Thursday, October 11, 2018

आइये करते हैं खुद की खोज

self search

अक्सर हम सभी कभी न कभी एक ऐसी list बनाते है, जिसमें मरने से पहले हम जो चीजें करना चाहते हैं, उसे शामिल करते है। लेकिन क्या सच में ऐसी list बनाना जरुरी है? क्या मरने से पहले यह कहना कि मैंने यह काम कर लिए है या ये चीजें हासिल कर ली है, आपको ख़ुशी देगा? लोगों को यह सब बताने से भला क्या फायदा? वैसे भी life का क्या भरोसा, कोई नही जानता कि उसके पास कितना समय बचा है और जो काम सोचे है, उसे पूरा करने के लिए उसके पास समय है भी या नही, तो क्यों ऐसी कोई list बनाने के चक्कर में पड़ें? क्या बेहतर नही कि हम life के हर क्षण को जियें, एक एक पल का आनन्द लें?  मरने से पहले आपको क्या करना है, यह बताने से अच्छा है कि हम ऐसे सवालों का जवाब ढूंढे, जो हमें हर रोज life को पुरे जोश से जीने में मदद करें। जिन्दगी जीने से पहले इन छ सवालों का जवाब अपने भीतर जरुर ढूंढे।
  1-  जिनसे प्यार करते हैं, उनके लिए क्या करते है?

जब कोई हमारा अपना अचानक से हमें छोड़कर हमेशा के लिए चला जाता है, तब हमें एहसास होता है कि हम यह कभी नही जान पाते कि जिनसे आप प्यार करते है, उनके साथ आप कितने समय तक और हैं? वो कभी हमें छोड़कर जा सकते हैं या फिर आप भी हमेशा के लिए अलविदा कह सकते है। इसलिए उस समय का पूरा उपयोग करना चाहिए। अगर आप अपनों के साथ पर्याप्त समय नही बिता रहे हैं तो इस habit को बदलिए। अगर family के किसी member के साथ आपके मतभेद है तो उसे दूर कीजिये। अगर आपने किसी अपने का दिल दुखाया है है तो उससे माफ़ी मागने में देर मत कीजिये। अभिमान को अलविदा कहकर चीजों को सही कीजिये। अगर आप किसी से बहुत लम्बे समय से नही मिले हैं तो उन्हें फ़ोन करिए और पहुंच जाइये उनसे मिलने के लिए।

2-सपनों से दूरी को वजह डर तो नहीं?

आप हमेशा क्या करना चाहते थे? हो सकता है कि बचपन में आप कुछ करने का सपना देखते हों, लेकिन फिर बड़े होने पर उसे सच से परे समझकर छोड़ दिया हो। क्या कुछ ऐसा है, जो आप अब भी करना चाहते हैं? मगर विफल होने के डर से नही कर पा रहे है? आखिर ऐसा कौन सा डर है, जो आपको रोके हुए है? अपने इस सपने के पीछे भागने से आखिर बुरे से बुरा क्या हो जायेगा? हाँ, अगर आप पहले ही अपने सपने की दिशा में कदम बढ़ा चुके है तो शाबाश! आप बहुत शानदार कर रहे है।

3-क्या कुछ सार्थक कर रहे है?

सिर्फ काम करने और कुछ अच्छा काम करने में बहुत अंतर है। अधिकतर समय हम लोग ऐसे काम को करने में लगे रहते है, जिससे कोई फर्क नही पड़ता है। हम अपना अमूल्य समय बर्बाद कर रहे होते है। यह life की बर्बादी ही तो है। डम्ब लिटिल मैन के writer अली हेल लिखते है कि अपने आप से पूछो, क्या यह काम अगले पांच साल में मायने रखता है? यह एक अच्छा सवाल है इससे आपको समय खपाने वाले साधारण काम और ऐसे काम, जिनका असर जिन्दगी, आपके career पर पड़ने वाला है, में अंतर का पता चल सकेगा।

4-दूसरों की मदद के लिए क्या कर रहे हैं?

जिन्दगी में आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करके हासिल कर सकते हैं। जरा सोचिये कि आखिरी बार कब दूसरों की मदद की थी? क्या आप दूसरों से नम्रता के साथ पेश आते है? क्या कभी दूसरों के दर्द को समझा? क्या मुसीबत में किसी के साथ खड़े हुए हो? अगर अब तक आपने ऐसा नही किया है तो यही समय है खुद में बदलाव करने के लिए। दूसरों के लिए दया भाव को अपनी habit बनायें। अल्बर्ट आइन्स्टीन कहते है कि दूसरों के लिए जीने वाली जिन्दगी ही सबसे कीमती होती है।

5-जैसे बनना चाहते थे, क्या वैसे बन पायें?
जब कभी मैं अधीर या स्वार्थी होने लगता हूँ तो इसी सवाल पर सोचता हूँ। मैंने अपने आप से क्या वादा किया है? मुझे लगता है कि मै इससे बेहतर कर सकता हूँ। खुद से पूछा गया यह सवाल मुझे जिन्दगी में बेहतर करने के लिए प्रेरित करता रहता है। हालाकिं जिन्दगी में अच्छा इंसान बनना बिलकुल भी आसान नही है, कम से कम हर समय तो नही। दूसरी तरफ स्वार्थी बनना बहुत आसान है, इसके लिए सोचना नही पड़ेगा। लेकिन क्या आप खुद को स्वार्थी इंसान के रूप में याद किया जाना पसंद करेगें? क्या इसी ढंग से आप जिन्दगी को जीना चाहेंगे?

6-Health व जोश भरी Life के लिए क्या करना होगा?

हो सकता है कि आप सब कुछ अच्छा कर रहे हों, बावजूद आपकी जिन्दगी थोड़ी उबाऊ और सुस्त हो सकती है। अगर आप अपनी health का ध्यान नही रखेंगे तो energy की कमी भी महसूस करेंगे। आप जिन्दगी के अहम क्षणों को बिस्तर पर पड़े हुए बर्बाद कर देंगे। इसकी बजाय एक अच्छी सेहत भरी जिन्दगी जीने की कोशिश करें। अच्छा खाना खाएं। Exercise करें। इससे चुस्ती बढेंगी। और फिर इस energy को ऐसे कामों में लगायें, जो आप हमेशा से करना चाहते थे। अगर अब तक आपको ऐसा कोई काम नही मिला है, जिसे दिल से करना चाहते है, तो खोजिये। यकीन मानिये उसे हासिल करने के बाद आप मेरा शुक्रिया जरुर अदा करेंगे।



आप कितने साल जिए यह अहम नही है, बल्कि इन सालों में आपने कितनी जिन्दगी जी, यह मायने रखता हैं

             अब्राहम लिंकन

हम हमेशा जिन्दगी जीने के लिए तैयार तो होते है, लेकिन जीते नही है।

            राल्फ वाल्डो



इस article के writer ‘लिओ बबॉटाहै, जो कैलीफोर्निया में जेन हैबिट्स के संस्थापक। जेन habits पर कई books आ चुकी है।













Sunday, June 25, 2017

Current GK July 2017 Part-2


11 June

1-  काकोरी कांड में शामिल क्रन्तिकारी राम प्रसाद ‘बिस्मिल’ का जन्म 11 june 1897 को शाहजहांपुर (उ.प्र.) में हुआ था

2-  भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने 16 पारियों में 1 हजार रन बनाकर सचिन तेंदुलकर के 18 परियों में 1000 रन बनाने के record को तोड़ दिया।

3-  मर्सीडीज के ड्राईवर लुईस हैमिल्टन ने मांट्रियल ( कनाडा) में अपने फार्मूला-1 career में छठी बार कनाडियन ग्रां.प्री. का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

12 June

1-  लाल बजरी बादशाह माने जाने वाले स्पेन के टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने 10वीं फ्रेंच ओपन का ख़िताब जीतकर ATP की ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने है

2-  ISSF निशानेबाजी विश्व कप के 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट्स में भारत के जीतू राय और हिना सिद्धू ने रूस को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है।

13 June

1-  आमिर खान ‘दंगल’ कमाई के लिहाज से 1,933 करोड़ ($300 मिलियन) के साथ दुनिया भर में पांचवी सबसे बड़ी गैर-अंग्रेजी फिल्म बन गई है

2-  international cricket control (ICC) द्वारा  वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को शीर्ष स्थान मिला है।

3-  अमेरिका के कैलीफोर्निया में 6333 फीट का पिज्जा बनाया गया है जिसका नाम दुनिया के सबसे लम्बे पिज्जा के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है

4-  राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित third generation anti tank guided missile ‘नाग’ का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

14 June

1-  क्यूबा की क्रांति के नेता चे ग्वेरा का जन्म 14 june 1928 को अर्जेन्टीना में हुआ था

2-  ‘ब्रैंडज 2017’ की शीर्ष 100 मूल्यवान ग्लोबल ब्रैंडज की सूची में 15,742 अरब के ब्रैंड मूल्य के साथ google शीर्ष पर है।

15 June

1-  भारतीय football team के कप्तान सुनील छेत्री AFC Asian cup qualifier में किर्गिस्तान के खिलाफ match में अपना 54वां अंतर्राष्ट्रीय गोल कर टॉप-4 active अंतर्राष्ट्रीय गोल स्कोरेर्स में शामिल हो गये है

2-  15 june 1954 को यूरोप के football संघों के संगठन ‘यूएफा’ का गठन हुआ था।

3-  एप्पल में लगभग 8 साल तक चिप development पर काम करने वाले micro-अर्किटेक्ट मनु गुलाटी को google ने नियुक्त किया है।

4-  चैंपियन ट्राफी के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए शिखर धवन tournament में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। धवन ने 9 परियों में 680 रन बनाकर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का यह record तोड़ दिया।

5-  देश में जनहित याचिका की शुरुआत करने वाले पूर्व मुख्य न्यायधीश पी.एन. भगवती 12 जुलाई 1985 से 20 दिसम्बर 1986 तक देश के मुख्य न्यायधीश रहे।

16 June
1-  संयुक्त राष्ट्र (UN) की संस्था ‘economic and social council (ECOSOC) में भारत लगातार दूसरी बार तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुआ है

2-  सर्बिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वूचिच ने एना ब्रनबिच को नया prime-minister चुना है, जो देश की पहली समलैंगिक और महिला prime-minister होगी।

3-  54 वर्ष पहले 16 june 1963 को रुसी महिला वैलेंटीना तेरेशकोवा अन्तरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला बनी थी।  

4-  जर्मनी के एकीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

17 June

1-  17 june 1950 को अमेरिकी शहर शिकागो में doctor रिचर्ड लॉलर की team ने पहली बार किडनी का सफल transplant किया था

2-  अमेरिकी शहर वाशिंगटन में राज कुमार गुजर ‘इमर्जिंग यंग लीडर अवार्ड’ जीतने वाले पहले पाकिस्तानी बन गये है

18 June

1-  हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल के अपने तीसरे match में भारतीय टीम ने लन्दन में पाकिस्तान को 7-1 से हरा दिया

2-  चैंपियन ट्राफी फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़कर हार्दिक पांड्या ICC वनडे tournament के फाइनल में सबसे तेज अर्द्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये।

3-  भारतीय शटलर श्रीकांत किदांबी इंडोनेशिया सुपर सीरिज प्रीमियर बैंडमिन्टन tournament में पुरुष सिंगल्स का ख़िताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गये।

4-  18 june 1946 को डॉ. राम मनोहर लोहिया ने गोवा जाकर स्थानीय निवासियों को पुर्तगालियों के खिलाफ आन्दोलन करने के लिए प्रेरित किया था। इसलिए क्रांति दिवस कहा गया।

5-  चैंपियन ट्राफी जीतने वाली पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज हसन अली को ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ ख़िताब से नवाजे गये।

19 June

1-  Mumbai में 1903 में बनकर तैयार हुआ ताज महल होटल ट्रेडमार्क वाली देश की पहली इमारत बन गई है

2-  भारतीय क्रिकेट टीम के टेल-एंडर जसप्रीत बुमराह ने 40 international cricket match के बाद पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियन ट्राफी के फाइनल match में पहला रन बनाया।

3-  कनाडा के पूर्व UFC फाइटर टिम हेग की बॉक्सिंग फाइट नॉकआउट के बाद मौत हो गई।

4-  भारतीय वुशु टीम ने चीन में आयोजित ब्रिक्स 2017 खेलों में 2 स्वर्ण पदक सहित कुल 6 पदक जीते है।

20 June

1-  ‘विश्व शरणार्थी दिवस’ के मौके पर यूनिसेफ ने पहली बार अपने गुडविल एंबेसडर के तौर पर मुजून अलमेल्लेहन (19) नामक एक शरणार्थी को नियुक्त किया है

2-  कपड़ा मंत्री ईरानी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शनी के सबसे बड़े कुशन का उद्धाटन किया।

3-  20 june 1991 को एकीकृत जर्मनी की राजधानी को बॉन से बर्लिन ले जाने का फैसला हुआ था और इसे लागू होने में 8 वर्ष लग गये थे

4-  जुलाई से लागू होने वाली GST व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अमिताभ बच्चन को इसका ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है।


5-  भारत में पहली बार इंदौर (मध्यप्रदेश) ने ट्रैफिक control के लिए 14 फुट लम्बा रोबोट नियुक्त किया है। 






Monday, June 12, 2017

Current GK July 2017 Part-1


1    
    1   June

1-  ग्लोबल पीस इंडेक्स के मुताबिक, यूरोपीय देश आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश है जबकि भारत 163 देशों की इस सूची में 137वें स्थान पर है।

2 June

1-  2 June 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर तेलंगाना भारत का 29वां राज्य बना था।

2-  2 June 1966 को पहला अमेरिकी अन्तरिक्ष यान सर्येयर 1चाँद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा था।

3 June

1-  3 June 1947 को ब्रिटिश भारत के आखिरी वायसराय लार्ड माउंटबैटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था जिसको 3 June प्लानया माउंटेबैटन प्लान कहा जाता है।

2-  अमेरिका में भारतीय मूल की 12वर्षीय छात्रा अनन्या विनय ने कठिन स्पेलिंग बताने की प्रतियोगिता स्लेलिंग बीजीत ली है। अनन्या यह प्रतियोगिता जीतने वाली लगातार 13वीं भारतीय मूल की शख्स बन गई है।

3-  भारतीय मूल के लियो वराडकर आयरलेंड के पहले समलैंगिकऔर सबसे युवा (38) prime-minister होंगे।

4-  3 June 1984 को prime-minister इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली सरकार के आदेश के बाद ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ था।

5-  online media company नीति digital के पूर्व प्रमुख शशि शेखर वेम्पति को प्रसार भारती का CEO नियुक्त किया गया है।

4 June

1-  भारत ने चांदीपुर (ओड़िसा) से देश में विकसित सतह से हवा में मार करने वाली quick reaction missile का पहली बार सफलतापुर्वक परीक्षण किया।

5 June

1-  भारत ने सबसे भारी स्वदेशी rocket ‘GSLV MK-III को सफल परीक्षण किया।

2-  दक्षिण-पूर्वी यूरोपीय मोंटेनेग्रो आधिकारिक तौर पर नाटो का 29वां सदस्य बन गया है।

3-  5 June को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर वर्ष दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

6 June

1-  वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 6 June, 1994 को वॉरविकशायर की तरफ से खेलते हुए अपनी record 501 रनों की पारी में 308 रन सिर्फ बाउंड्री (62 चौके और 10 छक्के) से बनाये थे।
2-  वरिष्ठ नेपाली नेता शेर बहादुर देउबा चौथी बार नेपाल के prime-minister निर्वाचित हुए है।

7 June

1-  medicine company lupin और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज को पीछे छोड़ते हुए cadila healthcare 54,795.82 करोड़ के बाज़ार पूंजीकरण के साथ भारत की दूसरी सबसे मूल्यवान दवा कंपनी बन गई है।

8 June

1-  शिखर धवन ने चैंपियन ट्राफी में तीसरा शतक लगाकर ICC चैंपियन ट्राफी में सौरभ गांगुली,क्रिस गेल और हर्शल गिब्स के सर्वाधिक 3 शतक लगाने के record की बराबरी कर ली।

2-  नासा ने अपने अन्तरिक्ष मिशन के लिए भारतीय मूल के तीसरे शख्स राजा चारी को चुना है, जो अमेरिकी वायु सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल है।

9 June

1-      E-Commerce company अलीबाबा के संस्थापक जैक मा (52) की नेटवर्थ एक दिन में 18,013 करोड़ ($2.8 अरब) बढ़ गई, जिसके बाद वह एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गये है।

2-      UK में आम चुनाव के आये नतीजों में प्रीत कौर गिल देश की पहली महिला सिंख सांसद चुनी गई है।

3-      9 June 1964 को लालबहादुर शास्त्री देश के दूसरे prime-minister बने थे।

4-      फ्रेंच ओपन के मिक्स्ड डबल्स का फाइनल जीतने के साथ ही रोहन बोपन्ना ग्रैंड स्लैम जीतने वाले चौथे भारतीय बन गये है।

5-      1960 की बैटमैन टीवी सीरिज के अभिनेता एडम वेस्ट का 88 साल की उम्र में निधन हो गया।

6-      प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन national socialist council of nagaland (NSCN-K) के नेता एस.एस. खापलांग की म्यांमार के तागा में मौत हो गई।

7-      भारत को शांघाई co-operation organisation (SCO) के पूर्ण सदस्य का दर्जा हासिल हो गया।

10 June

1-  जमैका के 8 बार ओलंपिक स्वर्ण विजेता और विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने घरेलु ट्रैक पर अपनी आखिरी रेस में जीत हासिल की।

2-  10 June 1986 को कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार लॉर्ड्स (लन्दन) में टेस्ट match में जीत दर्ज की थी।

3-  स्टेंन वावरिंका विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे को हराकर 44 वर्षो बाद फ्रेंच ओपन सिंगल्स फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गये है।



   Tags:   Current GK June 2017 Part-1              Current GK June 2017 Part-2  

                           Current GK June 2017 Part- 3






4