Thursday, July 16, 2020

Current Affairs June 2020 Part-3



21 June

1-      भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिक्किम हिमालय में 18,800 फीट की ऊंचाई पर योग किया

2-      ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50,591 हो गई जिसके साथ ही वह अमेरिका के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया।

3-      भारतीय घरेलू cricket के दिग्गज-खिलाड़ी राजिंदर गोयल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

22 June

1-      पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, आल राउंडर शादाब खान और बल्लेबाज हैदर अली का कोविड-19 test positive आया है और यह तीनों england दौरे के लिए स्क्वाड का हिस्सा है

2-      supreme court ने पुरी (उड़ीसा) में कुछ प्रतिबंधों के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की अनुमति दे दी है।

23 June

1-      भारतीय team के पूर्व सलामी बल्लेबाज और घरेलू cricket के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर को आगामी घरेलू सत्र के लिए उत्तराखंड का मुख्य coach नियुक्त किया गया है

2-      दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 62,655 मामले होने के साथ ही यह तमिलनाडु (62,087) को पछाड़कर संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

3-      संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए सम्मानित किये गये लोगों में केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के.शैलजा भी शामिल थी।

24 June

1-      केन्द्रीय कैबिनेट ने कुशीनगर(यूपी) airport को international airport के रूप में मंजूरी दे दी है

2-      Pakistan की राजधानी इस्लामाबाद में पहले हिन्दू मन्दिर की आधारशिला रखी गई है और 10 करोड़ पाकिस्तानी रूपये की लागत से यह मन्दिर 20,000 वर्ग फीट में बनेगा।

25 June

1-      केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ट्रांसफ्यूजन के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के लिए indian red cross society की साझेदारी में इब्लडसर्विसजऐप launch किया

2-      जापानी समूह के softbank के CEO मासायोशी सोन ने 15 साल बाद e-commerce company अलीबाबा के board से इस्तीफा दे दिया है।

3-      चीन के सबसे बड़ी game developer टेंसेंट के CEO मा हुआतेंग($50 अरब) अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ($48 अरब) को पछाड़कर चीन के सबसे अमीर शख्स बन गये है।

4-      भारत ने 37 साल पहले 25 june 1983 को कपिल देव की अगुवाई में अपना पहला विश्व कप जीता था।

26 June

1-       अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स के बहुमत वाले सदन house of representative ने राजधानी वाशिंगटन डीसी को 232-180 मतों से 51वां राज्य बनाने की मंजूरी दे दी

2-      बिहार के नवीन चौधरी जम्मू-कश्मीर के स्थाई निवासी बनने वाले पहले आईएस अधिकारी बन गये है।

3-      लिवरपूल ने अपने इतिहास में पहली बार english premier title जीतकर championship नही जीतने का 30 साल का सूखा समाप्त कर दिया है।

27 June

1-      गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के आईटी व् मीडिया प्रभारी पर्थेश पटेल ने बताया कि वाघेला का कोरोना virus test positive आया है

2-      सरकार ने भारत में हल्के से गंभीर लक्षण वाले कोविड-19 रोगियों के लिए मिथाइलप्रेडनिसोलोन के किफायती विकल्प डेक्सामेथोजॉन के उपयोग के लिए मंजूरी दी है।

28 June

1-  सहारा रेगिस्तान से उठा धूल का एक बड़ा गुबार 8,046 किलोमीटर चलकर अमेरिका पहुंच गया। वैज्ञानिकों ने 5,600 किलोमीटर लम्बे इस गुबार को गॉडजिला डस्ट क्लाउडकहा था।

2-  कृषि मंत्रालय के अनुसार, टिड्डियों से निपटने में ड्रोन इस्तेमाल करने वाला भारत पहला देश है।

29 June

1-      भारत बायोटेक ने कहा है कि उसकी कोविड-19 की कैंडीडेट वैक्सीन ‘COVAXIN’ को चरण 1 और 2 के human trial के लिए drugs controller of india से मंजूरी मिली है

2-      भारत सरकार ने 59 apps को भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा बताते हुए उन पर बैन लगा दिया। इसमें टिक-टॉक, यूसी ब्राउज़र जैसे चीनी apps शामिल है।

3-      कोविड-19 के कारण 3 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद Pakistan के करतालपुर कारीडोर को दोबारा खोल दिया गया।

4-      UCL, ZSL और Greenland institute of natural resources के वैज्ञानिकों की team ने Greenland के समुद्र में कोमल मुंगो का एक बगीचा खोजा है।

5-      england के लॉन्ग ईटन में रहने वाले 10 वर्षीय नादुब गिल ने 1 मिनट में 196 सवाल हल कर ‘highest score achieved on times tables rock stars in one minute’ का गिनीज वर्ल्ड record बनाया है।

6-      भारतीय अम्पायर नितिन मेनन को ICC ने सत्र 2020-21 के लिए ICC अम्पायर के एलीट पैनल में शामिल किया है। इस पैनल में शामिल होने वाले नितिन सबसे युवा(36) अम्पायर है।

30 June

1-      चीन ने पिछले साल होन्ग कोंग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून कथित रूप से पारित कर दिया

2-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ अधिवक्ता के.के.वेणुगोपाल को 1 जुलाई से 1 साल की अवधि के लिए दोबारा भारत का अर्टानी जनरल नियुक्त किया है।

3-      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रोजेक्ट प्लेटिना’ launch किया है जिसे राज्य सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल बताया।




Thursday, July 2, 2020

Lockdown Life Experience

Lockdown Life Experience


कोरोना ने सिखाया छोटी-छोटी बातों का मोल

चलो थोड़ा पीछे चलते है। कुछ ज्यादा दूर नही, लेकिन सिर्फ छह माह पहले, जब virus का हमला हुआ भी नही था। मैं traffic को कोस रहा था, मुझे कही ठंडा शर्बत न मिलने की शिकायत थी। और मुझे अपने घर के पास बने उस super market से नफरत थी, जहां पर मेरा पसंदीदा perfume नही मिलता था। वैश्विक महामारी के कारण मेरा देश भी lockdown में चला गया, जैसा कई अन्य देशों में हुआ। जब मैं घर में बंद था, मैंने महसूस किया कि मैं कितना सौभाग्यशाली था और मेरा life कितना सुंदर था, जिसके बारे में मैं सोचता था कि वह एक ढर्रे पर आसामान्य गति से चल रहा था।

मैं इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ था कि कई चीजों को हल्के में ले रहा था और छोटी-छोटी problem को भी तूल दे रहा था। अब पीछे मुडकर देखता हूँ कि तो लगता है कि बहुत कुछ था, जिसे मैं पहले समझ नही पाया था।

1-  आजादी

मेरे पास कही पर भी अपनी मर्जी से आने-जाने और कुछ भी करने की आजादी थी। बशर्ते मैं कोई गैरकानूनी काम न करूँ और कोई कायदा न तोडूं। मैं जैसा चाहता था, वैसा life जीने की मुझे आजादी थी। कोई रोक-टोक नही। यह मेरा life था और मेरी पसंद थी। मैं मीलों का सफर तय कर लेता था। lockdown के दौरान मुझे सफर करने के लिए वैध कारण की जरूरत होती थी। और पुलिस का सामना करना पड़ता था। घर के अंदर बंद रहने से मुझे यह सीख मिली कि life के मूलभूत पहलुओं पर control खो देने से हम असहज महसूस करते है। कई चीजें है, जिन्हें हम सामान्य और अवश्यंभावी मान लेते है। जब वे छीन जाती है तो हम उनकी कीमत का पता चलता है। जो चीज आपकी काम की नही, जो आपके life में अर्थ न रखे, उसे जाने दें। इन बातों में अटके न रहें। खुद को दबाकर रखने से कुछ हासिल नही होता। न किसी को फायदा होता है और न हमें। हम अपने अंदर के प्रकाश को खो देते है। और हारी हुई जंग लड़ते रहते है। खुद से प्रेम करने की पहली सीढ़ी है कि आप किसी तरह की कुंठा, न रखें। खुद को बोझ से मुक्त कर दें।

2-  सुख-सुविधाएँ

life और तकनीक का नाता कई सालों से बना हुआ है। वस्तुतः पिछले शतक की तुलना में आज का life काफी अलग है। कई तरह की सुख-सुविधाएँ हमारे पास है। हमें इंतजार करने की आदत नही रही थी। हालाकिं तकनीक की बदौलत घरों के भीतर होते हुए भी हम कई काम कर पा रहे थे। पहले delivery वालों को दस minute की देरी होने पर कोसने लगते थे। lockdown के दौरान, हमने उसी service के लिए पूरा दिन इंतजार भी किया।

3-  विविधता

पहले मुझे हर समय उन्ही गिनी-चुनी सब्जियों को खाना पसंद नही था। मुझे कुछ ताजा और नई चीज खाने की चाह होती थी। ऐसा ही हाल मेरे साथ रेस्तरा या shopping mall में होता था। मैं नये-नये ठिकानों को आजमाता रहता था। lockdown में मेरे सारे नखरे धरे के धरे रह गये। विविधता हमारी भूख बढाती है। इच्छा उस ट्रैडमिल की तरह होती है, जिसकी battery कभी खत्म नही होती।

4-  बाहर जाने का आनंद
आप किस city में रहते है, आपके पास कौन से और कैसे आनंद और तफरी के मौके है, इसमे कोई फर्क नही पड़ता। मैंने हमेशा अपने city की दूसरों से तुलना की है। उसमें हजार कमियां निकाली है। लेकिन lockdown के दौरान घर में खेलते हुए महसूस हुआ कि मेरे city में आनंद उठाने की कितने option है।

5-  इंसानों से नाता

जब मैं दोस्तों की टोली में बाहर निकलता था, तो बड़ा बोझिल लगता था। अंतमुर्खी होने की वजह से मैं लोगो से पूरी तरह जुड़ नही पाता था। मुस्कुराना और हाथ मिलाना बेमानी लगता था। और अब तो मुस्कान भी मास्क के पीछे छिपी होती है और हाथ मिलाना तो दूर की बात है। पहले लोगों को भीड़ मानते थे। पर इस दौरान लोगों से जुड़ने की जरूरत को हर किसी ने महसूस किया है।

6-  Team की ताकत

पहले office में कोई problem आने पर हम एक जगह एकत्र होकर अपने idea साझा करते थे। उसमे सुझार करते थे। आज ऐसा सोचना भी संभव नही है। video के जरिये team meeting में विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है। लेकिन उसमें वो पहले वाली गर्मजोशी नही है। online में यह संभव नही है। आज हम उसी team की मौजूदगी की कमी को महसूस कर रहे है।

हमेशा ध्यान रखें

हम सब एक-दूसरे पर आश्रित है। future के लिए बड़े लक्ष्य जरुर बनाएं पर नजरें हर वक्त उसी पर गड़ाएं न रखें। वर्तमान के उतार-चढ़ावों का आनंद लेना न भूलें। लोगों और बातों को तरजीह दें। किसी को सिर्फ जरूरत के वक्त ही याद न करें। अगर हम ख़ुशी चाहते है तो life में कई सारी चीजें है, जो ख़ुशी दे सकती है। बेशक कोरोना ने life कठिन बनाया है, पर उसने हमें मजबूत भी बनाया है।

                                  # इस article के writer मैक्सिम डिसूजा है।


                                                       Tinybuddha.com


Pain को दें थोड़ी मोहलत    गर हो खुद पर विश्वास     दूसरों को खुद में देखना ही सच्चा प्रेम












Saturday, June 27, 2020

Current Affairs June 2020 Part-2



11 June

1-      केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उच्च शिक्षण संस्थानों की ‘india rankings 2020जारी की है और ओवरआल ranking में IIT मद्रास पहले नंबर पर है

2-      Apple $1.5 लाख करोड़ का बाज़ार पूंजीकरण पार करने वाली पहली अमेरिकी company बन गई है।

3-      तमिलनाडु सरकार ने राज्य की 1,018 जगहों के english नाम बदलकर उनके सटीक तमिल उच्चारण पर रखने की अधिसूचना जारी की है। अब कोयंबटूर को कोंयंपुत्तुर, वेल्लोर को वेलूर और मदुरै को मतुरै बुलाया जायेगा

12    June

1-      पूर्व प्रधानमंत्री व् JDS प्रमुख एच.डी.देवगौंडा, congress नेता व् पूर्व केन्द्रीय मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे और BJP नेता अशोक गस्ती और एरन्ना कडाडी कर्नाटक से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गये है

2-      उर्दू के मशहूर शायर आनन्द मोहन जुत्शी गुलजार देहलवी (93) कोविड-19 से उबरने के  5 दिन बाद निधन हो गया।

3-      भारतीय मूल के अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल को कृषि क्षेत्र में nobel पुरस्कार के बराबर मने जाने वाली विश्व खाद्य पुरस्कार-2020से सम्मानित किया गया है और उनको $2,50,000 सम्मान राशि मिलेगी। 

13    June

1-      भारत के सबसे उम्रदराज first-class cricketer वसंत रायजी का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      दिल्ली सरकार ने 10-49 बेड वाले सभी मल्टीस्पेशलिटी nursing home को कोविड-19 nursing home’ घोषित कर दिया।

3-      नेपाल की संसद के निचले सदन ने अपने नए मानचित्र में भारतीय क्षेत्र लिम्पियाधुरा, लिपुलेख, कालापानी को शामिल करने के लिए संशोधन बिल पास कर दिया। 

14    June

1-      दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में कोरोना virus संक्रमण के मामलों में वृद्धि व् बेड क्षमता को बढ़ाने के मद्देनजर NDMC द्वारा संचालित बाड़ा हिन्दू राव hospital को कोविड-19 hospital के रूप में घोषित कर दिया है

15    June

1-      मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी (तमिलनाडु) ने चेन्नई और तिरुलवल्लुर/चेंगालपेट/कांचीपुरम जिले में चेन्नई महानगर पुलिस के अधिकार-क्षेत्र में आने वाले इलाकों में 19-30 june तक के लिए सख्त lock-down’ की घोषणा की है

2-      सेकंड लेफ्टिनेंट अनमोल नारंग (23) अमेरिकी सैन्य अकादमी से graduate होने वाली पहली ‘object’ सिख बन गई हैobject सिख वो person होता है जो केश (बिना काटे) रखने समेत धार्मिक प्रथाओं का पालन करता है।

3-      अमेरिका के हाकेसिन शहर में भारत में निर्मित भगवान हनुमान की 25 फीट ऊँची प्रतिमा को स्थापित किया गया।

16  June

1-      फ़्रांस स्थित international space university ने दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि दी है

2-      जलगांव(महाराष्ट्र) से BJP के पूर्व लोकसभा सांसद हरिभाऊ जावले का 67 वर्ष की उम्र में कोविड-19 संक्रमण के कारण mumbai में निधन हो गया।

3-      संयुक्त राष्ट्र व्यापर एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) की report के अनुसार, भारत को 2019 में $51 अरब का विदेशी निवेश (FDI) प्राप्त हुआ और वह इस दौरान 9वां सर्वाधिक FDI पाने वाला देश रहा।

4-      15 वर्ष की उम्र में बोल्डरिंग विश्व कप में डेब्यू करने वाली लूस डुआडी(16) की ग्रेनोबल (फ़्रांस) में चट्टान से गिरकर मौत हो गई।

17    June

1-      दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन में कोरोना virus संक्रमण की पुष्टि हुई है और वह राजीव गाँधी सुपर स्पेशलिटी hospital में भर्ती रहेगे

18 June

1-      भारत अबतक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अस्थाई सदस्य के तौर पर 8 बार चुना गया है और इस साल 2021-22 के लिए निर्वाचित हुआ। इससे पहले, भारत 1950-1951, 1967-1968, 1972-1973, 1977-1977, 1984-1985, 1991-1992, 2011-2012, के लिए चुना गया था।

2-      नेपाल की संसद के उच्च सदन ने सर्वसम्मति से नए नक्शे में भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को शामिल करने वाले संशोधन को अनुमति दे दी।

19 June

1-      TVS group की auto parts बनाने वाली company सुन्दरम फ़ास्टनर्स के प्रेसिडेंट नारायणसामी बालाकृष्णन का कोरोना virus के कारण 65 वर्ष की उम्र में चेन्नई में निधन हो गया

2-      राजस्थान में congress ने 2 और BJP ने 1 राज्यसभा सीट जीत ली है। congress के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जबकि BJP के राजेन्द्र गहलोत जीत गये।

3-      मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) 11 लाख करोड़ का बाज़ार पूंजीकरण हासिल करने वाली देश की पहली company बन गई है।

20 June

1-      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे और उनकी team ने कर्नाटक के मध्य पश्चिमी घाट में सकलेश्वर के नजदीक छिपकली की नई प्रजाति की खोज की है। इस नयी प्रजाति को ‘Cnemaspis magnifica’ नाम दिया गया है।

2-      राजस्थान के सांचौर कस्बे में आसमान से 2.8 किलोग्राम वजनी उल्कापिंड जैसी वस्तु गिरी जिससे जमीन में 3 foot गहरा गड्डा हो गया।

3-      फ़ोर्ब्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के chairmen मुकेश अंबानी $64.6 अरब (4,926 अरब) नेटवर्थ के साथ दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स बन गये है।