Tuesday, March 21, 2017

Current GK April 2017 Part-2


11 March

1-  अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान को अंतर्राष्ट्रीय match के 2 over में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये

2-  सरकार ने बी.पी. कानूनगो को भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है।

3-  देश की दूसरी सबसे बड़ी IT company infosys 11 मार्च 1999 को न्यूयार्क स्थित stock exchange ‘नैस्डैक’ में सूचीबद्ध होने वाली पहली भारतीय company बनी थी।

4-  यूरोपीय संघ के नेताओं ने पोलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क को दोबारा यूरोपीय परिषद का अध्यक्ष चुना है।

5-  श्रीलंका के रंगना हेराथ को बांग्लादेश के खिलाफ test match में 363 वां विकेट लेकर test के सबसे कामयाब लेग स्पिनर बन गये।  

12 March

1-  जी सिने awards 2017 में अभिताभ बच्चन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पिंक), आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (उड़ता पंजाब)और पिंक को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का award मिला है

2-  आज ही के दिन वर्ष 2006 में दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया के record 434 रनों का लक्ष्य हासिल किया था।

3-  अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद कुल 1779 रन बनाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली (1709 रन) को पछाड़कर t-20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले चौथे number के बल्लेबाज बन गये है। 

13 March

1-  जापानी स्ट्राइकर काजुयोशी मियुरा, 50 वर्ष और 14 दिन की उम्र में गोल करके पेशेवर फुटबाल के सबसे उम्रदराज गोलस्कोरर बन गये है

2-  उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार कुल 38 महिलाओं ने जीत दर्ज की है जो आजादी के बाद महिला विधायकों की सबसे बड़ी संख्या है।

14 March

1-  मनोहर पर्रिकर ने Goa के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली

2-  आज के दिन 14 मार्च, 2001 को पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (281) और राहुल द्रविड़ (180) ने कोलकाता test में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रन की साझेदारी बनाई थी

3-  चीनी युवक ली लॉन्ग लॉन्ग ने सिर के बल सर्वाधिक 36 सीढियां चढ़ने का world record बनाया है।

4-  नॉर्वे की ‘स्टोरहार्मर ड्रैगन्स’ और ‘स्पार्टा वॉरियर्स’ ने सबसे लम्बे आइस हॉकी गेम का विश्व record बनाया है।

15 March

1-  दुनिया का पहला internet domain ‘Symbolics.com’ 15 मार्च 1985 यानी 32 वर्ष पहले आज के दिन ही register हुआ था और अब भी मौजूद है

2-  एन. बीरेन सिंह द्वारा मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ राज्य में पहली बार बीजेपी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बन गई।

3-  शशांक मनोहर ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के chairmen पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है।

4-  कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरा test match खेलते हुए बांग्लादेश ने सबसे कम समय में 100 test match खेलने का record अपने नाम कर लिया है।  

16 March

1-  पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली

2-  रांची में भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी का तीसरा टेस्ट खेलने उतरी आस्ट्रेलियाई team 800 test match खेलने वाली दूसरी team बन गई। इससे पहले एकमात्र team इंग्लैंड थी।

3-  दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स 16 मार्च, 2007 को विश्व कप के दौरान नीदरलैंड के डान वान बंज के एक over में 6 छक्के मारकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

4-  यूके की महारानी एलिजाबेथ द्धितीय ने ब्रेग्जिट विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी।

17 March

1-  ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान और आयरलैण्ड के बीच वनडे मैच में पहली बार दो गेंदबाजों ने 6-6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया

18 March

1-  अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया

2-  पंजाब विधानसभा चुनाव में मलेरकोटला सीट से जीती कांग्रेस की रजिया सुल्तान राज्य की पहली मुस्लिम मंत्री है।

3-  तत्कालीन सोवियत (अब रूस) के अंतरिक्षयात्री एलेक्सी लिनोव ने 18 मार्च 1965 को पहली बार स्पेसवाक किया था।

4-  त्रिवेंद्र सिंह ने उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली।

5-  national racing champion आश्विन सुंदर और उनकी पत्नी निवेदिता की रात 3:30 बजे चेन्नई में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई

19 March

1-  गोरखपुर से 5 बार BJP सांसद योगी आदित्यनाथ ने Lucknow के स्मृति उपवन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

2-  आस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट के चौथे दिन रविवार को चेतेश्वर पुजारा test की एक पारी में 500 से अधिक गेंदे खेलने वाले पहले भारतीय बन गये है।

3-  आस्ट्रेलिया team के स्पिनर स्टीव ओं कीफ 77 over डालकर भारत में एक पारी में सर्वाधिक over करने वाले पहले आस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गये।

4-  पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट पारिषद (PBCC) ने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी को वर्ष 2018 में होने वाले 5वें ब्लाइंड विश्व कप का brand एम्बेसडर बनाया है।

20 March

1-  फ़ोर्ब्स 2017 के अरबपतियों की सूची में microsoft के सह-संस्थापक बिल गेट्स करीब 5,620 अरब की सम्पत्ति के साथ पिछले 23 सालों में 18वीं बार पहले पायदान पर है

2-  20 मार्च, 1966 को लंदन वेस्टमिन्स्टर के central hall में प्रदर्शनी के लिए रखी गई football world cup की ट्राफी चोरी हो गयी थी।

3-  क्यूइस्ट विद्या पिल्लई ने सिंगापुर में हुई महिला विश्व स्कूनर championship में भारत को रजत पदक दिलाया है।


4-  भारत के national रिकॉर्डधारी के.टी.इरफान ने जापान में आयोजित एशियन रेस वाकिंग की 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। 



   
   

Saturday, March 18, 2017

Nation Pension System (NPS) के फायदें

national pension system NPS
NPS: कम उम्र में निवेश फायदेमंद

National Pension System (NPS) ने पिछले पांच साल से अधिक return दिया है। इसमे निवेश पर दो लाख रूपये तक tax छूट भी मिलती है। इसमे छोटी पूंजी से भी निवेश की शुरुआत कर सकते है। महज दो हजार रूपये प्रतिमाह 25 की उम्र में निवेश शुरू करने पर आप सेवानिवृति तक करोड़पति बन सकते है। साथ ही 50 हजार रूपये से अधिक हर माह pension भी हासिल कर सकते है। इसमें जितनी कम उम्र में निवेश शुरू करेंगे बाद में उसका फायदा कई गुना बढ़ जाता है।

क्या है NPS

इसमें सेवानिवृति के लिए निवेश किया जाता है। 18 से 60 साल के बीच का कोई भी व्यक्ति इसकी सुविधा का फायदा उठा सकता है। 60 की उम्र होने पर 60% राशि एकमुश्त निकाल सकते है और न्यूनतम 40% ऐन्यूटी स्क्रीम में निवेश होती है जिसके आधार पर आपको pension मिलता है। एन्यूटी राशि में आप 100% भी निवेश कर सकते है। NPS का fund share बाज़ार, corporate bond तथा सरकारी प्रतिभूतियों में लगता है। इसके लिए भी आप विकल्प दे सकते है। लेकिन share में 50% से ज्यादा राशि का विकल्प नही दे सकते है। हालाकिं NPS अपने fund का 15% से अधिक share market में नही लगा सकता है।

कितना मिलेगा Return

NPS ने पिछले पांच साल में 12.79% का औसत return दिया है। जबकि कुछ चुनिंदा company के NPS में इस अवधि में 13.69% तक का return दिया है। एक साल में NPS ने 11% से अधिक का औसत return दिया है। जबकि कुछ चुनिंदा स्क्रीम में 19.93% तक return मिला है।

2,000 का निवेश करोड़पति बनाएगा

NPS में 25 साल की उम्र से दो हजार रूपये प्रतिमाह निवेश करते है तो 12% सालाना अनुमानित return पर 60 साल की उम्र में करीब 1.30 करोड़ रूपये की पूंजी जमा हो जाएगी। आप 35 साल में महज 8.40 लाख रूपये जमा करते है। लेकिन चक्रवृद्धि ब्याज की वजह से आपको एक करोड़ 21 लाख 60 हजार रूपये अधिक मिलते है। इसके बाद 1.30 करोड़ रूपये का न्यूनतम 40% एन्यूटी में निवेश करते है तो हर माह करीब 19 हजार रूपये pension मिलेगी। जबकि 60% एकमुश्त भुगतान के तहत आपको करीब 42 लाख रूपये मिलेंगें।

इसी तरह 60% एन्यूटी में लगाते है तो हर माह करीब 28 हजार रूपये pension मिलेगी और 40% एकमुश्त भुगतान के रूप में करीब 28 लाख रूपये मिलेंगे। यदि 80% राशि एन्यूटी में लगाते में लगाते है तो करीब 38 हजार रूपये हर माह pension मिलेगी और 20% एकमुश्त भुगतान के रूप में करीब 14 लाख रूपये मिलेंगे। इसी तरह यदि 35 की उम्र में निवेश शुरू करने पर अंतिम पूंजी महज एक तिहाई से भी कम 38 लाख रूपये के करीब रह जाती है। इस तरह पांच साल देर से निवेश की शुरुआत करने पर आप जहा 50 लाख रूपये कम पूंजी जमा कर पाते है, वही 10 साल देर करने पर करीब 92 लाख रुपये का नुकसान होता है।

Tax का लाभ

आयकर की धारा 80c के तहत NPS में निवेश पर 1.50 लाख रूपये सालाना tax छूट हासिल कर सकते है। जबकि धारा 80सीसीडी के तहत 50 हजार रुपये का अतिरिक्त tax छूट मिलती है। हालाँकि, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि 60 वर्ष पूरा होने पर जो 60% राशि निकाली जाती है, उसके 40% पर tax लगता है।

आंशिक निकासी की सुविधा

जिन लोगो ने लगातार 10 साल तक NPS में निवेश किया है वह शिक्षा, शादी-ब्याह, घर के निर्माण और इलाज के लिए 25% राशि निकाल सकते है। दूसरी निकासी पांच साल बाद करने की अनुमति है।

निवेशकों की संख्या 18 गुनी बढ़ी

pension fund नियामक PFRDA के ताजा आंकड़ो के मुताबिक, NPS के निवेशकों की संख्या मार्च 2010 के 7.76 लाख से बढ़कर दिसम्बर 2016 तक एक करोड़ 42 लाख हो गई। इस तरह महज साढ़े सात साल में इसमें 18 गुना का इजाफा हुआ है। इस अवधि में NPS के आकार में भी 34 गुना बढ़ोत्तरी हुई।

Return

1-  1 हजार रूपये सालाना न्यूनतम निवेश की सुविधा NPS में

2-  दो लाख रूपये तक सालाना tax छूट NPS में निवेश पर

3-  12% से अधिक return NPS में पिछले पांच साल में मिला

4-  40% राशि एन्यूटी में जमा कर 60% निकालने की सुविधा



   



Tuesday, March 14, 2017

Current GK April 2017 Part- 1


1 March

1-  पद्मश्री से सम्मानित लेखक तारक मेहता का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया

2-  भारतीय निशानेबाज जीतू राय ने delhi में निशानेबाजी विश्वकप में 50 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 230.1 के विश्व record स्कोर के साथ भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया।

3-  रत्ना पाठक शाह और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीत फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को ग्लास्गो फिल्मोत्सव में ऑडियन्स award मिला है।

4-  केंद्र सरकार ने जिमनास्ट दीपा करमाकर, आर्चर बोंबायला देवी और हॉकी team की कप्तान पी सुशीला चानु समेत नार्थ ईस्ट के 7 ओलम्पियंस को सम्मानित किया है।

5-  भारत की 15 वर्षीय निशानेबाज अवनी लेखरा ने UAE में हुए शूर्टिंग पैरा विश्व कप में 244.4 के जूनियर विश्व record स्कोर के साथ रजत पदक जीता।

2 March

1-  आज ही के दिन 2 मार्च, 2008 को भारतीय क्रिकेट team ने विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीता था

2-  33 वर्षीय कैरेबियाई बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने international cricket के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है।

3-  आज ही के दिन 2 मार्च, 2011 को आयरलैण्ड के केविन ओब्रायन ने विश्व कप इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया था।

4-  न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 180 की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक (तीन) बार 180+ का score बनाने वाले बल्लेबाज बन गये है।

3 March

1-  जवाहरलालनेहरु विश्वविद्यालय ने देश में ‘सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय’ का वार्षिक विजिटर्स award जीता है

2-  20 December 2013 को संयुक्त राष्ट्र ने 3 मार्च को world wild day के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी।

3-  3 मार्च, 1939 को डर्बन में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच हुआ match test cricket इतिहास का सबसे लम्बा match था।

4 March

1-  आज ही के दिन 4 मार्च, 1992 को विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को पहली बार हराया था

2-  मैला आंचल नामक उपन्यास के लेखक और हिंदी के प्रसिद्द साहित्यकार फनीश्वरनाथ ‘रेणु’ का 4 मार्च, 1921 को बिहार के तत्कालीन पूर्णिया जिले में हुआ था।

3-  भारतीय विदेश सेवा के सेवानिवृत अधिकारी और पूर्व सांसद सैयद शहबुद्धीन का लम्बी बीमारी के बाद 82 साल की उम्र में निधन हो गया।
4-   
5 March

1-  अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसका वजन 65 किलोग्राम है और इसकी लम्बाई 120 फीट व् चौड़ाई 80 फीट है

2-  भारतीय ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन आश्विन ने 2016/17 के सीजन में 3,701 गेंद फेककर test cricket के एक सीजन में सर्वाधिक गेंद फेंकने का विश्व record अपने नाम कर लिया।

3-  5 मार्च, 1931 को महात्मा गाँधी और तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन के बीच ‘गाँधी-इरविन पैक्ट’ पर हस्ताक्षर हुए थे।

6 March

1-  भारतीय महिला हॉकी team ने बेलारूस को तीसरे match में 3-1 से हराकर पांच match में 3-0 के अजेय बढ़त बना ली

2-  दुनिया का सबसे पुराना विमानवाहक पॉट होने का ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ अपने नाम कर चुका ‘INS Virat’ रिटायर हो गया।

7 March

1-  रविचंद्रन अश्विन ने बेंगलूर test के चौथे दिन नैथन लायन का विकेट लेकर test cricket में सबसे कम match और पारियों में 25 बार 5 विकेट लेने का record बनाया है

2-  रेसलर गोल्डबर्ग ने 14 साल बाद WWE की टाइटल फाइट में वापसी करते हुए केविन ओवेन्स को हरा दिया है और WWE universal championship का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

3-  7 मार्च, 1876 को एलेक्जेंडर ग्राहम बेल द्वारा विकसित टेलिफोन का पेटेंट अमेरिका में स्वीकृत हुआ था।

8 March

1-  टेनिस खिलाड़ी बनने वाली पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ऐशले बार्टी ने अपने पेशेवर टेनिस career का पहला WTA (विमेंस टेनिस एसोसिएशनa) ख़िताब जीत लिया

2-  महिलाओं के अधिकारों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।

3-  ICC ने पूर्व भारतीय cricketer सचिन तेंदुलकर को 2017 महिला विश्व कप का ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है।

4-  भारतीय क्रिकेट team के कप्तान विराट कोहली को BCCI ने बेंगलूर में आयोजित अपनी सालाना award सेरेमनी में पॉली उम्रीगर award से सम्मानित किया।
5 
9 March

1-  भारतीय महिला आइस हॉकी टीम ने एशियन championship tournament में फिलीपींस को 4-3 से हराकर पहली बार अंतर्राष्ट्रीय match में जीत दर्ज की

2-  टेक company IBM के researcher ने एक परमाणु का उपयोग कर दुनिया का सबसे छोटा मैगनेट बनाया है और उसमे डेटा स्टोर करने में कामयाब रहे है।

10 March

1-  10 मार्च, 1971 को भारत ने 25वें प्रयास में वेस्टइंडीज को पहली बार test में हराया था

2-  अफगानिस्तान ने आयरलैण्ड को हराकर अंतर्राष्ट्रीय T-20 के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा match जीतने का record बना लिया।


  
                                          Current GK March 2017 Part-3
   




3