Thursday, May 23, 2019

Current GK June 2019 Part-2



11 May

1-      जापान ने शिनकानजेन ट्रेन के ‘ALFA-X’ version और दुनिया की सबसे तेज बुलेट ट्रेन का परीक्षण शुरू किया है।

2-      पुणे स्थित indian institute of science education and research (IISER) की team ने पिट वाइपर सांप की लाल-भूरे रंग की प्रजाति ढूंढी है जिसमें गर्मी को सेंस करने की अनूठी क्षमता है। इस प्रजाति का नाम इसकी खोज की जगह अरुणाचल प्रदेश पर ‘Trimeresurus arunachalensis’ रखा गया है।

3-      अमेरिकी विमान निर्माता company बोइंग के साथ करार के करीब 3.5 साल बाद भारतीय वायुसेना को पहला AH-64E(I) अपाचे गार्डियन हेलीकॉप्टर मिल गया।

4-      ITC के गैर-कार्यकारी chairman वाई-सी-देवेश्वर (72) का सुबह कार्ड़ीएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।

15 May

1-      बीते 27 February को मिग-21 बाइसन से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ऍफ़-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के pilot विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की यूनिट स्क्वाड्रन नंबर 51 को ;फाल्कन स्लेयरव् आमरैल डॉजर्स नाम का बैंज मिला है।

2-      नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने माउंट एवरेस्ट पर 23 वीं बार चढ़ाई पूरी कर विश्व की सबसे ऊँची चोटी पर चढ़ने के अपने ही विश्व record को तोड़ दिया है।

3-      श्रीलंकाई गृह युद्ध में हिस्सा ले चुके मेजर जनरल ए.के.ढींगरा को आर्म्ड फोर्सेज स्पेशल ऑपरेशन डिवीज़न का पहला प्रमुख बनाया गया है।

16 May

1-      mumbai की आरोही पंडित (23) अटलांटिक महासागर के उपर light sport aircraft में अकेली उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली pilot बन गई है।

2-      england के खिलाफ तीसरे वनडे में 151 (131) रनों की पारी खेलकर पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक (23 वर्ष और 153 दिन) वनडे इतिहास में एक पारी में 150 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गये।

3-      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के telecom network पर संभावित विदेशी हमलों के मद्देनजर राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

4-      kolkata के पूर्व पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के ADJ CID पद से हटाकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय में तबादला कर दिया।

5-      supreme court से सेवानिवृत्त जस्टिस मदन बी. लोकुर की नियुक्ति फिजी के supreme court की आप्रवासी समिति के न्यायाधीश के तौर पर हुई है।

17 May

1-      england के खिलाफ मार्क वुड की गेंद पर पाकिस्तानी all-rounder शोएब मलिक ने जगह बनाकर शार्ट मारते हुए स्टंप्स पर बैट दे मारा और 41(26) पर हिट-विकेट out हो गये।

2-      mumbai के पहले एसी थिएटर्स में से एक दादर स्थित चित्रा cinema 70 साल बाद बंद हो गया है।

18 May

1-      ICC ने 30 may से england और वेल्स में शुरू होने वाले 2019 विश्व cup के लिए आधिकारिक थीम सांग्स स्टैंड बायजारी कर दिया है।

2-      यूनाइटेड किंगडम में पहली बार डॉक्टर ने कीहोल सर्जरी के जरिये महिला के गर्भ में पल रहे शिशु को रीढ़ ठीक करने में सफलता पाई है।

3-      प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के अतिरिक्त प्रधान सचिव पी.के.मिश्रा को आपदा प्रबंधन के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रतिष्ठित सासाकावा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

4-      भारतीय cricket team के कप्तान विराट कोहली social media पर 10 करोड़ followers वाले दुनिया के पहले cricketer बन गये है।

5-      भारतीय film निर्माता अच्युतानंद द्धिवेदी को तीन मिनट की film ‘सीड मदरने कान्स film festival की प्रतियोगिता नेस्प्रेलो टैलेंट 2019की अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी में तीसरा पुरस्कार जीता है।

6-      पांडा के लिए काम करने वाली संस्था द चाइना कंजर्वेशन एंड रिसर्च सेण्टरने इनके (पांडा) बीच अंतर करने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन ऐप बनाया है।

19 May

1-      mumbai के युवक प्रभु (20) ने पानी के नीचे 1:48 मिनट में 9 रूबिक्स क्यूब सुलझाकर गिनीज वर्ल्ड record बनाया है।

2-      इंदौर (मध्य प्रदेश) लोकसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 215 को वातानुकूलित बनाया गया है और यहाँ मतदाताओं के लिए चाय,पानी,कॉफी,फ्लेवर्ड मिल्क,ठंडाई और बिस्किट की व्यवस्था की गई है।

3-      kolkata में एक्यूट ब्रान्काइटिस का इलाज करा रही रेणु शर्मा (59) मतदान के लिए oxygen सपोर्ट के साथ 330 किलोमीटर की यात्रा कर kolkata से दुमका (झारखंड) पहुंची।

4-      हिमाचल प्रदेश के तशिगांग गाँव में समुद्र तल से 15,256 फीट ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊँचे मतदान केंद्र पर हुए मतदान में 34 मतदाताओं ने अपना वोट डाला।

20 May

1-      देश की 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों के दौरान हिमाचल प्रदेश में 71.73% मतदान हुआ जो 1951-52 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले चुनावों से राज्य के लिए अभी तक सर्वाधिक है।
     






   





Monday, May 20, 2019

Current GK June 2019 Part-1



1 May

1-      थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंकोर्न ने पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट व् अपनी बॉडीगार्ड यूनिट की डिप्टी head general सुथिदा से शादी कर उन्हें रानी बनाने की घोषणा की।

2-      चेन्नई सुपर किंग्स के सुरेश रैना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ match में पृथ्वी शॉ का catch पकड़ने के साथ आईपीएल इतिहास में 100 catch लपकने वाले पहले फ़ील्डर बन गये।

3-      संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने चीन द्वारा आपत्ति ना जताने के बाद पुलवामा हमले को अंजाम देने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया। 

4-      अंतर्राष्ट्रीय shooting sports फेडरेशन द्वारा जारी ranking में भारत की अपुर्वी चंदेला ने महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में पहला शान हासिल कर लिया है।

2 May

1-      दक्षिण अफ्रीका के दिवगंत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा बनाई गई रॉबेन द्धीप की जेल की सलाखों की ड्राइंग न्यूयार्क में करीब 78 लाख में नीलम हुई।

2-      एक्टर-स्क्रीनराइटर कादर खान को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान मिलने के बाद उनके बेटे सरफराज ने कनाडा में भारत के कॉन्सुल जनरल दिनेश भाटिया से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

3 May

1-      इसरो के पूर्व chairman डॉक्टर किरण कुमार को फ़्रांस ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘Legion of Honor’ से सम्मानित किया है।

2-      रियल्टी company गोदरेज प्रॉपर्टीज ने mumbai में दिग्गज अभिनेता राज कपूर द्वारा स्थापित आइकॉनिक आर.के. स्टूडियो को अघोषित रकम में खरीद लिया है।

3-      चक्रवाती तूफान फोनी195 किलोमीटर/घंटा की अधिकतम रफ्तार वाली हवाओं के साथ ओड़िसा के पूरी में तट से टकरा गया।

4 May

1-      राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग IPL में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गये है।

2-      साल 2016 में मिस उरुग्वे बनी 31 वर्षीय मॉडल फातिमिह दाविला सोसा का शव मेक्सिको के एक होटल के बाथरूम में लटका मिला है।

6 May

1-      करीब 36 साल की सेवा के बाद राजपूत श्रेणी का भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस रंजीतरिटायर हो गया।

2-      टाटा संस के मानद chairman रतन टाटा ने ओला की नई company ओला electric mobility के series a funding round में अघोषित रकम निवेश किया है।

7 May

1-      चक्रवाती तूफान फोनी के चलते ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना 1 साल का वेतन दान कर दिया है।

2-      भारतीय डेरी ब्रांड अमूल ने 30 may से england और वेल्स में खेले जाने वाले 2019 cricket विश्व cup के लिए आधिकारिक प्रायोजक (स्पांसर) के रूप में अफगानिस्तान cricket team के साथ करार किया है।

9 May

1-      दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट ‘CES’ ने लोरा डीकार्लो स्टार्टअप द्वारा महिलाओं के लिए बनाये गये सेक्स टॉय को दोबारा ‘robotics innovation award’ से सम्मानित किया है।

2-      बेंगलूर स्थित अमृत डिस्टिलरीज के MD-chairman और भारत की पहली सिंगल मॉल्ट व्हिस्की निर्माता राव जगदाले (66) का निधन हो गया।

3-      कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में मतदाता जागरूकता के लिए 5,000 महिलाओं ने पारम्परिक परिधान में वोटर आईडी कार्ड के साथ लोकनृत्य नाटीकर record बनाया जिसे गिनीज book of record में दर्ज किया गया है।

10 May

1-      शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, अनिल कपूर और जया बच्चन जैसे कलाकारों को acting सिखाने वाले रोशन तनेजा का रात 87 साल की उम्र में निधन हो गया।

2-      सार्वजनिक क्षेत्र के bank SBI ने march 2019 तिमाही में उसे 838 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ हुआ है जबकि march 2018 तिमाही में उसे 7718.17 करोड़ का घाटा हुआ था।




                                       Current GK 2019 May Part-3






  




Thursday, May 9, 2019

Current GK 2019 May Part-3



21 April

1-      दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल इतिहास में 500 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है।

22 April

1-      चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये है।

2-      युक्रेन में एक टीवी सीरीज में राष्ट्रपति का किरदार निभा चुके कॉमेडियन वोलोदिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की है।

3-      राजस्थान रॉयल्स ने ओपनर अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल-12 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़ दिया।

4-      चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बतौर कप्तान आईपीएल इतिहास में 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये है।

23 April

1-      अफ्रीका के मलावी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दुनियाभर में मलेरिया का पहला वैक्सीन launch किया गया।

24 April

1-      टेक company microsoft $1 लाख करोड़ के बाज़ार पूंजीकरण को पार करने वाली तीसरी अमेरिकी company बन गई।

2-      बंगलादेशी world cup के लिए चयनित बल्लेबाज सौम्या सरकार को ‘list A’ cricket में दोहरा शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गये।

3-      संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की महिला मुनीरा अब्दुल्ला करीब 27 साल कोमा में रहने के बाद पिछले साल कोमा से बाहर आई।

25 April

1-      भारत के 16 वर्षीय सौरभ चौधरी और 17 वर्षीय मनु भाकर ने बीजिंग में आयोजित ISSF निशानेबाज़ी विश्व cup के 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड team इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।

26 April

1-      Asian boxing championship में भारत के मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलोग्राम भार वर्ग) और पूजा रानी (81 किलोग्राम) ने भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया।

2-      पशुओं के लिए काम करने वाली संस्था पेटाइंडिया ने घायल चूजे को अस्पताल लेकर गये मिजोरम के 6 वर्षीय बच्चे को दूसरे बच्चों को प्रेरित करने के लिए कम्पैशनेट (दयालु) किड’ award दिया है।

3-      श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक पूजित जयसुंदरा ने ईस्टर पर बम धमाकों को रोकने की विफलता को लेकर इस्तीफा दे दिया है।

4-      पूर्व आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग को हिन्द महासागरीय देश सेशल्स का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

27 April

1-      आस्ट्रेलिया की 31 वर्षीय क्लेयर पोलोसॉक पुरुषों के अंतर्राष्ट्रीय वनडे match में अम्पायरिंग करने वाली पहली महिला अम्पायर बन गई है।

28 April

1-      जापान के सम्राट अकिहितो ने सिंहासन छोड़ दिया और पिछले 200 साल में ऐसा करने वाले वह पहले जापानी सम्राट है।

2-      बीजेपी पार्षद अवतार सिंह को उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर निर्विरोध निर्वाचित हुए।

30 April

1-      सरकारी विमानन company air india ने कैप्टन अरविन्द कठपलिया को रीजनल director (northern region) बना दिया गया है।



Friday, April 26, 2019

Fine Arts में मिलेंगे Career के कई रंग

career in Fine Arts


अगर आप डॉक्टरी, engineering, या banking जैसे प्रचलित क्षेत्रों में अपना career नही बनाना चाहते है और आपका मन कलात्मक कार्यो जैसे painting, मूर्तिकला, फोटोग्राफी में रमता है तो आप Fine Arts में career बना कर खुद के सफलता के चरम तक पहुंचा सकते है। इसका कारण यह है कि वर्तमान समय में internet के प्रसार से Fine Arts से जुड़े बाज़ार में तेजी आई है। आज भारतीय Fine Arts का market में तेजी आई है। आज भारतीय Fine Arts का market सात हजार करोड़ रूपये का है। जब आपकी रूचि आपका आपका काम बनती है, तो आप उसमें बेहतर प्रदर्शन कर पाते है। अगर यह कहा जाएँ कि आज के दौर में यह career के लिहाज से एक प्रचलित विषय बन गया है, तो गलत न होगा। वर्तमान में इसमें अख़बार के दफ्तर तक में designers की जरूरत होती है।

क्या हैं Fine Art

Fine Art विषय के अंतर्गत छात्रो को अपनी कल्पनाशीलता के माध्यम से किसी भी खूबसूरत दृश्य को canvas पर उभार देने, कच्ची मिटटी को खूबसूरत आकार दे देने, किसी खूबसूरत चीज को और ज्यादा खूबसूरत बना देने की कला में विस्तार करना सिखाया जाता है। यहाँ skill और रचनात्मकता का अदभुत सम्मिश्रण होता है। चूकिं Fine Arts में visual और performing, दोनों आयाम शामिल है। इसलिए इसके पाठ्यक्रम में student को painting, स्कल्पटिंग (मूर्ति कला), applied arts, graphic designing, interior designing, drama, music और पॉटरी जैसे कई सृजनात्मक विषयों की जानकारी दी जाती है।

कैसे बढ़ाएं कदम

इस क्षेत्र में पढाई करके अपने skill और रचनात्मकता को बढ़ा सकते है। Fine Art में graduate, PG और diploma course होते है। बारहवीं class करने के बाद आप BFA (bachelor इन fine arts) course कर सकते है। इसके बाद आप इसी में MFA, एमफिल और पीएचडी भी कर सकते है। BFA course के दौरान विशेषज्ञता प्राप्त करने के option दिए जाते है, जिनमे शामिल है-

Applied Arts

यह किसी भी subject और product की visual presentation है। इसमें आकार, रंगो, चित्रों, फॉण्ट और सही space के माध्यम से खूबसूरत चीजों को और ज्यादा सुन्दर बनाने की कला को निखारा जाता है। इसमें रोजगार की असीमित संभावनाएं है। Applied Arts करने के बाद आप ब्राशर, visiting card, पत्र पत्रिकाओं में designing आदि का कार्य करके अच्छी salary पा सकते है। Painting के मुकाबले applied arts में ज्यादा संभावनाएं है, क्योंकि applied पूरी तरह से commercial होता है। इस course को करने के बाद आप किसी advertising industry में काम करके अच्छा पैसा कमा सकते है।

Painting

इस course में student को painting के मौलिक सिद्धांतों से अवगत कराके उसकी कलात्मक क्षमता को निखारने का काम किया जाता है, जिससे कि वह अपनी कल्पना के रंग canvas पर बिखेर कर खूबसूरत painting बनाकर अच्छी कमाई कर सके। इस course में student को painting के सभी प्रकारों को सिखाया जाता है। यह course करने के बाद आप किसी art gallery से जुड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ कमाई भी कर सकते है। चाहें तो अपनी paintings बना कर उसकी प्रदर्शनी भी लगा सकते है।

स्कल्पटिंग

इसमे जुड़े course में student को ‘studio approach’ सिखाने के साथ साथ थ्री डीतकनीक भी सिखाई जाती है, ताकि student पेशेवर स्कल्पटर’ (मूर्तिकार) बन कर अपनी कलाकृतियों के माध्यम से बेहतर कमाई कर सकें।

जरुरी है व्यक्तिगत कौशल

Fine Arts की पढ़ाई किसी भी दूसरे परम्परागत विषयों की पढाई से पूरी तरह से अलग है। यह course करने के लिए आपके अन्दर सृजनात्मक क्षमता और कौशल का होना जरूरी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि Fine Art के क्षेत्र applied art, graphic design, painting और स्कल्पटिंग के इर्द-गिर्द ही होता है। अगर आपको painting के बजाय आधुनिक designing पर काम करना है, तो इसके लिए आपको अपनी सोच खुली रखने के साथ-साथ बदलते समय के अनुसार products की designing का अवलोकन करते हुए इस क्षेत्र में काम करना होगा।

कहां कर सकते है काम

digital दौर में fine arts के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ी है। Fine Arts के graduate के लिए विभिन्न क्षेत्रो मसलन software company, design firms, textiles उद्योग, विज्ञापन ऐजेंसीज, digital media, प्रकाशन संस्थाओं और art studio में रोजगार के नए क्षितिज बने है। अगर आपने BFA किया है, तो आप विज्ञापन विभाग, अख़बार व् पत्र पत्रिकाओं में इलस्ट्रेटर, कार्टूनिस्ट, एनिमेटर आदि के तौर पर कार्य कर सकते है।

ऐसे लोगों के लिए electronic media, टेलीविज़न, film, थियेटर प्रोडक्शन, उत्पाद design, animation studio आदि क्षेत्रों में रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध है। इन संस्थाओं में आप visual artist, एनिमेटर या graphic designer जैसे पदों पर अपनी सेवाएँ दे सकते है। इन सबके अलावा आप किसी भी शैक्षिक संस्थान में शिक्षक के पद पर कार्य कर सकते है। इस क्षेत्र की खास बात यह भी है कि अगर आप किसी भी संस्थान में job नही करना चाहते है, तो आप विभिन्न संस्थाओं के लिए फ्रीलांसर के तौर पर भी कार्य कर सकते है। अगर आप अपनी सृजनात्मक क्षमता का इस्तेमाल designing में करना चाहते है, तो product designing, automobile designing जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल करके नाम और पैसा कमा सकते है।

अवसरों की है भरमार

साल 2008 के बाद से fine art से सम्बंधित market बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह internet का फैलता दायरा है।  अब आप internet के माध्यम से न केवल अपनी कला को निखार सकते है, वरन अपनी कलात्मक चीजों के लिए market भी तलाश सकते है। television channels, animation studio और फिल्मों में special effects के इस्तेमाल के लिए artists की मांग बढ़ी है। हालाँकि जिस अनुपात पर job पैदा हुई है, उसके मुकाबले इस ओर युवाओं का रुख थोड़ा कम रहा है। वर्तमान में भारतीय बाज़ार में fine arts विषय से graduates के लिए काफी संभावनाएं है। भारत में fine arts के क्षेत्र को एक वैश्विक बाज़ार भी मिला है। अब fine arts के जानकार युवा के लिए न केवल भारत में, बल्कि विदेश में भी काम के अवसर बने है।



                                                       Banking में Career