Friday, July 15, 2016

Why Not Happy (सुखी क्यों नही)


एक महात्मा किसी गाँव में पहुंचे। गाँव के लोग प्रार्थना करने लगे, ’ कृपया हमें दुखों से मुक्ति दिलाएं। जब तक हमारी इच्छाएं पूरी नही होगी, तब तक हम खुश नही होगे। महात्मा ने उनकी बातें ध्यान से सुनीं और बोले,’ कल गाँव में एक चमत्कार होगा। आप सब अपनी सभी problem को एक काल्पनिक थैले में लाना और नदी के पार उसे खाली कर देना। वापसी में उसी थैले में अपनी सभी इच्छाओं को भरकर घर ले आना। आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाएँगी।

गाँव वालो को इस बात पर विश्वास नही हुआ। पर सोचा बात अगर झूठी भी हुई तो उनका कोई नुकसान नही होगा। अगले दिन सबने अपने दुखो को एक काल्पनिक झोले में भरा और नदी पार खाली कर दिया। वापसी में सोना, कार, घर, गहने, हीरे आदि अपनी इच्छाओं को थैले में भर लिया। इच्छाएं, जिनके बारे में वे सोचते थे कि उन्हें खुशियाँ दे सकती है। जब वे घर वापस आये तो हैरान हो गये। महात्मा की बात सच हो गयी। जिसने जो माँगा, वो मिल गया।


गाँव वालों की ख़ुशी की सीमा नही रही। पर यह ख़ुशी ज्यादा देर तक नही रही। जल्द ही सबने एक दूसरे से तुलना करनी शुरू कर दी। हर किसी को लगता कि उनका पड़ोसी अधिक खुश और अमीर है। वे दुखी रहने लगे। मैंने घर ही क्यों माँगा, उसकी तरह महल क्यों नही? मैंने सोने की सामान्य चैन क्यों मांगी, हीरे-मोती जड़ा हार क्यों नही? कितना अच्छा मौका था, यूँ ही गवां दिया। वे बार-बार यही सोचने लगे। एक बार फिर वे महात्मा के पास गये और दुखो से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करने लगे। महात्मा ने इतना ही कहा,’ अपनी खुशियों को problem से मत जोड़ो। दुःख सबके जीवन में है, उन्ही के साथ खुश रहने का प्रयास करो।‘ 





Thursday, July 14, 2016

Will Not Be Late (देर न हो जाएँ)


बहुत सारे बहाने और सही समय का इंतजार... हममें से बहुतों की life इन्ही दो के सहारे बीत रही है। न दिशा का पता है और न ही मंजिल का, हम बस चल रहे है। अनजान बने हुए भीड़ के पीछे- पीछे। और जब तक ये जान पाते है कि कितना कुछ छूट गया है, तब तक देर हो चुकी होती है।
सोते हुए सपने तो देखे जा सकते है, पर उन्हें पूरा करने के लिए जागना पड़ता है। थोड़ी देर और सोते रहने का सुख हमें समय पर जागने नही देता। हमारी कई इच्छाएं पूरी नही होती और आधे- अधूरे कामों की list बढती जाती है। सही समय पर फैसलों में देरी का असर हर क्षेत्र में देखा जा सकता है। कभी रिश्ते बिखर जाते है तो कभी सेहत, तो कभी आर्थिक हालात।

motivational speaker एंथोनी रॉबिन्स ‘awaken the joint within’ में कहते है,’क्या जरूरी है,  कहां focus करना और और मंजिल तक पहुचने के लिए क्या करना होगा, ये तीन फैसले हमारी life को बनाते या बिगाड़ते है। success और unsuccess के बीच ये अंतर ये फैसले ही पैदा करते है।‘

Value System को बदलना

एक बार पीछे मुड़कर देखे। पायेंगे कि कितनी ही परेशानियों को अच्छे फैसलों से टाला जा सकता था। spiritual व् motivational गुरु स्वामी सुखबोधानन्द फैसलों की सजगता को ‘value system’ से जोड़ते है कि life में कुछ तय नही किया जा सकता। आप बस परिस्थितियों के प्रवाह में बहते जाने को मजबूर है तो आप कभी भी अपनी स्थितियों को बदल नही सकते।‘

एक student के लिए जरूरी है कि वह दोस्तों और social media से ज्यादा study को महत्व दे। रिश्ते बेहतर बनाने है तो सहयोग, बडप्पन, करुणा और ईमानदारी जैसे मूल्यों को अपनाएँ। मियामी में माइंडसेट कोच जेनिफर एलिस का मानना है कि गलत दिशा में जितना भी आगे बढ़ जाए, वापसी के लिए कभी देर नही होती। कई बार अपने सपनों की दिशा में छोटा सा कदम बढ़ाना वापस हमें उस life की ओर ले आता है, जो हम चाहते है।

नियाग्रा सिंड्रोम के शिकार!

एक व्यक्ति नदी में नाव पर बैठा था। उसने नाव को प्रवाह के साथ बहने के लिए छोड़ दिया। आँख बंद किये बैठा व्यक्ति खुश था कि उसे अपनी energy खर्च नही करनी पड़ रही है। थोड़ी दूर पर नाव की गति तेज हो गयी। व्यक्ति ओर खुश हो गया। उसे लगा कि यात्रा जल्दी पूरी हो जाएगी। थोड़ी देर बाद लहरों से आवाज आने लगी। व्यक्ति को लगा कि वह संगीत सुन रहा है। अचानक नाव लड़खड़ाते हुए नीचे की ओर फिसलने लगी। तब व्यक्ति ने नाव को संभालने की कोशिश की, पर सब व्यर्थ रहा। आलस व लापरवाही भरी यह सोच नियाग्रा सिंड्रोम कहलाती है। बिना मंजिल जाने और योजना बनाये खुद को प्रवाह के भरोसे छोड़ देना नुकसान ही करता है।









Sunday, July 10, 2016

Fear Left and Proceed (डर छोड़े, आगे बढ़े)

let fear

भय। शंका। झिझक। ये तीन success की राह में सबसे बड़ी बाधा है। अक्सर जब हमे कोई रोमांचक अवसर मिलता है तो हम तब तक उस ओर कदम नही बढ़ाते, जब तक कि हमें शुरू से लेकर आखिर तक का रास्ता पता नही हो जाता। हम शुरुआत करने से डरते है, क्योंकि उसका नतीजा अनिश्चित है।

success लोग संशय या भय को अपने रास्ते की बाधा नही बनने देते। जब उन्हें कोई रोमांचक अवसर मिलता है तो उसमे तल्लीन हो जाते है। वे संभावनाओ को तलाशते है और उस मौके को भुनाने की कोशिश में लग जाते है- बिना किसी अपेक्षा या सफलता की guarantee की परवाह के। क्या आपने भी कभी ऐसा सोचा है कि काश, आप भी अवसरों को बिना भय के गले लगा सकते? अपनी मानसिक बाधाओं को शानदार सफलता के रास्ते में आड़े नही आने देते? यहाँ ऐसे ही चार उपाय बताये जा रहे है, जो आपकी मानसिकता को सफलता-क्रेंदित बना सकते है। आपके परिणामों को बेहतर दिशा दे सकते है।

‘क्या’ पर Focus करें

जब हमे अवसर मिलते है या हमारे सामने बड़े लक्ष्य होते है तो हमारे दिमाग में एक बड़ा सवाल पैदा होता है-‘लेकिन यह होगा कैसे?’ हमारा brain हमारी क्षमताओं पर संदेह करना शुरू कर देता है। उदाहरण के लिए, आपको लगता है कि आप एक best seller लेखक हो सकते है, ‘लेकिन यह होगा कैसे?’ हमारा brain याद दिलाने लगता है कि एक book लिखने की बुनियादी बातों के बारे में आपको जानकारी नही है। प्रकाशन-अनुबंध कैसे मिलेगा? आपने पहले कभी किसी book की marketing नही की है- और इसी तरह के दर्जनों संदेह आपमें झिझक पैदा कर देते है। फिर सोचते है कि जहां है वही ठीक है।

मै कहना चाहता हूँ कि इस बात की चिंता मत कीजिये कि कैसे होगा। चूँकि आपको परिणाम के बारे में नही पता है, इसलिए खुद को शुरुआत करने से मत रोकिये। हर कदम आगे की ओर रखिये। दुनिया को अपने इरादे बता दीजिये। और world आपको उसका प्रत्युत्तर देगा, आपके पास अवसर, संसाधन और वैसे लोगो को ठीक उस समय भेज कर, जिनकी आपको अपनी यात्रा में जरूरत होगी। आपकी यात्रा आपको वहां लेकर जाएगी, जहां जाना चाहते है... या उससे भी बेहतर स्थान पर।

रुकावटें आये तो नये रास्ते तलाशें

आपने शायद गायिका जेना स्टेनफील्ड की कहानी सुनी होगी। एक गीतकार और recording artist बनने का सपना पूरा करने के लिए जेना ने नेशविले में कई सालों तक कोशिश की। फिर उसे लगा कि उसकी यह कोशिश करना दीवार पर सर टकराने जैसा है। चूँकि वह गायन से बहुत प्यार प्यार करती थी, इसलिए हार मानने को तैयार नही थी। उसने दूसरा रास्ता अख्तियार करने का फैसला किया। नेशविले में record का अनुबंध पाने की कोशिश करने के बजाय उसने चर्चो में गाना शुरू कर दिया। लोगो को उसकी आवाज बहुत पसंद आई। वे उनकी CD की मांग करने लगे। लिहाजा उसने अदृष्ट में भरोसा जताया और अपने 10 गानों को record करने के लिए एक engineer की सेवा ली। जिस दिन उसने पहली बार अपनी CD को ब्रिकी के लिए रखा तो उससे हुई कमाई, job से पुरे हफ्ते में होने वाले कमाई से ज्यादा थी। जेना ने जल्दी ही यह जान लिया कि सफल होने के कई रास्ते होते है। उसने अपनी company शुरू की। आज उसकी company पूरी world में हर साल 50 से ज्यादा motivational संगीत program आयोजित करती है। आज वह success है।

रुकावटें अक्सर नई दिशा का संकेत देती है। उस दिशा का, जो आपको वहां पहुचने में मदद करेगी, जहां आप तेजी से जाना चाहते है।

भय का सामना कीजिये

बहादुरी की परिभाषा निडर होना नही है। इसकी परिभाषा है- भय को महसूस करना और इसके बावजूद वह करना, जिसे आप सही समझते है। वास्तविकता यह है कि अगर आप अपने life और काम को अगले स्तर तक ले जाना चाहते है, वही नही थमे रहना चाहते है, जहां आप है तो आपको अपने डर का सामना करना पड़ेगा। success लोग भय को महसूस करते है, लेकिन उसे अपने रास्तें में नही आने देते। वे जानते है कि अगर वे आगे नही बढ़ेंगे तो मौका हाथ से निकल जायेगा।

 america के भूतपूर्व अटार्नी जनरल और सीनेटर रॉबर्ट एफ. केनेडी ने कभी कहा था,’केवल वही लोग बड़ी सफलता हासिल कर सकते है, जो बुरी तरह असफल होने का साहस रखते है।‘ मुझे पूरा यकीन है कि अगर कोई लक्ष्य थोडा सा डरावना नही है या आपके अंदर डर पैदा नही करता तो शायद वह हासिल किये जाने लायक नही है। अपने डर का आलिंगन कीजिये। life में जिस चीज में जोखिम होता है, वह सही अर्थो में मूल्यवान होती है।

मंजिल मिलने तक डटे रहें

हार नही माननी है- इस मूलमंत्र को याद रखिये। universe चाहता है कि आप अपनी अधिकतम क्षमता को पहचानें और अपने लिए ideal life का निर्माण करें। लेकिन यह हमेशा आसान नही होता। world आपके सामने ऐसी चुनौतियाँ पेश करती है, जो आपको अपनी वर्तमान क्षमता से अधिक प्रयास करने को प्रेरित करती है और आपको एक ऐसा मनुष्य बनाती है, जो अपने लिए इच्छित life का निर्माण करने में सक्षम हो।

और याद रखिये, जितनी बड़ी चुनौती होगी, उतना ही आप सीखेगे और उतना ही आप विकास करेगें, जितना उन चुनौतियों से पार पाने के लिए के लिए संघर्ष करेंगे।



# इस article के writer ‘जैक कैनफील्ड’ america के famous writer और motivational speaker है। best seller book ‘chicken soup for soul’ श्रृंखला के सह-लेखक है। 




                                                   www.jackcanfield.com








  

Wednesday, July 6, 2016

Opportunity (अवसर) का उपयोग


एक बार एक customer चित्रों की shop पर गया उसने वहां पर अजीब से चित्र देखे। पहले चित्र में चेहरा पूरी तरह बालों से ढका हुआ था और पैरो में पंख थे। एक दुसरे चित्र में सिर पीछे से गंजा था।

customer ने पूछा- यह चित्र किसका है?

दुकानदार ने कहा- अवसर का।

customer ने पूछा- इसका चेहरा बालों से ढका क्यों हैं? 

दुकानदार ने कहा- क्योंकि अक्सर जब अवसर आता है तो मनुष्य उसे पहचानता नही है।

customer ने पूछा- और इसके पैरो में पंख क्यों है?

दुकानदार ने कहा- वह इसलिए कि यह तुरंत वापस भाग जाता है, यदि इसका उपयोग न हो तो यह उड़ जाता है

customer ने पूछा- और यह दूसरे चित्र में पीछे से गंजा सिर किसका है?

दुकानदार ने कहा- यह भी अवसर का है। यदि अवसर को सामने से ही बालों से पकड़ लेगे तो वह आपका है। अगर आपने उसे थोड़ी देर से पकड़ने की कोशिश की तो पीछे का गंजा सिर हाथ आएगा और वो फिसलकर निकल जायेगा।

वह customer इन चित्रों का रहस्य जानकर हैरान था, पर अब वह बात समझ चुका था।

करियर मंत्र: आपने कई बार दुसरो को यह कहते हुए सुना होगा या खुद भी कहा होगा कि ‘हमे अवसर ही नही मिला।‘ लेकिन यह अपनी जिम्मेदारी से भागने और अपनी गलती को छुपाने का बस एक बहाना है। ईश्वर ने हमे ढेरो अवसरों के बीच जन्म दिया है। अवसर हमेशा हमारे सामने से आते-जाते रहते है, पर हम उन्हें पहचान नही पाते या पहचानने में देर कर देते है। और कई बार हम सिर्फ इसलिए चूक जाते है, क्योंकि हम बड़े अवसर की ताक में रहते है, पर अवसर बड़ा या छोटा नही होता। हमे हर अवसर का भरपूर उपयोग करना चाहिए। आज भले ही हमें वह न मिले, जो हम चाहते है, मगर उस ओर बढ़ाया गया एक कदम एक न एक दिन हमें मनचाही सफलता जरुर 
दिलवाएगा।









Tuesday, July 5, 2016

निखरेगा Talent तो बढ़ेंगे आगे

talent

Kelli global workforce services द्वारा प्रकाशित एक report के अनुसार, ज्यादातर भारतीय अपनी job से खुश नही है। वे अपने career की संभावनाओ को लेकर अंदर ही अंदर बेचैन रहते है। गाँव-कस्बो में जागरूकता के अभाव में भी लोग नये-नये option या experience से वंचित हो जाते है। इस कमी के चलते वे बार-बार उस job को कोसते नजर आते है या उसे बदलने को आतुर दिखते है।

career counselor गीतांजली कुमार का कहना है,’ job market में खुद को बनाये रखना या सरपट दौड़ते रहना किसी चुनौती से कम नही है। दिनोंदिन बदलती जा रही तकनीक और संसाधनों के चलते कर्मचारियों पर उन सबसे update रहने का जबरदस्त दबाव रहता है। भारत में इस तरह का हुनर सीखने का चलन तेजी से बढ़ा है।‘

युवाओं के लिए Skills

बड़े शहरों में student शुरू से ही अपनी पसंद को ध्यान में रखते हुए कई तरह के skill सीखते है, जबकि गांव-कस्बो के युवाओं को इसमे नाकामी हासिल होती है। नतीजा, उन्हें job में कदम-कदम पर दिक्कत आती है। Delhi institute of fire engineering के chairmen वी.के.गर्ग का कहना है, ‘ज्यादातर ग्रामीण student परंपरागत course कर बड़े शहरों में job तलाशने जाते है। 

language,communication, presentation, computer, personality आदि कई ऐसे important बिंदु है, जिनमे उन्हें परेशानी आती है, क्योकि ये skill उनकी प्राथमिकता में शामिल ही नही होते। ऐसा नही है कि कस्बाई अथवा हिंदी भाषी student क्षमता एवं योग्यता में किसी से कम होते है, लेकिन जहां बात multi-skill की आती है, वहां वे पिछली पंक्ति में खड़े नजर आते है।‘

University ने बढ़ाया हाथ

देश के कई university ने अपने यहाँ skill development program शुरू किये है। ये course विभिन्न क्षेत्रो से सम्बंधित है, जैसे-IT, Telecom, healthcare, media and entertainment, finance, tourism व् banking, automotive आदि। इन university का दावा है कि इस तरह के course करने के बाद करीब 70% युवाओं को आसानी से job मिल जाएगी।

रोजगार के मौके है यहाँ

देश में कई ऐसे institute है, जहां एक सप्ताह से लेकर तीन माह तक के skills program चलाये जा रहे है। ये course आपको कुछ नया करने और आगे बढने के लिए बेहद जरूरी है। कुछ course निम्न है-

App Development

अगर आप app development के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहते है तो आपको java language आनी जरूरी है। जिन्हें java नही आती , वे 15 दिन का crash course करके app development सीख सकते है। app development फ़िलहाल android project पर काम कर सकते है। इसमे course का नाम ‘android app development program’ है। जबकि उसकी अवधि 60 घंटे है।

Communication Skill

personality निखारने में communication skill का बहुत बड़ा योगदान है। इस skill को बेहतर बनाने के लिए वैसे तो कई चीजे मददगार साबित हो सकती है, लेकिन उनमे से कई ऐसी बातें है, जो ज्यादा सहायक हैं। यानी शब्दों को चुनते समय सावधानी बरतें और दुसरो की बातों को सही अर्थो में समझने का प्रयास करे।

Language Course

language course दो देशो के बीच की भाषाई दूरी को खत्म करते है। इसमे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होते है और रोजगार के अवसर बढ़ते है। इंग्लिश,जैपनीज, रशियन, यूरोपियन, पर्शियन, चाइनीज,जर्मन,स्पैनिश,फ्रेंच आदि कई ऐसी भाषाए है, जिनकी जानकारी का मतलब रोजगार की guarantee या job में तरक्की की राह आसान होता है। पिछले कुछ वर्षो में भारत में विदेशी भाषा सीखने का क्रेज देखने को मिल रहा है। आप crash course कर अपने उपलब्ध समय में मनचाही भाषा सीख सकते है। skilled होकर आप दुभाषिये, अनुवादक, टूर गाइड, teaching आदि कई क्षेत्रो में आसानी से रोजगार खोज सकते है।

Leadership Skill

leadership यानी नेतृत्व क्षमता का मतलब सिर्फ अधिक मुखर personality और अधिक बोलचाल ही नही है, बल्कि पेशेवरो के अंदर का ज्ञान और व्यवहार कुशलता उसके leadership skill के important घटक है। प्रमुख short term course अथवा training program के जरिये कोई भी leadership skill सीख सकता है। इससे उनका personality निखरता ही है, कार्यस्थल पर भी उनको कई तरह तरह से लाभ पहुंचाता है। अधिकांश company workshop के जरिये अपने कर्मचारियों में leadership का कौशल विकसित करती है। इसके अलावा कही से course करके भी इस skill को सीखा जा सकता है।

Fitness Training

fit रहने का बुखार एक-दो दिनों का खेल नही होता, बल्कि इसके पीछे सलीके से की गई मेहनत एवं तकनीक भी होती है। इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह या training जरूरी है। इन expert को ‘fitness trainer’ की संज्ञा दी जाती है। इस कड़ी में एरोबिक्स एवं yoga instructor, personal and corporate trainer को भी शामिल किया जा सकता है। इसके अंतर्गत उसे human anatomy nutrition, diet और fitness आदि से जुडी जानकारियां रखनी पडती है। नौकरीपेशा में रहते हुए इस course को आसानी से किया जा सकता है। इस course के बाद आप चाहे तो part time भी आय बढ़ा सकते है। course के पश्चात gym, health club, fitness center, school-college, क्रूज लाइनर, स्प्रा tourist रिजॉट्स में आसानी से full time job पा सकते है।

Computer Knowledge

आज जमाना computer का है। इसने पूरी world को मुठ्ठी में समेटने का काम किया है। इसमे एक और जानकारियों का खजाना है तो तो दूसरी ओर job के हर sector में इसकी उपयोगिता है। designing व् engineering के क्षेत्र में यह auto cad software के जरिये student व् professional को मदद पहुंचाता है तो account के क्षेत्र में tally course फायदेमंद है। banking के क्षेत्र में professional diploma for banking industry course से राह आसान होती है। IT के क्षेत्र में software development, web application development की धूम है।

Gaming

इसमे सबसे पहले game की script तैयार की जाती है। इसके बाद उसे प्रमुख software की help से animated image तैयार कर उसमे motion डाला जाता है। इसमे विशेष रूप से scripting, model animation, lighting, टेक्सचरिंग सहित कई विशेषज्ञ शामिल रहते है। इससे जुड़े professional स्वतंत्र रूप से भी अपनी सेवाए दे सकते है।





                                       First Job की ये 8 बातें