Wednesday, September 7, 2016

Monsoon में रखें Health का ध्यान

monsoon

मानसूनी बीमारियों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। डेंगू,मलेरिया,डायरिया व् टाइफॉइड के मामले सामने आने शुरू हो गये है। विशेषज्ञों के अनुसार सेहतमंद रहना है तो संतुलित भोजन खाएं और उबला हुआ पानी पियें।

मानसून में होने वाले रोगों को हवा, पानी और मच्छर से होने वाले रोगों की श्रेणियों में बांटा जाता है। मानसून सम्बन्धी रोग उन लोगो को अधिक होते है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गो को इस सम्बन्ध में खास एहतियात रखने की जरूरत होती है

पानी से होने वाले रोग

Gastroenteritis: बार-बार डायरिया होना gastroenteritis का प्रमुख लक्षण है। 24 घंटे के भीतर तीन या उससे अधिक बार पतले दस्त होने के अलावा इस स्थिति में उलटी आने, चक्कर आने, पेट में मरोड़, सिरदर्द व् तेज बुखार के लक्षण भी देखने को मिलते है।

 

Jaundice(पीलिया): पीलिया में skin पर सफेदी व् आँखों में पीलापन दिखायी देता है। इस स्थिति में पेशाब व् मल का रंग गहरा पीला हो जाता है।

 

उपाय: उबला हुआ या क्लोरीनेटेड पानी पियें। ताजे fruits व् vegetables व् घर में बना हुआ खाना खाएं। सड़क किनारे बिकने वाले खुले में रखे खाद्य पदार्थो को खाने से परहेज करें। ठंडे पानी की रेहड़ियों, रेस्तरां व् होटल इत्यादि में इस्तेमाल की जाने वाली बर्फ भी infection का प्रमुख कारण है। उबला हुआ या बोतल बंद पानी ही पियें। खाने से पहले व् शौचालय जाने के बाद हाथ जरुर धोएं।

 

मच्छर से होने वाली बीमारियाँ

 

डेंगू, मलेरिया व् चिकनगुनियाँ: इसमे 103 डिग्री तक तेज बुखार होने के साथ शरीर दर्द, उलटी व् सिरदर्द के लक्षण देखने को मिलते है। इस वजह से आँखों में दर्द, skin पर लाल चकते, खारिश और मांशपेशियों में कमजोरी भी होती है। मलेरिया में ठंड व् ठिठुरन होती है और चिकनगुनियाँ में swelling व् अकड़न के अलावा जोड़ो व् मांशपेशियों में असहनीय दर्द होता है।


उपाय: घर के आसपास बारिश का पानी collect न होने दे। सुबह और शाम के समय घर के दरवाजे व् खिड़कियाँ बंद रखे। spray,coils,मच्छर से बचाने वाली cream,liquids या मच्छरदानी का नियमित इस्तेमाल करें।

 

हवा से होने वाले रोग

 

जुकाम व् इंफ्लूएंजा: बारिश के साथ सामान्य जुकाम व् इंफ्लूएंजा का infection तेजी से फैलता है। आमतौर पर infection के contact में आने के दो से तीन दिन बाद सामान्य जुकाम के लक्षण नजर आते है। गले में खराश,सांस लेने में परेशानी, साइनस में swelling, छींक, खांसी,सिरदर्द,बुखार, मांशपेशियों में दर्द, पसीना आना व् हर समय थकावट देखने को मिलती है।

 

उपाय: छींक व् खांसते समय मुंह कवर करें। रुमाल की जगह tissue paper का इस्तेमाल करें। tissue paper को इस्तेमाल के तुरंत बाद dustbin में डाल दें। साफ-सफाई का खास ध्यान दें।

 

मानसून में इनसे करें दोस्ती

 

तुलसी: रोज तुलसी की पत्तियां खाने से viral fever,cough व् जुकाम से लड़ने की शारीरिक क्षमता बढ़ती है। आप तुलसी की पत्तियों को सलाद में मिलाकर खा सकते है। इन्हें धोकर गुड़ व् चीनी के साथ लेना भी अच्छा रहता है।

 

लहसुन: body की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने और toxin को body से बाहर का रास्ता दिखाने में लहसुन को महारत हासिल है। लहसुन को सूखा भून कर खा सकते है और सब्जी व् सूप में डाल सकते है।

 

कड़वे व् खट्टे खाद्य पदार्थ: करेला व् मेथी आदि स्वाद में भले ही कड़वे हों, पर सेहत के लिए फायदेमंद है। इसी तरह इस मौसम में खट्टे खाद्य पदार्थो को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपनी diet का हिस्सा बनाएं। body की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढेंगी।

 

आम: मानसून के दौरान अपनी diet में आम को भरपूर मात्रा में शामिल करें। यह anti-oxidant से भरपूर होता है और रोगों से लड़ने में मदद करता है। आम skin सम्बन्धी परेशानियों को दूर करता है और पाचन भी ठीक रहता है।

 

 

Tags:         Asthma (दमा) की सही जाँच व् उपचार     Skin पर Monsoon का असर 

                              क्यों रहता है Digestion(हाजमा) सुस्त



 

 

 

 




Monday, September 5, 2016

Motivational Quotes For Teacher Day 2016

teacher day

1-  आपकी आखिरी गलती आपकी सबसे अच्छी 

शिक्षक है।

 राल्फ नाडर

2-  माता-पिता जीवन देते हैं, लेकिन जीने की कला 

तो शिक्षक ही सिखाते हैं।

 अरस्तु

3-  एक शिक्षक वो है को अपने आप को उत्तरोत्तर अनावश्यक बना दे।

 थॉमस कार्रुठेर्स

4-  किसी महान देश को महान बनाने के लिए माता पिता एवम शिक्षक ही ज़िम्मेदार होते हैं।


5-  दस लाख लोगों में सिर्फ एक व्यक्ति बिना गुरु की मदद के प्रबुद्ध हो पाता है।

     बोधीधर्म

6-  एक शिक्षक जो शिक्षण से प्यार करता है वो अपने छात्रों को ज्ञान से प्यार करना सिखाता है।


7-  पढ़ाने का उद्देश्य बच्चे को बिना अपने गुरु के आगे बढ़ने के काबिल बनाना है।

     ऐल्बर्ट हबार्ड

8-  एक अच्छे शिक्षक को नियम पता होने चाहिए; एक अच्छे छात्र को अपवाद।

 मार्टिन एच. फिशर

9-  अनुभव एक कठोर शिक्षक है क्योंकि वो परीक्षा पहले लेता है और पाठ बाद में सीखता है।

 वेर्नोन ला

10-शिक्षक बनना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व हैं | शिक्षा ही मनुष्य को देश भक्त या आतंकवादी बना सकती हैं।

11-एक शिक्षक वो दिशासूचक है जो जिज्ञासा, ज्ञान और बुद्धिमानी के चुम्बक को सक्रिय बनाता है।

एवर गैरिसन

12-किसी शिष्य को उसके वास्तविक गुणों एवम अवगुणों से उसका परिचय करवाना ही एक सच्चे

    शिक्षक का परिचय हैं।


13-एक सच्चा शिक्षक अपने विद्यार्थियों को उनके अपने ही विरुद्ध व्यक्तिगत प्रभावों से बचाता है।

   अमोस ब्रोंसों अल्कोत्त

14-शिक्षा जीवन में सफलता की कूंजी है और शिक्षक अपने विद्यार्थियों के जीवन पर स्थायी

  प्रभाव डालते हैं।

सोलोमन ओर्तीज

15-अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना ही एक शिक्षक का सबसे 

   महत्वपूर्ण गुण है।

अल्बर्ट आइंस्टीन

16-हर किसी की सफलता की नींव में एक शिक्षक की भूमिका अवश्य होती हैं | बिना प्रेरणा के 

   किसी भी ऊँचाई तक पहुंचना असम्भव हैं।


17-एक अच्छा शिक्षक एक उम्मीद जगा सकता है, हमारी कल्पना को सुलगा सकता है और हमारे

  मन में ज्ञान के प्रति प्रेम बिठा सकता है।

     ब्रेड हेनरी

18-हम में से अधिकांश लोगों को सिर्फ पांच से छ: व्यक्ति तक ही याद रख पाते हैं लेकिन एक

  शिक्षक को हजारों व्यक्ति जीवन पर्यंत याद रखते हैं।

 एंडी रूनी

19-एक शिक्षक कभी भी सच्चाई का दाता नहीं होता; वो हर विद्यार्थी के लिए एक मार्गदर्शक, एक

   दिशानिर्देशक का काम करता है जिससे कि वो अपने सच को ढून्ढ सकें।

     ब्रूस ली

20-एक अच्छा शिक्षक आशा को प्रेरित कर सकता है , कल्पना को प्रज्वलित कर सकता है, और 

   सीखने के प्रति प्रेम पैदा कर सकता है।

ब्रैड हेनरी

21-एक औसत दर्जे का शिक्षक बताता है. एक अच्छा शिक्षक समझाता है. एक बेहतर शिक्षक कर

   के दिखाता है.एक महान शिक्षक प्रेरित करता है।

विलियम आर्थर वार्ड

22-किताबें मित्रों में सबसे शांत और स्थायी मित्र होती हैं; सलाहकारों में सबसे सुलभ और बुद्धिमान

   सलाहकार होती हैं, और शिक्षकों में सबसे धैर्यवान शिक्षक होती हैं।

 चार्ल्स विलीयम एलियोट

23-एक अच्छे शिक्षक की परीक्षा यह नहीं है कि वो अपने छात्रों से कितने प्रश्न पूछ सकता है 

  जिसके कि आसानी से उत्तर दे सकें.बल्कि इसमें है कि वो अपने छात्रों को कितने प्रश्न पूछने

   के लिए प्रेरित करता है जिसका उत्तर देना उसके लिए मुश्किल हो।

 ऐलिस वेलिंगटन रोल्लिंस

24-एक अच्छा शिक्षक आपको आपके प्रश्नों के उत्तर नहीं देता बल्कि वो सिर्फ आपको रास्ता 

  दिखाता है और आपको आपका चुनाव खुद करने देता है ताकि आप वो सब खुशियाँ प्राप्त कर

  सकें,जिनके आप योग्य हैं

25-किसी शिक्षक का सच्चा मुल्यांकन इस चीज से नहीं किया जा सकता कि वो क्या जानता है 
  और न ही इस बात से किया जा सकता है कि वो अपने ज्ञान को दूसरों तक कैसे पहुचता       हैबल्कि इस बात से किया जाता है कि वो दूसरों को ज्ञान पाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता   है या नहीं

26-एक शिक्षक जो शिक्षण से प्यार करता है वो अपने छात्रों को ज्ञान से प्यार करना सिखाता है

27-अपने छात्रों में सृजनात्मक भाव और ज्ञान का आनंद जगाना ही एक शिक्षक का            सबसे महत्वपूर्ण गुण है
  अल्बर्ट आइंस्टीन

28-एक शिक्षक वो दिशासूचक है जो जिज्ञासाज्ञान और बुद्धिमानी के चुम्बक को सक्रिय बनाता    है
एवर गैरिसन

29-अगर आप सीखना नहीं चाहते तो कोई भी आपकी सहयता नहीं कर सकता.अगर आप सीखने के

   लिए दृढ संकल्प हैं तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता

30- मैंने बातूनी से मौन सीखाअसहिष्णु से सहनशीलता सीखी और निर्दयी से दया सीखी लेकिन

   फिर भी विचित्र है कि मैं इन शिक्षकों के प्रति कृतघ्न हूँ













Saturday, September 3, 2016

बातें जो रखती हैं Digestion(हाजमे) को ठीक

1-  रोजाना दो से तीन तरह के fruits खाएं। केला और पपीता जैसे fruits सुबह खाली पेट खाना अच्छा रहता है। इन दोनों में fiber और sodium प्रचुर मात्रा में होते है, body को energy देते है। fruits भोजन से पहले खाएं।

2-  हर दिन समय पर नाश्ता, दोपहर का भोजन व् रात को खाना लें।

3-  भोजन को चबा कर खाएं। एक टुकड़े को कम से कम 15 से 20 बार चबाना चाहिए। जल्दबाजी में भोजन करने से अपच होता है।

4-  fiber से भरपूर आहार जैसे साबुत अनाज,vegetables,फलियाँ और fruits पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते है। fiber के कुछ बेहतरीन स्रोत गेहूं की भूसी, दलिया, पालक, ब्रोकली जई, नट,बीज और फलियाँ भी है।

5-  vitamin-c युक्त चीजें जैसे ब्रोकली, टमाटर, किवी, स्ट्राबेरी आदि खाएं। vitamin-c high uric acid को कम करने में सहायक होता है और uric acid को पेशाब के रास्ते निकलने में भी मदद करता है।

6-  कम बसा वाले दही के रूप में probiotics का चुनाव करें। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

7-  भोजन बनाने में जैतून का तेल का इस्तेमाल करें। इसमें vitamin-e भरपूर मात्रा में होता है और पेट के कई रोगों से छूटकारा मिलती है।

8-  पानी खूब पियें। इससे uric acid पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाता है। गुनगुना पानी पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है।

9-  पेट की कई problem का कारण अधिक tension का होना है। tension को दूर करने के लिए नियमित yoga और ध्यान करें।

10-smoking, अधिक कैफीनयुक्त चीजें और शराब का सेवन पाचन तंत्र के काम में बाधा उत्पन्न करते है। पेट में गड़बड़ी रहने लगती है। यह आदतें पेट में ulcers और सीने में जलन रहने का मुख्य कारण है।

आयुर्वेद में भी है अच्छा इलाज

आयुर्वेद में पाचन तंत्र को अग्नि कहा जाता है। body से विषैले तत्वों की सफाई के लिए खाने में अदरक,हल्दी, लहसून और मिर्च का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जाता है। आयुर्वेद में तीन दिनों में पाचन क्रिया को फिर से ठीक करने की प्रक्रिया भी मौजूद है। इसके साथ ही...

1-  अगर आप 24 घंटे के अंदर ही पाचन को सुधारना चाहते है तो कच्चा पपीता खाएं। इसमें vitamin-c प्रचुरता में होता है।

2-  भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पियें।

3- - नाशपाती पेट के लिए अच्छा fruits है, जिसे आप सप्ताह में एक बार खा सकते है। केला आंतो के लिए फायदेमंद रहता है।

4-  हरड पेट की acidity व् सीने की जलन को ठीक रखती है। नींबू और शहद में अदरक का रस मिलाकर पीना भी राहत देता है।

5-  अश्वगंधा पेट के लिए काफी फायदेमंद होती है।

6-  चंदन लेप व् मिटटी चिकित्सा भी पेट के रोगों में लाभ करती है।