Friday, July 3, 2015

आइए जानते है WhatsApp से जुडी कुछ Tricks




Smartphones पर काम में ली जाने वाली सबसे लोकप्रिय messaging service है,आइए जानते है whatsapp से जुडी कुछ ऐसे tricks जो whatsapp के प्रयोग को कर देगी और भी आसान ।

whatsapp के Message Lock करना

आप whatsapp message को lock भी कर सकते है।whatsapp केmessage को lock करने के लिए एक third party apps का इस्तेमाल करना होगा।whatsapp lockनाम के इस apps को google play से download किया जा सकता है। इसके बाद इन्हें खोलने के लिए user को password डालना होगा। ये apps google play पर free में उपलब्ध हैं।

इस apps का एक version blackberry user के लिए भी उपलब्ध है। lock for whatsapp apps ब्लैकबेरी स्टोर पर search करें।

whatsapp में पुराने message का backup बनाने के लिए
 
अगर आप को अपने message delete हो जाने का डर है तो अब डरने की जरूरत नहीं है  अगर फोन बदलना चाहते हैं या फिर उसे format करवाना चाहते हैं तो उसके लिए whatsup का backup बना कर रख सकते है । message backup करने के लिए आपको करना होगा ये काम

* Settings > Chat Settings > Chat Backup> Back Up Now
पर click करना होगा। ये shortcut ios यूजर्स के लिए है।

Android users के लिए

Settings > Chat settings >Backup conversations

इस shortcut से whatsup की media files copy नहीं होंगी। उसके लिए फाइल messenger में जाके /sdcard/WhatsApp/Media पर जाकर media files को अलग से copy करना होगा।

last seen hide करना

whatsApp में last seen (आखिरी बार कब whatsApp देखा गया उसका time) hide किया जा सकता है। इसके बाद किसी भी user को ये नहीं दिखेगा की आपने कब login किया था।

Android Phone में

अन्द्रोईd phone में अगर आपने whatsApp के version को update कर लिया है तो इसमें कई letest विकल्प मिलेंगे। इसमें photo से लेकर last seen तक कई privacy setings मिल जाएंगी।

hide करने के लिए

Settings> account> privacy> lastseen

option पर जाना होगा। यहां आपको कई option मिलेंगे। Everyone, My contacts, Nobody जैसे option मिलेंगे। इनमें से Nobody पर click करते ही आपका last seen timestamp पूरी तरह से hide कर दिया जाएगा।

IOS user के लिए

Apple आईफोन user के लिए last seen hide करने का feature काफी पहले से उपलब्ध है। आईफोन में last seen timestamp सभी user से एकसाथ hide किया जा सकता है। hide करने के लिए-

Settings > Chat settings > Advanced> ‘Last Seen Timestamp’

option पर जाना होगा। यहां last seen timestamp को hide किया जा सकता है।

WhatsApp पर shortcut बनाना

अगर आप किसी contact का shortcut बनाना चाहते हैं तो whatsapp के लिए ऐसा भी किया जा सकता है। कई बार ऐसा होता है कि आप किसी खास से whatsapp पर बार-बार बात करते हैं। ऐसे में अपने whatsapp contact को home screen पर लाया जा सकता है।इसके लिए किसी भी group या contact पर ज्यादा देर तक press कीजिए। इसके बाद option में Add Conversation To Shortcut पर click कीजिए। ऐसा करने से आपका contact home screen पर आ जाएगा।

ब्लूटिक्स हाइड करना

अभी तक whatsapp ने हाइड ब्लू टिक्स फीचर नहीं दिया है, लेकिन जल्द ही whatsapp की तरफ से नए version के लिए 'हाइड रीड रिसिप्ट' का feature आने वाला है।एक बार ये feature introduce हो गया तो user अपने ब्लू टिक मार्क्स हाइड कर सकेंगे। इसके लिए user को privacy setings में जाकर 'रीड रिसिप्ट्स' feature को disable करना होगा।
 
कैसे करेंगे ब्लू टिक्स disable

सबसे पहले update download करें
अपने phone पर Settings > Security > Check Unknown sources पर जाकर google play के अलावा third party apps को instaal करने की permission भी देनी होगी।
अब download की गई apk file अपने phone में install कर लें।

क्या करें file instaal करने के बाद

 whatsapp की setings पर जाएं
Settings > Account > Privacy पर जाकर रीड रिसिप्ट्स (Read receipts)  feature को unchack कर दें।

whatsapp में अपना number  बदलना

अगर आपने whatsapp account में पुराना number डाले है और नए number से account बनाना चाहते हैं तो बिना किसी झंझट के उसे change जा सकता है।

ऐसा करने के लिए
Settings> Account> change number

पर जाएं। यहां पुराना number और नया number दोनों enter करें। इसके अलावा, अगर आप अपना पुराना number नई sim के साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं तो भी whatsapp account को कुछ नहीं होगा।

कैसे हैंक हो सकता है whatsapp

पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल करने से
phone का IMEI number पता करने से
सिर्फ phone number की मदद से

कैसे बचें

user पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल ना करें
unknown number को block करें
अपने वाई-फाई का इस्तेमाल करने पर भी router का password बार-बार बदलते रहें।

Sunday, June 28, 2015

Resume में न करे ये भूल






job हासिल करने की पूरी प्रकिया में resume एक ऐसा हिस्सा है, जिससे आपके पूरे personality, कौशल, अनुभव और लक्ष्य के बारे में स्पष्ट हो जाता है। एक अच्छी और ज्यादा वेतन देने वाली job पाने के लिए resume का प्रभावशाली होना जरूरी है। इसमे आई गडबड़िया आपको प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इसलिए इसे बनाते वक्त खास सावधानी बरते।

Company का रखे ध्यान

Resume company की जरुरतो और लक्ष्यों के हिसाब से ही बनना चाहिए। कुछ candidate एक ही resume और cover letter हर employer के पास भेज देते है। यही वजह है कि 70 फीसदी resume को शुरूआती दौर में ही छांट में ही दिया जाता है। इसलिए resume डालने से पहले जानिए कि किस पद की vacancy है, उसके लिए कैसा experience चाहिए और उसके हिसाब से ही resume में बदलाव कीजिये।

Resume में दिखे आपकी छाप

resume बनाने के लिए किसी templet या format अपनाने की जरूरत नही है। बस कुछ जरूरी information important है। मसलन, आपका नाम, नंबर, address, आपका हुनर यानी professional skill, experience, hobby आदि। नियोक्ता के लिए फैसला करना तब और आसान हो जायेगा, यदि आप अपने experience, skill और academic उपलब्धियों जैसी important information सबसे उपरी हिस्से में दे देगे। दो page से ज्यादा का CV न बनाये और funny से दिखने वाले font का इस्तेमाल न करे।

सफाई का रखे ध्यान

ज्यादा designer resume बनाने की फिराक में कई बार resume ख़राब बन जाता है, जिसे समझने में परेशानी होती है। resume बिलकुल साफ-सुथरा और आसान होना चाहिए, जिसे देखते ही यह पता लग जाए कि प्रतिभागी ने किस पद के लिए आवेदन भेजा है और उस पद के लिए उसके पास जरूरी अनुभव व् योग्यताये है या नही। resume में white space का ख्याल रखे।

Cover Letter जरुर दे 
     
एक job के सैकड़ो दावेदार होते है। फिर company आपको job क्यों दे। Cover Letter इसी का जवाब है। resume के साथ एक छोटा सा नोट दे कि आप उस पद के लिए क्यों और कैसे योग्य है। लेकिन cover letter में resume में दी गई जानकारी का दोहराव न हो।

अन्य Important बाते

1-      resume के उपर resume आदि लिखने कि जरूरत नही है

2-      objective summary आदि न दे।

3-      hobby और रुचियों के बारे में बताते हुए ऐसी चीजो को न लिखे, जिन्हें पैसिव माना जाता है। मसलन TV देखना, video game खेलना आदि।

4-      salary जो मिल रही है या जो आपको चाहिए, कभी न लिखे।

5-      modeling और acting के क्षेत्र में apply कर रहे है तो फोटो लगाए, नही तो फोटो लगाने की कोई जरूरत नही है।

Thursday, June 25, 2015

Quotes Of Yoga




1 -      योग खुद की, खुद के अन्दर झाकने और खुद को पहचानने की अदभूत यात्रा है

                                    भगवद गीता

2-  योग और अध्यात्म सदबुद्दि दिलाते है। इनकी कमी से अज्ञानता बढती है। उन चीजो को पहचाने, जो आपको आगे ले जाती है और जो पीछे की ओर धकेलती है।

                                  गौतम बुद्द

3-  योग से हम तीन खूबियां विकसित कर सकते है। पहले किसी भी काम को सर्वक्षेष्ठ ढंग से करने की क्षमता। दूसरी, विन्रमता और तीसरी सहनशीलता

                                 पेमा चोडन, बौद्द अध्यात्म गुरु

4-  योग- अध्यात्म में उन नकारात्मक विचारों को नष्ट करने की अदभूत क्षमता होती है, जो तनाव और बेचैनी का कारण बनते है।

                                 बाक्सटर बेल, योग प्रशिक्षक

5-  योग एक मार्शल आर्ट है, जिसमे इन्सान की आत्मा के सामने उसका सबसे मजबूत प्रतिद्द्न्दी खड़ा होता है और वह है उसका अंहकार।

                                 बेथ ईटन, योग प्रशिक्षक

6-  योग मस्तिष्क को शांत करने की कला है। सभी चिताओं से मुक्त मस्तिष्क ही योग है।

                                 महर्षि पंतजलि, योग गुरु 
      
7-  हम विश्व की शांति की कामना करते है। लेकिन विश्व में शांति तब तक मुमकिन नही है, जब तक हम मन की शांति नही हासिल कर लेते।

                                गेशे केलसांग ग्यात्सो, बौद्द योग गुरु

8-  सूर्य नमस्कार ठंड के बेहद सर्द और आलस भरे दिनों में भी गर्माहट का अहसास कराकर तन-मन में नई उर्जा भर सकता है।
                              कैरल कुसाफ, योग प्रशिक्षक

9-  जब टाक थेरेपी और डिप्रेशन रोधी दवाये बेअसर साबित होने लगे तो योग का दामन थामना फायदेमंद हो सकता है।
                             एमी बेनटान, योग प्रशिक्षक

10- पूजा- अर्चना के वक्त आप ईश्वर से अपने मन की बात कहते है और योग- अध्यात्म करते करते हुए आप ईश्वर के मन की बात सुनते है।

                                           डायना रौबिसन, योग प्रशिक्षक

11- योग हमे उन चीजो का उपचार सिखाता है, जिन्हें सहना जरूरी नही है और उन चीजो को सहना सिखाता है, जिनका उपचार मुमकिन नही है।

                                        बीकेएस अयंगर, भारतीय योग प्रशिक्षक

12- योग स्थिरता में जीवंता है, रोजमर्रा की व्यस्त जिन्दगी में आजादी की अनुभूति है, सयम रखते हुए अपने अन्दर नई ऊर्जा जगाने की कला है।

                                       यम्बर डेलेकटो, योग प्रशिक्षक 

13- योग की ख़ूबसूरती यही है कि लोग फिटनेस हासिल करने की इसकी शरण में आते है और साथ में संयम, सुकून व् सादगी समेत कई खुबिया ले जाते है।

                                     लीजा सियानो, योग प्रशिक्षक

14- योग की शुरुआत उस व्यक्ति ने की होगी, जो ताउम्र स्वस्थ और खुशहाल रहने की ख्वाहिश रखता था।
         
                           श्री स्वामी सच्चिदानंद योग गुरु 

15- अध्यात्म के जरिये एक समय में एक ही चीज पर पूरा ध्यान लगाकर हम मनचाही चीज में मन लगाने की कला सीख सकते है।

                                  एकनाथ ईश्वरन, योग गुरु