Monday, October 15, 2018

बीमा क्षेत्र- Career की सुरक्षा भी है यहाँ

career in insurance
कुछ वर्ष पहले तक भारतीय जीवन बीमा क्षेत्र में सरकारी company का एकाधिकार था, लेकिन निजी क्षेत्र को बीमा की अनुमति मिलने के बाद यहाँ career के अवसर पनपने लगे है। National Skill Development Corporation (NSDC) के एक अनुमान के अनुसार 2022 तक भारत में banking, financial services व insurance sector में करीब 16 लाख अतिरिक्त कुशल कर्मचारियों की जरूरत होगी। मौजूद समय में insurance sector की मांग के हिसाब से पेशेवरों की आपूर्ति नही हो पा रही है। हालाँकि लम्बे इंतजार के बाद केंद्र सरकार की ओर से बीमा क्षेत्र में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) की सीमा को 26% से बढ़ाकर 49% करने के बाद से इस क्षेत्र में संभावनाएं तेजी से बढ़ी है। आज विश्व में जिन पांच प्रमुख career option का बोलबाला है, उनमें बीमा क्षेत्र भी शामिल है।

मौजूद हालात जगा रहे उम्मीद

फिक्की एंड बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCJ) की पूर्व में प्रकाशित report के अनुसार insurance industry का premium income 2020 तक बढ़कर 350-400 अरब के करीब हो जायेगा। भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की वार्षिक report 2015-16 के अनुसार भारत में बीमा बाज़ार के अंतगर्त 53बीमा company हैं, जिनमे से 24 जीवन बीमा व्यवसाय में है और 29 गैर जीवन बीमाकर्ता है। साथ ही इसका जीडीपी में 3.44% का योगदान रहा है। बिड़ला, बजाज, टाटा रिलायंस जैसी company के इस क्षेत्र में कूदने से यह बाज़ार करोड़ो का हो चुका है।

एक्चुरियल साइंस से मिल रही रफ्तार

एक्चुरियल साइंस इंश्योरेंस एवं फाइनेंस इंडस्ट्री में सांख्यिकी एवं गणितीय विधियों द्वारा सामने आने वाले जोखिमों को दूर करता है। उत्पादों की वृद्धि को सूचीबद्ध करने, उनका मूल्य निर्धारण, जोखिम का आकलन और दायित्व प्रबंधन के लिए क्लेम तय करने का जिम्मा इन्हीं का होता है। एक्चुरी बनने के लिए student का एक्चुरियल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (ASI) का फेलो मेम्बर होना जरुरी है। यह संस्थान इसमें courses भी कराता है।

बीमा क्षेत्र में Career के कुछ पक्ष

1-  एक समय के बाद अच्छी आमदनी
2-  बीमा सबकी जरूरत की चीज
3-  चुनौतीपूर्ण एवं tension भरा कार्य
4-  जागरूकता की कमी होने से दिक्कतें
5-  फेलोशिप तक का रास्ता कठिन

खुद को ढालें मांग के मुताबिक

यह एक ऐसा पेशा हैं, जिसमें job के दौरान कई तरह के गुणों को आत्मसात करना पड़ता है। मसलन, उसे बदलते समय के साथ खुद को update करने, लोगों की परेशानी को समझने, नई तकनीक सीखने में हिचकिचाहट न होने, संवाद के साथ मैथ व स्टेटिस्टिक्स पर पकड़ मजबूत रखने जैसें गुणों का होना जरुरी है। इस क्षेत्र में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए कई स्तर के courses मौजूद है, जैसे PG diploma in risk and insurance management, बीएससी इन एक्चुरियल साइंस व MBA in insurance आदि। course के पश्चात् कुछ संस्थाएं छात्रों को membership व fellow membership प्रदान करती है, जिसमें ICAI, ICWAI, IFAI, ASI आदि शामिल है। अपनी योग्यता के आधार पर आप एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर एंड असिस्टेंट, development officer, insurance agent, insurance surveyor, एक्चुरी, risk management जैसे पदों पर काम करते है।

इन चुनौतियों के लिए तैयार रहें

अभी तक जो स्थिति नजर आ रही है, उसके अनुसार graduate के लिए इसमें अपार संभावनाएं है। पर दूसरा पहलू यह है भी है कि degree के बावजूद आसानी से job नही मिल रही है। इसकी प्रमुख वजह graduates की कमजोर तर्क और संवाद क्षमता व marketing सरीखे कार्यों में अप्रक्षित होना है। प्रशिक्षण संस्थानों ने इसे ध्यान में रखते हुए course में कुछ बदलाव भी किये है, ताकि market की मांह के अनुसार पेशेवर तैयार हो सकें। बीमा क्षेत्र की company व policy पर नजर रखने के लिए गठित इरडा की परीक्षा पास करने के बाद ही किसी company में बीमा agent बना जा सकता है। इरडा के जरिये इसके पेशवरों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है।

Job के लिए Option की कमी नही

इसमें वैसे तो ज्यादातर job ग्रेजुएशन के बाद ही मिलती है, लेकिन बारहवी के बाद भी insurance agent बनकर career की शुरुआत की जा सकती है। आजकल कई ऐसे पेशेवर है, जो insurance and banking में MBA करके आ रहे है। एक्चुरियल साइंस में स्नातक करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। उनके सामने job पाने के अच्छे अवसर है। इसके अलावा जनरल बीमा में भी भारत में बहुत अवसर है। इसमें insurance market, banking sector, फाइनेंसियल एनालिसिस फर्म, BPO/KPO, IT sector, multinational company आदि में job की भरमार है। health insurance के क्षेत्र में कई बड़ी company भारत आ रही है। insurance BPO नये जमाने का उभरता हुआ क्षेत्र है।

कुछ प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान

1-  delhi university

2-  birala institute of management technology, new delhi

3-  एक्चुरियल सोसाइटी ऑफ़ इंडिया, मुंबई

4-  नर्सी मुंजी institute ऑफ़ management स्टडीज, Mumbai

5-  RNIS college of insurance, new delhi

6-  institute of insurance and risk management, Hyderabad

7-  एमिटी स्कूल ऑफ़ insurance एंड एक्चुरियल साइंस, noida

आंकड़ो में बीमा क्षेत्र

1-  बीते वितीय वर्ष में जीवन बीमा का अंश 55.6% था। इरडा की वार्षिक report 2015-16 की मानें तो जीवन बीमा व्यवसाय में 88देशों में भारत का स्थान 10वां है।

2-  स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में 2015-16 की अवधि के दौरान 21.7% की रफ्तार से सालाना वृद्धि हुई है।
3-  24%-30% व्यापारी ही सम्पति का बीमा (फायर एवं थेप्ट insurance) करवाते है।










Friday, October 12, 2018

Current GK November 2018 Part-1



1 October

1-      अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भारत में जन्मी और हॉवर्ड university की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ (46) को मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है।

2-      8वीं hockey india congress और चुनाव में बिहार hockey के मोहम्मद मुश्ताक अहमद निर्विरोध hockey india के नये अध्यक्ष चुन लिए गये है।

3-      साम्यवादी क्रांतिकारी माओत्से तुंग ने 1 October 1949 को चीन (पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना) के अस्तित्व की घोषणा की थी।

2-October

1-      इंस्टाग्राम के co-founder केविन सिस्टरोम और माइक क्रिगर द्वारा पिछले हफ्ते इस्तीफा देने के बाद Facebook news feed के पूर्व vice-president ऐडम मोसेरी को इंस्टाग्राम का नया CEO नियुक्त किया गया है।

2-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने supreme court के वरिष्ठ न्यायाधीश मदन भीमराव लोकुर को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का कार्यकारी chairmen नियुक्त किया है।

3-      एशियन गेम्स में तीन पदक जीतने वाली धावक हिमा दास ने देश की सबसे बड़ी तेल वितरक company company Indian oil corporation में HR OFFICER के तौर पर join कर लिया है। 

3 October

1-      रैमन लैगुआर्टा ने भारतीय मूल की इंदिरा नुई की जगह अमेरिकी फ़ूड और सॉफ्टड्रिंक्स company पेप्सिको के CEO का कार्यभार संभाल लिया।

2-      england के पूर्व सलामी बल्लेबाज एंड्रयु स्ट्रास ने england cricket board के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है।

3-      इंडोनेशिया में भूकम्प और सुनामी के कारण प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन समुद्र मैत्री’ launch किया है।

4-      पंजाब एवं हरियाणा highcourt के न्यायाधीश सूर्य कान्त को हिमाचल प्रदेश highcourt का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

5-      भारत दौरे पर आये संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को पर्यावरण के क्षेत्र में यूएन के सर्वोच्च सम्मान ‘champions of the earth’ से नवाजा।

4 October

1-      हिग्स बोसान कण को ‘the god particle’ का नाम देने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक लियोन लीडरमैन(96) का निधन हो गया है।

2-      चंदा कोचर ने ICICI bank के CEO का पद तत्काल प्रभाव से छोड़ दिया है। वही, संदीप बख्शी को अगले पांच वर्षो के लिए bank का नया प्रबंधक निदेशक एवं CEO नियुक्त किया गया है।

3-      राजकोट (गुजरात) में विंडीज के खिलाफ match खेलते हुए 18 वर्ष और 329 दिन के पृथ्वी शॉ टेस्ट डेब्यू पर शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बन गये।

4-      4 October, 1957 को सोवियत संघ (रूस) ने पहला उपग्रह स्पुतनिक-1अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा था जिसके साथ स्पेस में जाने की दौड़ शुरू हो गई थी।

5 October

1-      विंडीज के खिलाफ राजकोट में जारी पहले टेस्ट में विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अपना 30वां अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा कर लिया।

2-      कनाडाई संसद ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची से कनाडा की मानद नागरिकता वापस लेने का प्रस्ताव पारित कर दिया है।

3-      केंद्र सरकार ने केनरा bank के पूर्व प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा को IDBI bank का प्रबंध निदेशक एवं CEO नियुक्त किया है।

6 October

1-      विंडीज के खिलाफ राजकोट(गुजरात) में खेले गये पहले test match में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ(18) को ‘man of the match’ award मिला और वह डेब्यू टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय बन गये है।

2-      भारतीय team घरेलु सरजर्मी पर 100 test match जीतने वाली पहली एशियाई team बन गई है। 
3-      तिरुवनंतपुरम (केरल) के law college से कानून की पढ़ाई करने वाली एम. फातिमा बीबी 6 October 1989 को supreme court में जज के तौर पर नियुक्त होने वाली देश की पहली महिला थी।

4-      Lucknow के एक निजी स्कूल के 550 बच्चों ने india international science festival (IISF) के दौरान 61 minute में केले का DNA आइसोलेशन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

5-      7 October 1959 को सोवियत संघ (रूस) के लूना-3 अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के अँधेरे भाग (dark या for side) की पहली तस्वीर ली थी।

7 October

1-      विश्व champion भारत ने श्रीलंका को 144 रनों से हराकर record छठी बार U-19 एशिया कप जीत लिया है।

2-      डेनमार्क के कोपेनहेगन में 7 October 1885 को जन्मे भौतिकशास्त्री नील्स बोर ने atomic structure और quantum theory को समझने में योगदान दिया था।

3-      महाराष्ट्र में 7 October 1978 को जन्मे पूर्व पेसर जहीर खान वनडे विश्व कप में सर्वाधिक 44 wicket लेने भारतीय गेंदबाज है।

4-      मल्लिका-ए-गजलकही जाने वाली बेगम अख्तर का जन्म 7 October 1914 को फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।

5-      ब्यूनस आयर्स (अर्जेन्टीना) में आयोजित तीसरे यूथ ओलम्पिक के पहले दिन निशानेबाज शाहू माने ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत जीतकर tournament में भारत को पहला पदक दिलाया।

8 October

1-      थांगजाम तबाबी देवी (16) ने ब्यूनस आर्यस (अर्जेन्टीना) में आयोजित तीसरे यूथ ओलम्पिक में महिलाओं की 44 किलो भार वर्ग में रजत जीतकर tournament में भारत को जूडो में पहला पदक दिलाया।

2-      8 October 2013 को हिग्स को संयुक्त रूप से physics का नोबेल पुरस्कार मिला था।

3-      जैवलिन थ्रोअर संदीप चौधरी ने पुरुषों की F42-44/61-64 स्पर्धा में पहला स्थान हासिल कर 2018 एशियन पैरा गेम्स में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

4-      भारतीय वायुसेना (IAF) की स्थापना 8 October 1932 को 6 पायलट व 19 सिपाहियों के साथ हुई थी और आजादी से पहले इसका नाम ‘royal air force’ था।

9 October

1-      नॉएडा (उत्तर प्रदेश) की एक university की छात्रा ईशा बहल को 24 घंटे के लिए दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायुक्त बनने का मौका मिला है।

2-      वेटलिफ्टर जेरेमी लालारिननुगा यूथ ओलम्पिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गये है।

3-      निशानेबाज मनु भाकर ने यूथ ओलम्पिक के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई।

4-      भारतीय निशानेबाज मनीष नरवाल ने 10 मीटर एयर पिस्टल-SH1 स्पर्धा में एशियन पैरा गेम्स का नया record बनाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

10 October

1-      निशानेबाज सौरभ चौधरी ने ब्यूनस आयर्स (अर्जेन्टीना) में जारी तीसरे यूथ ओलम्पिक में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है।

2-      कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ अधिवक्ता तुषार मेहता को नया सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया है।

3-      पाकिस्तान ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम गौरी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जिसकी जद में भारत के कई शहर आ सकते है।

4-      मालगुडी डेज के लेखक आर.के. नारायण का जन्म 10 October 1906 को चेन्नई में हुआ था और उनके उपन्यास द गाइडपर देव आनन्द व वहीदा रहमान अभिनीत film ‘गाइडबनी थी।




Thursday, October 11, 2018

आइये करते हैं खुद की खोज

self search

अक्सर हम सभी कभी न कभी एक ऐसी list बनाते है, जिसमें मरने से पहले हम जो चीजें करना चाहते हैं, उसे शामिल करते है। लेकिन क्या सच में ऐसी list बनाना जरुरी है? क्या मरने से पहले यह कहना कि मैंने यह काम कर लिए है या ये चीजें हासिल कर ली है, आपको ख़ुशी देगा? लोगों को यह सब बताने से भला क्या फायदा? वैसे भी life का क्या भरोसा, कोई नही जानता कि उसके पास कितना समय बचा है और जो काम सोचे है, उसे पूरा करने के लिए उसके पास समय है भी या नही, तो क्यों ऐसी कोई list बनाने के चक्कर में पड़ें? क्या बेहतर नही कि हम life के हर क्षण को जियें, एक एक पल का आनन्द लें?  मरने से पहले आपको क्या करना है, यह बताने से अच्छा है कि हम ऐसे सवालों का जवाब ढूंढे, जो हमें हर रोज life को पुरे जोश से जीने में मदद करें। जिन्दगी जीने से पहले इन छ सवालों का जवाब अपने भीतर जरुर ढूंढे।
  1-  जिनसे प्यार करते हैं, उनके लिए क्या करते है?

जब कोई हमारा अपना अचानक से हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला जाता है, तब हमें एहसास होता है कि हम यह कभी नही जान पाते कि जिनसे आप प्यार करते है, उनके साथ आप कितने समय तक और हैं? वो कभी हमें छोड़कर जा सकते हैं या फिर आप भी हमेशा के लिए अलविदा कह सकते है। इसलिए उस समय का पूरा उपयोग करना चाहिए। अगर आप अपनों के साथ पर्याप्त समय नही बिता रहे हैं तो इस habit को बदलिए। अगर family के किसी member के साथ आपके मतभेद है तो उसे दूर कीजिये। अगर आपने किसी अपने का दिल दुखाया है है तो उससे माफ़ी मागने में देर मत कीजिये। अभिमान को अलविदा कहकर चीजों को सही कीजिये। अगर आप किसी से बहुत लम्बे समय से नही मिले हैं तो उन्हें फ़ोन करिए और पहुंच जाइये उनसे मिलने के लिए।

2-सपनों से दूरी को वजह डर तो नहीं?

आप हमेशा क्या करना चाहते थे? हो सकता है कि बचपन में आप कुछ करने का सपना देखते हों, लेकिन फिर बड़े होने पर उसे सच से परे समझकर छोड़ दिया हो। क्या कुछ ऐसा है, जो आप अब भी करना चाहते हैं? मगर विफल होने के डर से नही कर पा रहे है? आखिर ऐसा कौन सा डर है, जो आपको रोके हुए है? अपने इस सपने के पीछे भागने से आखिर बुरे से बुरा क्या हो जायेगा? हाँ, अगर आप पहले ही अपने सपने की दिशा में कदम बढ़ा चुके है तो शाबाश! आप बहुत शानदार कर रहे है।

3-क्या कुछ सार्थक कर रहे है?

सिर्फ काम करने और कुछ अच्छा काम करने में बहुत अंतर है। अधिकतर समय हम लोग ऐसे काम को करने में लगे रहते है, जिससे कोई फर्क नही पड़ता है। हम अपना अमूल्य समय बर्बाद कर रहे होते है। यह life की बर्बादी ही तो है। डम्ब लिटिल मैन के writer अली हेल लिखते है कि अपने आप से पूछो, क्या यह काम अगले पांच साल में मायने रखता है? यह एक अच्छा सवाल है इससे आपको समय खपाने वाले साधारण काम और ऐसे काम, जिनका असर जिन्दगी, आपके career पर पड़ने वाला है, में अंतर का पता चल सकेगा।

4-दूसरों की मदद के लिए क्या कर रहे हैं?

जिन्दगी में आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करके हासिल कर सकते हैं। जरा सोचिये कि आखिरी बार कब दूसरों की मदद की थी? क्या आप दूसरों से नम्रता के साथ पेश आते है? क्या कभी दूसरों के दर्द को समझा? क्या मुसीबत में किसी के साथ खड़े हुए हो? अगर अब तक आपने ऐसा नही किया है तो यही समय है खुद में बदलाव करने के लिए। दूसरों के लिए दया भाव को अपनी habit बनायें। अल्बर्ट आइन्स्टीन कहते है कि दूसरों के लिए जीने वाली जिन्दगी ही सबसे कीमती होती है।

5-जैसे बनना चाहते थे, क्या वैसे बन पायें?
जब कभी मैं अधीर या स्वार्थी होने लगता हूँ तो इसी सवाल पर सोचता हूँ। मैंने अपने आप से क्या वादा किया है? मुझे लगता है कि मै इससे बेहतर कर सकता हूँ। खुद से पूछा गया यह सवाल मुझे जिन्दगी में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता रहता है। हालाकिं जिन्दगी में अच्छा इंसान बनना बिलकुल भी आसान नही है, कम से कम हर समय तो नही। दूसरी तरफ स्वार्थी बनना बहुत आसान है, इसके लिए सोचना नही पड़ेगा। लेकिन क्या आप खुद को स्वार्थी इंसान के रूप में याद किया जाना पसंद करेगें? क्या इसी ढंग से आप जिन्दगी को जीना चाहेंगे?

6-Health व जोश भरी Life के लिए क्या करना होगा?

हो सकता है कि आप सब कुछ अच्छा कर रहे हों, बावजूद आपकी जिन्दगी थोड़ी उबाऊ और सुस्त हो सकती है। अगर आप अपनी health का ध्यान नही रखेंगे तो energy की कमी भी महसूस करेंगे। आप जिन्दगी के अहम क्षणों को बिस्तर पर पड़े हुए बर्बाद कर देंगे। इसकी बजाय एक अच्छी सेहत भरी जिन्दगी जीने की कोशिश करें। अच्छा खाना खाएं। Exercise करें। इससे चुस्ती बढेंगी। और फिर इस energy को ऐसे कामों में लगायें, जो आप हमेशा से करना चाहते थे। अगर अब तक आपको ऐसा कोई काम नही मिला है, जिसे दिल से करना चाहते है, तो खोजिये। यकीन मानिये उसे हासिल करने के बाद आप मेरा शुक्रिया जरुर अदा करेंगे।



आप कितने साल जिए यह अहम नही है, बल्कि इन सालों में आपने कितनी जिन्दगी जी, यह मायने रखता हैं

             अब्राहम लिंकन

हम हमेशा जिन्दगी जीने के लिए तैयार तो होते है, लेकिन जीते नही है।

            राल्फ वाल्डो



इस article के writer ‘लिओ बबॉटाहै, जो कैलीफोर्निया में जेन हैबिट्स के संस्थापक। जेन habits पर कई books आ चुकी है।