Monday, February 18, 2019

Current GK March 2019 Part-1



1 February

1-      न्यूजीलैंड महिला team के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में उतरने के साथ भारतीय कप्तान मिताली राज 200 international वनडे match खेलने वाली पहली महिला cricketer बन गई।

2-      येस बैंक ने गैर-कार्यकारी निदेशक अजय कुमार को अंतरिम MD और CEO नियुक्त किया है।

3-      भारतीय-अमेरिकी सांसद आमी बेरा को कांग्रेस की उस उपसमिति का अध्यक्ष बनाया गया है जिसे अमेरिकी विदेश नीतियों की निगरानी का अधिकार होगा।

4-      नेपाल के बल्लेबाज संदीप जोरा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 cricket में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा cricketer बन गये है।

2 February

1-      केंदीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश करने वाले पहले चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बन गये।

3 February

1-      जम्मू-कश्मीर के एक-दिवसीय दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख क्षेत्र की पहली university का उद्धाटन किया।

2-      नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 के विरोध में मणिपुरी फ़िल्मकार अरिबम श्याम शर्मा ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटा दिया है।

3-      3 February, 2018 को भारत सर्वाधिक 4 बार अंडर-19 विश्व cup ख़िताब जीतने वाली team बनी थी।

4-      विंडीज के डैरेन बावो 142 साल के test cricket इतिहास में तीसरा सबसे धीमा (समय के अनुसार) अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गये है।

4 February

1-      मध्य अमेरिकी देश एल सल्वाडोर में मतदान केन्द्रों में 88% गिनती होने तक राजधानी के मेयर रहे नाईब बुकले (37) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।

2-      श्रीलंकाई नॉनडेस्क्रिप्ट्स cricket club के कप्तान एंजेलो परेरा एक first-class match में 2 दोहरे शतक जड़ने वाले इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गये है।

3-      1983 batch के मध्य प्रदेश cadre के IPS officer और मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने नये CBI निदेशक के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया।

5 February

1-      उत्तर प्रदेश के मेरठ में 5 February, 1990 को जन्मे पेसर भुवनेश्वर कुमार first-class cricket में पूर्व दिग्गज cricketer सचिन तेंदुलकर को 0पर out करने वाले इकलौते गेंदबाज है।

2-      आस्का (ओड़िसा) के BJD सांसद लडू किशोर स्वाइ (71) का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

3-      देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुम्बई महानगरपालिका’ (BMC) के आयुक्त अजोय मेहता ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30,692.59 करोड़ का बजट पेश किया।

6 February

1-      केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन company एयर इंडिया के chairman व्  MD (CMD) प्रदीप सिंह खरोला को नागरिक उड्डयन सचिव नियुक्त किया है।

2-      यूरोपीय स्पेसपोर्ट फ्रेंच गुयाना से launch हुआ भारतीय स्पेस ऐजेंसी इसरो का 40वां संचार उपग्रह GSAT-31 पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया है।

7 February

1-      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के इतिहास का सबसे बड़ा बजट (4.79 लाख करोड़) पेश किया गया।

2-      हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के फ्रांसीसी मूल के पादरी फ्रानोइस लाबोदें (92) को विकलांग) बच्चों के लिए काम करने के लिए फ़्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ़ ऑनरसे सम्मानित किया गया है।

3-      कांग्रेस सांसद शशि शरूर ने केरल में 2018 में आई बाढ़ के दौरान साहस के साथ सेवा व् बलिदान करने वाले राज्य के मछुआरों को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए nominate किया है।

4-      एशिया की सबसे उम्रदराज (कैप्टिव) हथिनी गजा मुत्तासीका बढती उम्र सम्बन्धी दिक्कतों के कारण 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।

8 February

1-      न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय team की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और कुल तीसरे खिलाड़ी बन गये।

9 February

1-      राजस्थान की 72 वर्षीय जैन साध्वी ने 7 दिन तक सल्लेखना समाधि का पालन करने के बाद प्राण त्याग दिए है।

2-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) से तेजु स्थित airport का उद्धाटन किया और होलोंगी के airport का शिलान्यास किया।

3-      जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लद्दाख जम्मू व् कश्मीर मंडल के बाद राज्य का तीसरा प्रशासनिक/राजस्व मंडल बनाने को मंजूरी दे दी है।

4-      पश्चिम अफ़्रीकी देश सियरा लेओन में पिछले साल यौन शोषण के मामले दोगुने होने के बाद राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने रेप और यौन उत्पीड़न को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया है। 

10 February

1-      संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में न्यायालय में इस्तेमाल के लिए अंग्रेजी और अरबी के अलावा हिंदी तीसरी आधिकारिक भाषा बन गई है।













Sunday, February 10, 2019

अपना जादुई संसार रचने के 7 मंत्र

7 Mantras to Build Your Magical World


                   1-  दुनिया की Problems से अपना ध्यान हटा लें



हम हमेशा सूचनाओं से जुड़े रहना चाहते है। हम जानना चाहते हैं कि हमारे आसपास क्या और कितना बुरा घटित हो रहा है। न जाने क्यों हम इस तरह के ज्ञान से आनन्द प्राप्त होता है। हम अपनी problem पर ज्यादा बात करते है और अपनी खुशियों पर कम चर्चा करते है। अगर हमारे पास चर्चा के लिए कोई problem नही होती तो हम खुद उन्हें तैयार कर लेते है, ताकि हम भी भीड़ में शामिल हो सकें और busy हो सकें।

दुनिया की problem से जुड़कर उसे दूर करने में मदद करना एक बात है और problem से सिर्फ इसलिए जुड़ना कि आप बोर हो रहें है या इसके अलावा आपके पास कोई और काम नही है, अलग बात है। ऐसा करने से न केवल आप अपनी, बल्कि अपने आसपास के लोगों की परेशानी भी बढ़ा रहें है। ऐसे में दुनिया की problem से ध्यान हटायें और अपने लिए बेहतर करने की बात सोचें।

2-      भीड़ से अलग हों

   भीड़ का साथ छोड़ दे। हर समय खुद के साथ सच्चे रहने का वादा करें। खुद को वचन दें कि आप कभी अपने आसपास की आवाजों को, खुद को, अपने चुने हुए रास्ते से भटकाने की इजाजत नही देंगे और अपने अंदर की आवाज़, निर्देश और संकेतों को सुनेंगे। अपने विचारों पर विचार करना सीखें, अपने idea तैयार करें और अपने नियम खुद बनाएं। हमेशा याद रखें कि आप अगर भीड़ के पीछे चलेंगे तो भीड़ से आगे निकल नही पायेंगे। आप भीड़ से अलग होना चाहते है तो वह काम करें, जो भीड़ करने से डरती है।

3-      अपनी कल्पना का बेहतर इस्तेमाल करें

जॉर्ज कोलराइजर ने अपनी book ‘होस्टेज ऑफ़ टेबलमें कल्पना की ताकत को बेहतर तरीके से बताया है- कल्पना की ताकत अतुलनीय है। कई बार हम देखतें है कि धावक अकल्पनीय प्रदर्शन कर लेता है। वह ऐसा कैसे कर पाता है? वह अपने future का रचयिता खुद बनता है। नतीजे पाने से पहले वे उसकी कल्पना मन में जगातें है व् लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करतें है।

अपनी कल्पनाशक्ति का इस्तेमाल करें। जो चाहते हैं, उस पर ध्यान केन्द्रित करें, उस दिशा में काम करें। उसे पाने को लेकर उत्साह जगाएं, आनन्द के साथ कर्म करें।

4-      अपने Future के सपने को Present मर जियें

यदि आप अपने लिए कोई नया सच बनाना चाहतें है तो आप जो हैं, उस पर यकीन रखें। अपनी जागरूकता बढ़ाएं। आपको वह सारे गुण अपने अन्दर लाने होंगे, जो आप बनने के बारे में सोच रहें है। तब आप future के सपने को वर्तमान में ला सकेंगे। आप यह मान कर चलें कि आपकी इच्छा पूरी हो चुकी है। उस पर सोचें, उसे जियें। कल्पना करें कि आप वह इंसान बन चुके है। जब तक आप वह लक्ष्य हासिल नही कर लेते, तब तक इस सोच को बुलंद तरीके से बरक़रार रखें।

5-      अपने अन्दर की आवाज सुनें

मेरा मानना है कि हम सब आत्मा है और हमारा body इनका वाहक है। इसके जरिये हमारी आत्मा दुनिया से संपर्क करती है। हमारी आत्मा के पास हमारा संसार रचने की ताकत है और उसके पास जादू है। यदि हम इस परम शक्तिशाली रचयिता के साथ अपना तालमेल बना सकें और खुद को इसके रास्ते से हटाकर उसे रास्ता तय करने दें तो हमारे लिए इस संसार में कुछ भी असम्भव नही होगा।

6-      लक्ष्य प्राप्ति की भावना को महसूस करें

जितना समय आप सोचते, कल्पना करते तथा महसूस करते हुए बिताते हैं कि आपने अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया है, उतनी जल्दी आपका सपना साकार होने लगता है और जो आप रचना चाहते है, वह काम करना और भी आसान होता जाता है। जब मैंने अपनी पहली book लिखी मेरे पास कोई idea नही था कैसे उसे प्रकाशित करूंगी, ना ही पता था कि कौन उसे प्रकाशित करेगा।

मैंने मन की आँखों से देखा। मैंने अपने मन में महसूस किया और मुझे पता चल गया कि दुनिया से मेरी book को रूबरू कराने वाले सारे काम खुद-ब-खुद हो जायेंगे। वास्तव में मैंने अपनी diary में लिखा था कि मैं अपनी book दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक से प्रकाशित करवाउंगी। मैंने book लिखनी शुरू की तो मेरे पास दुनिया के सबसे बड़े प्रकाशक का mail आया कि क्या मैं अपनी book उनसे प्रकाशित करवाना चाहूंगी? मुझे लगा मेरे पास जादू करने की ताकत है और मैंने वह कर दिखाया। यह जादू सभी लोगों के पास है।

7-      कैसे होगाकी चिंता न करें

मैंने यह जाना कि जब आप यह जान लेते है कि आप वास्तव में कौन है और एक बार जब अपने दिमाग का दिल से और body का आत्मा से तारतम्य बना लेतें है तो life आपकी सही रास्तें पर चलने लगती है। आपके life में सही लोग, सही books, सही परिस्थतियाँ आने लगती है। आप पहले यह कैसे होगा की फ्रिक में घुले जा रहे थे तो आप उस कैसे को भूलकर क्या और क्यों पर अपना ध्यान केन्द्रित नही कर पायेंगे। मैंने बता दूँ life आसान है। बेहद आसान। लेकिन भूतकाल, हमारे भय और हमारी सीमाएं इसे कठिन बना देते है।

कैसेकी चिंता न करें। अपने life की कमान अपने हाथ में लें। आप क्याचाहते है और क्योंचाहतें है, इस पर focus करें। यदि आपकी नीयत अच्छी होगी तो आपके सपने साकार होगें और लोगों का फायदा होगा। यह कैसे होगा, life इसकी चिंता खुद कर लेगी।





इस article के writer ल्युमिनिटा डी. सेवियुक है, जो कला, मनोविज्ञान व् अध्यात्म में रूचि रखती है। 15 things you should give up to be happy’ नामक चर्चित book की लेखिका है।

















Sunday, February 3, 2019

Current GK February 2019 Part-3



21 January

1-      तमिलनाडु के पुदुक्कोटई में जल्लीकट्टू खेल के आयोजन में 1,353 सांडो ने हिस्सा लिया जो विश्व रिकॉर्ड है।

2-      कर्नाटक में तुमकुर स्थित सिद्धगंगा मठ के महंत डॉ. शिवकुमार स्वामी का 111 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

22 January

1-      भारतीय कप्तान विराट कोहली को ICC की test व् वनडे team of the year 2018 का कप्तान बनाया गया है।

2-      भारतीय विकेटकीपर- बल्लेबाज ॠषभ पंत(21) ICC के पुरुष इमेजिंग प्लेयर ऑफ़ इयर 2018 चुने गये है।

3-      भारतीय कप्तान विराट कोहली एक ही वर्ष के लिए ICC के तीनों प्रमुख सालाना award जीतने वाले इतिहास में पहले खिलाड़ी बन गये है।

23 January

1-      शांघाई (चीन) में पैदलयात्रियों के लिए दुनिया का सबसे लम्बा 3D printed ब्रिज खोल दिया जिसकी लम्बाई 26.3 मीटर और चौड़ाई 3.6 मीटर है।

2-      2018 में केरल साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा आयोजित कक्षा 4 की परीक्षा की टॉपर रही 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा को कनाडा की कॉमनवेल्थ ऑफ़ लर्निंग संस्था ने अपना गुडविल एम्बेसडर बनाया है।

3-      पानीपत (हरियाणा) की 22 वर्षीय मुमुक्षु सिमरन जैन दीक्षा लेने के बाद साध्वी गौतम श्रीबन गई है।

4-      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 122वीं जयंती पर लाल किले में सुभाष चंद्र बोस museum का उद्धाटन किया।

24 January

1-      भारत के सबसे बड़ी विमानन company इंडिगो एयरलाइन्स का परिचालन करने वाली इंटरग्लोब एविएशन ने रोनोजॉय दत्ता को 5 साल के लिए CEO नियुक्त किया है।

2-      चीन ने 12,000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का अभ्यास परीक्षण किया जिसकी जद में अमेरिका के कई हिस्से आ सकते है।

3-      फ़्रांसीसी कार company रेनो ने उसके निदेशक मंडल ने टायर निर्माता मिशेलिन के CEO जीन-डोमिनिक सेनार्ड को अपना नया निदेशक व् चेयरमैन नियुक्त किया है।

4-      अनिल अम्बानी की रिलायंस एंटरटेनमेंट ने शिबाशीष सरकार को group (content, digital व् gaming) CEO बनाया है।

5-      भारत राकेट के चौथे और final स्टेज को प्रयोगों के लिए ऑर्बिटल प्लेटफार्म की तरह इस्तेमाल करने वाला पहला देश बन गया।

25 January

1-      रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, सतह से हवा में मार करने वाली लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (LRSAM) का युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से सफल परीक्षण किया गया है।

2-      मलेशिया के शाही परिवारों ने सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह (59) को देश का राजा चुन लिया।

3-      हिंदी की मशहूर लेखिका कृष्णा सोबती (93) का निधन हो गया। उन्हें 1980 में उनके उपन्यास जिन्दगी नामाके लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार और भारतीय साहित्य में उनके योगदान के लिए 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था।

4-      भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने छात्रों द्वारा निर्मित उपग्रह कलामसैट-वीटू को श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेण्टर से प्रक्षेपित कर सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया है।

26 January

1-      सरकार ने अभिनेता कादर खान को देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्मश्री (मरणोपरांत) देने की घोषणा की है।

2-      विवेकानंद होस्पिटल के foundar अशोक लक्ष्मणराव कुकड़े और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को पद्म भूषण दिया जायेगा।

3-      जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को हराकर अपना पहला आस्ट्रेलियन ओपन और लगातार दूसरा ग्रैंड स्लैम जीत लिया है।

4-      तमिलनाडु की भरतनाट्यम डांसर नर्तकी नटराज को देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा और यह पुरस्कार पाने वाली वह पहली ट्रांसेजडर है।

5-      इतिहास में पहली बार असम राइफल्स का महिला राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बना है।

6-      दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी की पत्नी व् मां को शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र सौंपा।

7-      लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी गणतंत्र दिवस की परेड में पुरुष दस्ते का नेतृत्व करने वाली इतिहास में पहली महिला बन गई है।

27 January

1-      साइना नेहवाल इण्डोनेशिया मास्टर्स का ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बन गई।

2-      विश्व नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने final में विश्व नंबर 2 राफेल नडाल को हराकर record 7वीं बार आस्ट्रेलियन ओपन का ख़िताब जीत लिया।

3-      oxford dictionary ने नारी शक्तिको 2018 का हिंदी वर्ड ऑफ़ द इयरचुना है। 

4-      भारत का चौथा नागरिक पुरस्कार पद्मश्री प्राप्त करने वाले ओड़िसा के चाय विक्रेता डी.प्रकाश राव (59) स्लम के बच्चों को खाना और शिक्षा उपलब्ध कराते है।

28 January

1-  world steal association (worldsteal) की report के मुताबिक, जापान को पछाडकर भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा steal उत्पादक देश बन गया है।

2-  क्वींसलैंड (आस्ट्रेलिया) में 500 मिलीमीटर बारिश होने से डेट्री नदी का जलस्तर पिछले 118 साल का record तोड़कर 12,60 मीटर पहुँच गया।

29 January

1-  जमैका में इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच 1998 में 29 January से शुरू हुआ match test इतिहास के 142 साल में खतरनाक पिचके कारण ड्रा पर खत्म होने वाला एकमात्र test है।

2-  पाकिस्तानी, media के मुताबिक, सुमन कुमारी पाकिस्तान की पहली हिन्दू महिला सिविल जज बन गई है।


3-  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी NDA गठबंधन की केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का सुबह निधन हो गया।

4-  फ्रेंच नाविक जॉन-लूक वैन डेन हीड ने 212 दिन में बिना किसी अत्याधुनिक उपकरण की मदद से अकेले अपनी यॉट के जरिये समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने की रेस जीत ली।

30 January

1-  केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित इलाकों के लिए सहायता के तौर पर महाराष्ट्र को अब तक का सबसे बड़ा 4714.28 करोड़ का पैकेज दिया है।

2-  राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष पी.सी. मोहनन व् सदस्य जे.वी.मीनाक्षी ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

31 January

1-  कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में चौथे वनडे के दौरान 200 वनडे खेलने वाले 14वें भारतीय cricketer बन गये।

2-  हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे match में बल्लेबाज शुबमन गिल भारत की ओर से खेलने वाले 227वें अंतर्राष्ट्रीय वनडे खिलाड़ी बन गये है।