Friday, July 17, 2020

Current News July 2020 Part-1



1 July

1-      मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति के चलते उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने mp के प्रभारी राज्यपाल के तौर पर शपथ ले ली

2-      मेजर जनरल निगार जौहर पाकिस्तानी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला अधिकारी बनी है।

3-      भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार 1 जुलाई को परिचालन कर रही उसकी सभी ट्रेन अपने गंतव्यों पर समय से पहुंची।

4-      रूस में जनमत संग्रह में संविधान संशोधन को अनुमति मिल गई जिससे 67 वर्षीय व्लादिमीर पुतिन 2036 तक राष्ट्रपति बने रह सकते है।

5-      ICC chairmen शशांक मनोहर ने अपने 2 कार्यकाल के बाद अध्यक्ष पद छोड़ दिया है।

2 July

1-      रेलवे ने बताया कि 2.8 किलोमीटर लम्बी ट्रेन शेषनागभारतीय रेलवे द्वारा संचालित की जाने वाली अब तक की सबसे लम्बी ट्रेन बन गई है

2-      चीन के साथ तनाव के बीच रक्षा मंत्रालय ने 21 मिग-29 और 12 सुखोई (Su-30 MKI) लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव के साथ-साथ मौजूदा 59 मिग-29 विमानों के अपग्रेडेशन को मंजूरी दे दी है।

3 July

1-      Pakistan के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का corona test positive आया है

2-      राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 103 IAS अधिकारीयों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारी दे दी। राजीव स्वरूप को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

3-      अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने वह बिल पारित कर दिया जिसमें चीन के साथ कारोबार करने वाले बैंक पर प्रतिबन्ध लगाने का प्रावधान है।

4-      अहमदाबाद स्थित कैडिला हेल्थकेयर की company zydus ने बताया कि उसकी संभावित कोविड-19 वैक्सीन जाईकोव-डीको DCJI ने पहले व् दूसरे चरण के मानव परीक्षण की अनुमति दे दी।

5-      lockdown के बीच 20 वर्षीय छात्र क्लियोन पापाद मित्रीयू 3,218 किलोमीटर साइकिल चलाकर Scotland से ग्रीस अपने घर पहुंचा।

6-      कोरियोग्राफर सरोज खान (71) का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया।

4 July

1-      उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) और उनकी पत्नी में ट्रुनेट मशीन से हुए test में corona virus संक्रमण की पुष्टि हुई है

2-      गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. दीपक ओहरी कोविड-19 संक्रमित पाए गये है।

3-      बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह का corona virus test positive आया है।

5 July

1-      अफगानिस्तान के नूरिस्तान,बदख्शन, फराह और कपिसा प्रान्त में शैक्षणिक विकास के लिए भारत और अफगानिस्तान ने 5 समझौते (MOU) पर हस्ताक्षर किये है

6 July

1-      गोवा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व् गोवा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष डॉ.सुरेश अमोनकर (68) का कोविड-19 के चलते निधन हो गया

2-      हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री और JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला के private job में स्थानीय युवाओं को 75% आरक्षण के प्रस्ताव वाले ड्राफ्ट अध्यादेश को cabinate ने मंजूरी दे दी है।

3-      पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बनाया गया ‘self scan’ नामक apps launch किया जो फ़ोन पर दस्तावेजों को scan कर सकता है।

4-      सूक्ष्म, लघु और मध्यम उधमों (MSAE) इमरजेंसी रेस्पांस प्रोग्राम के लिए भारत सरकार और विश्व बैंक ने तकरीबन 55 अरब के समझौते पर हस्ताक्षर किये

5-      कुवैत की national assembly की लीगल कमिटी ने भारतीयों की संख्या को 15% जनसंख्या तक सीमित करने के प्रस्ताव वाले प्रवासी कोटा बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।

6-      कोरोना virus के प्रसार पर काबू पाने के लिए Australia ने 100 वर्षो में पहली बार विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स राज्यों के बीच सीमा बंद की।

7-      कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद कई स्वास्थ्य सम्बन्धी जटिलताओं से जूझ रहे कनाडाई actor निक कोरडेरो(41) का निधन हो गया।

8-      उधोगपति रतन टाटा के 27 वर्षीय सहायक शांतनु नायडू ने महत्वाकांक्षी उधमियो की मदद के लिए lockdown के दौरान online course ‘ऑन योर स्पाक्सशुरू किया है।

7 July

1-      इजरायली रक्षा मंत्रालय ने अन्तरिक्ष में Ofek 16नामक ख़ुफ़िया उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण की घोषणा की है जिसे आधुनिक क्षमताओं के साथ इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल रीकॉनिसेन्स सैटलाइट के रूप में परिभाषित किया गया है

2-      निर्देशक निर्माता हरीश शाह का mumbai में 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

3-      ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कोविड-19 test में positive आने की घोषणा की।

8 July

1-      वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता और जावेद व् नावेद जाफरी के पिता जगदीप का उम्र सम्बन्धी समस्याओं के चलते 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया

2-      आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन रेड्डी ने डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की 125 फीट ऊँची प्रतिमा का शिलान्यास किया।

3-      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने mumbai के पास पनवेल में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े डाटा सेण्टर ‘Yotta NM1का वर्चुअली उद्धाटन किया।

9 July

1-      दुबई में 17 वर्षीय भारतीय सोहम मुखर्जी ने रूलर (फुट्टा) के इर्द-गिर्द एक पैर पर 30 second में सबसे ज्यादा 101 बार कूदने का गिनीज world record बनाया है

2-      कॉग्निजेंट india के chairmen और MD रामकुमार ने company में 22 साल बिताने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

3-      दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स वारेन बफेट ने अपनी company बर्कशायर हैथवे के करीब 21,736 करोड़ ($2.9 अरब) मूल्य के 1.6 करोड़ class बी share बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन समेत पांच चैरिटीज को दान में दिए है।

10 July

1-      ब्रिटिश आयल group बीपी ने 7,528 करोड़ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ईधन रिटेल कारोबार में 49% हिस्सेदारी खरीदी है

2-      बोलीविया की अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन अनेज का corona virus का test positive आया है।

3-      बिहार स्वास्थ्य विभाग ने पटना स्थित एम्स को corona virus संक्रमितों के इलाज के लिए कोविड-19 डेडीकेटेड अस्पताल के रूप में चिन्हित किया है।

4-      अमेरिकी एयरोस्पेस company बोइंग ने कहा है कि उसने भारतीय वायुसेना को 22 AH-64E अपाचे और 15 CH-47F(I) चिनूक सैन्य हेलिकॉप्टर की delivery पूरी कर ली है।

5-      रीवा (मध्य प्रदेश) में देश को समर्पित हुई एशिया की सबसे बड़ी 750 मेगावाट की सोलर power परियोजना 1500 हेक्टेयर(क्षेत्रफल) में है।



  Tags:  Current Affairs June 2020 Part-1        Current Affairs June 2020 Part-2
                         Current Affairs June 2020 Part-3


  






Thursday, July 16, 2020

Current Affairs June 2020 Part-3



21 June

1-      भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सिक्किम हिमालय में 18,800 फीट की ऊंचाई पर योग किया

2-      ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 50,591 हो गई जिसके साथ ही वह अमेरिका के बाद ऐसा दूसरा देश बन गया।

3-      भारतीय घरेलू cricket के दिग्गज-खिलाड़ी राजिंदर गोयल का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

22 June

1-      पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ, आल राउंडर शादाब खान और बल्लेबाज हैदर अली का कोविड-19 test positive आया है और यह तीनों england दौरे के लिए स्क्वाड का हिस्सा है

2-      supreme court ने पुरी (उड़ीसा) में कुछ प्रतिबंधों के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की अनुमति दे दी है।

23 June

1-      भारतीय team के पूर्व सलामी बल्लेबाज और घरेलू cricket के दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर को आगामी घरेलू सत्र के लिए उत्तराखंड का मुख्य coach नियुक्त किया गया है

2-      दिल्ली में कोविड-19 संक्रमण के 62,655 मामले होने के साथ ही यह तमिलनाडु (62,087) को पछाड़कर संक्रमण के सर्वाधिक मामलों वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

3-      संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा कोविड-19 से निपटने के लिए सम्मानित किये गये लोगों में केरल की स्वास्थ्य मंत्री के.के.शैलजा भी शामिल थी।

24 June

1-      केन्द्रीय कैबिनेट ने कुशीनगर(यूपी) airport को international airport के रूप में मंजूरी दे दी है

2-      Pakistan की राजधानी इस्लामाबाद में पहले हिन्दू मन्दिर की आधारशिला रखी गई है और 10 करोड़ पाकिस्तानी रूपये की लागत से यह मन्दिर 20,000 वर्ग फीट में बनेगा।

25 June

1-      केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने ट्रांसफ्यूजन के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के लिए indian red cross society की साझेदारी में इब्लडसर्विसजऐप launch किया

2-      जापानी समूह के softbank के CEO मासायोशी सोन ने 15 साल बाद e-commerce company अलीबाबा के board से इस्तीफा दे दिया है।

3-      चीन के सबसे बड़ी game developer टेंसेंट के CEO मा हुआतेंग($50 अरब) अलीबाबा के सह-संस्थापक जैक मा ($48 अरब) को पछाड़कर चीन के सबसे अमीर शख्स बन गये है।

4-      भारत ने 37 साल पहले 25 june 1983 को कपिल देव की अगुवाई में अपना पहला विश्व कप जीता था।

26 June

1-       अमेरिकी संसद में डेमोक्रेट्स के बहुमत वाले सदन house of representative ने राजधानी वाशिंगटन डीसी को 232-180 मतों से 51वां राज्य बनाने की मंजूरी दे दी

2-      बिहार के नवीन चौधरी जम्मू-कश्मीर के स्थाई निवासी बनने वाले पहले आईएस अधिकारी बन गये है।

3-      लिवरपूल ने अपने इतिहास में पहली बार english premier title जीतकर championship नही जीतने का 30 साल का सूखा समाप्त कर दिया है।

27 June

1-      गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के आईटी व् मीडिया प्रभारी पर्थेश पटेल ने बताया कि वाघेला का कोरोना virus test positive आया है

2-      सरकार ने भारत में हल्के से गंभीर लक्षण वाले कोविड-19 रोगियों के लिए मिथाइलप्रेडनिसोलोन के किफायती विकल्प डेक्सामेथोजॉन के उपयोग के लिए मंजूरी दी है।

28 June

1-  सहारा रेगिस्तान से उठा धूल का एक बड़ा गुबार 8,046 किलोमीटर चलकर अमेरिका पहुंच गया। वैज्ञानिकों ने 5,600 किलोमीटर लम्बे इस गुबार को गॉडजिला डस्ट क्लाउडकहा था।

2-  कृषि मंत्रालय के अनुसार, टिड्डियों से निपटने में ड्रोन इस्तेमाल करने वाला भारत पहला देश है।

29 June

1-      भारत बायोटेक ने कहा है कि उसकी कोविड-19 की कैंडीडेट वैक्सीन ‘COVAXIN’ को चरण 1 और 2 के human trial के लिए drugs controller of india से मंजूरी मिली है

2-      भारत सरकार ने 59 apps को भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा बताते हुए उन पर बैन लगा दिया। इसमें टिक-टॉक, यूसी ब्राउज़र जैसे चीनी apps शामिल है।

3-      कोविड-19 के कारण 3 महीने से अधिक समय तक बंद रहने के बाद Pakistan के करतालपुर कारीडोर को दोबारा खोल दिया गया।

4-      UCL, ZSL और Greenland institute of natural resources के वैज्ञानिकों की team ने Greenland के समुद्र में कोमल मुंगो का एक बगीचा खोजा है।

5-      england के लॉन्ग ईटन में रहने वाले 10 वर्षीय नादुब गिल ने 1 मिनट में 196 सवाल हल कर ‘highest score achieved on times tables rock stars in one minute’ का गिनीज वर्ल्ड record बनाया है।

6-      भारतीय अम्पायर नितिन मेनन को ICC ने सत्र 2020-21 के लिए ICC अम्पायर के एलीट पैनल में शामिल किया है। इस पैनल में शामिल होने वाले नितिन सबसे युवा(36) अम्पायर है।

30 June

1-      चीन ने पिछले साल होन्ग कोंग में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून कथित रूप से पारित कर दिया

2-      राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरिष्ठ अधिवक्ता के.के.वेणुगोपाल को 1 जुलाई से 1 साल की अवधि के लिए दोबारा भारत का अर्टानी जनरल नियुक्त किया है।

3-      महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रोजेक्ट प्लेटिना’ launch किया है जिसे राज्य सरकार ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लाज्मा थेरेपी ट्रायल बताया।




Thursday, July 2, 2020

Lockdown Life Experience

Lockdown Life Experience


कोरोना ने सिखाया छोटी-छोटी बातों का मोल

चलो थोड़ा पीछे चलते है। कुछ ज्यादा दूर नही, लेकिन सिर्फ छह माह पहले, जब virus का हमला हुआ भी नही था। मैं traffic को कोस रहा था, मुझे कही ठंडा शर्बत न मिलने की शिकायत थी। और मुझे अपने घर के पास बने उस super market से नफरत थी, जहां पर मेरा पसंदीदा perfume नही मिलता था। वैश्विक महामारी के कारण मेरा देश भी lockdown में चला गया, जैसा कई अन्य देशों में हुआ। जब मैं घर में बंद था, मैंने महसूस किया कि मैं कितना सौभाग्यशाली था और मेरा life कितना सुंदर था, जिसके बारे में मैं सोचता था कि वह एक ढर्रे पर आसामान्य गति से चल रहा था।

मैं इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ था कि कई चीजों को हल्के में ले रहा था और छोटी-छोटी problem को भी तूल दे रहा था। अब पीछे मुडकर देखता हूँ कि तो लगता है कि बहुत कुछ था, जिसे मैं पहले समझ नही पाया था।

1-  आजादी

मेरे पास कही पर भी अपनी मर्जी से आने-जाने और कुछ भी करने की आजादी थी। बशर्ते मैं कोई गैरकानूनी काम न करूँ और कोई कायदा न तोडूं। मैं जैसा चाहता था, वैसा life जीने की मुझे आजादी थी। कोई रोक-टोक नही। यह मेरा life था और मेरी पसंद थी। मैं मीलों का सफर तय कर लेता था। lockdown के दौरान मुझे सफर करने के लिए वैध कारण की जरूरत होती थी। और पुलिस का सामना करना पड़ता था। घर के अंदर बंद रहने से मुझे यह सीख मिली कि life के मूलभूत पहलुओं पर control खो देने से हम असहज महसूस करते है। कई चीजें है, जिन्हें हम सामान्य और अवश्यंभावी मान लेते है। जब वे छीन जाती है तो हम उनकी कीमत का पता चलता है। जो चीज आपकी काम की नही, जो आपके life में अर्थ न रखे, उसे जाने दें। इन बातों में अटके न रहें। खुद को दबाकर रखने से कुछ हासिल नही होता। न किसी को फायदा होता है और न हमें। हम अपने अंदर के प्रकाश को खो देते है। और हारी हुई जंग लड़ते रहते है। खुद से प्रेम करने की पहली सीढ़ी है कि आप किसी तरह की कुंठा, न रखें। खुद को बोझ से मुक्त कर दें।

2-  सुख-सुविधाएँ

life और तकनीक का नाता कई सालों से बना हुआ है। वस्तुतः पिछले शतक की तुलना में आज का life काफी अलग है। कई तरह की सुख-सुविधाएँ हमारे पास है। हमें इंतजार करने की आदत नही रही थी। हालाकिं तकनीक की बदौलत घरों के भीतर होते हुए भी हम कई काम कर पा रहे थे। पहले delivery वालों को दस minute की देरी होने पर कोसने लगते थे। lockdown के दौरान, हमने उसी service के लिए पूरा दिन इंतजार भी किया।

3-  विविधता

पहले मुझे हर समय उन्ही गिनी-चुनी सब्जियों को खाना पसंद नही था। मुझे कुछ ताजा और नई चीज खाने की चाह होती थी। ऐसा ही हाल मेरे साथ रेस्तरा या shopping mall में होता था। मैं नये-नये ठिकानों को आजमाता रहता था। lockdown में मेरे सारे नखरे धरे के धरे रह गये। विविधता हमारी भूख बढाती है। इच्छा उस ट्रैडमिल की तरह होती है, जिसकी battery कभी खत्म नही होती।

4-  बाहर जाने का आनंद
आप किस city में रहते है, आपके पास कौन से और कैसे आनंद और तफरी के मौके है, इसमे कोई फर्क नही पड़ता। मैंने हमेशा अपने city की दूसरों से तुलना की है। उसमें हजार कमियां निकाली है। लेकिन lockdown के दौरान घर में खेलते हुए महसूस हुआ कि मेरे city में आनंद उठाने की कितने option है।

5-  इंसानों से नाता

जब मैं दोस्तों की टोली में बाहर निकलता था, तो बड़ा बोझिल लगता था। अंतमुर्खी होने की वजह से मैं लोगो से पूरी तरह जुड़ नही पाता था। मुस्कुराना और हाथ मिलाना बेमानी लगता था। और अब तो मुस्कान भी मास्क के पीछे छिपी होती है और हाथ मिलाना तो दूर की बात है। पहले लोगों को भीड़ मानते थे। पर इस दौरान लोगों से जुड़ने की जरूरत को हर किसी ने महसूस किया है।

6-  Team की ताकत

पहले office में कोई problem आने पर हम एक जगह एकत्र होकर अपने idea साझा करते थे। उसमे सुझार करते थे। आज ऐसा सोचना भी संभव नही है। video के जरिये team meeting में विचारों का आदान-प्रदान हो रहा है। लेकिन उसमें वो पहले वाली गर्मजोशी नही है। online में यह संभव नही है। आज हम उसी team की मौजूदगी की कमी को महसूस कर रहे है।

हमेशा ध्यान रखें

हम सब एक-दूसरे पर आश्रित है। future के लिए बड़े लक्ष्य जरुर बनाएं पर नजरें हर वक्त उसी पर गड़ाएं न रखें। वर्तमान के उतार-चढ़ावों का आनंद लेना न भूलें। लोगों और बातों को तरजीह दें। किसी को सिर्फ जरूरत के वक्त ही याद न करें। अगर हम ख़ुशी चाहते है तो life में कई सारी चीजें है, जो ख़ुशी दे सकती है। बेशक कोरोना ने life कठिन बनाया है, पर उसने हमें मजबूत भी बनाया है।

                                  # इस article के writer मैक्सिम डिसूजा है।


                                                       Tinybuddha.com


Pain को दें थोड़ी मोहलत    गर हो खुद पर विश्वास     दूसरों को खुद में देखना ही सच्चा प्रेम