Sunday, December 13, 2015

Sugar की लत अच्छी नही


white sugar को ‘food-place food’ कहा जाता है। इसमे empty calorie होती है, लेकिन vitamin या minerals नही होते, जिससे सेहत के लिए इसका कोई खास फायदा नही होता। एक अनुमान के अनुसार दुनियाभर के लोग sugar के कारण प्रतिदिन 500 calorie का अधिक सेवन करते है। जो लोग अधिक चीनी खाते है, उनमे ह्रदयरोग होने की आशंका छह गुना बढ़ जाती है। research में sugar के सेवन और cell की उम्र बढने में भी सीधा सम्बन्ध पाया जाता है। अधिक मात्रा में sugar खाने वालो में brain की cell जल्दी बूढी हो जाती है।

मोटापा और डायबीटीज होने पर sugar का अधिक सेवन कई अन्य problem का कारण बन सकता है। specialist के अनुसार कोकीन की तुलना में sugar सात गुना अधिक व्यसनकारी है। जब यह लत लगती है तो sugar और कार्बोहाइड्रेटयुक्त खाघ पदार्थ खाने की तीव्र इच्छा होती है। जितनी अधिक चीनी खाते है, उतनी ही इसे खाने की इच्छा बढ़ जाती है। यदि health है तो नियमित exercise के साथ सामान्य मात्रा में sugar लेना नुकसान नही करता।

क्या है sugar

sugar कार्बोहाइड्रेट है, जो कई तरह की होती है। सामान्य sugar मोनोसैक्कैराइड जैसे glucose, फ्रक्टोज व् गैलेक्टोज है। डाईसैक्कैराइड जैसे सुक्रोज, माल्टोज व् लैक्टोज की सरंचना जटिल है।

Glucose

naturally रूप से पौधों व् फलो में पाया जाता है। हमारे body में glucose change होकर energy में बदल जाता है।

फ्रक्टोज

इसे fruit sugar भी कहा जाता है। यह naturally रूप से fruit में पाया जाता है। गन्ने और शहद में भी होता है।

सुक्रोज

यह गन्ने के तने और चुकन्दर की जड़ो में पाया जाता है। कुछ fruit और पौधों में यह glucose के साथ होता है।

लैक्टोज

इसे milk sugar भी कहते है। यह milk और milk उत्पादों में पाया जाता है।

क्यों हानिकारक है White Sugar

white sugar को refine sugar भी कहते है। sugar refine करने के लिए सल्फर डाईऑक्साइड, फास्फोरिक एसिड, कैल्शियम हाईडॉक्साइड और एक्टिवेटिड कार्बन का उपयोग किया जाता है। refining के बाद इसमे मौजूद vitamin, mineral, protein व् एंजाइम नष्ट हो जाते है, केवल सुक्रोज बचता है। अधिक सुक्रोज body को नुकसान पहुचाता है।

·         sugar की अधिकता के कारण metabolism से जुड़े रोग जैसे high colestral, इंसुलिन रेजिस्टेंस और high blood pressure होते है।

·         sugar की अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट व् body के हिस्से पर बसा collect हो जाती है, जिससे मोटापा, दांतों के सड़ने, डायबीटीज और इम्यून system कमजोर होने जैसी problem होती है।

·         sugar का अधिक सेवन अधिक calcium सोखता है, जिससे बालों, bones, खून व् दांतों पर असर पड़ता है।

·         अधिक sugar पाचन तंत्र को भी प्रभावित करती है।

·         sugar के अधिक सेवन से body में vitamin-b की कमी हो जाती है। तंत्रिका तंत्र पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

·         sugar की अधिक मात्रा इन्सुलिन के level को बढ़ा देती है, जिससे कैंसरग्रस्त ट्यूमर के विकास की आशंका बढती है।

·         refine sugar से brain में रासायनिक क्रिया होती है, जिससे ‘सेरेटोनिन’ हार्मोन का स्राव होता है, जो कुछ देर तो अच्छा महसूस कराता है, पर जल्द ही व्यक्ति को थकान, चिडचिडेपन और अवसाद का अहसास होने लगता है।

Sugar की कितनी मात्रा

हालाकि sugar की मात्रा का कितना सेवन आदर्श है, यह नही कहा जा सकता, लेकिन जिन्हें मोटापे की problem है, उन्हें सामान्य से कम सेवन करना चाहिए। American heart association(AHA) के अनुसार, जिन्हें डायबीटीज नही है, वह अधिकतम इतनी sugar ले सकते है-

Men: 150 calorie प्रतिदिन(37.5 ग्राम या 9  चम्मच)

Women: 100 calorie प्रतिदिन (25 ग्राम या 6 चम्मच)

कैसे करे भोजन में sugar की मात्रा

·         cold व् soft drinks का सेवन न करे। इनमे पोषकता कम और sugar व् calorie अधिक होती है। water पीये।

·         डिब्बाबंद fruit juice में भी sugar की मात्रा अधिक होती है। fiber बिलकुल नही होता। ताजे fruit खाए।

·         मिठाई और चाकलेट का सेवन कम करे। बेकरी उत्पादों जैसे केक,कुकीज का सेवन न करे। इनमे sugar और refined कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है।

·         सोडा या juice के स्थान पर पानी पीये।

·         कॉफी या चाय में sugar न ले या कम मात्रा में ले।

·         7-8 घंटे की नीद ले। जितने अधिक थके हुए होगे, उतना ही sugar अधिक खाने की इच्छा होगी।

·         शुरुआत में sugar कम करने पर कुछ दिन सिरदर्द, थकान और आलस का अनुभव होता है, लेकिन एक सप्ताह बाद आदत छूट जाती है। चीनी का सेवन धीरे-धीरे कम करे।

चीनी के विकल्प

आप जितनी कम चीनी खायेगे, उतने ही स्वस्थ रहेगे। मधुमेह पीडितो को चीनी का कम सेवन करना चाहिए। प्राकृतिक मिठास जैसे फल, अंजीर का सेवन करे। स्वस्थ लोग sugar की बजाय गुड, शहद, खजूर व् फलो का सेवन करे। इससे sugar की तुलना में खून में sugar का स्तर कम तेजी से बढ़ता है। शहद चीनी का बेहतर व् पोषक विकल्प है।

sugar के कृत्रिम विकल्पों में स्टेविया, एस्पारटेम और सुक्रोलोज प्रमुख है। स्टेविया सामान्य चीनी से 300 गुना अधिक मीठी है, पर इसके सेवन से खून में शर्करा का स्तर अधिक नही बढ़ता। सुक्रोलोज चीनी से 600 गुना अधिक मीठा होता है। यह फ्रोजन दही और च्युइंगम में डाला जाता है। यह सभी स्वीटनर कृत्रिम रूप से तैयार किये जाते है, इसलिए इनके नुकसान भी है।




Tuesday, December 8, 2015

Best है आप


मेरे एक मित्र ने अपनी बीबी की आलमारी खोली और एक सुनहरे रंग का packet निकाला। उसने कहा कि ‘ये कोई simple packet नही है...!’ उसने packet खोला और उसमे रखी बेहद खुबसुरत silk की साड़ी और उसके साथ की ज्वेलरी को एकटक देखने लगा।

उसने कहा, ‘ये हमने लिया था 8-9 साल पहले। हम पहली बार न्यूयार्क गये थे। उसने ये साड़ी कभी पहनी नही, क्योकि वह इसे खास मौके पर पहनना चाहती थी।‘ उसने उस packet को भी दूसरे और कपड़ो के साथ अपनी wife की अर्थी के पास रख दिया। उसकी wife की मृत्यु अभी अचानक ही हुई थी।

उसने रोते हुए मेरी ओर देखा ओर कहा,’ किसी भी खास मौके के लिए कभी कुछ बचाकर मत रखना, जिन्दगी का हर दिन खास होता है, कल का कुछ भरोसा नही है।‘

मुझे लगता है कि उसकी इन बातो ने मेरी जिन्दगी बदल दी। अब मै किसी बात की ज्यादा  चिंता नही करता। अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताता हूँ। काम का तनाव भी कम लेता हूँ। मुझे समझ आ चुका है कि जिन्दगी जिन्दादिली से जीने का नाम है, डर-डर के, रुक-रुक के, बहुत ज्यादा विचार करके चलने में समय आगे समय निकल जाता है और हम बिछड़ जाते है।

अब मै कुछ भी बहुत संभाल-संभाल कर नही रखता। हर एक चीज का बिंदास और भरपूर उपयोग जी भरके करता हूँ। अब मै घर के शोकेस में रखी महँगी क्राकरी का हर दिन उपयोग करता हूँ। 

अगर मुझे पास के market में या नजदीकी मॉल में नये कपड़े पहनकर जाने का मन है तो मै जाता हूँ। अपने कीमती perfume की विशेष मौको के लिए बचाकर नही रखता। मै उन्हें जब मर्जी आये, तब उपयोग करता हूँ।

एक दिन, किसी दिन, कोई खास मौका, जैसे शब्द मेरी dictionary से गायब होते जा रहे है...! अगर कुछ देखने, सुनने या करने लायक है, तो मुझे उसे अभी देखना, सुनना या करना है।

मुझे नही पता कि मेरे दोस्त की wife क्या करती, अगर उन्हें पता होता कि वह अगली सुबह नही देख पाएगी।

शायद वह अपने करीबियों को बुलाती, शायद वह पुराने रूठे हुए दोस्तों से दोस्ती की बाते करती।
अगर मुझे पता चले कि मेरा अंतिम समय आ गया है तो क्या मै इन बातो के लिए अफ़सोस करुगा। नही.. इन इच्छाओ को तो मै आज भी बड़े आराम से पूरा कर सकता हूँ। अब करने लगा हूँ, क्योकि हर दिन, हर घंटा, हर minute, हर पल विशेष है, खास है...बहुत खास है।







Monday, December 7, 2015

Life में घोले रिश्तो की मिठास


बाहर वालो के साथ खूब हंसते बोलते है, पर अपने चंद खास relation को संभालने में कंजूस हो जाते है। दो-चार रिश्ते भी ऐसे नही, जो पूरी तरह अपने लगते हो। यही शिकायत कि लोग हमे प्यार नही करते। दूसरो से प्यार पाना मजबूती देता है, तो दूसरो को प्यार कर पाना साहस। motivation गुरु लोरी दशेन से जानते है बेहतर रिश्तो के कुछ मन्त्र

खुद से बनाये बेहतर रिश्ता

1-  सबमे कुछ अच्छी और बुरी बाते होती है। आपमें भी जरुर होगी। अपनी अच्छी बाते note करे। आप पायेगे कि आपके गुणों का पलड़ा दोषों से भारी है।

2-  खुद को माफ़ करना सीखे। यह काम आपके लिए कोई और नही कर सकता। दुसरे की माफ़ी तब तक सुकून नही दे सकती, जब तक आप खुद को माफ़ करना नही सीखते। जो बीत गया, वह बीत गया, उसे पीछे ही रखे।

3-  स्वयं से अच्छा बर्ताव करे। ध्यान करे, अच्छे लोगो से बाते करे, उनके साथ पैदल चले।

अनुकूलता पर ध्यान दे

1-  अगर अकेला महसूस करते है, तो सार्वजनिक रूप से अपने पंसदीदा कार्य करना शुरू करे। धीरे-धीरे आपको अपने जैसे लोग मिल जायेगे।

2-  अगर आपके दोस्त है, तो उनके साथ ऐसी बाते share करे, जो दोनों पक्षों को पसंद  हो। संगीत पसंद है तो उनके साथ अच्छा संगीत share करे। book पसंद है तो उनसे किताबो पर बाते करे। किताब भेट करे। यह एक-दुसरे से जुड़ने का अच्छा तरीका है।

3-  अगर किसी से बात करने में ख़ुशी नही मिलती, तो खुद से पूछे कि क्या सुधार की कोई गुंजाइश है? किसी गलत रिश्ते को छोड़ना आसान नही होता, पर सही रिश्तो तक पहुचने के लिए यह करना जरूरी है। हम दूसरो लोगो को बदल नही सकते, पर उनके साथ अपने संबंधो को जरुर बदल सकते है।

4-  किसी से मिलने पर उनकी अच्छी व् रोचक बाते note करे। उनकी इस बारे में बताये। खुलकर हँसे।

स्वीकारना सीखे

1-  अगर लगता है कि हर person गलत कर रहा है, तो खुद से पूछे कि क्या बात है, जो आपको उदास कर रही है। कई बार problem का समाधान खुद के दोष देखकर ही मिलता है।

2-  अगर किसी को बदलना चाहते है तो खुद से पूछे कि आप खुद में आप खुद में क्या बदल सकते है। लगता है कि कोई आपकी तारीफ़ नही करता, तो आप दूसरो की तारीफ़ करे।

3-  दूसरो को सुने, केवल अपने बोलने क प्रतीक्षा न करे।

व्याहारिक अपेक्षाए रखे

1-  अपने विचारो को चुनौती देना सीखे। खासकर उन विचारो को, जो आपकी अपेक्षाओ को शांत नही होने देते। हर समय क्या होना चाहिए को याद रखना जरूरी नही। जो है उसका भी आनन्द ले।

2-  अपने बीते समय के डर व् आशंकाओ को किसी के साथ share करे। उससे आगे निकलने का प्रयास करे।

3-  ध्यान दे कि कही ऐसा तो नही, जो काम आपको खुद के लिए करने चाहिए, उसकी अपेक्षा आप दूसरो से करते है। जैसे कि दुसरे आपकी जरूरत का ध्यान रखे, आपको प्यार करे आदि। ऐसा है तो इन अपेक्षाओ को मन से हटाए और खुद से प्यार करे।

4-  अगर लगता है कि जीवन में खुश नही है, तो इसका दोष संबंधो को न दे। ऐसा काम करे, जो यह अहसास कराए कि इस दुनिया में आपकी भी जगह है।









Monday, November 30, 2015

Everyday बनती बिगड़ती है Destiny


हममे से हरेक व्यक्ति की एक नियति होती है। बिलकुल वैसे ही, जैसे बीज की नियति पेड़ बनना है। जहां बीज विकास के लिए अपने पर्यावरण पर depend होता है, वही हमारे साथ ऐसा नही है। हम खुश-किस्मत है कि हमे चुनाव करने करने की नेमत हासिल है, जो हमे अपने परिवेश और परिस्थितियों से अधिक ताकतवर बना देती है। दुसरे शब्दों में कहे तो हम अपनी परिस्थितियों को बदल सकते है।

जीवन एक नजरिया है। जब हम अपना नजरिया बदलते है, तो सोच का तरीका भी बदल जाता है। सोच का ढंग बदलता है तो भाव बदलते है। जब अच्छा महसूस करते है तो अच्छा काम भी करते है। और जब रोजमर्रा के कामो को को ढंग से  करने लगते है तो जादुई परिणाम हासिल होते ही है।

जो भी है आज है

बहुत लोग मानते है कि हमारा अतीत, आने वाला कल का निर्माण करता है। गौर करे तो हमारा आज बीते हुए दिन का परिणाम है और यही आज, आने वाला दिन का अतीत होगा। यानि गहराई से सोचे तो हमारा आज ही important है, जो आने वाले कल का आधार बनेगा, बीता कल नही। हम कल असफल होगे, क्योकि आज कुछ उपयोगी नही कर रहे है। बीते कल की गलती को इसके लिए जिम्मेदार न ठहराए।

आपके पास हर दिन सफलता का निशाना लगाने का अवसर होता है। बहुत से लोग बीते वक्त के दुखों को ही भविष्य की तस्वीर मानकर हार मान लेते है। यह सोच success को दूर ले जाती है, क्योकि हम हर दिन असहाय होकर बिताते रहते है।

कभी न कभी हममे में हर किसी ने गलती की होती है। किसी न किसी मोड़ पर हम सभी खुद के साथ या दूसरो के साथ गलत होते है। पर वह बिंदु, जहां हमारी किस्मत आकार ले रही होती है, वह वही है, जहां आप आज खड़े है। जब आप चुनते है है कि जो भी हो रहा है उसके लिए आप क्या करेगे। यही चुनाव है जो आप अपने लिए कर सकते है। यही भविष्य का आधार है। आज ही है, जब बीते कल कल को सही कर सकते है।

पहले नियति बदलने की

आप भी अपना भाग्य रच सकते है। आज,अभी, इस पल कुछ सार्थक करने की शुरुआत कर सकते है। जब तक आप जीवित है, आपके पास अपनी पसंद की दुनिया बनाने का अवसर भी है। आपकी नियति हर रोज आपको अवसर देती है। इस अवसर को लपक ले, उसे हाथ से छूटने न दे।

सजगता है जादू

इस बात को समझने के लिए मै workshop का आयोजन करती हूँ। इसमे आग पर चलने का खेल शामिल होता है। मै अक्सर लोगो को कहती हूँ कि यदि आप पहले कभी आग पर चलने हुए जल गये थे, तो इसका अर्थ यह नही है कि आपके साथ आज भी ऐसा ही होगा। जलने जैसी घटनाये तभी होती है, जब हम सतर्क नही होते है, जब लापरवाही करते है। हमारा focus कही और होता है। आग पर चलने समय पूरी सजगता, एकाग्रता और दृढ़ता की जरूरत होती है। क्या इसी से जादू होता है कि व्यक्ति जलता नही है? हां, जादू होता है। सजगता जादू है। जादू होते है, जब हमारी क्रियाये हमारी इच्छाओ की दिशा में क्रेंदित होती है। अब प्रश्न है कि बीते कल के बुरे experience को हमारे आज के decision में क्या भूमिका है? हर गलती, हर नुकसान, हर दुःख हमे जो सबक देता है, वह है ‘जिम्मेदारी’, जब हम खुद की जिम्मेदारी लेते है तो एक strong person बनते है। नियति वह नही है, जो हर पल आपके चुने हुए और किये गये कार्यो में आकार ले रही होती है।

     # “ये article, प्रिया कुमार से लिए गये है जो motivation speaker, corporate trainer.” जो I am another you, और perfect world पुस्तक की writer. सपने देखना पसंद करती है।

                                                         www.priya-kumar.com









  

Friday, November 27, 2015

Cholesterol कम करना है तो ये खाए


Cholesterol की भूमिका

कोशिकाओ की गतिविधियों के लिए cholesterol जरूरी है। body, जरूरत के अनुसार ही किसी तत्व का निर्माण करता है। जहां body अपने स्तर पर cholesterol बनाता है, वही अतिरिक्त बसा को भी cholesterol में परिवर्तित करता है। ऐसा नही है कि heart के रोगों की एकमात्र वजह cholesterol है। जलन, swelling व् जीवनशैली भी heart रोगों का कारण होते है। trans fat जैसे तली हुई चीजे, मक्खन, popcorn, junk food आदि की अधिकता ही cholesterol को बढ़ाती है।

इन चीजो का सेवन कम करेगा cholesterol

लहसुन

लहसुन cholesterol कम करने में भी असरदार है। इससे blood का थक्का बनने की आशंका कम होती है, रक्तचाप कम होता है व् संक्रमण से बचाव होता है। नये research के अनुसार लहसुन का नियमित सेवन धमनियों में प्लाक जमने से रोकता है। ताजे लहसुन की दो से चार कलियाँ का नियमित रूप से सेवन करे।

Oats

cholesterol कम करना चाहते है तो बेहतर है कि सुबह के खाने को बदलने से शुरुआत करे। सुबह के नाश्ते में oats लेना बुरे cholesterol यानि LDL को कम करने में मदद करता है। oats में मौजूद बीटा-ग्लूकेन LDL को अवशोषित कर लेता है।

बीन्स

Arizona stat university polytechnic में हुए एक research में पाया गया है कि सूप में आधा कप बीन्स मिलाना कुल cholesterol को कम करता है। LDL में 8% तक की कमी आती है। राजमा, काले व् सफेद लोबिया में fiber की अधिकता cholesterol को सोखती है।

जैतून का तेल

जैतून के तेल में heart के लिए लाभकारी मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते है, जो LDL cholesterol के स्तर को कम करते है। जैतून के तेल में पेट की बसा कम होती है। इसे सलाद व् फल-सब्जियों के उपर डाल कर खाए।

मेवे

यदि cholesterol कम करने की सोच रहे है तो मेवे खासतौर पर अखरोट का सेवन करे। american journal of clinical nutrition में प्रकाशित अध्धयन के अनुसार अखरोट का नियमित सेवन LDL के साथ कुल cholesterol को कम करता है। बादाम व् काजू को भी शामिल करे। मेवो में calorie की अधिकता होती है, इसलिए एक मुटठी मेवो का सेवन फायदेमंद होगा।

पालक

पालक में ल्युटेन होता है। पीले रंग का यह पिगमेंट हरी पत्तेदार vegetable व् egg के पीले वाले हिस्से में पाया जाता है। उम्र बढने के साथ आँखों में आने वाली कमजोरी को दूर करने में यह असरदार है। हालिया research कहते है कि पालक का सेवन धमनियों की परत को सुरक्षा प्रदान कर heart attack से बचाता है। प्लाक जमने से रोकता है। छोटे पत्ते वाले ताजे पालक की पत्तियों को सलाद में इस्तेमाल करे या फिर microwave में कुछ देर पकाकर डिश के उपर डालकर खाए।

Black Tea

tea को कैंसररोधी antioxidant के कारण जाना जाता है, पर इसमे LDL cholesterol को control रखने वाले तत्व भी होते है। एक study के अनुसार black tea का तीन सप्ताह तक नियमित सेवन blood lipid को 10% तक कम कर देता है।

Avocado

यह heart के लिए लाभदायक मोनोसैचुरेटेड बसा का अच्छा स्रोत है। इससे अच्छे cholesterol(LDL) की मात्रा बढ़ जाती है। इसमे cholesterol को control रखने वाला बीटा-sitosterol होता है, जो भोजन से मिलने वाले cholesterol को control रखता है।