Tuesday, May 23, 2017

Banking में Career

career in banking

ऐसे बनें Specialist Officer

देश में सरकारी क्षेत्र के ज्यादातर बड़े bank specialist officer नियुक्त करने के लिए IBPS (institute of banking personal selection) पर निर्भर करते है। career counsellor जितिन चावला बताते है कि IBPS करीब 20 सरकारी bank के लिए specialist officer नियुक्त करता है। इसके लिए यह संस्थान online exam और interview का आयोजन करता है। परीक्षा में जरुरी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 20 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को शामिल होने का मौका मिलता है। SBI सहित कुछ सरकारी bank अपनी अलग प्रक्रिया से भी specialist officer नियुक्त करते है।

जनधन योजना की अब तक की सफलताओं के बावजूद एक बड़ी आबादी banking सुविधाओं से दूर है। और जो आबादी banking व्यवस्था से जुड़ी हुई है, उसे अब भी परेशानी रहित सुविधाएँ उपलब्ध नही हो पा रही है। इसकी एक बड़ी वजह bank शाखाओं और bank कर्मियों की कमी है। इसलिए, बीते कुछ वर्षो में सरकारी क्षेत्र के bank में नई नियुक्तियों की दर तेजी से बढ़ी है। बीते वर्षो के नियुक्ति सम्बन्धी आंकड़ो को देखें, तो कमोबेश हर वर्ष 50 हजार से ज्यादा भर्तियाँ हुई है। इनमें क्लर्क के पद तो है ही, कई अन्य श्रेणियों के officer पद शामिल रहे है।

Career counsellor अश्विनी भावे बताती है, ‘ आमतौर पर लोग banking में career का आशय क्लर्क या PO (probationary officer) बनने के मौके के तौर पर ही लेते है। हालाकिं banking में career का दायरा सिर्फ इन्हीं दो पदों तक सीमित नही है। bank में और तरह के पद होते है, जिन पर बैठे शख्स bank के लिए खास भूमिकाएं निभाते है। मगर bank की सामान्य शाखाओं से सम्बंधित न होने के कारण ज्यादातर लोग इन कर्मियों से रूबरू नही हो पाते। ऐसे कर्मियों को banking के क्षेत्र में specialist officer कहा जाता है।‘

कई तरह के होते है Specialist Officer

bank में खास कार्यो की विविधता के कारण specialist officer के पद भी कई होते है। इनमें प्रमुख है- economist, finance analysist, charted accountant, राजभाषा अधिकारी, law officer, agricultural field officer और IT officer. पदों की यह विविधता अलग-अलग विषयक्षेत्र के व्यक्तियों को अपनी विशेषज्ञता भुनाने का पर्याप्त अवसर देती है। लिहाजा इन पदों से जुड़ी जिम्मेदारियों और उन्हें निभाने के लिए अनिवार्य योग्यताओं को जानना जरूरी है।

Economist और Finance Analyst

इनपर सम्बंधित bank की वित्तीय स्थिति को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए इन्हें bank management को समय-समय पर उन क्षेत्रों (stock market, fund और bond आदि) में निवेश की सलाह देनी होती है, जो bank के लिए मुनाफे की दृष्टि से बेहतर है।

योग्यता : finance में MBA या दो वर्षीय full time PG diploma प्राप्त कर चुके व्यक्ति finance analyst बन सकते है। इसी तरह economist बनने के लिए economist में PG डिग्री होनी चाहिए।

Charted Accountant

इनकी भूमिका, अपने bank की शाखाओं के audit की होती है। इसके अलावा bank से सम्बंधित करों (corporate tax और service tax आदि) के आकलन का दायित्व भी इन्हें संभालना होता है। ये bank में वित्तीय अनुशासन बनाये रखने और गडबडियों को रोकने में मदद करते है।

योग्यता: Institute of Charted accountant of india के charted accountancy course को पूरा करके CA बना जा सकता है।

राजभाषा अधिकारी

किसी bank में राजभाषा यानी हिंदी में कामकाज की जिम्मेदारी राजभाषा अधिकारी की होती है। देश में banking गतिविधियों मूल रूप से English में संचालित होती है। इसलिए, यहाँ राजभाषा अधिकारी की भूमिका अहम हो जाती है। वह bank के customers के लिए bank की सभी जरुरी सूचनाओं आदेशों और form को हिंदी में उपलब्ध कराते है।

योग्यता : हिंदी में master degree और graduation में English का subject के पर study. इसी तरह संस्कृत में master degree और graduation में हिंदी और English subject होने पर यह पद पाया जा सकता है। 

Law Officer

bank की रोजमर्रा के कामकाज में कई ऐसे कार्य भी शामिल होते है, जिनके लिए कानूनी पेशेवरों की विशेषज्ञता जरूरी होती है। bank में गिरवी रखी जाने वाली संपत्तियों के दस्तावेजों की जाँच, अदालती मामलों में bank को परामर्श देने और bank के कार्यो के कानूनी पहलुओं को देखने सरीखें कार्य, law officer की मुख्य भूमिका में आते है।

Agriculture Field Officer

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इन अधिकारियों की जरूरत कृषि से सम्बंधित banking गतिविधियों के लिए होती है। कृषि कार्यो के लिए किसानों को कर्ज देना इनका मुख्य कार्य होता है। इस कारण इनकी तैनाती भी ग्रामीण क्षेत्रों की bank शाखाओं में होती है। इन्हें bank में किसानों के कर्ज के आवेदनों की जांच और कर्ज की राशि तय करने आदि कार्य करने होते है।

योग्यता: इस पद का दावेदार बनने के लिए agricultural, horticulture, एनिमल हस्बेंडी, फॉरेस्ट्री, डेयरी साइंस, veterinary science, agricultural marketing and cooperation and banking, agro-forestry, agricultural biotechnology, food technology, डेयरी टेक्नोलॉजी और agricultural engineering में से किसी subject में चार वर्षीय bachelor degree का होना जरुरी है।

IT Officer

customer को सुरक्षित और त्वरित banking सेवाएँ मुहैया कराने का दारोमदार IT officer के जिम्मे होता है। ये पेशेवर bank के IT officer के जिम्मे होता है। ये पेशेवर bank के IT system की खामियों को खोजने और उनमें सुधार के जरूरी उपाय भी करते है। ये पेशेवर ethical hanking और application security testing आदि का सहारा लेते है।

योग्यता: computer science, information technology और electronic and communication engineering में से किसी विषय में BE या BTech की degree इस पद के लिए जरूरी होती है। graduation के बाद NIELIT से ‘B’ level diploma प्राप्त व्यक्ति भी पद के लिए दावेदारी कर सकते है।




                               Job से सम्बंधित कुछ बातें








Tuesday, May 16, 2017

जब Skin allergy के कारण होती है पित्ती

skin allergy

पित्ती को अर्टिकेरिया कहते है। यह एक तरह की allergy है, जिससे skin पर लाल चकते पड़ जाते है। खुजली होने लगती है। ऐसा tension से भी हो सकता है।

हाइव्स या पित्ती कई  वजह से हो सकती है। यह skin की प्रतिक्रिया है, जिसके लक्षण लाल चकते व् खुजली के रूप में दिखाई देते है। तेज खुजलाने, शराब का सेवन करने, व्यायाम और भावनात्मक tension से problem और बढ़ जाती है।

BL के super speciality hospital के senior डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ, नितिन एस. वालिया कहते है,’ अर्टिकेरिया के लक्षण चौबीस घंटो में चले जाते है। इसके निशान भी नही रहते। क्रानिक अर्टिकेरिया महीनो तक रह सकता है। सामान्य पित्ती ठीक होने पर निशान भी नही रहते। अगर इसके लक्षण बड़े हिस्से पर skin पर चकते पड़ना, चक्कर आना, सनसनाहट, सांस लेने में कष्ट होना या या जीभ या गले में swelling के तौर पर दीखते है तो तुरंत डॉ से contact करना चाहिए।

लक्षण

1-  लाल, अधिक खुजली वाले अंडाकार या कीड़े के आकार के चकते
2-  bleaching (लाल चकतों को दबाने पर उनका सफ़ेद या पीला पड़ना)
3-  चकते body के किसी भी भाग पर दिख सकते है, इनका आकार भी बदल जाता है। body के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फ़ैल भी सकते है।
ट्रिगर/कारण
research में इसके सटीक कारणों के बारे में पता नही चल पाया है, पर सामान्य कारक निम्न है:
1-  कुछ भोज्य पदार्थ जैसे शेलफिश, मछली, मूंगफली, अंडे और दूध
2-  एस्प्रिन, पेनसिलीन और blood pressure की medicine की अधिकता
3-  पराग कण, पशुओं की मृत त्वचा, लेटेक्स और कीड़ों के डंक का असर
4-  exercise और emotional tension
5-  blood transfusion, इम्यून तंत्र से सम्बंधित गडबडियों, thyroid hormones की गड़बड़ी व् अन्य infection
उपचार
घर पर ही कुछ सामान्य सावधानियां रखकर स्थिति काबू में आ जाती है। लेकिन अगर पांच दिन में लक्षण दूर ना हो, तो डॉक्टर से contact करें। एंटीहिस्टामिन इसका सबसे सामान्य उपचार है, इससे खुजली, सूजन और दूसरी allergic प्रतिक्रियाएं कम हो जाती है।
swelling, लालपन और खुजली को कम करने के लिए कई बार कार्टिकोस्टेरॉइड medicine भी दी जाती है। protein controls के अलावा serious स्थितियों में  injection भी दिए जाते है।
सावधानियां
1-  पित्ती के कारकों से बचें
2-  गर्म पानी का उपयोग ना करें।
3-  कुनकुने पानी का उपयोग करें। पित्ती पर गीली पट्टियाँ रखें।
4-  ठन्डे कमरे में समय बिताएं।
5-  हल्के-पतले और ढीले कपड़े पहनें।
6-  ठन्डे पानी में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाकर स्नान करें।

7-  तंग और उनी कपड़े ना पहनें। 
   
   Tags:         Dyslexia के लक्षण         Health Professional को इलाज की जरूरत                                                                  Eye Sickness (आँखों की बीमारी)
      


  

Friday, May 12, 2017

Current GK June 2017 Part-1


1 May

1-  चेन्नई में जोशना चिनप्पा भारत की ही दीपिका पल्लीकल कार्तिक को हराकर एशियाई स्कवॉश ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है

2-  महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कोल्हापुर में 303 फुट ऊँचा तिरंगा फहराया, जो देश का दूसरा सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज है।

3-  दिग्गज स्पैनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थियम को 6-4, 6-1 से मात देकर record 10 वां बार्सलोना ओपन का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

4-  1 मई, 1897 को स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

5-  भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत ने ITTF challenge चिली ओपन में singles और doubles ख़िताब अपने नाम कर लिए।

2 May

1-  भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने ITTF challenge चिली ओपन में सिंगल्स और डबल्स ख़िताब अपने नाम कर लिए

2-  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य का वित्त वर्ष April-march से बदलकर जनवरी-दिसम्बर कर दिया जिसके तहत वहाँ बजट दिसम्बर में पेश होगा।

3 May

1-  3 may को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है

2-  मलेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप के एक match में भारत ने मंदीप सिंह की हेट्रिक की मदद से जापान पर 4-3 से जीत दर्ज की।

3-  राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए national award से सम्मानित किया। वही, जायरा वसीम ने ‘दंगल’ के लिए best supporting actress’ का पुरस्कार ग्रहण किया।

4 May

1-  दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच खेले गए match में कुल 31 छक्के लगे जो किसी भी IPL match में लगे सर्वाधिक छक्को का record है

2-  स्वच्छ भारत अभियान के तहत 434 शहरों पर कराये गये ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2017’ के अनुसार देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (मध्य प्रदेश) और सबसे गंदा शहर गोंडा (उत्तर प्रदेश) है

3-  जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज(पुल), पेरिस (फ़्रांस) के आइफिल टावर से लगभग 35 मीटर ऊँचा होगा

5 May

1-  5 may, 1818 को जर्मनी के एक यहूदी परिवार में दार्शनिक, अर्थशास्त्री और साम्यवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ था

2-  5 may, 1961 को ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में पहुँचने वाले पहले अमेरिकी नागरिक बने थे।

3-  5 may, 1916 को फरीदकोट जिला (पंजाब) स्थित संधवा गाँव में भारत के सातवें और इकलौते सिख राष्ट्रपति ‘ज्ञानी’ जैल सिंह का जन्म हुआ था।

4-  ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेण्टर से सफलतापूर्वक दक्षिण एशिया संचार उपग्रह GSAT-9 launch कर दिया।

5-  देश के किसी high court की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और Delhi high court की पहली महिला जज जस्टिस (सेवानिवृत्त) लीला सेठ का 86 साल की उम्र में noida में निधन हो गया।

6 May

1-  भारत ने hockey के सुल्तान अजलान शाह cup में न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया

2-  6 may, 1954 को 1 मील (1,609 मीटर) की दुरी को 3 minute 59.4 seconds में पूरा करने वाले पहले व्यक्ति ब्रिटेन के रॉजर बैनिस्टर बने थे।

3-  पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर को लन्दन में आयोजित हुए 7वें सालाना एशियाई पुरस्कार समारोह में ‘फेलोशिप अवार्ड’ से सम्मानित किये गये।

7 May

1-  Mumbai Indians के लसिथ मलिंगा IPL में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये है

2-  7 may, 1861 को kolkata में रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। 

8 May

1-  अमेरिकी टेक company एप्पल के बाज़ार पूंजीकरण ने $800 अरब का आकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली company बन गई है

2-  भारत की महिला निशानेबाज़ हिना सिदधू ने चेक गणराज्य में हुई 48वीं ग्रा. प्री. लिबरेशन प्लेजन निशानेबाज़ी championship में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया है

3-  फ़्रांस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अंतिम चरण में 66.06% मत हासिल कर एन मार्श के इमैनुएल मेक्रों देश के 25वें और सबसे कम उम्र(39) के राष्ट्रपति बन गये है।

4-  8 may, 1945 को जर्मनी ने आधिकारिक रूप से द्धितीय विश्व युद्ध में आत्मसमर्पण किया था।

9 May

1-  भारतीय महिला cricket team की तेंज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 181वां wicket महिला वनडे cricket में सर्वाधिक wicket लेने वाली गेंदबाज बन गई

2-  9 may, 1947 को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था विश्व बैंक ने पहला लोन फ़्रांस को दिया था।

3-  भारत को 10 वर्षो के बाद संयुक्त राष्ट्र के संगठन UN- हैबिटेट का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है, जो दुनिया भर में मानव बस्तियों के स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

4-  9 may, 1540 को कुम्भलगढ़ (राजस्थान) में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।

10 May

1-  एशियाई कुश्ती championship में हरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत कर tournament में भारत को पहला पदक दिलाया

2-  10 may 1994 को नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे

3-  गोदरेज consumer products limited (GCPL) ने गोदरेज समूह के प्रमुख आदि गोदरेज की बेटी निसाबा गोदरेज को company का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है।





         Tags: Current GK May 2017 Part-1                      Current GK May 2017 Part-2                                                               Current GK May 2017 Part-3



     

Thursday, May 11, 2017

सामान्य विज्ञान General Science -4


पाचन तंत्र (Digestive System)

1-  मानव के पाचन तंत्र में एक आहार-नाल और सहयोगी ग्रंथिया (यकृत, अग्नाशय आदि) होती है। आहार-नाल, मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रसिका, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय और मलद्धार से बनी होती है। सहायक पाचन ग्रंथियों में लार ग्रंथि, यकृत, पित्ताशय और अग्नाशय है।

2-  आहार पदार्थो के विशेष घटक protein, carbohydrate, वसा, vitamins, खनिज लवण और जल है। सभी खाद्य पदार्थ इन्हीं घटकों से बने रहते हैं। किसी में कोई घटक अधिक होता है, कोई कम। body का 2/3 भाग जल है।

3-  पाचन का प्रयोजन है आहार के गूढ़ अवयवों को साधारण घटकों में विभक्त कर देना। यह कार्य मुंह में लाल रस द्वारा, आमाशय में जथरस द्वारा, ग्रहणी में अग्नाशयरस (pancreatic juice) तथा पित्त (bile) द्वारा और क्षुंदात्र में आंत्ररस (succus entericus) द्वारा सम्पादित होता है।

4-  आमाशय में पाचन की क्रिया जठररस की क्रिया द्वारा होती है। आमाशय की श्लेष्मल कला की ग्रंथियां यह रस उत्पन्न करती है। जब आहार आमाशय में पहुंचता है तो यह रस चारों ओर की गंथियों से आमाशय में ऐसी तीव्र गति से प्रवाहित होने लगता है जैसे उसको उंडेला जा रहा हो। इस रस के दो मुख्य अवयव पेप्सिन नामक enzymes और hcl acid होते है। पेप्सिन की विशेष क्रिया protein पर होती है, जिसमें hcl acid सहायता करता है।

5-  उदर के दाहिने भाग में उपर की ओर body की यकृत (liver) नामक सबसे बड़ी ग्रंथि है, जो पित्त का निर्माण करती है। वहाँ से पित्त पित्ताशय में जाकर एकत्र हो जाता है और पाचन के समय एक वाहिनी द्वारा ग्रहणी में पहुंच सकता है। यह हरे रंग का गाढ़ा तरल द्रव्य होता है। वसा के पाचन में इससे सहायता मिलती है।

6-  बृहदांत्र का कार्य केवल अवशोषण है। यह अंग विशेषतया जल का अवशोषण करता है। मलत्याग के समय मल जिस रूप में बाहर निकलता है, वह बृहदांत्र जल का अवशोषण कर लेता है। जल के अतिरिक्त वह थोड़े glucose का भी अवशोषण करता है, पर और किसी पदार्थ का अवशोषण नही करता। इसके अतिरिक्त लोह, मैग्नीशियम, calcium आदि body का त्याग बृहदांत्र  ही में करते है। यहाँ उनका उत्सर्ग होकर वे मल में मिल जाते है।

7-  आहार का जो कुछ भाग पचने तथा अवशोषण के पश्चात आंत्र में बच जाता है वही मल होता है।

श्वसन तंत्र (Respiratory System)

1-  श्वसन तंत्र में साँस सम्बन्धी अंग जैसे नाक, स्वरयंत्र (larynx), श्वासनलिका और फुफ्फुस (lungs) आदि शामिल है। body के सभी भागों में गैस का आदान- प्रदान (gas exchange) इस तंत्र का मुख्य कार्य है।

2-  नाक से ही सांस लेनी चाहिए क्योंकि नाक के अंदर छोटे-छोटे बाल होते है। ये बाल हवा में मिली धूल को बाहर ही रोक लेते है, अंदर नही जाने देते। मुंह से सांस कभी नही लेनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हवा (सांस) के साथ धूल और हानिकारक कीटाणु भी अंदर चले जाते है।

3-  सांस-नली प्राय: साढ़े चार इंच लम्बी, बीच में खोखली एक नली होती है, जो गले में टटोली जा सकती है। यह भोजन की नली (अन्न नाल) के साथ गले से नीचे वक्षगहर में चली जाती है। वक्षगहर में, नीचे के सिरे पर चलकर इसकी दो शाखाएं हो गई है। इसकी एक शाखा दायें फेफड़े में और दूसरी बाएं फेफड़े में चली गई है। ये ही दोनों शाखाएं वायु नली कहलाती है। श्वास नली और वायु नली फेफड़े में जाने के प्रधान वायु पथ है।

4-  फुफ्फुस (Lungs): हमारी छाती में दो फुफ्फुस (फेफड़े) होते है- दायाँ और बायाँ। दायाँ फेफड़ा बाएं से एक इंच छोटा, पर कुछ अधिक चौड़ा होता है। दायें फेफड़े का औसत भार 23 औंस और बाएं का 19 औंस होता है। पुरुषों के फेफड़े स्त्रियों के फेफड़ो से कुछ भारी होते है। फेफड़े चिकने और कोमल होते है। इनके भीतर अत्यंत सूक्ष्म अनंत कोष्ठ होते है जिनको ‘वायु कोष्ठ’ (Air cells) कहते है। इन वायु कोष्ठों में वायु भरी होती है। फेफड़े युवावस्था में मटियाला और वृद्धावस्था में गहरें रंग का स्याही मायल हो जाता है। ये भीतर से स्पंज-समान होते है।

5-  श्वसन क्रिया (Respiration): साँस लेने को ‘श्वास’ और सांस छोड़ने को ‘प्रश्वास’ कहते है। इस ‘श्वास-प्रश्वास क्रिया’ को ही ‘श्वसन क्रिया’ कहते है।

6-  श्वास-गति (Breathing Rate): साधारणत: स्वस्थ मनुष्य एक minute में 16 से 20 बार तक सांस लेता है।

परिसंचरण तंत्र (Circulatory System)

1-  परिसंचरण तंत्र अंगो का वह समुच्चय है जो body की कोशिकाओं के बीच पोषक तत्वों का यातायात करता है। इससे रोगों से body की रक्षा होती है तथा body का ताप एवं pH स्थिर बना रहता है।

2-  amino acid, विधुत अपघट्य, gas, hormones, रक्त कोशिकाएं तथा nitrogen के अपशिष्ट उत्पाद आदि परिसंचरण तंत्र द्वारा यातायात किये जाते है। केवल रक्त-वितरण network को ही कुछ लोग वाहिका तंत्र मानते है, जबकि अन्य लोग लसीका तंत्र को भी इसी में सम्मलित करते है।

3-  वाहिकातंत्र ह्रदय, धमनियों तथा शिराओं के समूह का नाम है। धमनियों और शिराओं के बीच केशिकाओं का विस्तृत समूह भी इसी तंत्र का भाग है। इस तंत्र का काम body के प्रत्येक भाग में blood को पहुंचाना है, जिससे उसे पोषण और oxygen प्राप्त हो सकें।

4-  केशिकाओं के blood से पोषण और oxygen उतकों में चले जाते है और इस पोषण और oxygen से विहीन blood को वे शिरा में लौटाकर heart में लाती है जो उसको फेफड़े में oxygen लेने के लिए भेज देता है।

5-  heart एक पेशी-उतक से निर्मित चार कोष्ठोंवाला खोखला अंग, वक्ष के भीतर, उपर, दूसरी पर्शुका और नीचे की ओर छठी पर्शुका के बीच में बाई ओर स्थित है। इसके दोनों ओर दाहिने और बाएं फेफड़े है। इसका आकार कुछ त्रिकोण के समान है, जिसका चौड़ा आधार उपर और विस्तृत निम्न धारा (lower border) नीचे की ओर स्थित है। इसपर एक दोहरा क्लानिर्मित आवरण चढ़ा हुआ है, जिसका ह्रदयावरण (pergicardium) कहते है। इसकी दोनों परतों के बीच में थोड़ा स्निग्ध द्रव भरा रहता है।

6-  ह्रदय भीतर से चार कोष्ठों में विभक्त है। दो कोष्ठ दाहिनी ओर और दो बाई ओर है। दाहिनी और बाई ओर के कोष्ठ के बीच में एक विभाजक पट (septum) है, जो दोनों ओर के blood को मिलने नही देता। प्रत्येक ओर एक कोष्ठ उपर है, जो आलिंद (Auricle) कहलाता है और नीचे का कोष्ठ निलय (ventricle) कहा जाता है। दाहिने निलय में उर्ध्व ओर अधो महाशिराओं के दो छिद्र है, जिनके द्वारा blood लौटकर heart में आता है। एक बड़ा छिद्र आलिंद और निलय के बीच में है, जिसपर कपाटिका (valve) लगी हुई है।

7-  धमनियां heart से pure blood को ले जानेवाली लचीली नालियाँ या वाहिकाएं है, जिनके द्वारा blood अंगो में पहुँचता है। heart से निकलनेवाली मुख्य महाधमनी है, जो वक्ष में से होती हुई उदर के अंत पर पहुंचकर, दो अंतिम शाखाओं में विभक्त हो जाती है। महाधमनी से शाखाएं, निकलकर अंगो में चली जाती है। ज्यों-ज्यों शाखाएं, निकलती जाती है, उनका आकार छोटा होता जाता है। ये छोटे आकारवाली धमानिकाएं (Arterioles) कहलाती है।

8-  धमनियाँ शुद्ध blood को heart से ले जाती है और अंगो में सूक्ष्म कोशिकाओं में अंत हो जाती है, जिनके द्वारा अंग पोषण और oxygen blood से ग्रहण कर लेते है। इन कोशिकाओं से शिराएँ प्रारम्भ होती है, जिनके द्वारा पोषण और oxygen से रहित blood से ग्रहण कर लेते है। इन कोशिकाओं से शिराएँ प्रारम्भ होती है, जिनके द्वारा पोषण और oxygen से रहित blood heart को लौटकर आता है।


9-  वाहिकातंत्र का पहला important element केशिकाएं(Capillaries) कहलाता है। धमनियों और शिराओं के बीच में केशिकाओं का समूह स्थित होता है। heart से धमनियों में blood आता है। ये धमनियां केशिकाओं में विभक्त हो जाती है। केशिकाओं के दूसरी ओर से शिराएँ प्रारम्भ होती है। इस प्रकार केशिकासमूह एक झील के समान होता है, जिसमें एक ओर से नदी प्रवेश करती है ओर दूसरी ओर से दूसरी नदी निकलती है। 



    Tags:    General Science सामान्य विज्ञान          General Science सामान्य विज्ञान-2
                                         General Science सामान्य विज्ञान-3