1 May
1- थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंकोर्न ने पूर्व
फ्लाइट अटेंडेंट व् अपनी बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी head general सुथिदा से शादी कर
उन्हें रानी बनाने की घोषणा की।
2- चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना दिल्ली कैपिटल्स
के खिलाफ match में
पृथ्वी शॉ का catch पकड़ने के साथ आईपीएल इतिहास में 100 catch
लपकने वाले पहले फ़ील्डर बन गये।
3- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने चीन द्वारा
आपत्ति ना जताने के बाद पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन
जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया।
4- अंतर्राष्ट्रीय shooting sports फेडरेशन द्वारा जारी ranking में भारत की अपुर्वी चंदेला ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में
पहला शान हासिल कर लिया है।
2 May
1- दक्षिण अफ्रीका के दिवगंत राष्ट्रपति नेल्सन
मंडेला द्वारा बनाई गई रॉबेन द्धीप की जेल की सलाखों की ड्राइंग न्यूयार्क में
करीब 78 लाख में नीलम हुई।
2- एक्टर-स्क्रीनराइटर कादर खान को मरणोपरांत
पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद उनके बेटे सरफराज ने कनाडा में भारत के कॉन्सुल जनरल
दिनेश भाटिया से यह पुरस्कार ग्रहण किया।
3 May
1- इसरो के पूर्व chairman डॉक्टर किरण कुमार को फ़्रांस ने अपने सबसे
बड़े नागरिक सम्मान ‘Legion of Honor’ से सम्मानित किया है।
2- रियल्टी company गोदरेज प्रॉपर्टीज ने mumbai में दिग्गज अभिनेता राज कपूर द्वारा स्थापित आइकॉनिक आर.के. स्टूडियो को
अघोषित रकम में खरीद लिया है।
3- चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ 195 किलोमीटर/घंटा की
अधिकतम रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओड़िसा के पूरी में तट से टकरा गया।
4 May
1- राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग IPL में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे
युवा बल्लेबाज बन गये है।
2- साल 2016 में मिस उरुग्वे बनी 31 वर्षीय मॉडल
फातिमिह दाविला सोसा का शव मेक्सिको के एक होटल के बाथरूम में लटका मिला है।
6 May
1- करीब 36 साल की सेवा के बाद राजपूत श्रेणी का
भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस
रंजीत’ रिटायर हो गया।
2- टाटा संस के मानद chairman रतन टाटा ने ओला की नई company ओला electric mobility के series a funding
round में अघोषित रकम निवेश किया है।
7 May
1- चक्रवाती तूफान फोनी के चलते ओड़िसा के मुख्यमंत्री
नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना 1 साल का वेतन दान कर दिया है।
2- भारतीय डेरी ब्रांड अमूल ने 30 may से england और वेल्स में खेले जाने वाले 2019 cricket विश्व cup
के लिए आधिकारिक प्रायोजक (स्पांसर) के रूप में अफगानिस्तान cricket
team के साथ करार किया है।
9 May
1- दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट ‘CES’ ने लोरा डीकार्लो स्टार्टअप
द्वारा महिलाओं के लिए बनाये गये सेक्स टॉय को दोबारा ‘robotics innovation
award’ से सम्मानित किया है।
2- बेंगलूर स्थित अमृत डिस्टिलरीज के MD-chairman और भारत की पहली सिंगल
मॉल्ट व्हिस्की निर्माता राव जगदाले (66) का निधन हो गया।
3- कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में मतदाता जागरूकता के
लिए 5,000
महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में वोटर आईडी कार्ड के साथ लोकनृत्य ‘नाटी’ कर record बनाया जिसे
गिनीज book of record में दर्ज किया गया है।
10 May
1- शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर और
जया बच्चन जैसे कलाकारों को acting सिखाने वाले रोशन तनेजा
का रात 87 साल की उम्र में निधन हो गया।
2- सार्वजनिक क्षेत्र के bank SBI ने march 2019 तिमाही में उसे 838 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है जबकि march
2018 तिमाही में उसे 7718.17 करोड़ का घाटा हुआ था।
No comments:
Post a Comment