Friday, May 12, 2017

Current GK June 2017 Part-1


1 May

1-  चेन्नई में जोशना चिनप्पा भारत की ही दीपिका पल्लीकल कार्तिक को हराकर एशियाई स्कवॉश ख़िताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है

2-  महाराष्ट्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने कोल्हापुर में 303 फुट ऊँचा तिरंगा फहराया, जो देश का दूसरा सबसे ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज है।

3-  दिग्गज स्पैनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने आस्ट्रिया के डोमिनिक थियम को 6-4, 6-1 से मात देकर record 10 वां बार्सलोना ओपन का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

4-  1 मई, 1897 को स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी।

5-  भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत ने ITTF challenge चिली ओपन में singles और doubles ख़िताब अपने नाम कर लिए।

2 May

1-  भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष ने ITTF challenge चिली ओपन में सिंगल्स और डबल्स ख़िताब अपने नाम कर लिए

2-  मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य का वित्त वर्ष April-march से बदलकर जनवरी-दिसम्बर कर दिया जिसके तहत वहाँ बजट दिसम्बर में पेश होगा।

3 May

1-  3 may को ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है

2-  मलेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप के एक match में भारत ने मंदीप सिंह की हेट्रिक की मदद से जापान पर 4-3 से जीत दर्ज की।

3-  राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्म ‘रुस्तम’ के लिए national award से सम्मानित किया। वही, जायरा वसीम ने ‘दंगल’ के लिए best supporting actress’ का पुरस्कार ग्रहण किया।

4 May

1-  दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच खेले गए match में कुल 31 छक्के लगे जो किसी भी IPL match में लगे सर्वाधिक छक्को का record है

2-  स्वच्छ भारत अभियान के तहत 434 शहरों पर कराये गये ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2017’ के अनुसार देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर (मध्य प्रदेश) और सबसे गंदा शहर गोंडा (उत्तर प्रदेश) है

3-  जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहा दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे ब्रिज(पुल), पेरिस (फ़्रांस) के आइफिल टावर से लगभग 35 मीटर ऊँचा होगा

5 May

1-  5 may, 1818 को जर्मनी के एक यहूदी परिवार में दार्शनिक, अर्थशास्त्री और साम्यवाद के प्रणेता कार्ल मार्क्स का जन्म हुआ था

2-  5 may, 1961 को ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में पहुँचने वाले पहले अमेरिकी नागरिक बने थे।

3-  5 may, 1916 को फरीदकोट जिला (पंजाब) स्थित संधवा गाँव में भारत के सातवें और इकलौते सिख राष्ट्रपति ‘ज्ञानी’ जैल सिंह का जन्म हुआ था।

4-  ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेण्टर से सफलतापूर्वक दक्षिण एशिया संचार उपग्रह GSAT-9 launch कर दिया।

5-  देश के किसी high court की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश और Delhi high court की पहली महिला जज जस्टिस (सेवानिवृत्त) लीला सेठ का 86 साल की उम्र में noida में निधन हो गया।

6 May

1-  भारत ने hockey के सुल्तान अजलान शाह cup में न्यूजीलैंड को 4-0 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया

2-  6 may, 1954 को 1 मील (1,609 मीटर) की दुरी को 3 minute 59.4 seconds में पूरा करने वाले पहले व्यक्ति ब्रिटेन के रॉजर बैनिस्टर बने थे।

3-  पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर को लन्दन में आयोजित हुए 7वें सालाना एशियाई पुरस्कार समारोह में ‘फेलोशिप अवार्ड’ से सम्मानित किये गये।

7 May

1-  Mumbai Indians के लसिथ मलिंगा IPL में 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गये है

2-  7 may, 1861 को kolkata में रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म हुआ था। 

8 May

1-  अमेरिकी टेक company एप्पल के बाज़ार पूंजीकरण ने $800 अरब का आकड़ा पार कर लिया और ऐसा करने वाली यह दुनिया की पहली company बन गई है

2-  भारत की महिला निशानेबाज़ हिना सिदधू ने चेक गणराज्य में हुई 48वीं ग्रा. प्री. लिबरेशन प्लेजन निशानेबाज़ी championship में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया है

3-  फ़्रांस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अंतिम चरण में 66.06% मत हासिल कर एन मार्श के इमैनुएल मेक्रों देश के 25वें और सबसे कम उम्र(39) के राष्ट्रपति बन गये है।

4-  8 may, 1945 को जर्मनी ने आधिकारिक रूप से द्धितीय विश्व युद्ध में आत्मसमर्पण किया था।

9 May

1-  भारतीय महिला cricket team की तेंज गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना 181वां wicket महिला वनडे cricket में सर्वाधिक wicket लेने वाली गेंदबाज बन गई

2-  9 may, 1947 को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था विश्व बैंक ने पहला लोन फ़्रांस को दिया था।

3-  भारत को 10 वर्षो के बाद संयुक्त राष्ट्र के संगठन UN- हैबिटेट का निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया है, जो दुनिया भर में मानव बस्तियों के स्थायित्व को बढ़ावा देने के लिए काम करता है।

4-  9 may, 1540 को कुम्भलगढ़ (राजस्थान) में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ था।

10 May

1-  एशियाई कुश्ती championship में हरप्रीत सिंह ने कांस्य पदक जीत कर tournament में भारत को पहला पदक दिलाया

2-  10 may 1994 को नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे

3-  गोदरेज consumer products limited (GCPL) ने गोदरेज समूह के प्रमुख आदि गोदरेज की बेटी निसाबा गोदरेज को company का कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया है।





         Tags: Current GK May 2017 Part-1                      Current GK May 2017 Part-2                                                               Current GK May 2017 Part-3



     

Thursday, May 11, 2017

सामान्य विज्ञान General Science -4


पाचन तंत्र (Digestive System)

1-  मानव के पाचन तंत्र में एक आहार-नाल और सहयोगी ग्रंथिया (यकृत, अग्नाशय आदि) होती है। आहार-नाल, मुखगुहा, ग्रसनी, ग्रसिका, आमाशय, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय और मलद्धार से बनी होती है। सहायक पाचन ग्रंथियों में लार ग्रंथि, यकृत, पित्ताशय और अग्नाशय है।

2-  आहार पदार्थो के विशेष घटक protein, carbohydrate, वसा, vitamins, खनिज लवण और जल है। सभी खाद्य पदार्थ इन्हीं घटकों से बने रहते हैं। किसी में कोई घटक अधिक होता है, कोई कम। body का 2/3 भाग जल है।

3-  पाचन का प्रयोजन है आहार के गूढ़ अवयवों को साधारण घटकों में विभक्त कर देना। यह कार्य मुंह में लाल रस द्वारा, आमाशय में जथरस द्वारा, ग्रहणी में अग्नाशयरस (pancreatic juice) तथा पित्त (bile) द्वारा और क्षुंदात्र में आंत्ररस (succus entericus) द्वारा सम्पादित होता है।

4-  आमाशय में पाचन की क्रिया जठररस की क्रिया द्वारा होती है। आमाशय की श्लेष्मल कला की ग्रंथियां यह रस उत्पन्न करती है। जब आहार आमाशय में पहुंचता है तो यह रस चारों ओर की गंथियों से आमाशय में ऐसी तीव्र गति से प्रवाहित होने लगता है जैसे उसको उंडेला जा रहा हो। इस रस के दो मुख्य अवयव पेप्सिन नामक enzymes और hcl acid होते है। पेप्सिन की विशेष क्रिया protein पर होती है, जिसमें hcl acid सहायता करता है।

5-  उदर के दाहिने भाग में उपर की ओर body की यकृत (liver) नामक सबसे बड़ी ग्रंथि है, जो पित्त का निर्माण करती है। वहाँ से पित्त पित्ताशय में जाकर एकत्र हो जाता है और पाचन के समय एक वाहिनी द्वारा ग्रहणी में पहुंच सकता है। यह हरे रंग का गाढ़ा तरल द्रव्य होता है। वसा के पाचन में इससे सहायता मिलती है।

6-  बृहदांत्र का कार्य केवल अवशोषण है। यह अंग विशेषतया जल का अवशोषण करता है। मलत्याग के समय मल जिस रूप में बाहर निकलता है, वह बृहदांत्र जल का अवशोषण कर लेता है। जल के अतिरिक्त वह थोड़े glucose का भी अवशोषण करता है, पर और किसी पदार्थ का अवशोषण नही करता। इसके अतिरिक्त लोह, मैग्नीशियम, calcium आदि body का त्याग बृहदांत्र  ही में करते है। यहाँ उनका उत्सर्ग होकर वे मल में मिल जाते है।

7-  आहार का जो कुछ भाग पचने तथा अवशोषण के पश्चात आंत्र में बच जाता है वही मल होता है।

श्वसन तंत्र (Respiratory System)

1-  श्वसन तंत्र में साँस सम्बन्धी अंग जैसे नाक, स्वरयंत्र (larynx), श्वासनलिका और फुफ्फुस (lungs) आदि शामिल है। body के सभी भागों में गैस का आदान- प्रदान (gas exchange) इस तंत्र का मुख्य कार्य है।

2-  नाक से ही सांस लेनी चाहिए क्योंकि नाक के अंदर छोटे-छोटे बाल होते है। ये बाल हवा में मिली धूल को बाहर ही रोक लेते है, अंदर नही जाने देते। मुंह से सांस कभी नही लेनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से हवा (सांस) के साथ धूल और हानिकारक कीटाणु भी अंदर चले जाते है।

3-  सांस-नली प्राय: साढ़े चार इंच लम्बी, बीच में खोखली एक नली होती है, जो गले में टटोली जा सकती है। यह भोजन की नली (अन्न नाल) के साथ गले से नीचे वक्षगहर में चली जाती है। वक्षगहर में, नीचे के सिरे पर चलकर इसकी दो शाखाएं हो गई है। इसकी एक शाखा दायें फेफड़े में और दूसरी बाएं फेफड़े में चली गई है। ये ही दोनों शाखाएं वायु नली कहलाती है। श्वास नली और वायु नली फेफड़े में जाने के प्रधान वायु पथ है।

4-  फुफ्फुस (Lungs): हमारी छाती में दो फुफ्फुस (फेफड़े) होते है- दायाँ और बायाँ। दायाँ फेफड़ा बाएं से एक इंच छोटा, पर कुछ अधिक चौड़ा होता है। दायें फेफड़े का औसत भार 23 औंस और बाएं का 19 औंस होता है। पुरुषों के फेफड़े स्त्रियों के फेफड़ो से कुछ भारी होते है। फेफड़े चिकने और कोमल होते है। इनके भीतर अत्यंत सूक्ष्म अनंत कोष्ठ होते है जिनको ‘वायु कोष्ठ’ (Air cells) कहते है। इन वायु कोष्ठों में वायु भरी होती है। फेफड़े युवावस्था में मटियाला और वृद्धावस्था में गहरें रंग का स्याही मायल हो जाता है। ये भीतर से स्पंज-समान होते है।

5-  श्वसन क्रिया (Respiration): साँस लेने को ‘श्वास’ और सांस छोड़ने को ‘प्रश्वास’ कहते है। इस ‘श्वास-प्रश्वास क्रिया’ को ही ‘श्वसन क्रिया’ कहते है।

6-  श्वास-गति (Breathing Rate): साधारणत: स्वस्थ मनुष्य एक minute में 16 से 20 बार तक सांस लेता है।

परिसंचरण तंत्र (Circulatory System)

1-  परिसंचरण तंत्र अंगो का वह समुच्चय है जो body की कोशिकाओं के बीच पोषक तत्वों का यातायात करता है। इससे रोगों से body की रक्षा होती है तथा body का ताप एवं pH स्थिर बना रहता है।

2-  amino acid, विधुत अपघट्य, gas, hormones, रक्त कोशिकाएं तथा nitrogen के अपशिष्ट उत्पाद आदि परिसंचरण तंत्र द्वारा यातायात किये जाते है। केवल रक्त-वितरण network को ही कुछ लोग वाहिका तंत्र मानते है, जबकि अन्य लोग लसीका तंत्र को भी इसी में सम्मलित करते है।

3-  वाहिकातंत्र ह्रदय, धमनियों तथा शिराओं के समूह का नाम है। धमनियों और शिराओं के बीच केशिकाओं का विस्तृत समूह भी इसी तंत्र का भाग है। इस तंत्र का काम body के प्रत्येक भाग में blood को पहुंचाना है, जिससे उसे पोषण और oxygen प्राप्त हो सकें।

4-  केशिकाओं के blood से पोषण और oxygen उतकों में चले जाते है और इस पोषण और oxygen से विहीन blood को वे शिरा में लौटाकर heart में लाती है जो उसको फेफड़े में oxygen लेने के लिए भेज देता है।

5-  heart एक पेशी-उतक से निर्मित चार कोष्ठोंवाला खोखला अंग, वक्ष के भीतर, उपर, दूसरी पर्शुका और नीचे की ओर छठी पर्शुका के बीच में बाई ओर स्थित है। इसके दोनों ओर दाहिने और बाएं फेफड़े है। इसका आकार कुछ त्रिकोण के समान है, जिसका चौड़ा आधार उपर और विस्तृत निम्न धारा (lower border) नीचे की ओर स्थित है। इसपर एक दोहरा क्लानिर्मित आवरण चढ़ा हुआ है, जिसका ह्रदयावरण (pergicardium) कहते है। इसकी दोनों परतों के बीच में थोड़ा स्निग्ध द्रव भरा रहता है।

6-  ह्रदय भीतर से चार कोष्ठों में विभक्त है। दो कोष्ठ दाहिनी ओर और दो बाई ओर है। दाहिनी और बाई ओर के कोष्ठ के बीच में एक विभाजक पट (septum) है, जो दोनों ओर के blood को मिलने नही देता। प्रत्येक ओर एक कोष्ठ उपर है, जो आलिंद (Auricle) कहलाता है और नीचे का कोष्ठ निलय (ventricle) कहा जाता है। दाहिने निलय में उर्ध्व ओर अधो महाशिराओं के दो छिद्र है, जिनके द्वारा blood लौटकर heart में आता है। एक बड़ा छिद्र आलिंद और निलय के बीच में है, जिसपर कपाटिका (valve) लगी हुई है।

7-  धमनियां heart से pure blood को ले जानेवाली लचीली नालियाँ या वाहिकाएं है, जिनके द्वारा blood अंगो में पहुँचता है। heart से निकलनेवाली मुख्य महाधमनी है, जो वक्ष में से होती हुई उदर के अंत पर पहुंचकर, दो अंतिम शाखाओं में विभक्त हो जाती है। महाधमनी से शाखाएं, निकलकर अंगो में चली जाती है। ज्यों-ज्यों शाखाएं, निकलती जाती है, उनका आकार छोटा होता जाता है। ये छोटे आकारवाली धमानिकाएं (Arterioles) कहलाती है।

8-  धमनियाँ शुद्ध blood को heart से ले जाती है और अंगो में सूक्ष्म कोशिकाओं में अंत हो जाती है, जिनके द्वारा अंग पोषण और oxygen blood से ग्रहण कर लेते है। इन कोशिकाओं से शिराएँ प्रारम्भ होती है, जिनके द्वारा पोषण और oxygen से रहित blood से ग्रहण कर लेते है। इन कोशिकाओं से शिराएँ प्रारम्भ होती है, जिनके द्वारा पोषण और oxygen से रहित blood heart को लौटकर आता है।


9-  वाहिकातंत्र का पहला important element केशिकाएं(Capillaries) कहलाता है। धमनियों और शिराओं के बीच में केशिकाओं का समूह स्थित होता है। heart से धमनियों में blood आता है। ये धमनियां केशिकाओं में विभक्त हो जाती है। केशिकाओं के दूसरी ओर से शिराएँ प्रारम्भ होती है। इस प्रकार केशिकासमूह एक झील के समान होता है, जिसमें एक ओर से नदी प्रवेश करती है ओर दूसरी ओर से दूसरी नदी निकलती है। 



    Tags:    General Science सामान्य विज्ञान          General Science सामान्य विज्ञान-2
                                         General Science सामान्य विज्ञान-3





     

Tuesday, May 9, 2017

Eye Sickness (आँखों की बीमारी)

eye sickness

thyroid में आँखे उभरी हुई लगने लगती है। आँखों में हुए छाले की वजह भावनात्मक tension भी हो सकती है। आँखे केवल दुनिया नही देखती। हमारे body में क्या गड़बड़ चल रही है, इसका पता भी ये आँखे दे देती है।

आँखे अलग-अलग प्रकार के उतकों से बनी होती है। इसी कारण से कई तरह की बीमारियों से वे प्रभावित भी जल्दी होती है। हमारे body में कहां क्या बीमारी पल रही है, इसका पता भी भी ये आँखे दे देती है। आँखों की जाँच से अपने body में कहाँ क्या गड़बड़ चल रहा है, इसका पता लगाना दरअसल काफी सस्ता उपाय भी है। (आँखों की एक सम्पूर्ण जाँच में 600 से 1000 रूपये ही लगते है और समय भी 30 minute से एक घंटे के बीच का ही लगता है।)

Delhi के सेव साइट सेण्टर के डायरेक्टर और आई सर्जन राजीव जैन का कहना है कि भले ही आपकी नजर 20/20 यानि कि एकदम ठीक हो, फिर भी आपको साल में कम से कम एक बार आँखों की जांच तो करानी ही चाहिए। आँखों की सरचना में विविध प्रकार के उतक शामिल होते है, इसलिए कई तरह की बीमारियों के प्रति उनमें संवेदनाशीलता अन्य अंगो की तुलना में कही ज्यादा होती है और इसलिए बीमारी को पहचानने में भी वे सहायक होती है।

डॉ. राजीव जैन के अनुसार आँखों के लगभग हर हिस्से से body में बन रही किसी असामान्यता के संकेत मिल सकते है। सिस्टेमिक (जिसमें पूरा body प्रभावित होता है, सिर्फ एक अंग नही, जैसे उच्च रक्तचाप या इंफ्लूएंजा) प्रकार की असामान्यताओं के लक्षण आँखों की बाहरी सतह (पलकें, कंजक्टिवा और कार्निया), आँखों के मध्य भाग (आइरिस) और पृष्ठ भाग (रेटिना) से पता चलते है। आँखों की उतकों में हो रहे बदलावों का पता लगाना जरूरी होता है, क्योंकि कई बार अगर सही समय पर इलाज ना मिले तो रेटिना की रक्त कोशिकाओं में आया परिवर्तन दृष्टिहीनता का कारण भी बन सकता है।

बच्चों या बड़ों की आँखों में कुछ खास परिवर्तन दिखने पर doctor से जरुर contact करना चाहिए। एक आँख का घूमना, आँखे बार-बार झपकाना, TV देखते हुए व् book पढ़ते समय आँखे मसलना या फिर आँखों में पानी आने और वस्तु हिलती हुई दिखना जैसे लक्षण आँखों के अलावा body की किसी अन्य problem का संकेत भी हो सकते है।

Thyroid की Problem

गुरुग्राम के forties memorial research institute के consultant ऑप्थैल्मोलाजिस्ट किशुक मारवाह कहते है, ‘अगर किसी के आँखों के गोले उभरे हुए और बड़े-बड़े हो तो वह thyroid ग्रंथि की problem हो सकती है। यह body में कही serious infection और सूजन का भी संकेत हो सकता है।

High Blood Pressure

high blood pressure में आमतौर पर कोई लक्षण नही दिखता, पर आँखों के doctor रेटिना की जांच से इसका पता लगा लेते है। किशुक मारवाह कहते है,’ हम उच्च रक्तचाप को आँखों में देख सकते है, ‘क्योंकि इसके कारण रेटिना की धमनियों में चांदी जैसी और तांबे के रंग की आभा आ जाती है, जिसे हम copper wiring कहते है। उच्च रक्तचाप का सम्बन्ध कभी-कभी आँखों की मांसपेशियों के लकवे से भी पाया गया है।‘

Diabetes

high blood pressure के कारण रेटिना से जुडी नसों में रक्त संचार बाधित होकर आँखों की नसों को कमजोर कर सकता है। Apollo hospital की consultant ऑप्थैल्मोलॉजी उमा मैलिआ कहती है,’ डायबिटिक रेटिनोपैथी नजर कमजोर होने का एक बड़ा कारण है।

Cancer

डॉ. राजीव जैन कहते है कि brain tumour के कारण आँखों की optic नर्व में सूजन आ जाती है, जो दृष्टि को प्रभावित कर सकती है। इसलिए आँखों की जाँच के दौरान अगर optic नर्व में सूजन पाई जाती है तो doctor brain tumour की आंशका के कारण neurologist से मिलने की बात भी करते है।

अधिक Tension

आँखों की पुतलियों में कई बार छाला या फुंसी हो जाती है। यह सेंट्रल सीरस रेटिनोपैथी के लक्षण है। body पर मानसिक व् शारीरिक tension बढ़ जाने से रेटिना से छाला या फुंसी बनने वाला फलुइड निकलने लगता है। डॉ. मारवाह कहते है, ‘इस स्थिति में चीजें धुंधली नजर आती है या लहरों की तरह हिलती हुई लगती है। आमतौर पर यह स्थिति tension में कमी आने के कारण ठीक होती जाती है।

आर्थ्राइटिस और स्पान्डिलाइटिस

रुमेटाइट आर्थ्राइटिस और स्पान्डिलाटिस जैसे ऑटोइम्यून रोगों में हमारी प्रतिरोधक क्षमता health कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इस कारण pain व् swelling की problem होती है। इसका असर आँखों में लाली, कमजोर दृष्टि, dry eye, केराटाइटिस (कार्निया में जलन) व् आँखों की मध्य परत युविया में सूजन आ जाती है।

Neurological Problems

थकान, tension और कैफीन के असर के कारण कई बार आँख फड़कने लगती है। लेकिन ये neurological disorder के कारण भी हो सकता है। डॉ. जैन के अनुसार neurologic disease जैसे मल्टीपल स्केलेरोसिस में आँखों की नस movement और दृष्टि में बदलाव आता है।

Cholesterol का स्तर

blood में cholesterol का level ज्यादा होने पर आँखों के उपरी या निचले हिस्सों पर पीले रंग का उभारयुक्त जमाव देखा जाता है। senior consultant ऑप्थैल्मोलॉजी उमा मैलिआ के अनुसार, ‘इन्हें जैन्थेलाज्मा कहा जाता है। अगर इन दोनों problems का इलाज नही किया जाता है तो उनके कारण रेटिना और बाकी पूरे body की रक्त कोशिकाएं कड़ी हो जाती है, जिससे stroke या heart attack का खतरा बढ़ जाता है।‘ अचानक आँखों में अँधेरा छा जाना भी दिल की problem का संकेत हो सकता है।

आँखों के Doctor के पास कब जाएँ

1-  1 वर्ष होने पर मोतियाबिंद रेटिनाब्लास्टोमा या भैंगेपन की जांच कराएं

2-  4-6 वर्ष की उम्र में कमजोर नजर व् आँखों की थकान आदि की जांच कराएँ।

3-  14 वर्ष का होने तक हर छह माह पर जांच कराएँ, अगर दृष्टि कमजोर है।

4-  6-40 वर्ष के दौरान हर तीन से पांच साल के अंतराल पर आँखों की जांच कराएं।

5-  40 की उम्र के बाद एक से 2 साल बाद ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और प्रेज्बियोपिया (बढ़ती उम्र के कारण आँखों को एक जगह एकाग्र करने में problem) की जांच कराएं।





   Tags:          Health Professional को इलाज की जरूरत           Dyslexia के लक्षण                                                       Kitchen में इन्हें अपनाएँ, Health बनाएं


Tuesday, May 2, 2017

Current GK May 2017 Part-3


21 April

1-  भारत ने सामाजिक और आर्थिक मुद्दो पर केन्द्रित संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो सहायक इकाइयों का चुनाव जीत लिया है।

2-  भारतीय नौसेना ने समुद्र से सतह पर मार करने वाली बह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।

3-  चीन ने अपने पहले मानवरहित मालवाहक अन्तरिक्ष यान त्यानझोऊ-1का सफल परीक्षण कर लिया है।

4-  दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस award 2017 में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को फिल्म सरबजीत’ (2016) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री जबकि जीनत अमान को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

5-  उत्तर प्रदेश सरकार ने 1980 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी सुलखान सिंह को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (DJP)  नियुक्त कर दिया।

22 April

1-  द्नियाभर में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 22 April को पृथ्वी दिवसमनाया जाता है।

2-  22 April, 1870 को रुसी शहर सिम्बिर्स्क में रुसी क्रांति के प्रणेता ब्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ था।

3-  नक्सल प्रभावित दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) की बिना mobile network वाले गाँव पलनारको cashless बनाने के लिए prime minister नरेन्द्र मोदी ने जिलाधिकारी सौरभ कुमार को सम्मानित किया है।

23 April

1-  23 April 1984 को अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री माग्रेट हेकलर ने एड्स वायरस की खोज की घोषणा की थी।

2-  23 April, 2013 को रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी क्रिस गेल ने IPL में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ T-20 cricket में सबसे तेज शतक और एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का record अपने नाम किया था।

24 April

1-  पूर्व cricketer सचिन तेंदुलकर का आज 44वां जन्मदिन है। international cricket में सचिन 34,357 रनों के साथ आज भी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज है।

2-  सूचना एवं मंत्रालय ने फिल्म निर्देशक और अभिनेता के. विश्वनाथ को वर्ष 2016 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की।

3-  रिलायंस इंडस्ट्रीज ने करीब 4 साल बाद बाजार पूंजीकरण के लिहाज से TCS को पछाडकर देश के सबसे मूल्यवान company का दर्जा दोबारा हासिल करलिया।

4-  राजकुमार राव अभिनीत न्यूटनको हांगकांग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म का ज्यूरी अवार्ड मिला है।

5-  भारत की 101 वर्षीय धाविका मन कौर ने न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में आयोजित world masters खेलों में 100 मीटर की स्प्रिंट रेस पूरी की।

6-  पूर्व कप्तान युनिस खान test cricket में 10,000 रन बनाने वाले पहले पाकिस्तानी और विश्व के 13वें बल्लेबाज बन गये।

7-  सउदी अरब किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल साउद के बेटें प्रिंस खालिद बिन सलमान को अमेरिका में देश का राजदूत नियुक्त किया गया है।

8-  अभिनेता आमिर खान ने 15 वर्ष बाद किसी अवार्ड program में गये और RSS प्रमुख मोहन भागवत के हाथों से 75वां मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार ग्रहण किया।

25 April

1-  ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह अपने T-20 career में 200 wicket झटककर ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बन गये है।

2-  25 April, 1982 को भारत में दूरदर्शन ने पहली बार रंगीन प्रसारण के लिए परीक्षण किया था।

3-  इजरायल ने हना खातिब को मुस्लिम शरिया अदालत की पहली महिला जज नियुक्त किया।

    26 April

1-  सुकमा नक्सली हमले में 25 CRPF जवानों के शहीद होने के बाद 1983 batch के IPS राजीव राय भटनागर को CRPF का महानिदेशक नियुक्त किया गया।

2-  international ओलम्पिक समिति में पहली भारतीय सदस्य नीता अंबानी को इस वैश्विक संस्था के दो important आयोग-ओलम्पिक चैनल कमीशन और ओलम्पिक शिक्षा आयोग का सदस्य बनाया गया है।

3-  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक सरकार ने राजधानी अगरतला में पूर्वोत्तर के सबसे बड़े आईटी हब का उद्धाटन किया।
4- 26 April 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था।


27 April

1-  अभिनेता और बीजेपी सांसद विनोद खन्ना का लम्बी बीमारी के बाद 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

2-  31 वर्ष पहले 26 April 1986 को तत्कालीन सोवियत संघ (अब युक्रेन) में चेर्नोबिल परमाणु हादसा हुआ था, जो दुनिया के सबसे बड़े परमाणु हादसों में से एक माना जाता है।


3-  इंदौर डिवीज़न की अंडर-19 महिला cricket टीम में 9 वर्षीय अनादि तागड़ें का चयन हुआ है।

4-  पूर्व पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तर 27 April, 2002 को 100 mph की speed से भी तेज गेंद फेंकने वाले पहले cricketer बने थे।

28 April

1-  28 April को दुनियाभर में काम के दौरान होने वाले हादसों और बीमारियों की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवसमनाया जाता है।

2-  28 April, 1945 को इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उनके कुछ सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी।

3-  गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना IPL के हर सीजन में 300+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गये है।

29 April

1-  एक कार हादसे में मॉडल और प्रो कबड्डी लीग में एकरिंग कर चुकी सोनिका चौहान का निधन हो गया।

2-  all india management association ने विश्व की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता company मोटोकार्प को ‘indian multinational company of the year’ घोषित किया है।

3-  प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा 260 गोल करने वाले पूर्व ब्रिटिश footballer एलन थियटर ने तीन minute में सबसे ज्यादा सेल्फी लेने का विश्व record बनाया है।

4-  पेशेवर ब्रिटिश मुक्केबाज एंथनी जोशुआ ने England के वेंब्ली stadium में युक्रेन के अपने प्रतिद्धन्द्धि व्लादिमीर क्लिशको को 11वें राउंड में हराकर 90,000 दर्शको के सामने IBF, WBA और IBO विश्व हैवीवेट चैंपियन बन गये।

5-  UK से चीन के लिए निकली पहली मालगाड़ी ने करीब 12,000 किलोमीटर का सफर 20 दिन में पूरा कर लिया है।


30 April

1-  4 जुलाई 1776 को अमेरिका की आजादी की घोषणा के बाद 30 April, 1789 को देश के पहले राष्ट्रपति के रूप में जॉर्ज वाशिंगटन को सर्वसम्मति से चुना गया था।

2-  30 April, 1945 को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।







3