Tuesday, June 4, 2019

Current GK June 2019 Part-3



21 May

1-      संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गोल्डन कार्ड परमानेंट रेजीडेंसी प्रोग्राम के तहत कुल 1,880 अर्ब निवेश करने वाले 6,800 विदेशियों को स्थायी नागरिकता दी है।

2-      दूरदर्शन पर मशहूर हुए एक चिड़िया, अनेक चिड़िया’ animation video की निर्माता और प्रसिद्द इतिहासकार विजया मुले का 98 साल की आयु में निधन हो गया है।

22 May

1-      चुनाव आयोग ने बताया कि 2019 लोकसभा चुनाव में 67.10% (अंतरिम) मतदान हुआ है, जो लोकसभा चुनाव के इतिहास में सर्वाधिक है।

2-      इसरो ने PSLV-C46 के जरिये RISAT-2B राडार satellite का सफल प्रक्षेपण किया है, जो दिन, रात, घने बादल और बारिश में भी निगरानी रख सकता है।

23 May

1-      आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपा दिया।

2-      बीजेपी के सबसे युवा प्रत्याशी 28 वर्षीय तेजस्वी सूर्या ने 3,31,192 लाख वोटों के अंतर से बेंगलूर (दक्षिण) से जीत दर्ज की है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने हुई मतगणना में गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 4.79 लाख वोटों से हराकर वाराणसी लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।

4-      भोजपुरी अभिनेता व् बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने 3,01,664 वोटों के मार्जिन से गोरखपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की।

5-      वाशिंगटन अमेरिका का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने मानव शव से खाद बनाने वाले बिल को मंजूरी दे दी है।

6-      national congress प्रमुख फारुक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर लोकसभा सीट का चौथी बार चुनाव जीत लिया है।

24 May

1-      सिक्किम विधानसभा चुनाव में हार के साथ सबसे लम्बे समय तक किसी राज्य के लगातार मुख्यमंत्री रहने वाले पवन कुमार चामलिंग का 24 साल 5 महीने लम्बा कार्यकाल समाप्त हो गया।

2-      केन्द्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 3 बार के स्थानीय सांसद और congress अध्यक्ष राहुल गाँधी को 55,120 वोटों के अंतर से हरा दिया है।

3-      इंदिरा गाँधी की congress के बाद बीजेपी अपने बल पर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटने वाली पहली पार्टी बन गई है।

4-      DRDO ने भारत निर्मित 500 किलोग्राम के इनर्शली गाइडेड बम का पोखरण में सफल परीक्षण किया।

5-      केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने हजारीबाग सीट से 67.42% वोट हासिल कर congress के गोपाल साहू को 4.79 लाख मतों से हराकर दोबारा जीत दर्ज की।

6-      सीजेआई रंजन गोगोई ने supreme court के 4 न्यायाधीश, जस्टिस बी.आर.गवई, सूर्य कांत, जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस ए.एस.बोपन्ना को पद की शपथ दिलाई जिसके साथ ही supreme court में न्यायाधीशों की संख्या 31 हो गई।

25 May

1-      एथलेटिक्स विश्व championship के track event में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय धावक हिमा दास ने असम board की 12वीं की परीक्षा first division से पास कर ली है।

2-      संसद भवन में हुई NDA संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेता चुन लिया गया।

26 May

1-      क्योंझर (ओड़िसा) सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अनंत नायक को हराकर BJD प्रत्याशी चंद्राणी मुर्मू लोकसभा इतिहास में सबसे युवा सांसद बनी है, जिनकी आयु 25 साल 11 महीने है।

2-      पश्चिम बंगाल सरकार ने ADJ व् IG (operations) अनुज शर्मा को kolkata का पुलिस कमिश्नर दोबारा नियुक्त कर दिया है।

27 May

1-      अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से mumbai में निधन हो गया।

2-      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जापान के नये सम्राट नारुहितो से मिलने वाले पहले विदेशी नेता बन गये है।

3-      सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

4-      म्यूनिख में जारी ISSF विश्व कप में भारतीय महिला निशानेबाज राही सरनोबत ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट का स्वर्ण पदक जीत लिया।

5-      अमेरिकी पर्वतारोही क्रिस्टोफर जॉन कुलिश (62) की माउंट एवरेस्ट फतह करने के कुछ देर बाद मौत हो गई।

28 May

1-      दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने छत्तीसगढ़ के रायपुर division में 177 डिब्बों वाली 2 किलोमीटर लम्बी एनाकोंडानामक मालगाड़ी चलाकर national record बनाया है।

2-      सिकिम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शपथ लेने के बाद ऐलान किया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को हर हफ्ते 2 दिन छुट्टी मिलेगी।

3-      इतिहास में पहली बार भारतीय वायुसेना के all women क्रू ने Mi-17 V5 हेलीकॉप्टर उड़ाया। क्रू में फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्धाज (कैप्टेन), फ्लाइंग officer कमल निधि (co-pilot) और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जायसवाल (flight engineer) शामिल थे।

6-      मलेशिया के आखिरी नर सुमात्रा गैंडे टैमकी 30 साल की उम्र में मौत हो गई है।

29 May

1-      अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रुसी दखल पर जाँच report जारी करने वाले विशेष वकील रॉबर्ट म्युलर ने न्याय विभाग से इस्तीफा दे दिया।

2-      केंद्र सरकार ने इंदौर (मध्य प्रदेश) के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे को राज्य के पहले international airport का दर्जा दे दिया है।

3-      भारतीय music लेवल टी-सीरीज 100 मिलियन सब्सक्राइबर वाला दुनिया का पहला you tube channel बन गया है।

30 May

1-      पूर्व विदेश सचिव एस.जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में मंत्रिपद की शपथ ली। सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहने के दौरान जयशंकर जनवरी 2015 से जनवरी 2018 तक भारत के विदेश सचिव थे।

2-      सेना में 30 साल सेवारत रहे व् कारगिल जंग में हिस्सा ले चुके पूर्व सैन्य अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह को एक फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने विदेशीघोषित कर अवैध आप्रवासियों के लिए बने डिटेंशन सेण्टर में भेज दिया है।

3-      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

4-      वाईएसआर congress party के प्रमुख वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी (46) ने विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

5-      निशानेबाज मनु भाकर ने ISSF विश्व cup में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहकर भारत के लिए निशानेबाजी में 7वां ओलम्पिक कोटा हासिल किया है।







Thursday, May 23, 2019

Current GK June 2019 Part-2



11 May

1-      जापान ने शिनकानजेन ट्रेन के ‘ALFA-X’ version और दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन का परीक्षण शुरू किया है।

2-      पुणे स्थित indian institute of science education and research (IISER) की team ने पिट वाइपर सांप की लाल-भूरे रंग की प्रजाति ढूंढी है जिसमें गर्मी को सेंस करने की अनूठी क्षमता है। इस प्रजाति का नाम इसकी खोज की जगह अरुणाचल प्रदेश पर ‘Trimeresurus arunachalensis’ रखा गया है।

3-      अमेरिकी विमान निर्माता company बोइंग के साथ करार के करीब 3.5 साल बाद भारतीय वायुसेना को पहला AH-64E(I) अपाचे गार्डियन हेलीकॉप्टर मिल गया।

4-      ITC के गैर-कार्यकारी chairman वाई-सी-देवेश्वर (72) का सुबह कार्ड़ीएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

15 May

1-      बीते 27 February को मिग-21 बाइसन से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ऍफ़-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के pilot विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की यूनिट स्क्वाड्रन नंबर 51 को ;फाल्कन स्लेयरव् आमरैल डॉजर्स नाम का बैंज मिला है।

2-      नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने माउंट एवरेस्ट पर 23 वीं बार चढ़ाई पूरी कर विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ने के अपने ही विश्व record को तोड़ दिया है।

3-      श्रीलंकाई गृह युद्ध में हिस्सा ले चुके मेजर जनरल ए.के.ढींगरा को आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशन डिवीज़न का पहला प्रमुख बनाया गया है।

16 May

1-      mumbai की आरोही पंडित (23) अटलांटिक महासागर के उपर light sport aircraft में अकेली उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली pilot बन गई है।

2-      england के खिलाफ तीसरे वनडे में 151 (131) रनों की पारी खेलकर पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक (23 वर्ष और 153 दिन) वनडे इतिहास में एक पारी में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गये।

3-      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के telecom network पर संभावित विदेशी हमलों के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

4-      kolkata के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ADJ CID पद से हटाकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय में तबादला कर दिया।

5-      supreme court से सेवानिवृत्त जस्टिस मदन बी. लोकुर की नियुक्ति फिजी के supreme court की आप्रवासी समिति के न्यायाधीश के तौर पर हुई है।

17 May

1-      england के खिलाफ मार्क वुड की गेंद पर पाकिस्तानी all-rounder शोएब मलिक ने जगह बनाकर शार्ट मारते हुए स्टंप्स पर बैट दे मारा और 41(26) पर हिट-विकेट out हो गये।

2-      mumbai के पहले एसी थिएटर्स में से एक दादर स्थित चित्रा cinema 70 साल बाद बंद हो गया है।

18 May

1-      ICC ने 30 may से england और वेल्स में शुरू होने वाले 2019 विश्व cup के लिए आधिकारिक थीम सांग्स स्टैंड बायजारी कर दिया है।

2-      यूनाइटेड किंगडम में पहली बार डॉक्टर ने कीहोल सर्जरी के जरिये महिला के गर्भ में पल रहे शिशु को रीढ़ ठीक करने में सफलता पाई है।

3-      प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के अतिरिक्त प्रधान सचिव पी.के.मिश्रा को आपदा प्रबंधन के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित सासाकावा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

4-      भारतीय cricket team के कप्तान विराट कोहली social media पर 10 करोड़ followers वाले दुनिया के पहले cricketer बन गये है।

5-      भारतीय film निर्माता अच्युतानंद द्धिवेदी को तीन मिनट की film ‘सीड मदरने कान्स film festival की प्रतियोगिता नेस्प्रेलो टैलेंट 2019की अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में तीसरा पुरस्कार जीता है।

6-      पांडा के लिए काम करने वाली संस्था द चाइना कंजर्वेशन एंड रिसर्च सेण्टरने इनके (पांडा) बीच अंतर करने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन ऐप बनाया है।

19 May

1-      mumbai के युवक प्रभु (20) ने पानी के नीचे 1:48 मिनट में 9 रूबिक्स क्यूब सुलझाकर गिनीज वर्ल्ड record बनाया है।

2-      इंदौर (मध्य प्रदेश) लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 215 को वातानुकूलित बनाया गया है और यहाँ मतदाताओं के लिए चाय,पानी,कॉफी,फ्लेवर्ड मिल्क,ठंडाई और बिस्किट की व्यवस्था की गई है।

3-      kolkata में एक्यूट ब्रान्काइटिस का इलाज करा रही रेणु शर्मा (59) मतदान के लिए oxygen सपोर्ट के साथ 330 किलोमीटर की यात्रा कर kolkata से दुमका (झारखंड) पहुंची।

4-      हिमाचल प्रदेश के तशिगांग गाँव में समुद्र तल से 15,256 फीट ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊँचे मतदान केंद्र पर हुए मतदान में 34 मतदाताओं ने अपना वोट डाला।

20 May

1-      देश की 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश में 71.73% मतदान हुआ जो 1951-52 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले चुनावों से राज्य के लिए अभी तक सर्वाधिक है।
     






   





Monday, May 20, 2019

Current GK June 2019 Part-1



1 May

1-      थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंकोर्न ने पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट व् अपनी बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी head general सुथिदा से शादी कर उन्हें रानी बनाने की घोषणा की।

2-      चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ match में पृथ्वी शॉ का catch पकड़ने के साथ आईपीएल इतिहास में 100 catch लपकने वाले पहले फ़ील्डर बन गये।

3-      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने चीन द्वारा आपत्ति ना जताने के बाद पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। 

4-      अंतर्राष्ट्रीय shooting sports फेडरेशन द्वारा जारी ranking में भारत की अपुर्वी चंदेला ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में पहला शान हासिल कर लिया है।

2 May

1-      दक्षिण अफ्रीका के दिवगंत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा बनाई गई रॉबेन द्धीप की जेल की सलाखों की ड्राइंग न्यूयार्क में करीब 78 लाख में नीलम हुई।

2-      एक्टर-स्क्रीनराइटर कादर खान को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद उनके बेटे सरफराज ने कनाडा में भारत के कॉन्सुल जनरल दिनेश भाटिया से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

3 May

1-      इसरो के पूर्व chairman डॉक्टर किरण कुमार को फ़्रांस ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘Legion of Honor’ से सम्मानित किया है।

2-      रियल्टी company गोदरेज प्रॉपर्टीज ने mumbai में दिग्गज अभिनेता राज कपूर द्वारा स्थापित आइकॉनिक आर.के. स्टूडियो को अघोषित रकम में खरीद लिया है।

3-      चक्रवाती तूफान फोनी195 किलोमीटर/घंटा की अधिकतम रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओड़िसा के पूरी में तट से टकरा गया।

4 May

1-      राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग IPL में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गये है।

2-      साल 2016 में मिस उरुग्वे बनी 31 वर्षीय मॉडल फातिमिह दाविला सोसा का शव मेक्सिको के एक होटल के बाथरूम में लटका मिला है।

6 May

1-      करीब 36 साल की सेवा के बाद राजपूत श्रेणी का भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस रंजीतरिटायर हो गया।

2-      टाटा संस के मानद chairman रतन टाटा ने ओला की नई company ओला electric mobility के series a funding round में अघोषित रकम निवेश किया है।

7 May

1-      चक्रवाती तूफान फोनी के चलते ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना 1 साल का वेतन दान कर दिया है।

2-      भारतीय डेरी ब्रांड अमूल ने 30 may से england और वेल्स में खेले जाने वाले 2019 cricket विश्व cup के लिए आधिकारिक प्रायोजक (स्पांसर) के रूप में अफगानिस्तान cricket team के साथ करार किया है।

9 May

1-      दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट ‘CES’ ने लोरा डीकार्लो स्टार्टअप द्वारा महिलाओं के लिए बनाये गये सेक्स टॉय को दोबारा ‘robotics innovation award’ से सम्मानित किया है।

2-      बेंगलूर स्थित अमृत डिस्टिलरीज के MD-chairman और भारत की पहली सिंगल मॉल्ट व्हिस्की निर्माता राव जगदाले (66) का निधन हो गया।

3-      कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में मतदाता जागरूकता के लिए 5,000 महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में वोटर आईडी कार्ड के साथ लोकनृत्य नाटीकर record बनाया जिसे गिनीज book of record में दर्ज किया गया है।

10 May

1-      शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर और जया बच्चन जैसे कलाकारों को acting सिखाने वाले रोशन तनेजा का रात 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

2-      सार्वजनिक क्षेत्र के bank SBI ने march 2019 तिमाही में उसे 838 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है जबकि march 2018 तिमाही में उसे 7718.17 करोड़ का घाटा हुआ था।




                                       Current GK 2019 May Part-3