Saturday, May 27, 2017

Important Tips for Professional Life

professional tips

1-  कार्यक्षेत्र में Tension को कैसे दूर भगाएं

तुरंत प्रतिक्रिया से बचें: अक्सर हम स्थिति के control से बाहर होने पर छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने लगते है। यहाँ तुरंत प्रतिक्रिया करने के बजाय उन पहलुओं पर ध्यान देना चाहिए, जिससे स्थिति control में आ सके।

प्राथमिकता के आधार पर चुने काम: कई बार काम की डेडलाइन के चलते tension हो जाता है। यहाँ company की रणनीति, अपनी कार्यक्षमता व अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को ध्यान में रखकर गैरजरुरी कामों को अपनी टेबल से हटा दें।

सकरात्मक रुख रखें: कार्य में tension हमारे self-confidence, energy और ध्यान को बिगाड़ देता है। इसलिए, कार्यक्षेत्र में tension को एक चुनौती के रूप में लें, ताकि आप अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकें।

अपनी जिम्मेदारियों पर केन्द्रित रहें: office में बेवजह की बातों से खुद को दूर रखें। ऐसा न करने पर आप अपने career से भटक सकते है और आपकी कार्य क्षमता में भी कमी दिखेगी।

Senior की help लें: अगर office में किसी काम को करने में कठिनाई आ रही है, जिसकी वजह से tension बढ़ रहा है, तब आपको अपने seniors से help लेनी चाहिए।

वक्त से पहले पहुंचने की करें कोशिश: office समय पर नही पहुंचने पर जल्दबाजी और हड़बड़ाहट tension को बढ़ाती है। office जल्दी पहुंचने की habit बनाएं।

प्रबंधन करें: आज की बढ़ती प्रतिस्पर्धा में tension से बचने के लिए job छोड़ना problem हा हल नही है। office में स्थिति को संतुलित करने के लिए दो से तीन बार बीच-बीच में काम से break और संतुलित आहार लेना जरूरी है।

सफलताओं को करें याद: दबाव में सफलतापूर्वक किये कार्यो को याद करना आपके self-confidence को बढ़ाने के साथ आपमें सकरात्मक energy पैदा करता है।

खुद को खुश करना है जरुरी: हर व्यक्ति को अपने कार्य के साथ अपनी रुचियों को भी जीवित रखना चाहिए। यह ख़ुशी देने के साथ मानसिक संतुलन भी बनाये रखता है। जब आप मानसिक रूप से health होते है तो किसी भी तरह के दबाव को झेलने में सक्षम होते है।

2-  Decision लेने में कितने आगे?

decision लेने की शैली आपकी नेतृत्व क्षमता को बयाँ करती है। कार्यक्षमता के साथ अगर decision लेने की क्षमता को बेहतर बना दिया जाए तो future में अवसरों के नये रास्ते बनते चले जाते है। यहाँ decision से जुड़ी कुछ बातें

Decision लेने के तरीके पर कर्मचारी 3 श्रेणियों में बांटे जा सकते है

1-  19% employee अपनी समझ से decision लेतें है।

2-  38% कर्मियों के decision आंकड़ो व् तथ्यों पर टिके होते है।

3-  43% कर्मियों के निर्णय मात्र आंकड़ो पर टिके होते है।

Decision लेते समय प्रभावशाली कैसे बन सकते है?

1-  जब आप किसी चीज को लेकर स्पष्ट नही होते, तब आप या तो बहुत जल्दी decision लेते है या फिर किसी निर्णय से पूरी तरह पीछे हट जाते है। दोनों ही स्थितियां ठीक नही है।

2-  तब तक decision न लें, जब तक आपके पास सही जानकारियां और option उपलब्ध न हो जाएँ।

3-  सोचें कि क्या आपका decision future में option के द्वार खोलता है या उसे सीमित कर देता है? imagine करें कि आपने एक decision लिया है। फिर जाननें कि कोशिश करें कि क्या आप उस decision को लेकर हल्का महसूस कर रहे है या फिर खुद को बंधा हुआ देख रहे है?

4-  जानने की कोशिश करें कि आपके लिए क्या important रखता है और आपके लिए अर्थपूर्ण life का क्या मतलब है? इस decision के आपके life में क्या मायने होंगे? option को लेकर खुद से इस तरह के सवाल करने से decision लेना आसान हो जाता है।

ख़राब Decision की वजह हो सकती है आपकी ये 8 Habits

1-  आलस

2-  किसी अनेपक्षित घटना के लिए तैयार न रहना

3-  पुराने तरीकों पर टिके रहना

4-  दूसरों पर आश्रित रहना

5-  अकेले बने रहना

6-  technical ज्ञान की कमी

7-  संवाद करने में असफल रहना

8-  बिना किसी योजना के साथ आगे आना

  




Thursday, May 25, 2017

Current GK June 2017 Part-2


11 May

1-  11 may 1998 को भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरन में दूसरी बार परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था

2-  11 may, 1912 को तत्कालीन ब्रिटिश भारत के समराला शहर (पंजाब) में प्रतिष्ठित कहानीकार, पत्रकार, फिल्म और रेडिओ पटकथा लेखक सआदत हसन ‘मंटो’ का जन्म हुआ था

3-  भारत में बास्केटबाल को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की शीर्ष बास्केटबाल लीग ‘नेशनल बास्केटबाल एसोसिएशन’ (NBA) ने अपनी पहली अकादमी ग्रेटर नॉएडा से शुरू की है।

12 May

1-  ओलम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने एशियन कुश्ती championship में भारत के लिए पहला रजत पदक जीत लिया है

2-  अभिनेता अभिताभ बच्चन को WHO ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और उसकी रोकथाम के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में अपना गुडविल एम्बेसडर चुना है।

13 May

1-  रामुद्री सोमेश्वर राव ने चीन में जारी 2017 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्री की पुरुष 200 मीटर टी-44 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया

2-  पहलवान बजरंग पुनिया ने 65 किलो free style स्पर्धा के final में कोरिया के ली सुंग-चुल को 6-2 से मात देकर एशियन कुश्ती championship में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

3-  स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने तीन साल बाद मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में सर्बिया के विश्व नंबर-2 नोवाक जोकोविच को मात दी

4-  13 may, 1952 को लोकसभा का पहला सत्र शुरू हुआ था।

5-  तमिलनाडु में ईशा योगा foundation में स्थापित ‘आदियोगी’ भगवान शिव की 112 फुट की अर्धप्रतिमा को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे बड़ी आवक्ष मूर्ति के रूप में दर्ज किया गया है।

6-  13 may, 1648 को लाल किले का निर्माण पूरा हुआ था। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहाँ ने 1638 में शुरू करवाया था।

7-  नेपाली नागरिक और तीन बच्चों की मां लखपा शेरना अपना ही record तोड़कर माउंट एवेरेस्ट पर सबसे ज्यादा आठ बार चढ़ाई करने वाली महिला बन गई है।

14 May

1-  चुनाव में मैरीन ल पेन को हराने वाले इमैनुएल मेक्रों ने फ़्रांस के 25वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली

2-  एशियन कुश्ती championship में भारत ने 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक समेत कुल 10 पदक अपने नाम किये।

15 May

1-  बाँदा (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से BJP सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा सबसे सक्रिय सांसद है और उनकी उपस्थिति 100% रही है

2-  15 may, 1957 को ब्रिटेन ने प्रशांत महासागर में किये गये श्रिंखलाबद्ध परीक्षणों के अंतगर्त अपने पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।

3-  दीप्ति शर्मा (188) और पूनम (109) ने आयरलेंड के खिलाफ पहले विकेट के लिए 320 रन जोड़कर महिला वनडे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी का नया record बनाया।

4-  E-Commerce company अलीबाबा के संस्थापक जैक मा $30.9 अरब की सम्पत्ति के साथ चीन के सबसे अमीर शख्स बन गये है।

5-  15 may, 1907 को लुधियाना (पंजाब) में स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रांतिकारी सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।

6-  15 may, 1948 को पूर्व दिग्गज cricketer सर डॉन ब्रेडमैन की अगुवाई में आस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ first class match में एक ही दिन में 129 over का सामना करते हुए 721 रन बनाये थे।

7-  भारतीय महिला टीम ने आयरलेंड को 249 रनों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की जो अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 14 वर्षो की सबसे बड़ी जीत है।

16 May

1-  16 may, 1929 को Hollywood रूज़वेल्ट होटल (अमेरिका) में करीब 270 लोगों की मौजूदगी में पहले आस्कर अवार्ड्स समारोह का आयोजन किया गया था

2-  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद और केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति लोकसभा में 100% उपस्थिति के साथ देश की सबसे active महिला सांसद है।

3-  सुंदर वाशिंगटन ने वानखेड़े stadium में राइजिंग पुणे super-joint और Mumbai Indians के बीच हुए पहले qualifier में ‘men of the match’ award जीतकर IPL record अपने नाम कर लिया।

17 May

1-  पूर्व दिग्गज स्पिनर भगवत चंद्रशेखर 72 वर्ष पहले 17 मई को जन्मे थे। बचपन में पोलियो का शिकार हुए चंद्रशेखर की बाई बांह कमजोर हो गई थी।

2-  digital payment company paytm ने रेणु सती को अपने payment bank की नई CEO नियुक्त किया है।

3-  17 may 1978 को मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के चुराए गये शव ताबूत को खोज निकाला गया था

4-  देश में जानवरों और पक्षियों के क्षेत्र में काम करने के लिए 2 भारतीय कार्यकताओं- संजय गुब्बी और पूर्णिमा बर्मन को ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

18 May

1-  विश्व के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन को सर्वाधिक (8) बार आउट करने वाले England के गेंदबाज हेडले वेरिटी का जन्म 18 मई, 1905 को हुआ था

2-  केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का 60 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

3-  18 may, 1974 को prime-minister इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत अपने पहले परमाणु बम के परीक्षण के साथ ही ‘परमाणु शक्ति सम्पन्न ‘ देश बन गया था।

4-  अभिनेत्री रीमा लागू (59) का ह्रदय गति रुकने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में निधन हो गया।

5-  18 may 2009 को श्रीलंका में आतंकवादी संगठन लिट्टे (तमिल टाइगर्स) के साथ 25 वर्षो से चल रहा गृहयुद्ध खत्म हुआ था।

20 May

1-  देश में प्रत्यक्ष निवेश (FDI) वित्त वर्ष 2016-17 में 9% बढ़कर $43.48 अरब (Rs 2.80 लाख करोड़) रहा जो किसी वित्त वर्ष में सर्वाधिक है

2-  शशि प्रकाश गोयल को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का प्रमुख सचिव बनाया गया है।


3-  फ़ोर्ब्स magazine के मुताबिक, HP इंटरप्राइज की CEO मेग व्हितमेंन $2.5 अरब की नेट्वर्थ के साथ अपने बलबूते बनी अमेरिकी technology जगत की सबसे अमीर महिला है। 


     

    






  

Tuesday, May 23, 2017

Banking में Career

career in banking

ऐसे बनें Specialist Officer

देश में सरकारी क्षेत्र के ज्यादातर बड़े bank specialist officer नियुक्त करने के लिए IBPS (institute of banking personal selection) पर निर्भर करते है। career counsellor जितिन चावला बताते है कि IBPS करीब 20 सरकारी bank के लिए specialist officer नियुक्त करता है। इसके लिए यह संस्थान online exam और interview का आयोजन करता है। परीक्षा में जरुरी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 20 से 30 वर्ष की आयु के युवाओं को शामिल होने का मौका मिलता है। SBI सहित कुछ सरकारी bank अपनी अलग प्रक्रिया से भी specialist officer नियुक्त करते है।

जनधन योजना की अब तक की सफलताओं के बावजूद एक बड़ी आबादी banking सुविधाओं से दूर है। और जो आबादी banking व्यवस्था से जुड़ी हुई है, उसे अब भी परेशानी रहित सुविधाएँ उपलब्ध नही हो पा रही है। इसकी एक बड़ी वजह bank शाखाओं और bank कर्मियों की कमी है। इसलिए, बीते कुछ वर्षो में सरकारी क्षेत्र के bank में नई नियुक्तियों की दर तेजी से बढ़ी है। बीते वर्षो के नियुक्ति सम्बन्धी आंकड़ो को देखें, तो कमोबेश हर वर्ष 50 हजार से ज्यादा भर्तियाँ हुई है। इनमें क्लर्क के पद तो है ही, कई अन्य श्रेणियों के officer पद शामिल रहे है।

Career counsellor अश्विनी भावे बताती है, ‘ आमतौर पर लोग banking में career का आशय क्लर्क या PO (probationary officer) बनने के मौके के तौर पर ही लेते है। हालाकिं banking में career का दायरा सिर्फ इन्हीं दो पदों तक सीमित नही है। bank में और तरह के पद होते है, जिन पर बैठे शख्स bank के लिए खास भूमिकाएं निभाते है। मगर bank की सामान्य शाखाओं से सम्बंधित न होने के कारण ज्यादातर लोग इन कर्मियों से रूबरू नही हो पाते। ऐसे कर्मियों को banking के क्षेत्र में specialist officer कहा जाता है।‘

कई तरह के होते है Specialist Officer

bank में खास कार्यो की विविधता के कारण specialist officer के पद भी कई होते है। इनमें प्रमुख है- economist, finance analysist, charted accountant, राजभाषा अधिकारी, law officer, agricultural field officer और IT officer. पदों की यह विविधता अलग-अलग विषयक्षेत्र के व्यक्तियों को अपनी विशेषज्ञता भुनाने का पर्याप्त अवसर देती है। लिहाजा इन पदों से जुड़ी जिम्मेदारियों और उन्हें निभाने के लिए अनिवार्य योग्यताओं को जानना जरूरी है।

Economist और Finance Analyst

इनपर सम्बंधित bank की वित्तीय स्थिति को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी होती है। इसके लिए इन्हें bank management को समय-समय पर उन क्षेत्रों (stock market, fund और bond आदि) में निवेश की सलाह देनी होती है, जो bank के लिए मुनाफे की दृष्टि से बेहतर है।

योग्यता : finance में MBA या दो वर्षीय full time PG diploma प्राप्त कर चुके व्यक्ति finance analyst बन सकते है। इसी तरह economist बनने के लिए economist में PG डिग्री होनी चाहिए।

Charted Accountant

इनकी भूमिका, अपने bank की शाखाओं के audit की होती है। इसके अलावा bank से सम्बंधित करों (corporate tax और service tax आदि) के आकलन का दायित्व भी इन्हें संभालना होता है। ये bank में वित्तीय अनुशासन बनाये रखने और गडबडियों को रोकने में मदद करते है।

योग्यता: Institute of Charted accountant of india के charted accountancy course को पूरा करके CA बना जा सकता है।

राजभाषा अधिकारी

किसी bank में राजभाषा यानी हिंदी में कामकाज की जिम्मेदारी राजभाषा अधिकारी की होती है। देश में banking गतिविधियों मूल रूप से English में संचालित होती है। इसलिए, यहाँ राजभाषा अधिकारी की भूमिका अहम हो जाती है। वह bank के customers के लिए bank की सभी जरुरी सूचनाओं आदेशों और form को हिंदी में उपलब्ध कराते है।

योग्यता : हिंदी में master degree और graduation में English का subject के पर study. इसी तरह संस्कृत में master degree और graduation में हिंदी और English subject होने पर यह पद पाया जा सकता है। 

Law Officer

bank की रोजमर्रा के कामकाज में कई ऐसे कार्य भी शामिल होते है, जिनके लिए कानूनी पेशेवरों की विशेषज्ञता जरूरी होती है। bank में गिरवी रखी जाने वाली संपत्तियों के दस्तावेजों की जाँच, अदालती मामलों में bank को परामर्श देने और bank के कार्यो के कानूनी पहलुओं को देखने सरीखें कार्य, law officer की मुख्य भूमिका में आते है।

Agriculture Field Officer

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इन अधिकारियों की जरूरत कृषि से सम्बंधित banking गतिविधियों के लिए होती है। कृषि कार्यो के लिए किसानों को कर्ज देना इनका मुख्य कार्य होता है। इस कारण इनकी तैनाती भी ग्रामीण क्षेत्रों की bank शाखाओं में होती है। इन्हें bank में किसानों के कर्ज के आवेदनों की जांच और कर्ज की राशि तय करने आदि कार्य करने होते है।

योग्यता: इस पद का दावेदार बनने के लिए agricultural, horticulture, एनिमल हस्बेंडी, फॉरेस्ट्री, डेयरी साइंस, veterinary science, agricultural marketing and cooperation and banking, agro-forestry, agricultural biotechnology, food technology, डेयरी टेक्नोलॉजी और agricultural engineering में से किसी subject में चार वर्षीय bachelor degree का होना जरुरी है।

IT Officer

customer को सुरक्षित और त्वरित banking सेवाएँ मुहैया कराने का दारोमदार IT officer के जिम्मे होता है। ये पेशेवर bank के IT officer के जिम्मे होता है। ये पेशेवर bank के IT system की खामियों को खोजने और उनमें सुधार के जरूरी उपाय भी करते है। ये पेशेवर ethical hanking और application security testing आदि का सहारा लेते है।

योग्यता: computer science, information technology और electronic and communication engineering में से किसी विषय में BE या BTech की degree इस पद के लिए जरूरी होती है। graduation के बाद NIELIT से ‘B’ level diploma प्राप्त व्यक्ति भी पद के लिए दावेदारी कर सकते है।




                               Job से सम्बंधित कुछ बातें








Tuesday, May 16, 2017

जब Skin allergy के कारण होती है पित्ती

skin allergy

पित्ती को अर्टिकेरिया कहते है। यह एक तरह की allergy है, जिससे skin पर लाल चकते पड़ जाते है। खुजली होने लगती है। ऐसा tension से भी हो सकता है।

हाइव्स या पित्ती कई  वजह से हो सकती है। यह skin की प्रतिक्रिया है, जिसके लक्षण लाल चकते व् खुजली के रूप में दिखाई देते है। तेज खुजलाने, शराब का सेवन करने, व्यायाम और भावनात्मक tension से problem और बढ़ जाती है।

BL के super speciality hospital के senior डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ, नितिन एस. वालिया कहते है,’ अर्टिकेरिया के लक्षण चौबीस घंटो में चले जाते है। इसके निशान भी नही रहते। क्रानिक अर्टिकेरिया महीनो तक रह सकता है। सामान्य पित्ती ठीक होने पर निशान भी नही रहते। अगर इसके लक्षण बड़े हिस्से पर skin पर चकते पड़ना, चक्कर आना, सनसनाहट, सांस लेने में कष्ट होना या या जीभ या गले में swelling के तौर पर दीखते है तो तुरंत डॉ से contact करना चाहिए।

लक्षण

1-  लाल, अधिक खुजली वाले अंडाकार या कीड़े के आकार के चकते
2-  bleaching (लाल चकतों को दबाने पर उनका सफ़ेद या पीला पड़ना)
3-  चकते body के किसी भी भाग पर दिख सकते है, इनका आकार भी बदल जाता है। body के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में फ़ैल भी सकते है।
ट्रिगर/कारण
research में इसके सटीक कारणों के बारे में पता नही चल पाया है, पर सामान्य कारक निम्न है:
1-  कुछ भोज्य पदार्थ जैसे शेलफिश, मछली, मूंगफली, अंडे और दूध
2-  एस्प्रिन, पेनसिलीन और blood pressure की medicine की अधिकता
3-  पराग कण, पशुओं की मृत त्वचा, लेटेक्स और कीड़ों के डंक का असर
4-  exercise और emotional tension
5-  blood transfusion, इम्यून तंत्र से सम्बंधित गडबडियों, thyroid hormones की गड़बड़ी व् अन्य infection
उपचार
घर पर ही कुछ सामान्य सावधानियां रखकर स्थिति काबू में आ जाती है। लेकिन अगर पांच दिन में लक्षण दूर ना हो, तो डॉक्टर से contact करें। एंटीहिस्टामिन इसका सबसे सामान्य उपचार है, इससे खुजली, सूजन और दूसरी allergic प्रतिक्रियाएं कम हो जाती है।
swelling, लालपन और खुजली को कम करने के लिए कई बार कार्टिकोस्टेरॉइड medicine भी दी जाती है। protein controls के अलावा serious स्थितियों में  injection भी दिए जाते है।
सावधानियां
1-  पित्ती के कारकों से बचें
2-  गर्म पानी का उपयोग ना करें।
3-  कुनकुने पानी का उपयोग करें। पित्ती पर गीली पट्टियाँ रखें।
4-  ठन्डे कमरे में समय बिताएं।
5-  हल्के-पतले और ढीले कपड़े पहनें।
6-  ठन्डे पानी में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाकर स्नान करें।

7-  तंग और उनी कपड़े ना पहनें। 
   
   Tags:         Dyslexia के लक्षण         Health Professional को इलाज की जरूरत                                                                  Eye Sickness (आँखों की बीमारी)