30 साल की उम्र में मौत हो गई है।

29 May

1-      अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रुसी दखल पर जाँच report जारी करने वाले विशेष वकील रॉबर्ट म्युलर ने न्याय विभाग से इस्तीफा दे दिया।

2-      केंद्र सरकार ने इंदौर (मध्य प्रदेश) के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे को राज्य के पहले international airport का दर्जा दे दिया है।

3-      भारतीय music लेवल टी-सीरीज 100 मिलियन सब्सक्राइबर वाला दुनिया का पहला you tube channel बन गया है।

30 May

1-      पूर्व विदेश सचिव एस.जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मंत्रिपद की शपथ ली। सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहने के दौरान जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक भारत के विदेश सचिव थे।

2-      सेना में 30 साल सेवारत रहे व् कारगिल जंग में हिस्सा ले चुके पूर्व सैन्य अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह को एक फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने ‘विदेशी’ घोषित कर अवैध आप्रवासियों के लिए बने डिटेंशन सेण्टर में भेज दिया है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

4-      वाईएसआर congress party के प्रमुख वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी (46) ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

5-      निशानेबाज मनु भाकर ने ISSF विश्व cup में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहकर भारत के लिए निशानेबाजी में 7वां ओलम्पिक कोटा हासिल किया है।