Sunday, November 4, 2018

Current GK 2018 November Part-3



21 October

1-      21 October के दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1943 में सिंगापुर में आजाद हिन्द सरकारकी स्थापना की थी।

2-      विंडीज के खिलाफ पहले वनडे match में भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे तेज 60 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये।

3-      21 October, 1940 को जन्मे पूर्व English बल्लेबाज जेफ्री बायकॉट ने वनडे cricket इतिहास की सबसे पहली गेंद का सामना किया था।

4-      देश की आजादी के बाद से जवानों द्वारा दिए गये बलिदान के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का लोकार्पण किया।

5-      भारत ने ओमान में जारी 2018 एशियन hockey champions ट्राफी में जापान को 9-0 से मात देकर tournament में जीत की हैट्रिक लगाई।

6-      करणी सेना ने भारतीय cricketer रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी को गुजरात इकाई की महिला शाखा का प्रमुख नियुक्त किया है।

22 October

1-      22 October 1797 को दुनिया में पहली बार कोई शख्स पैराशूट लेकर सफलतापूर्वक नीचे उतरा था और यह कारनामा फ़्रांसिसी बलूनिस्ट आंद्रे-जैकी गैर्निरे ने 3,200 फीट की ऊंचाई से किया था।

2-      भारतीय स्वत्रंता सेनानी और उर्दू के बेहतरीन शायर अशफाकुल्लाह खां का जन्म 22 October 1900 को शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

3-      1943 में द्धितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जर्मनी स्थित परमाणु सयंत्र को नष्ट करने वाले दल के सदस्य जोकिम रोनेबर्ग (99) का निधन हो गया है।

4-      भारत का पहला चंद्र मिशन चंद्रयान-प्रथम22 October 2008 को launch हुआ था जिसने चंद्रमा पर पानी होने के सबूतों की खोज की थी।

5-      भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को विश्व कुश्ती championship में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में जापानी पहलवान से हारने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

23 October

1-      ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले का जन्म 23 October, 1940 को हुआ था, उन्होंने तीन फीफा विश्व कप (1958, 1962 और 1970) जीतने वाले एकमात्र footballer है।

2-      कैमरून के पॉल बिया (85) ने 71.3% मतदान के साथ 7वीं बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

3-      चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन और मकाउ को हांगकांग से जोड़ने वाले समुद्र पर दुनिया के सबसे लम्बे (55 किलीमीटर) पुल का उद्धाटन किया।

4-      23 October 1947 को वैज्ञानिक गेट्री कोरी और उनके पति कार्ल कोरी को medicine के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

24 October

1-      भारतीय कप्तान विराट कोहली विशाखापत्तनम में विंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे match में 81 रन बनाते ही वनडे इतिहास में दुनिया के सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये।

2-      मशहूर कार्टूनिस्ट आर.के.लक्ष्मण का जन्म 24 October 1921 को मैसूर (कर्नाटक) में हुआ था जिन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।

3-      भारत और चीन के बीच शुरू हुई युद्ध के दौरान 24 October 1962 को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) कि स्थापना हुई थी।

4-      united nations charter पर भारत, अमेरिका, सोवियत संघ और चीन समेत 51 देशों के हस्ताक्षर के बाद 24 October 1945 को संयुक्त राष्ट्र (UN) कि स्थापना हुई थी।

25 October

1-      अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के अमेरिकी शख्स नील चटर्जी को Federal Energy Regularity Commission (FERC) का प्रमुख नियुक्त किया है।

2-      कानून मंत्रालय कि अधिसूचना के मुताबिक, जस्टिस देबाशीष कर गुप्ता को kolkata highcourt, जस्टिस नरेश हरीशचंद्र पाटिल को mumbai highcourt और जस्टिस रमेश रंगनाथ को उतराखंड highcourt का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

3-      स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव कि शुरुआत 25 October 1951 को हुई थी और यह प्रक्रिया 5 महीने चली थी।

4-      20वीं सदी के मशहूर और सबसे प्रभावी कलाकारों में से एक पाब्लो पिकासो का जन्म 25 October 1881 को स्पेन में हुआ था।

5-      देश कि तीसरी सबसे बड़ी IT company विप्रो ने SBI कि पूर्व chairperson अरुंधती भट्टाचार्य को 5 साल के लिए अपने निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के तौर पर शामिल किया है।

26 October

1-      england में भारत के सौरव कोठारी ने सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को 1134-944 से शिकस्त देकर 2018 डब्ल्यूबीएल विश्व बिलियर्ड्स championship का ख़िताब अपने नाम कर लिया।

2-      पूजा ढांडा विश्व championship में पिछले 6 साल में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है।

3-      पत्रकार गणेश शंकर विधार्थीका जन्म 26 October 1890 को प्रयागराज में हुआ था और वह जीवनभर सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ते रहे।

27 October

1-      दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना (82) का रात दिल्ली में निधन हो गया।

2-      पुणे(महाराष्ट्र) में विंडीज के खिलाफ तीसरे match में भारतीय कप्तान विराट कोहली पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर एशियाई सरजमीं पर सबसे तेज 6,000 वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये।

3-      इसरो ने चंद्रयान-2 mission के तहत चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले भारत के पहले यान विक्रमकी सुरक्षित landing का सफल परीक्षण किया है।

4-      प्रधनमंत्री नरेद्र मोदी कि अध्यक्षता में नियुक्ति सम्बन्धी मामलों की cabinet समिति ने संजय कुमार मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय का नया प्रमुख नियुक्त किया है।

5-      27 October, 1984 को जन्मे पेसर इरफान पठान टेस्ट cricket में पहले over में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज है।

28 October

1-      आयरलैण्ड में हुए राष्ट्रपति चुनाव में माइकल डी.हिगिन्स को 56% मतों के साथ लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति चुन लिया गया है।

29 October

1-      श्रीलंका में जारी संविधान संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाल लिया।

2-      स्वीटजरलैंड के रॉजर फेडरर ने अपने गृहनगर बासेल में हुए final मुकाबले में रोमानिया कोपिल को हराकर 9वीं बार स्विस इंडोर tournament का ख़िताब जीत लिया।

3-      ब्राजील में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो (63) ने 55.7% वोट हासिल कर राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

4-      ओमान के मस्कट में भारी बारिश के कारण हॉकी एशियन चैंपियंस ट्राफी 2018 का final मुकाबला न होने के कारण भारत और पाकिस्तान को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया है।

30 October

1-      भारत आजादी मिलने से पहले ही संयुक्त राष्ट्र (UN) के संस्थापक सदस्यों में से एक था और वह 30 October 1945 को उसका सदस्य बना था।

2-      भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक doctor होमी जहाँगीर भाभा का जन्म 30 October, 1909 को mumbai में हुआ था और उनकी संगीत,नृत्य,पुस्तकों व् चित्रकला में काफी रूचि थी।

31 October

1-      19 बार के विश्व champion पंकज आडवाणी एशियन स्नूकर टूर ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गये है।

2-      पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 31 October, 2005 को जयपुर ( राजस्थान) में वनडे cricket इतिहास में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्वाधिक व्यक्तिगत score का record अपने नाम किया था।

3-      सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक (डीजी) एस.एस. देसवाल को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

4-      31 October, 1895 को जन्मे नायडू ने 36 साल कि उम्र में भारतीय team कि कप्तानी की थी।

5-      प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुजरात के केवड़िया में देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल कि जयंती पर दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटीदेश को समर्पित कर दी।



Sunday, October 28, 2018

जाती क्यों नही खुजली

Iaching


खुजली की problem से कभी न कभी हर कोई दो चार होता है। खुजली ज्यादा हो तो दिन में बैठना और रात में सोना मुश्किल हो जाता है। खुजली खुद में बीमारी हो सकती है और किसी बीमारी का लक्षण भी। ऐसी भी घटनाएँ हुई है कि एक वैज्ञानिक ने खुजली पर भाषण देना शुरू किया है और नतीजे में सुनने वाले किसी न किसी अंग में खुजली करते रहे।

क्या कहता है Science

एलोपैथी के अनुसार, अत्यंत सूक्ष्म जीवाणुओं यानी माइक्रोब्स के infection के कारण body के विभिन्न अंगो में खुजली उठती है। body के imune system में गड़बड़ी हो तो भी खुजली हो सकती है। research के अनुसार खुजली होने पर जितना खुजलाया जाता है, आमतौर पर यह उतनी ही बढ़ती है। वाशिंगटन university में चूहों पर हुए एक प्रयोग में पाया गया कि खुजाना शुरू करते ही body में सेरोटोनिन harmons का स्राव शुरू हो जाता है और खुजली बढ़ती हुई लगती है।

Scientist के अनुसार pain को control करने के लिए हमारा brain खुजली पैदा करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर सेरोटोनिन harmons का उत्पादन करता है। चूहों में इस harmons की मात्रा कम करने पर खुजली भी कम कम होती हुई देखी गई। अमेरिका के ही national institute of health के Scientist के अनुसार खुजली के लिए नैतियूरेटिक पोलिपेपटाइड बी (NPPB) नाम का मॉलिक्यूल जिम्मेदार है। यह स्पाइनल कार्ड की एक विशेष नस में अपनी जगह बना लेता है, जिससे दिमाग में खुजली होने के संकेत पहुंचने लगते है।

कुछ Scientist तो यह भी कहते है की खुजली एक तरह का हल्का pain है। असल में हमारी skin में ऐसी सूक्ष्म तंत्रिकाओं का व्यापक जाल बिछा हुआ है, जो body में आने वाले खतरों के प्रति brain को सचेत करने का काम करती है। खतरा मामूली हो तो खुजली का एहसास होता है और खतरा बड़ा हो तो pain महसूस होने लगता है। इससे कुछ अलग हटकर कुछ Scientist मानतें है कि खुजली और pain की अनुभूति कराने वाली तंत्रिकाएं अलग-अलग होती है। वैसे खुजली की असली जड़ तक पहुंचने में अभी भी doctor और scientist लगे हुए है। doctor के अनुसार skin रोगों में खुजली सबसे खतरनाक भी साबित हो सकती है।

कैसे-कैसे रूप

खुजली इन रूपों में सता सकती है।

1-  ऐसी खुजली, जिसमें दाने निकलते है।
2-  बिना दानों की खुजली
3-  पानी वाली खुजली
4-  सूखी खुजली

कई बार एक जगह शुरू हुई खुजली कुछ और अंगो में या धीरे-धीरे पुरे body में फ़ैल सकती है।
खुजली के कुछ सामान्य कारण इस प्रकार है-

Ø  सूखी व् खुश्क त्वचा। खासकर बड़ी उम्र के लोगों में skin में नमी व् पोषण की कमी खुजली पैदा करती है।

Ø  गर्मी के दिनों में skin कि सफाई ठीक ना होना भी खुजली का कारण बनता है। ऐसे में पसीने के सूखने के बाद खुजली होने लगती है।

Ø  घमौरियों और सूरज कि ultraviolet किरणों के असर से भी खुजली होती है।

Ø  किसी खास घातु व् आभूषणों के कारण allergy होने पर भी खुजली होने लगती है।

Ø  साबुन, कम गुणवत्ता वाले detergent,perfume का इस्तेमाल भी खुजली पैदा करता है।

Ø  जननागों की ठीक से सफाई न होने पर या फिर Bactria के infection के कारण खुजली होने लगती है।

Ø  कुछ खास पेड़-पौधे के संपर्क में आने से भी खुजली होती है। गाजर घास और के वांच ऐसी ही वनस्पतियाँ हैं, जिनको छूने पर खुजली होने लगती है।

खुजली के संकेतो को समझिये

blood infection, मधुमेह, liver और गुर्दे से जुड़ी problem में भी body ,में खुजली के लक्षण देखने को मिलते है। ऐसे में खुजली के अलावा कुछ और बातों पर भी गौर करना जरुरी होता है।
·         skin पर किसी तरह के निशान या दाने नही है, पर खुजली है और साथ में साँस लेने में भी असहज महसूस कर रहे है तो ऐसा allergy के कारण हो सकता है।

·         कुछ खास तरह के cancer में खुजली के साथ skin के नीचे किसी तरह कि गांठ महसूस होती है या वजन तेजी से कम होने के लक्षण देखने को मिलते है। ऐसी स्थिति में doctor से तुरंत मिलना चाहिए।

·         किडनी से जुड़ी problem में आमतौर पर पेशाब कम मात्रा में आता है। ऐसी स्थिति में लगातार थकावट रहने के साथ बहुत खुजली होती है। किडनी अगर ढंग से काम नही कर रही है, तो body में यूरिया की मात्रा का बढ़ना खुजली पैदा करता है।

·         खुजली के साथ अगर आँखों या skin के नीचे पीलापन दिख रहा है तो यह liver से जुड़ी problem हो सकती है। पीलिया होने पर और पित्त तंत्र में अवरोध आने पर 80% से 100% मरीजों में खुजली देखने को मिलती है।

·         इसी तरह body में iron कि कमी होने पर भी खुजली होने लगती है। थाइरॉएड ग्रंथि में गड़बड़ी आने पर भी खुजली के लक्षण देखने को मिलते है।

·         मूत्र मार्ग में होने वाले infection के लक्षण भी कुछ समय पहले से ही जननागों के आसपास के हिस्सों में खुजली के तौर पर दिखने लगते है।

·         अगर nipple और उसके आसपास कि skin में बहुत अधिक लाली या किसी तरह कि गांठ के साथ खुजली है तो doctor से मिलने में देरी नही करनी चाहिए।

·         एग्जिमा,चिकन पॉक्स व् खसरा जैसी स्थितियों में खुजली के साथ दाने भी पुरे body में फ़ैल जाते है।

·         बच्चों के पेट के कीड़े होने पर भी बच्चों में खुजली अधिक रहने लगती है।

·         सोरायसिस कि खुजली इस बात का संकेत देती है की body कि रोगों से लड़ने कि क्षमता कमजोर हो रही है। इससे body के कुछ अंगो, खासतौर से जोड़ो में दर्द की आशंका का पता लगता है।

खुजली की वजह आपकी Cream तो नही

skin specialist के अनुसार यदि आप ऐसी cream इस्तेमाल कर रहे है, जिसमे मिथाइल आइसोथीयाजोलियन (MI) और मिथाइल क्लोरो आइसोथीयाजोलियन (MCI) नामक प्रिजर्वेटिव है तो allergy के कारण बन सकते है और खुजली पैदा हो सकती है। टिशू पेपर जैसी चीजों में प्राय इन chemical का इस्तेमाल किया जाता है, जिनसे problem हो सकती है। कुछ देशों में बाकायदा कानून बने हुए है कि company केवल .01% MI और .015% MCI प्रयोग कर सकती है। शॉवर जेल, मस्करा,cleanser, face jel,toner, बालों के लिए प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न product में भी प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किये जाते है, इसलिए इन चीजों के चुनाव सावधानी से करना चाहिए। इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि 40 के बाद महिलाओं की skin प्रिजर्वेटिव वाले सौन्दर्य प्रसाधनों के कारण होने वाली allergy के प्रति संवेदनशील हो जाती है।

कब जाएँ Doctor के पास

जब सामान्य उपायों से खुजली जाने का नाम न ले तो बिना देर किये doctor की सलाह लेनी चाहिए। जरूरत हो तो blood, बीपी सहित अन्य अंगो कि जाँच कराएं। doctor की सलाह के अनुसार ही anti-allergic या अन्य medicine का सेवन करें।

काम के उपाय

Ø  नारियल के तेल में कर्पुर मिलाकर मालिश करने से खुजली में राहत मिलती है।

Ø  केलमाइन लोशन का लेप भी खुजली की problem में राहत देता है। स्थिति को देखते हुए doctor anti-allergic medicine भी देते है।

Ø  नीम के पत्ते पानी में उबाल कर उस पानी से नहाने पर खुजली की problem में आराम मिलता है।

Ø  खुजली के कारण अगर skin की खुश्की है तो नमी को दूर करने के लिए अच्छे किस्म का मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी में उससे नहाने से भी skin कि खुश्की दूर होती है।

Ø  फल-सब्जियों का सेवन करें।

Ø  साबुन,डिटर्जेंट और perfume का इस्तेमाल ना करें। doctor की सलाह पर मेडिकेटेड का इस्तेमाल करें।

Ø  बसंत के मौसम में नीम में नई कोपलें फूटती है। उस समय 10-15 ग्राम नीम की ताज़ी कोपलें तीन-चार काली मिर्च के साथ 15-20 दिनों तक लगातार सवेरे-सवेरे खा लेने से खुजली समेत skin के कई रोगों में आराम मिलता है।

Ø  चमेली के तेल में नींबू का रस मिलाकर मालिश करने से भी खुजली में राहत मिलती है।

Ø  तुलसी के पत्तों को पानी में उबालें। इसे दिन में दो बार पीने से खुजली व् कई skin रोगों में लाभ होगा।

Ø  जहाँ खुजली उठ रही हो, वहाँ एलोवेरा jel लगाएं।

Ø  बेंकिग सोडा को पानी में मिलाकर पेस्ट बना लें और खुजली वाली जगह पर लगाएं। इससे काफी जल्दी राहत मिल सकती है।

Ø  खुजली वाली जगह पर दही लगाने से आराम मिलता है। नियमित कुछ दिन लगाने पर कई तरह की खुजली से छुटकारा मिल सकता है।

Ø  सेब का सिरका रुई में भिगोकर लगाने से खुजली में कमी आती है।

Ø  चंदन का लेप ठंडक देता है। खुजली में राहत मिलती है।

Ø  vitamin-D कि आपूर्ति पर खास ध्यान रहना चाहिए। इससे skin का health बना रहता है। allergy और खुजली वगैरह नही होती।